Month: February 2025

  • ड्रग्स माफिया को देशद्रोही घोषित किया जाना चाहिए, कैसे फैलता है इनका जाल, जिम , फैशन, खेल खुशी और गम, राजनेता और अधिकारी को करते हैं गुमराह, हमारा देवास उड़ता देवास

    ड्रग्स माफिया को देशद्रोही घोषित किया जाना चाहिए, कैसे फैलता है इनका जाल, जिम , फैशन, खेल खुशी और गम, राजनेता और अधिकारी को करते हैं गुमराह, हमारा देवास उड़ता देवास

    भगत… बाबा प्रणाम।

    बाबा… बेटा प्रणाम।

    भगत….. बाबा देवास जिले के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने खुला शंखनाद ड्रग्स माफिया के खिलाफ कर दिया है।

    बाबा… यह बड़ा साहसिक निर्णय है। ड्रग माफिया आज से नहीं है आजादी के बाद से ही पूरे देश में सक्रिय है। इनका नेटवर्क और दमदार इतनी है कि कोई छोटा-मोटा अधिकारी तक इनका कुछ नहीं कर सकता । अच्छी बात है हमारे देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने खुला मोर्चा खोला क्योंकि यह लोग बहुत ही घातक है।

    भगत… समझ गया भैया इनसे लड़ना यानी क्रांतिकारी की तरह अंग्रेज से लड़ने के बराबर ही है। बाबा… यह भारत भूमि है यहां से अंग्रेज कब के विदा हो गए लेकिन उनकी कूटनीति आज भी कायम है। ड्रग्स माफिया का अपना नेटवर्क है। इनसे लड़ना सीधे अपनी जान को खतरे में डालना है।

    भगत… सांसद जी के पहले कांग्रेस के कई नेता देवास को उड़ता पंजाब का दर्जा देकर आंदोलन और ज्ञापन दे चुके हैं। बाबा… सही बात है देवास में कुछ अभी सुधार आया है वरना यह उड़ता पंजाब ही हो गया था। वर्तमान एसपी के कार्यकाल में खुलेआम सट्टा तो नहीं चल सत्ता सकता परंतु शराब बिक रही थी वह भी अंतिम चरण में है लेकिन इन सब से हटकर मूल बात ड्रग्स माफिया की है उन पर अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। शराब सट्टा जुआ सामाजिक बुराई होने के साथ खासकर शराब को तो प्रदेश सरकार ने लाइसेंस दे रखा है।

    भगत… मतलब ड्रग्स माफिया पर भी कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

    बाबा… इन par देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। भगत…. क्यों बाबा।

    बाबा…… आम जनता समझ ले की ड्रग्स माफिया हमारे देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। विरोधी देश की यह कूटनीति है हमारे देश में ड्रग्स का व्यापार खूब फले और हमारे युवा पीढ़ी इसके नशे में खोकली होती जाए।

    भगत…. युवा बहुत जल्दी इसमें क्यों फंस जाते हैं।

    बाबा… बेटा इतनी भागम भाग की दुनिया और फिर प्रतिस्पर्धा और खुशी गम सभी जगह गिद्ध की तरह केवल युवाओं को फसाने के लिए यह देशद्रोही हर समय तैयार रहते हैं। भगत …….कैसे बाबा। बाबा…….बहुत अच्छी बात पूछी बेटा सबसे पहले यह कॉलेज स्कूल के आसपास अपना जाल फैलाते है। और युवा छात्र-छात्राओं को इसमें फसाने का प्रयास करते हैं फिर जिम और खेल क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ियों को अपनी और आकर्षित करते हैं। तो जमाने भर में खुशी गम का माहौल है। ज्यादा खुशी में केवल एक घुट या एक कश ही युवाओं को जीवन भर के लिए बेड़ियों में जकड़ लेता है। मान लो कोई खिलाड़ी है अच्छा खेल रहा है और थोड़ा सा पीछे है। तो उसे लालच देते हैं या थोड़ा सा एक लगा ले ,बस और उदाहरण स्वरूप ऐसे का देते हैं। जो केवल नकली दिखाने के लिए इस्तेमाल करता है ।और हमारे युवा फंस जाते हैं। ऐसे ही खुशी में भी थोड़ा सा कश फिर ग़म में तो फसाना आसान हो जाता है। इस तरह यह युवाओं को अपने जाल में फसाते हैं साथियों तुम देश की धरोहर हो मानव जीवन केवल इसलिए नहीं मिला कि हम छोटे से गम खुशी में सब कुछ भूल जाए हमें बहुत कुछ आगे करना है इतिहास बनाना है। आओ एक शपथ ली कि हम इनके जाल में नहीं फसेंगे।

