Month: February 2025

  • मुख्यमंत्री आगमन और जिलाध्यक्ष के 54 गांव, कलेक्टर की डेढ़ महीने की मोहलत, पुलिस अधीक्षक की बी टीम, दंड की जगह पुरस्कृत अधिकारी,  एडीएम हुए रिलीव, एडिशनल एसपी बाथम , फिल्मी स्टाइल में अपराधी का सरेंडर तो फिल्मी स्टाइल में टी आई ने… लूडो के भी रूप बदलते हैं….

    मुख्यमंत्री आगमन और जिलाध्यक्ष के 54 गांव, कलेक्टर की डेढ़ महीने की मोहलत, पुलिस अधीक्षक की बी टीम, दंड की जगह पुरस्कृत अधिकारी,  एडीएम हुए रिलीव, एडिशनल एसपी बाथम , फिल्मी स्टाइल में अपराधी का सरेंडर तो फिल्मी स्टाइल में टी आई ने… लूडो के भी रूप बदलते हैं….

    भगत… प्रणाम बाबा। बाबा …..प्रणाम।

    भगत….. मुख्यमंत्री सोनकच्छ विधानसभा में आए।

    बाबा….. हां बेटा मुख्यमंत्री का आगमन जिस विधानसभा में हो पहले विधायक की जिम्मेदारी रहती थी कि वह भीड़ के साथ आयोजन सफल बनाएं लेकिन अब पिछले एक दशक से सिस्टम बदल गया है ।विधायक के साथ जिला कलेक्टर और एसपी की भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बहुत सारी जिम्मेदारी हो गई है ।जिला प्रशासन के सहयोग के कारण अब भारतीय जनता पार्टी में विधायक और संगठन को कम मेहनत करना पड़ती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर एन जी ओ और  सरकारी तंत्र के बाद कई जगह तो ऐसा लगता है कि भाजपा नेता मेजबान नहीं मेहमान है। फिर भी स्थानीय विधायक राजेश सोनकर ने पूरा लोड ले लिया था। राजेश सोनकर पूर्व मंत्री को हराने के बाद क्षेत्र में लगातार एक्टिव है, और उनके प्रयास से ही यह विकास की सौगात और मुख्यमंत्री का 2025 की शुरुआत में सफल आयोजन ही कहा जाएगा।  फिर जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव भी एक अच्छा मुद्दा भुना ले गए।

    भगत… राय सिंह सेंधव के 54 गांव।

    बाबा…. हमारी सभ्यता संस्कृति के विपरीत कई बड़े शहरों के नाम तो कहीं गांव में ऐसे नाम रख दिए की जिससे उसे गांव का लेना देना ही नहीं है या कहीं गांव तो नाम लेने में भी गांव की परिभाषा ही बदल जाती है। तो आप समय आ गया है कि इन गांवों के नाम बदल ही देना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने एक अच्छी पहल की है ।और समय लगेगा लेकिन कहीं गांव के नाम निश्चित बदल जाएंगे और इसका श्रेय हमेशा जिला अध्यक्ष को ही जाएगा।जिला अध्यक्ष ने पारी की शुरुआत में ही चौका लगाया है। इसे कहते हैं मौके का फायदा उठाना।

    भगत ….नवागत कलेक्टर ने भी अल्टीमेटम दिया है अधिकारियों को।

    बाबा….. देवास नवागत कलेक्टर ऋतु राज सिंह ने देवास जिला चिकित्सालय सुधार से श्री गणेश किया तो अब राजस्व में और व्यवस्था में कुछ सुधार के लिए देवास के जिलाधिकारी को डेढ़ माह का अल्टीमेटम दिया है कि कुछ अच्छा करो नहीं तो तलवार तो लटक ही रही है किसी पर तो गिरेगी।

    भगत… अभी दो विकेट गिरा दिए हैं।

    बाबा…. हां बेटा  कर्मचारी है वन स्टाफ की मैडम दूसरे अनुसूचित जाति विभाग के बाबूजी । देवास में कहीं विभाग ऐसे हैं जहां पर बाबू राज ही चलता है और फिर अभी भी इंदौर उज्जैन से अप डाउन करने वाले की संख्या वही की वही है। कलेक्टर ने प्रदेश के कामधेनु विभाग पर नकेल कसी है। अब परिणाम तो धीरे-धीरे ही सामने आएंगे चलो डेढ़ माह निकलते कितना समय लगता है।

    भगत.. पुलिस अधीक्षक की बी टीम ने काम कर दिखाया। बाबा…. हर शहर में हर थाने में वर्षों से जमे पुलिसकर्मी का अपना राज रहता है जिसे हटाने के लिए पुलिस अधीक्षक को बड़ी मशक्कत करना पड़ती है फिर थानेदार भी अपनी अलग पहुंच रखते हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के सामने कई चुनौतियां रहती है अब देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने पहले तो सभी थानेदारों और पुलिसकर्मियों को खूब सम्मान दिया पुलिसकर्मी पहले पुलिस अधीक्षक की वाह वाही करते थे पहले पुलिस अधीक्षक के जिन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारी और पुलिसकर्मियों को बढ़ावा दिया लेकिन बदले में कई बार मुफ्त की बदनामी। ऐसे कई प्रकरण हुए जिसमें पुलिस की किरकिरी हुई है।

    भगत…. जुआ कांड की बात कर रहे हो।

    बाबा… पुलिस अधीक्षक के आगमन से लेकर अभी तक ग्रामीण क्षेत्र और शहरी में कहीं ऐसे प्रकरण हो गए हैं फिर बरोठा जुए की बात है तो पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बी टीम जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही कार्यरत सी एस पी स्तर के अधिकारी ने सीधा जुए के अड्डे पर छापामारा और एक अच्छी सफलता हाथ लगी यह बात अलग है की राशि की सफलता की कहानी अलग होती है। मौके पर कितना होता है और प्रकरण कितने का बनता है ।फिर भी पुलिस अधीक्षक की इस टीम द्वारा सीधे कार्रवाई से अब जिले के थानों पर एक डर तो रहेगा कि कहीं सीधे पुलिस अधीक्षक की टीम ने छापा मार दिया तो कहीं के नहीं रहेंगे अभी तो पुलिस अधीक्षक अपने अधीनस्थ को खूब सराह रहे हैं। अब निश्चित दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। वैसे ट्रैफिक सहित कई जगह पर सुधार दिख रहा है। बस थाने पर जमीन वर्षों से पुलिसकर्मी के हृदय परिवर्तन हो जाए तो पुलिस की छवि सरकार की अच्छी छवि बना देगी नहीं तो सब जो चल रहा है चल ही रहा है।

    भगत…. एडीएम फूलमाली भी रिलीव हो गए ।

    बाबा…. कभी देवास में अधिकारी ज्यादा थे तो अभी सीधे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ पर लोड आ गया है अधिकांश कार्य तो एडीएम प्रवीण फूल माली सरलता से संभाल लेते थे अब उनका भी तबादला दमोह होने के बाद पहले तो कलेक्टर रिलीव नहीं कर रहे थे लेकिन कब तक रोक कर रखते। इधर मध्य प्रदेश शासन द्वारा अभी तक किसी को नहीं भेजा है।

    भगत…. खाद्य अधिकारी भी गई।

    बाबा….. खाद्य विभाग में लंबा कार्यकाल शालू वर्मा का रहा अब  मनपसंद जिला उज्जैन मिल गया जो देवास से भी बड़ा है। इसी तरह देवास के कई जिलाधिकारी तीन से चार वर्ष पूरे होने पर स्वेच्छा से मनचाही जगह पर जुगाड़ जमा रहे हैं। नहीं तो देवास में अच्छा सब चल ही रहा है ।कुछ अधिकारी के पास दो-तीन जिलों का प्रभार है तो कई के पास इतना भार है कि वे अब राहत चाहते हैं। नवागत कलेक्टर के  तेवर देख कर भी कुछ अधिकारी पतली गली से चुपचाप निकल जाना ही बेहतर ही समझ रहे हैं। फिर भी जिले में अधिकारियों की कमी है।

    भगत…. पुलिस विभाग में एडिशनल एस पी बाथम की चल निकली है।

    बाबा…. लंबा समय देवास और उसके बाद महाकाल की नगरी उज्जैन का लाभ और देवास के लाभ के रूप में मिल रहा है सबसे कामधेनु विभाग यातायात की कमान के बाद जिले का दूसरा बड़ा ग्रामीण कन्नौद खातेगांव का प्रभार मिल गया है। साथ में खेल विभाग भी है इतनी सारी जिम्मेदारी एक अकेले बाथम पुराने अनुभव का लाभ लेकर ऑलराउंडर की भूमिका में निभा रहे है।

    भगत… एक सहकारिता के अधिकारी को मिलना था दंड परंतु मंत्री जी ने दे दिया पुरस्कार।

    बाबा… सही बात है दो बार जांच के घेरे में आने के बाद भी सहकारिता के यह अधिकारी बहुत भारी है। क्या प्रदेश के मंत्री जी को अपने ही विभाग के अधिकारी की कारगुजारी पता नहीं है या आंख देखें मक्खी निगल रहे हैं। जो भी हो अधिकारी का अपना जलवा है।

    भगत…. जघन्य हत्याकांड के आरोपी का जुलूस निकाला।

    बाबा… आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर यह दर्शाया था कि अब कुछ नहीं होगा लेकिन देवास के दबंग टी आई ने रिस्क लेकर जुलूस निकल ही दिया।

    बाबा…. बेटा जनता के बीच जुलूस निकालने का पुलिस अधिकारियों का बहुत सारे कानूनी बाधाओं की रिस्क पारकर रहता है। अधिकारी बहुत कम रिस्क लेते हैं ।लेकिन शहर कोतवाल तो फिल्मी स्टाइल में सरेंडर करने वाले को राउडी राठौर की तरह ही फिल्मी स्टाइल में जुलूस भी निकाल देता है। जुलूस का मुख्य कारण की आम जनता का भय समाप्त हो कई लोगों के प्रकरण से जो थाने पर नहीं आ पा रहे हैं। अब वह भी खुलकर थाने पर आ सकते हैं। और सीधे आए भी एक तरफ जुलूस निकल रहा था तो पीछे परिजन और पीड़ित खुला विरोध कर रहे थे ।ऐसा शायद पहली बार देखा हो शहर के अंदर लेकिन अपराधियों और गुंडो का यही होना चाहिए ।इसके बाद भी नहीं आए तो पुलिस तो फरियादी है ही। शहर कोतवाल अजय गुर्जर ने देर सही अपना काम तो कर ही दिया।