    भगत… पुलिस और नारकोटिक्स अधिकारी क्या करते हैं।

    बाबा… ईश्वर सत्य है जो अधिकारी चांद चांदी के टुकड़ों के लिए इनका संरक्षण देते हैं उनका हाल भी आखिर में इनकी तरह ही होता है उनके बच्चे परिवार या तो नशा की लत या फिर डॉक्टर या फिर ईश्वर का न्याय अलग ही होता है आज तक प्रदेश या देश में कोई ड्रग्स माफिया के परिवार का नामोनिशान नहीं रहा है। और इनको शरण देने वाले राजनेताओं को देश प्रदेश के नामी नेता आज गुमनामी का जीवन जी रहे है। ड्रग्स माफीया के ऊपर शिकंजा करने के लिए हम पूरे प्रदेश की बात करने के साथ देवास की बात करें तो यहां पर कहीं नामी माफिया के पास बेनाम संपत्ति है और केवल अपनी संपत्ति बचाने के लिए राजनेताओं की शरण में इसकी जांच निष्पक्ष की जाना चाहिए।

    भगत…. फिर बाबा आम जनता को और अधिकारियों को राजनेताओं को खुलकर ड्रग्स माफिया के खिलाफ आना चाहिए।

    बाबा…. हा बेटा समझ आ गया है एक क्रांति का जो ड्रग्स माफिया नशे के खिलाफ हो हमारा देवास उड़ता पंजाब की तरह उड़ता देवास न बने। अधिकारी सबसे पहले यह सोचे कि आपकी अपने बेटे बच्चे भी है और आने वाली पीढ़ी भी हमारी ही है। राजनेताओं को भी यही समझ लेना चाहिए छोटे से बड़े नेता को देख लो उनके बच्चों की क्या हालत है। राजनीति से ऊपर उठकर एक बार सभी को नशे के खिलाफ खुला विरोध कर एक मंच पर एक साथ आना चाहिए। कलयुग टाइम्स खुलकर आम जनता से राजनेता से और अधिकारियों से आव्हान करता है। अपने अंतरात्मा को एक बार जगा कर देखिए । कल हमारे लिए बहुत ही भयानक होगा । जय हिंद जय भारत ।

  • मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा समृद्धि योजना अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण

    मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा समृद्धि योजना अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण

    —————          मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा समृद्धि योजना अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक संस्था देवास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रायसिंह सेंधव, श्री अनूपसिह सेंधव, उज्जैन संभाग समन्वयक श्री अमिताभ श्रीवास्तव, उज्जैन संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय, वरिष्ठ नागरिक संस्था गंगासिंह सोलंकी, जिला समन्वयक श्री सचिन शिंपी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करके किया गया। अतिथियों का स्वागत श्रीफल देकर किया गया।           कार्यक्रम के  प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि श्री रायसिंह सेंधव ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जनक श्री अनिल जी दवे के साथ लंबे समय से जुड़ा हूं। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद को प्रदेश सरकार द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है, जब नर्मदा सेवा कार्यक्रम किया जिसका में प्रभारी था उस समय पूरे मध्य प्रदेश में करोडो पौधे लगाए गए जो उस समय देवास जिले में 2 करोड़ पौधे लगाकर पूरे प्रदेश मे थे। यह कार्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा किया गया, जब भी मेरी आवश्यकता होगी। मैं हमेशा जन अभियान परिषद के साथ हूं समाज की आवश्यकता की पूर्ति जन अभियान परिषद के द्वारा विभिन्न संगठनों के माध्यम से की जाती है जन अभियान परिषद के माध्यम से शिक्षा पर्यावरण अधिकारियों पर मन की बात माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा की जाती है उसमें छात्र-छात्राओं को भी सुनना चाहिए।           

      कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उज्जैन संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय ने स्वयंसेवी संगठन की संरचना की जानकारी पर प्रकाश डालते हुए एक्ट, एनजीओ का पंजीयन, सदस्य संख्या पंजीयन शुल्क 1973 का नियम बताते हुए, संस्था के सदस्य, प्रबंधन, नियम आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई साथ ही धारा 27 28 की भी जानकारी दी गई।       कार्यक्रम के तृतीय सत्र में भोपाल संभाग समन्वयक श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने पांच बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सामाजिक शिक्षा, सामाजिक पर्यावरण, सामाजिक समृद्धि, सामाजिक स्वास्थ्य सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि गांव गांव संस्था के माध्यम से ग्राम सभा का आयोजन करना ग्राम में संस्कार जैसे कार्यक्रम प्रारंभ करना पर्यावरण में अधिक पौधे लगाना जल को बचाना जल ब्रह्म है जल का हमेशा उपयोग करना चाहिए दुरुपयोग नहीं, सामाजिक समृद्धि में गांव का पैसा गांव में ही उपयोग हो ऐसे कार्यक्रमों को करना व ग्रामीण जनों को जानकारी देना सामाजिक स्वास्थ्य के अंतर्गत कोई गांव का व्यक्ति बीमारी से ग्रसित ना रहे हमेशा गांव निरोगी रहे।      कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र में श्री पियुष शर्मा द्वारा निगमित सामाजिक उत्तयरदायित्वम सीएसआर के बारे मे विस्तार से समझाया गया       कार्यक्रम के पंचम सत्र में अध्यक्ष दशमेश एजु‍केशनल सोसाइटी  श्री सनमीत खनुजा देवास द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के महत्वापूर्ण अधिनियमों में पंजीयन के बारे मे विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम के छटवे सत्र में जिला समन्वयक श्री सचिन शिंपी ने सामाजिक अंकेक्षण एवं प्रभाव का आंकलन एवं प्रोजेक्टि प्रोपोजर को समझाया गया।कार्यक्रम के समापन सत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।       इस दौरान विकासखण्ड  समन्वकयक देवास श्रीमति नीलम सोनी, श्री राजेश सिसोदिया, विकासखण्ड समन्वयक कन्नौद श्री नीरज द्विवेदी, विकासखण्ड समन्वयक सोनकच्छ श्री मानसिंह मालवीय तथा श्रीमति विमल गिरी ने की गई। कार्यक्रम में जिला देवास के समस्त विकासखण्ड समन्वखयक, सक्रिय स्व्यंसेवी संस्था्ऍ तथा पूर्व एवं नवीन नवांकुर  संस्थाएं सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बागली विकासखंड समन्वयक श्री प्रफुल्ल पाठक ने किया व कार्यक्रम का आभार टोंकखुर्द विकासखंड समन्वयक राजेश सिसोदिया ने व्यक्त किया।

       

  • अपने शिष्य के लिए सब कुछ समर्पित करने वाले खेल गुरु को जन्मदिन पर शिष्यों ने दिया यह उपहार….

    अपने शिष्य के लिए सब कुछ समर्पित करने वाले खेल गुरु को जन्मदिन पर शिष्यों ने दिया यह उपहार….

    अपने शिष्य के लिए सब कुछ समर्पित करने वाले खेल गुरु को जन्मदिन पर शिष्यों ने दिया यह उपहार…. https://www.instagram.com/reel/DGme-D5ItJp/?igsh=NGkxc3VkdWl4bXFu

  • क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर देवास में सयाजी द्वार पर जीत का जबरदस्त माहौल

    क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर देवास में सयाजी द्वार पर जीत का जबरदस्त माहौल

    क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर देवास में यहां पर जीत का जबरदस्त माहौल https://www.instagram.com/reel/DGbBs5OPDG4/?igsh=NDh0NmlndmU1eXZh

  • आचार्य डॉ.  राव राष्ट्रीय ज्योतिष विद्वान मनीषी अवार्ड से प्रयागराज में हुई सम्मानित

    आचार्य डॉ. राव राष्ट्रीय ज्योतिष विद्वान मनीषी अवार्ड से प्रयागराज में हुई सम्मानित

    देवास। राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ 18 एवं 19 फरवरी 2025 को काशी ज्योतिष संस्थान रामनगर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रयागराज मे आयोजित किया गया था। उक्त सेमिनार में ज्योतिष, वास्तु एक्सपर्ट एवं क्रिस्टल थैरेपिस्ट डॉ. मीना राव को राष्ट्रीय ज्योतिष विद्वान मनीषी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेमिनार में देश के कौने-कौने से विद्वान आए थे।

  • कलेक्टर ऋतुराज सिंह का जिले में सतत निरीक्षण, एक बाबू निलंबित और….