    भगत…. लूडो के क्या हाल है।

    बाबा…… समझ गया लूडो के भी रूप बदलते हैं। बात लूडो के जन्मदिन की कर रहा है तो श्वान वफादार होते हैं लेकिन उस व्यक्ति के ही वफादार होते हैं जो इनको पालता है। फिर भले ही वह अपराधी हो गुंडा हो या देशद्रोही या कसाई लूडो को जिसने पाला लूडो उसी का वफादार । फिर देवास में तो श्वान प्रेमी ज्यादा है ।मुंशी पार्टी की की गाड़ी इनको पकड़ने जाती है तो पकड़ने वाले से ज्यादा उनके प्रेमी खड़े हो जाते हैं। जिन बच्चों को काटा उनका दुख कौन जाने खैर अभी हम यहां बात उनके जन्मदिन की कर रहे हैं तो पूरे देश में केवल एक संदेश के लिए यह लूडो साहब का जन्मदिन मनाया जाता है अब देखिए रूप बदलते जाते हैं कल उनका जन्मदिन था आज इनका है परसों किसी और का होगा फिर लूडो के मालिक का भी होगा जिनका वफादार है। लूडो साहब किसी के वफादार है तो उस लूडो के भी सैकड़ो वफादार है यह बात अलग है कि सब बाते है बातों का क्या । तो सभी लूडो के पूर्व वर्तमान और अग्रिम बधाई जन्मदिन की अब शायद प्लेस तुम्हारे लगे नहीं वीडियो चले नहीं परंतु जनता के मन में आप बस गए हो लूडो भाई आपकी मोटी सोने की चेन , आपके दादा पहलवान जैसे चेहरे और आपकी वफादारी के सभी कायल है। बधाई वर्ष 2026 तक अंतिम दिन तक के लिए। जय हिंद जय भारत फिर मिलेंगे। ..

  • भरत मुनि सांस्कृतिक मूल्यों के प्रवर्तक – अमित राव पवार

    भरत मुनि सांस्कृतिक मूल्यों के प्रवर्तक – अमित राव पवार

    देवास संस्कार भारती देवास द्वारा नाट्यशास्त्र के प्रणेता भरत मुनि स्मृति दिवस पर सांस्कृतिक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भरत मुनि, मां सरस्वती का पूजन दीप प्रज्वलन से हुआ, गुरु वंदना स्तुति कथक नृत्य भाविका जोशी ने प्रस्तुत किया। संयोजक नृत्य गुरु प्रफुल्ल सिंह गहलोत ने आचार्य भरत मुनि का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इतिहासकार चिंतक श्री अमितराव पवार ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में बताया कि भरत मुनि रचित नाट्य शास्त्र भारतीय नाट्य और काव्यशास्त्र का आदि ग्रंथ है, इसमें नाट्यशास्त्र, संगीत शास्त्र, छंद शास्त्र, अलंकार, रस आदि सभी का सांगोपांग प्रतिपादन किया गया है। भरत मुनि रचित प्रथम नाटक का अभिनय जिसका कथानक “देवासुर संग्राम” था जो देवों की विजय के बाद इंद्र की सभा में हुआ था। ब्रह्मा जी की प्रेरणा से भरत मुनि ने पांचवे वेद का निर्माण किया जिसमें ऋग्वेद में से पाठ्यवस्तु, सामवेद में से गान, यजुर्वेद में से अभिनय और अथर्ववेद में से रस लेकर नाट्य वेद की रचना की गई। वर्तमान में उपलब्ध नाट्यशास्त्र में 36 अध्याय तथा 6000 श्लोक हैं। चौथे अध्याय का संबंध नृत्य शिक्षा से है, जिसमें 108 मुद्राओं का अभ्यास का उल्लेख है, जिन्हें “करण” कहा गया है, कारणों के संयोग से “अगहार” बनते हैं, बाद में 32 अगहार दिखाए गए, इस प्रकार नृत्य और नृत्य की शिक्षा लेकर उसे नाटक में जोड़ा गया। आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार लोक गायक श्री दयाराम सारोलिया ने देवाधिदेव शंकर के नटराज स्वरूप पर समर्पित लोक गायन का अपनी सुमधुर वाणी से उपस्थित सुधीजन को अभिभूत कर दिया, आध्यात्मिक प्रवक्ता श्री घनश्याम जोशी ने श्री कृष्ण की 14 विद्या और 64 कलाओं से श्री कृष्ण की परीपूर्णता पर महत्व बताते हुए उनके पाठ करने से जीवन में सफलता प्राप्त होने के मूल मंत्र को बताया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के वरिष्ठ डॉ रमेश चंद्र सोनी, श्री जितेंद्र त्रिवेदी, श्री उमेश जोशी, श्री रोहित सोनी, श्रीमती अराधना जोशी, श्री रोहित सिंह गुर्जर, श्री सुमित जोशी, श्री वीरेंद्र काजवे और बड़ी संख्या में घुंघरू नृत्य महाविद्यालय के प्रशिक्षु सहित कलासाधकों ने सहभागिता की। संचालन उमेश जोशी ने किया तथा जितेंद्र त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया।

  • हत्याकांड के आरोपी रुपेश और विक्की का पुलिस ने निकाला… परिजन ने लगाएं हत्यारों को फांसी दो और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे

    हत्याकांड के आरोपी रुपेश और विक्की का पुलिस ने निकाला… परिजन ने लगाएं हत्यारों को फांसी दो और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे

    हत्याकांड के आरोपी रुपेश और विक्की का पुलिस ने निकाला… परिजन ने लगाएं हत्यारों को फांसी दो और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे https://www.instagram.com/reel/DF-IBGmt-V5/?igsh=MXU1anFjODJtbTl4bA==

  • देवास में जघन्य हत्याकांड के इनामी आरोपी फिल्मी स्टाइल में न्यायालय में पेश, न्यायालय से मिला पुलिस रिमांड, विरोध में कोतवाली परिसर में हत्यारे को फांसी दो के लगे नारे, आरोपी का जुलूस निकालने की मांग, पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल

    देवास में जघन्य हत्याकांड के इनामी आरोपी फिल्मी स्टाइल में न्यायालय में पेश, न्यायालय से मिला पुलिस रिमांड, विरोध में कोतवाली परिसर में हत्यारे को फांसी दो के लगे नारे, आरोपी का जुलूस निकालने की मांग, पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल

    देवास में जघन्य हत्याकांड के इनामी आरोपी फिल्मी स्टाइल में न्यायालय में पेश, न्यायालय से मिला पुलिस रिमांड, विरोध में कोतवाली परिसर में हत्यारे को फांसी दो के लगे नारे, आरोपी का जुलूस निकालने की मांग https://www.instagram.com/reel/DF7hj9SNXPT/?igsh=OGFydm95dXd5azN4

  • बिना जांच,  और ऑपरेशन के  साइटिका का देशी पद्धति से इलाज करने वाले वर्मा जी का स्थान परिवर्तन , अब करेंगे सेन धर्मशाला में उपचार

    बिना जांच,  और ऑपरेशन के  साइटिका का देशी पद्धति से इलाज करने वाले वर्मा जी का स्थान परिवर्तन , अब करेंगे सेन धर्मशाला में उपचार

    बिना जांच, और ऑपरेशन के साइटिका का देशी पद्धति से इलाज करने वाले वर्मा जी का स्थान परिवर्तन , अब करेंगे सेन धर्मशाला में उपचार https://www.instagram.com/reel/DFuTuGct78B/?igsh=czR0cXF3b3JqaHAx

  • कलेक्टर श्री सिंह ने आरोपी वसीम कुरैशी तथा हसीन कुरैशी पर की रासुका की कार्रवाई

    कलेक्टर श्री सिंह ने आरोपी वसीम कुरैशी तथा हसीन कुरैशी पर की रासुका की कार्रवाई

    ————- आरोपियों को तीन-तीन माह तक की अवधि के लिए निरूद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जायेगा ————- देवास 05 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋतुराज सिंह ने आरोपी वसीम कुरैशी पिता असलम कुरैशी उम्र 30 वर्ष निवासी पठानकुंआ देवास तथा हसीन कुरैशी उर्फ हासिम कुरैशी पिता असलम कुरैशी उम्र 26 वर्ष निवासी पठानकुंआ देवास पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह ने दोनों आरोपियों को तीन-तीन माह तक की अवधि के लिए निरूद्ध किया जाकर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखे जाने के आदेश दिये हैं। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जिला देवास के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। जारी आदेशानुसार में उल्लेख हैं कि आरोपी वसीम कुरैशी पर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखना, चोरी करना, भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करना, सट्टा खेलना, धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से पत्थरबाजी करना आदि कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। इसी प्रकार आरोपी हसीन कुरैशी उर्फ हासिम कुरैशी पर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखना, जुआ खेलना, धार्मिक उन्माद फैलाना आदि कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध है।

  • महिला घर की कर रही थी सफाई,  ठेले पर चलते भंगार वाले ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया, सीसीटीवी मैं हुआ कैद

    महिला घर की कर रही थी सफाई,  ठेले पर चलते भंगार वाले ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया, सीसीटीवी मैं हुआ कैद

    महिला घर की सफाई कर रही थी, भंगार वाले ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया, सीसीटीवी मैं हुआ कैद https://www.instagram.com/reel/DFm0I-eNTlW/?igsh=MW1zZTI3ZnU1ZXI0dw==

  • समग्र पोर्टल एवं लोक सेवा केंद्रों की सेवाएं 4 से 10 फरवरी तक बंद रहेंगी,    
देवास में रोजगार मेले का आयोजन 6 फरवरी को

    समग्र पोर्टल एवं लोक सेवा केंद्रों की सेवाएं 4 से 10 फरवरी तक बंद रहेंगी, देवास में रोजगार मेले का आयोजन 6 फरवरी को

    ————– देवास लोकसेवा गारंटी देवास के जिला प्रबंधक ने बताया कि समग्र पोर्टल और लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाएं 4 से 10 फरवरी तक कुल सात दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। तकनीकी सुधार और सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस अवधि में सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं, जैसे कि आय, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य सरकारी सेवाएं जो समग्र से संबंधित है, निलंबित रहेंगी।