    कलेक्टर ऋतुराज सिंह का जिले में सतत निरीक्षण, एक बाबू निलंबित और….

    देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने टोंकखुर्द में एसडीएम कार्यलय, तहसील कार्यालय, लोकसेवा केंद्र, जनपद पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उत्कृष्ट स्कूल टोंकखुर्द, निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने टोंकखुर्द में नगर परिषद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बनाए जा रहे प्रमाण पत्रों की जांच की। राजस्व शाखा में ईडब्ल्यूएस सर्टिफ़िकेट के लिए आवेदन लेने वाले कर्मचारी लाखन सिंह चौधरी द्वारा ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट कार्य में लापरवाही बरतरने पर तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। कर्मचारी लाखन सिंह द्वारा ईडब्ल्यूएस सर्टिफ़िकेट के लिए निर्धारित आवश्यक दस्तावेज आवेदक से नही लिए गए।आवेदन पर आवेदक के साइन नहीं थे, आवेदन के साथ स्टाम्प भी नहीं था। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए पिछले एक साल में प्राप्त ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट से संबंधित सभी आवेदनों की जांच करें और कर्मचारी लाखन सिंह को निलंबित कर मुझे जानकारी भी दे। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम कार्यालय टोंकखुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम न्यायालय में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम कार्यालय अंतर्गत लंबित प्रकरणों की बारीकि से जांच की तथा लंबित प्रकरणों का देरी का कारण पूछा। उन्होंने प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत कार्यालय निरीक्षण किया। जनपद पंचायत कार्यालय परिसर को साफ-स्वच्छ रखने पर प्रशंसा। उन्होंने जनपद अध्यक्ष से समस्याएं पूछी। जनपद पंचायत अध्यक्ष ने परिसर के बाहर दुकानें बनाने का प्रस्ताव रखा। कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएमओ ने बताया नई इमारत प्रस्तावित है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने शीघ्र काम शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुरानी इमारत का जो हिस्सा टूटने वाला है, उसे शीघ्र तोड़े, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके। कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुले में मरीजों के परिजनों को बैठा देख परिसर में टीन शेड लगवाने के निर्देश बीएमओ को दिए। मीटिंग हॉल नहीं होने पर जब तक नई बिल्डिंग नहीं बन जाती है तब तक सभी मीटिंग जनपद पंचायत कार्यालय में करें। कलेक्टर श्री सिंह ने एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती हुए बच्चों की मां एवं परिजनों से चर्चा की। पूछा कि आप यहां कब आए और बच्चों को क्या हुआ। जिस पर बच्चों की मां एवं परिजनों ने बताया गया कि बच्चे का कम वजन होने के कारण भर्ती किया गया है। इस दौरान उन्होंने परिजनों से पूछा की अस्पताल में खाने को क्या-क्या मिलता है तथा बच्चे को दूध कितनी बार मिलता है। एनआरसी के रसोई घर का निरीक्षण किया। बीएमओ से पूछा कि क्या-क्या खान बनता है तथा कितने समय देते हैं। बच्चों का वजन कितने समय में बढ़ जाता है। इस संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एनआरसी से जाने के बाद बच्चों का फॉलोअप करते हैं या नहीं। इस पर बीएमओ ने बताया कि बच्चों को 14 दिन एनआरसी में रखा जाता है तथा फिर 15-15 दिन बाद फॉलोअप के लिए बुलाया जाता है। अस्पताल में साफ-सफाई न होने के कारण साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने लोक सेवा केंद्र टोंकखुर्द का निरीक्षण किया। वहां पर आए आवेदकों से चर्चा की तथा उनसे पूछा कि आप किस प्रकार आवेदन के लिए आए हैं। रसीद कटवाई तथा रसीद के लिए कितनी राशि लगी। समय पर डॉक्यूमेंट बन जाता है या नहीं लोक सेवा केंद्र में कोई समस्या तो नहीं आ रही है। इस पर उपस्थित आवेदकों ने बताया कि सभी सुविधाएं समय पर मिल रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने लोक सेवा केंद्र प्रबंधक से पूछा कि कितने लोगों का स्टॉफ है तथा कितने आवेदक आते हैं। सेंटर प्रॉफिट में है या नहीं। सेंटर के प्रबंधक ने बताया कि सेंटर प्रॉफिट में हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने टोंकखुर्द तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां तहसील न्यायालय में लंबित प्रकरणों चेक किया। तहसीलदार से पूछा कि कितने प्रकरण आते हैं तथा सभी पोर्टल पर दर्ज है या नहीं। कलेक्टर द्वारा अलमारी में रखे सारे प्रकरणों को बारीकी से जांच की गई तथा सभी प्रकरणों पर क्या कार्रवाई की गई तहसीलदार से पूछा। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टोंकखुर्द का निरीक्षण किया। कक्षा 12वीं की परीक्षा के सेंटर के संबंध में प्राचार्य से पूछा। इस दौरान सुरक्षा संबंधी जानकारी ली गई। कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी ली। कक्षा 11वीं की चल रही परीक्षा का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर श्री सिंह ने टोंकखुर्द निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की ड्राइंग को देखा तथा मटेरियल की टेस्टिंग रिपोर्ट की जांच की। उन्होंने कार्यालय का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बांउड्रीवाल की ओर स्ट्रीट लाइट लगाने एवं अलग से पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसडीएम कार्यालय परिसर में लॉन बनाने एवं सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। सीएमओ नगर परिषद टोंकखुर्द को निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय के पास तालाब बनवाने तथा उसके पास की बाउंड्री पर पाथ-वे बनाकर सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने टप्पा कार्यालय विजयागंज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार से पूछा कि प्रकरण आते हैं प्रकरणों पर कार्रवाई ठीक तरीके से हो रही है या नहीं। साथ ही पूछा कि स्टॉफ में कितने लोग हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयागंज मंडी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित डॉक्टर से स्टॉफ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में जानकारी ली। पूछा कि कितने आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि टप्पा कार्यालय में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले की जानकारी चस्पा करें। जिसमें उसका मोबाइल नंबर भी हों ता‍कि लाभार्थी को परेशानी न आएं। इस महत्ती योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को मिल सकें। उन्होंने दवाईयों का स्टॉक देखा तथा पूछा कि किसी दवाई की कमी तो नहीं हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि आगामी शिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन हों। इसको ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग कर ली जाएं, जिससे दर्शनार्थी आसानी से दर्शन कर सकें। इसके साथ जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं उन्हें एक दो दिन में करना सुनिश्चित कर लें। कलेक्टर श्री सिंह ने शिवरात्रि पर्व को देखते हुए बिलावली महादेव मंदिर में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी शिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन हों। इसको ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएं। मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग कर ली जाएं, जिससे दर्शनार्थी आसानी से दर्शन कर सकें। इसके साथ जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं उन्हें एक दो दिन में करना सुनिश्चित कर लें। इस दौरान बिलावली मंदिर के ‍निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री बिहारी सिंह, एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, तहसीलदार, नगर‍ निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा फिल्म “छावा” मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा फिल्म “छावा” मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

    ————– देवास 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रिलीज हुई हिन्दी फिल्म “छावा” को पूरे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के जीवन पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को जबलपुर में स्टेडियम लोकार्पण कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दे दिए थे। छावा उन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिकों को परिचित करवाने के लिए मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।

  • छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा

    छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा

    छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा …. https://www.instagram.com/reel/DGSYgt3voAs/?igsh=Z3Rvd2Vub2I1ejRz

  • औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग , फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर पाया नियंत्रण,कोई जनहानि नहीं , आग के कारण और नुकसान की चल रही जांच

    औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग , फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर पाया नियंत्रण,कोई जनहानि नहीं , आग के कारण और नुकसान की चल रही जांच

    औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग , फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर पाया नियंत्रण,कोई जनहानि नहीं , आग के कारण और नुकसान की चल रही जांच https://www.instagram.com/reel/DGDUXLbNd4K/?igsh=OXBsd2pmeWN4ZjFw