    देवास में रोजगार मेले का आयोजन 6 फरवरी को  ——–– देवास आयुक्त रोजगार कौशल एवं उद्योग तथा जिला प्रशासन देवास के आदेशानुसार जिले युवाओं को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले (युवा संगम) आयोजन जिला व्यापार उदयोग केन्द्र, रोजगार कार्यालय एवं आईटीआई देवास द्वारा 06 फरवरी को प्रात: 11 बजे से 03 बजे तक आईटीआई प्रांगण विकास नगर चौराहा देवास में किया जाएगा। रोजगार मेले में शासकीय विभागों द्वारा मेले मे उपस्थित होने वाले आवेदकों को रोजगार स्वरोजगार कैरियर काउन्सिलिंग की जानकारी दी जाएगी। मेले में व्ही.ई. कमर्शियल देवास, मॉ चामुण्डा कान्ट्रेक्टर देवास, भारतीय जीवन बीमा निगम देवास, आईपीएम कॉन्ट्रेक्टर देवास कपारो इण्डस्ट्रीज देवास, आदि इन्दौर देवास की निजी संस्थाओं द्वारा युवा संगम में भाग लिया जावेगा। इस हेतु कक्षा 8वीं, कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक योग्यताधारी आवेदकों को मेला स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर चयन की कार्यवाही की जावेगी।

  • राजधानी के अनुभवी कलेक्टर से विकास की उम्मीद, सिविल लाइन मार्ग का नाम बदलकर समदड़िया मार्ग, जिला चिकित्सालय में अमलतास का फूल, ब्रिज पर डिवाइडर का प्रयोग, महामंत्री उपाध्यक्ष और प्राधिकरण के दावेदार, जिला अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य वाली शैली में, भाजपा में महामंत्री और प्राधिकरण की दावेदारी, श्वान का जन्मदिन postr चर्चा का विषय, गोपाल अग्रवाल का सम्मान, गरीब की … सबकी भाभी, पुलिस अधीक्षक को थोड़ा और ….

    राजधानी के अनुभवी कलेक्टर से विकास की उम्मीद, सिविल लाइन मार्ग का नाम बदलकर समदड़िया मार्ग, जिला चिकित्सालय में अमलतास का फूल, ब्रिज पर डिवाइडर का प्रयोग, महामंत्री उपाध्यक्ष और प्राधिकरण के दावेदार, जिला अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य वाली शैली में, भाजपा में महामंत्री और प्राधिकरण की दावेदारी, श्वान का जन्मदिन postr चर्चा का विषय, गोपाल अग्रवाल का सम्मान, गरीब की … सबकी भाभी, पुलिस अधीक्षक को थोड़ा और ….

    भगत ….. बाबा प्रणाम। बाबा….. प्रणाम।

    भगत…… लो बाबा अब कलेक्टर भी बदल गए। पुराने भी अच्छा कार्य कर रहे थे। बाबा….. भारतीय जनता पार्टी सरकार में कुछ बदले ना बदले कलेक्टर एसपी जरूर बदल जाते हैं चाहे वह कितना ही अच्छा कार्य करें फिर यह अच्छी बात है कि उनको अच्छा जिला भी दिया जाता है नहीं तो लूप लाइन में भी सीधे चले ही जाते हैं।

    भगत…. ऋषव गुप्ता को फरवरी कारण से मनपसंद जिला मिला।                           बाबा… देवास में इनका कार्यकाल अच्छा रहा पूरे जिले की एक-एक गांव से लेकर शहर की नब्ज हाथ में थी तो विकास कार्य के साथ सेवा कार्य और फिर दबंगता के साथ कहीं भ्रष्टाचार की प्रकरण में बड़ी कार्रवाई कर प्रशासनिक सुधार का प्रयास किया तो अब धर्मपत्नी के पास वाला जिला मुख्यमंत्री ने पुरस्कार के रूप में दिया। जब अच्छा कार्य करोगे तो जनता जनप्रतिनिधि और स्वयं को भी अच्छा लगेगा।

    भगत…. नवागत ऋतुराज सिंह के लिए भी देवास में कुछ करने का अवसर है।      ।        बाबा…. कलेक्टर ऋतुराज सिंह से उम्मीद तो जनता की रहेगी ही कोई भी नया अधिकारी आता है तो जनता कुछ उम्मीद लगा ही लेती है कि कुछ नया करेंगे और अच्छा करेंगे अपने जिले के लिए शहर के लिए। तो देवास में इनके भोपाल राजधानी में 3 वर्ष कार्यकाल का लाभ मिलेगा और फिर मुख्यमंत्री की पसंद का कारण भी आने वाला उज्जैन का सिंहस्थ है। जिसमें देवास में विकास की संभावना ज्यादा है युवा कलेक्टर विकास के साथ व्यवस्था में सुधार के भी संकेत दे रहे हैं। आते ही जिलाधिकारी को जिला मुख्यालय पर रहने के  निर्देश दिए हैं। तो जिला चिकित्सालय से सुधार का प्रयास किया है।

    भगत….. कई विभागों में तो अधिकारी इंदौर उज्जैन घर बैठे ही काम चला लेते हैं।       बाबा…. सही बात है बेटा जिला मुख्यालय पर अधिकारी रहेंगे तो ढंग से कार्य कर पाएंगे। नहीं तो ऊंट पर बैठकर बकरी चराने वाला ही हाल कई विभाग का हो जाता है फिर कहीं विभाग तो ऐसे जिसमें दो-तीन जिलों के प्रभार अधिकारी के पास है। फिर भी जिला मुख्यालय पर यदि अधिकारी निवास करते हैं तो कुछ तो सुधार आएगा ही। विकास के साथ व्यवस्था में सुधार भी होना चाहिए वरना समय ऐसा निकल जाता है कि वर्तमान पूर्व हो जाते हैं ।जो कर गए वही यादगार और एक तीसरे कैमरे ईश्वरी शक्ति के यहां भी गिनती में आता है।

    भगत….. सिविल लाइन मार्ग को लोग समदड़िया मार्ग भी बोलने लगेंगे।               बाबा….. इसके पूर्व कलेक्टर के पूर्व कलेक्टर और कमिश्नर ने देवास में विकास तो बहुत कुछ किया। लेकिन देवास की दूसरी पाती  को समदड़िया ग्रुप को जैसे बेच दिया हो। घर बेच कर तीरथ करने वाली कहावत देवास नगर निगम निर्माण कार्य के बदले महंगी दुकान कलेक्टर कार्यालय के निर्माण के बदले महंगी दुकान और फिर सबसे टॉप लोकेशन सिविल लाइन को भी बेच दिया ।कैसे यह सब संभव हो गया अब जनता को समझ ही नहीं आ रहा है । आम जनता को तो नजूल विभाग से एनओसी लाने में ही लंबा समय लगता है इन्होंने तो पूरा नाजुल खरीद लिया। फिर नजूल की भूमि लीज पर मिलती है इधर तो सब ने पूरी लीज ही खरीद ली।अभी अपन बात करें सिविल लाइन की तो कभी यहां पर शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के क्वार्टर जिसमें आगे सुंदर सा बगीचा और पीछे भी छोटा सा हरा भरा बाड़ा बनाम बगीचा ही होता था। कर्मचारियों अधिकारियों ने मेहनत कर हरे भरे पौधे लगाए जो वट वृक्ष बन गए। सिविल लाइन मार्ग देवास नहीं पूरे देश में कहीं भी चले जाओ एक सुंदर प्राकृतिक माहौल वाली बस्ती नजर आती है लेकिन किसी हस्ती ने इस बस्ती को उजाड़ कर अब मार्केट में बदलने जा रहे हैं। हरे भरे पेड़ कुछ तो प्रत्यारोपण कर रहे हैं। लेकिन कुछ कसाई की तरह काटे जा रहे थे कि पास की क्षेत्र की ही जागरूक जनता के विरोध के कारण बच गए आज भी पर्यावरण प्रेमी हर जगह पौधों के लिए सड़क पर आने के लिए तैयार है ।जागरूक कॉलोनी वासियों को सेल्यूट। अब दुकान और मकान बनने से तो कोई रोक नहीं सकता। यह कैसा फैसला की मकान बनाने के लिए आधी जमीन वह भी सरकारी बेच दी। चलो अघोषित समदड़ीया मार्ग की बधाई ।

    भगत …. सरकारी अस्पताल स्वयं बीमार है।     बाबा …..शासन द्वारा इतनी सुविधा संसाधन देने के बाद भी कुछ चंद चिकित्सक और स्टाफ के कारण देवास का महात्मा गांधी जिला चित्सालय की हालत खराब है।पूरे जिले का एक मात्र शासकीय चिकित्सालय होने से पूरे जिले के रोगी यही आते है ओर मजबूरी का नाम ही कहेंगे कि आम व्यक्ति गरीब मजबूर ही आएगा। जो निजी इलाज नहीं करवा सकता ।मजबूरी में वह अपने दर्द का इलाज करवाने आता है परंतु उस मजदूर मजबूर को भी यह नहीं छोड़ते ।दर्द के साथ एक ओर दर्द मुफ्त में लेकर जाता है।क्या मानवता चिकित्सालय में आकर ही मरती है । अब जबकि यहां पर नवागत जिलाधीश ने सुधार के लिए पहला कदम यहीं से उठाया है तो कुछ उम्मीद है  ।लेकिन यह हम ना सुधरेंगे की कसम खा कर बैठे हैं । यह अस्पताल जैसे है निजी मेडिकल कॉलेज को गोद दे दिया हो सरकार भले कमल के फूल की हो लेकिन यहां अमलतास का फूल खिलता है।            भगत…. नवागत जिला अध्यक्ष पुरानी प्राचार्य शैली में आ गए हैं।                               बाबा…. कुछ मधुर संबंधों के कारण अच्छी छवि प्रदेश में विरोधियों के लिए मुद्दा बन गई थी अब जब तीसरी पारी का है क्योंकि जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की पहली पारी प्राधिकरण अध्यक्ष दूसरी मध्य प्रदेश के पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के बाद विधायक के प्रबल दावेदार होने के बाद भी इनको लंबे समय बाद जब पूरे जिले में कशमकश भरे माहौल में इनको पद मिला तो इसका महत्व और बढ़ गया अब जिला अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल को देखते हुए भाजपा ने हाटपिपलिया से टिकट दिया था और चुनाव हारने के बाद फिर प्राधिकरण अध्यक्ष और पुस्तक निगम अध्यक्ष बनाया तब कहीं अच्छे कार्य के साथ कुछ विरोधियों के लिए अच्छे कार्य भी कर दिए। अब एक नई पारी नए अंदाज में सेंधव ने शुरू की है और शुरुआत में ही कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में गुर्जर महासभा के पदाधिकारी को ले आए हैं। जिसमें सक्रिय पदाधिकारी मनोहर सिंह कराड़ा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस तरह भाजपा में पूर्व जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल की ही तरह रायसिंह सेंधव कार्य कर रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में देवास जिला पंचायत महिला अध्यक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी जो कांग्रेस के एक प्रदेश लेवल के नेता जी के लिए झटका था। अब सेंधव सभी गुट को एक साथ लेकर चल रहे हैं ।तो बहुत जल्द जिले में स्वयं उनकी बड़ी टीम तैयार हो ही जाएगी ।अभी तो पूरे जिले में स्वागत और सम्मान का दौर जारी है। पहले जिला अध्यक्ष पूरा विधायक की मर्जी से काम करते थे ।अब विधायक यह दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारा जिला अध्यक्ष बना है। कुल मिलाकर पावरफुल जिला अध्यक्ष है।

    भगत…. प्रदेश के नेताजी मतलब भैया।                 बाबा…. हां बेटा सज्जन भैया की बात चल रही है। चुनाव के पहले जिला अध्यक्ष का झटका और फिर चुनाव के बाद अपने सबसे मजबूत किले से बाहर होने का झटका लगा। उसके बाद से देवास की राजनीति में कम रुचि ले रहे हैं। उनके समर्थक का पद जरूर अंगद की तरह फिक्स है।              भगत…. कांग्रेस में राजानी राज कायम है।                     बाबा….. प्रदेश स्तर के यह भी नेता है लेकिन मोह देवास से बाहर नहीं जाने दे रहा है। सेकंड लाइन तैयार नहीं होने दे रहे हैं। कितनी बड़ी बात है कि 2018 के चुनाव के पहले भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष और अल्प माह की सत्ता का पूरा लाभ लेने के समय भी अध्यक्ष और सरकार गिरने के बाद से अभी तक अंगद के पैर की तरह जमे हैं। मतलब पलड़ा भारी है। परंतु विपक्ष यहां पर मतलब कांग्रेस के ही लगातार प्रयास में है कभी तो बदलाव आएगा ।

    भगत…. प्रदीप चौधरी भी अतिथि कलाकार की तरह अचानक राजनीति में मैदान में आते हैं और फिर कब चले जाते हैं पता ही नहीं चलता है। बाबा…. ब्रिज का मुद्दा आते ही प्रदीप बाबू को करंट आ जाता है। और आ गए मैदान में खैर अच्छी बात है जनता के लिए आए तो सही अब ब्रिज का मुद्दा ठंडा हो गया है अब पीड़ितों के घर भी बस कुछ नेता ही जाते हैं।

    भगत…. ब्रिज पर डिवाइडर बना रहे हैं।                  बाबा…. लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले ही यह कदम उठा लेते तो कुछ तो राहत मिलती। करें कौन और भरे कौन की तरह किसके लापरवाही और बदनाम कौन । अब लोक निर्माण विभाग द्वारा कम से कम डिवाइडर अच्छी गुणवत्ता के बनाना चाहिए । करोड़ों की लागत के ब्रिज पर कैमरे बंद होने से लेकर कई खामियां हैं। चलो ब्रिज पर डिवाइडर बनने के बाद मां चामुंडा देवी रक्षा करें। अब कोई दुर्घटना घटना ना हो।

    भगत… अब जिला अध्यक्ष के बाद प्राधिकरण अध्यक्ष और महामंत्री के दावेदार।        बाबा…. जिला अध्यक्ष के लिए भोपाल से दिल्ली तक एक हो गई तो अब देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और दूसरी महामंत्री भाजपा के लिए वही नेता प्रयास में है जो देवास महापौर से लेकर सभी पदों के दावेदार रहे हैं। और कहीं तो ऐसा है कि भले ही कुछ होना हो अपनी दावेदारी तो होना चाहिए। नाम चल जाएगा इसमें ही काम चल जाएगा।

    भगत….. पुलिस अधीक्षक ने बहुत कम समय में बहुत कुछ बदलाव कर दिया है।        बाबा…. पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत की स्वयं की लगातार मेहनत है तो उनके साथ टीम भी अच्छे अधिकारियों की है बस निचले लेवल पर कुछ पुलिस जवान की शैली को जरूर बदल दे सबसे बढ़िया तो जो बाईपास और मुख्य जगह पर एंट्री चलती थी जो सीधे जनता को दिखाई देती थी वह अब सीधे तो नहीं दिखाई दे रही है ।यही बहुत है। शहर की सट्टा बाजार में प्रमुख सटोरिया भूमिगत है या जिला बाहर अपना व्यापार कर रहे हैं। तो ड्रग्स माफिया जरूर सक्रिय है और दादा पहलवान का राजनीति जलवा है । खैर पुलिस अधीक्षक ने बहुत कुछ बदल तो दिया है । अभी एक खास जबरन बने चले पर बड़ी शराब की कार्रवाई भी यह दर्शाती है कि अपराध करने वाला अपराधी कोई सा भी चोला पहन लो पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। अब थोड़ा सा राजनेताओं पर भी एक नजर पड़ जाए जनता की नजर में तो सब खुला खुला दिखता है ।बस पुलिस अधीक्षक से थोड़ी सी उम्मीद है कि थोड़ा धीरे-धीरे ही सही बदलाव तो होगा हमारा शहर अपराधियों से अपराध से मुक्त होगा।

    भगत… कुत्ते जी का जन्मदिन का पोस्टर चर्चा का विषय रहा।

    बाबा…. यह कोई पहली बार नहीं लगा है। हर दो-तीन साल में किसी न किसी शहर में लगाया जाता है और जब लोग पहले पोस्ट भूल जाते हैं उसके फिर लग जाता है ।कुछ दिन चर्चा का विषय रहता है। अब यह बात अलग है कि इस समय संयोग से किसी व्यक्ति विशेष का जन्मदिन आ जाए तो वह और उसके समर्थक अपने ऊपर ले ले तो बात अलग है। नहीं तो इसके पहले भी इस तरह के पोस्टर या पोस्ट आती रही है ।फिर फ्लेक्स कंपनी के संचालक भी फ्री फोकट के फ्लेक्स से परेशान रहते हैं आए दिन वह भी यह सब कर प्रयास करते हैं कि नेताजी को बुरा लग जाए और जन्मदिन नहीं मने । अब अपराधी और अपराध जगत से जुड़े लोगों के लिए तो यह बुरा मानने जैसी बात है। लेकिन आम नेता और समर्थक तो मनाएंगे । और मनाना भी चाहिए । क्योंकि नेताजी के जन्मदिन पर कुछ तो धन बाहर आता है। ढोल वाले पैसे वाले से लेकर पटाखे मिठाई और फूल हार बेकरी वालों का भी व्यापार चलता है। भी फिर बात करें कुत्ते जी की तो पशु प्रेमी की तो इस शहर में कमी नहीं है कुत्ते खासकर आवारा से पूरा शहर परेशान है। रोज जिला चिकित्सालय में जाकर देख लो सबसे ज्यादा कुत्ते के काटने खास कर गरीब मध्यम वर्ग की वर्ग के प्रकरण आते हैं। आवारा कुत्ते पर कार्रवाई होने पर कहीं पशु प्रेमी और मानवता बस इन्हीं पर बरसती है लेकिन छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जब साइकिल से जाते हैं या पैदल जाते हैं और उनके साथ घटना घटती है तब केवल दर्द उस परिवार को और उन बच्चों को ही होता है बड़े क्या समझे जो बड़ी गाड़ी में इनके बीच से निकल जाते हैं।

    भगत….. गोपाल अग्रवाल जी का सम्मान हुआ।          बाबा….. आम जनता की समस्या उठाने वाले और फिर उसको हल करने के लिए अथक प्रयास करने वाले एक आम नागरिक का सम्मान प्रशंसनीय है। हमारे शहर में की जनता बहुत जागरुक है अपने शहर की समस्या को उठाने के साथ जो गलत हो रहा है उसका भी खुलकर विरोध करती है फिर सोशल मीडिया के आने के बाद तो जागरूकता और बड़ी है। गोपाल अग्रवाल जी जैसे बहुत से समाजसेवी है जिनका भी आने वाले कल में परेड ग्राउंड पर स सम्मान सम्मान होना चाहिए।

    भगत…. नगर निगम स्वच्छता अभियान में लगा है।       बाबा…. देवास नगर निगम यानी गरीब की… सबकी भाभी सा हाल है उस पर स्वच्छता मिशन आ गया। नगर निगम से सभी राजनेताओं को लाभ चाहिए लेकिन इसके लिए इसको बचाने के लिए बहुत कम लोग हैं। वही स्टाफ वही संसाधन उसके बाद भी नगर निगम कर्मचारी अधिकारी देवास को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। अब जनता को भी इसमें पूरा सपोर्ट करना होगा जो नगर निगम है उसकी बुराई भलाई और अन्य बाद में देख लेंगे अभी आया है समय कि हमारा देवास भी देश में नहीं तो प्रदेश में अच्छे स्थान पर आए नंबर वन आ भी जाएगा यदि देवास की जनता ठान ले । इस बार अधिकारी जनप्रतिनिधि और जनता एक साथ हमारे अपने देवास को नंबर वन लाने के लिए पूरा प्रयास करें।  फिर मिलेंगे भगत राम राम जय हिंद जय भारत

  • डॉ ज्योति पांचाल मिस्त्री को स्वर्ण पदक के साथ पी एच डी की डिग्री

    डॉ ज्योति पांचाल मिस्त्री को स्वर्ण पदक के साथ पी एच डी की डिग्री

    देवास। सेज विश्वविद्यालय इंदौर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में डॉ ज्योति पांचाल मिस्त्री पिता लक्ष्मी नारायण पांचाल को विधि में, विषय नारीवादी न्यायशास्त्र महिलाओं के उत्पीड़न का एक सामाजिक कानूनी अध्ययन, विशेष रूप से इंदौर संभाग के संदर्भ में डाक्टर सुनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पीएचडी की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ विशेष अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष व सेज ग्रुप के डायरेक्टर डॉक्टर संजीव अग्रवाल के द्वारा प्रदान की गई है। इस गौरवान्वित अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें बधाई संदेश भेजे व हर्ष व्यक्त किया गया।