Month: December 2024

  • बेईमानी व छल से सर्वोदय नगर गृह निर्माण के प्लाट बेचने वाले आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास व जुर्माना

    बेईमानी व छल से सर्वोदय नगर गृह निर्माण के प्लाट बेचने वाले आरोपियों को 5 वर्ष का कारावास व जुर्माना

    देवास पुलिस थाना शहर कोतवाली अंतर्गत सर्वोदय गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित देवास में श्रीमती बसंती बाई के स्वामित्व आधिपत्य के सम्यक विहार कालोनी का प्लांट क्रमांक 38 को प्रशांत मेवाती को व प्लांट क्रमांक 123 फरियादी अमरीन शेख को विक्रय करने वाले आरोपी सुनील चौरसिया ने  स्वयम् को संस्था का सचिव बताते हुए शाकिर बेग व आत्माराम के साथ मिलकर प्रशांत मेवाती को बेचा वह उसका विक्रय पंजीयन भी कर दिया  प्लाटो का विक्रय करने से पहले आत्माराम का फोटो लगाकर दिनेश बैरागी का कुट रचित (फर्जी)  आधार कार्ड बनाया आत्माराम को दिनेश बैरागी  रूप में बताकर प्रशांत मेवाती व भरत प्रजापति से इंदौर में भूखंड क्रमांक 38 का विक्रय अनुबंध पत्र तैयार कर किया फरियादिया बसंती बाई  व आमरीन शेख की लिखित शिकायत पर पुलिस थाना शहर कोतवाली द्वारा आरोपी सुनील चौरसिया, शाकिर बेग ,आत्माराम अहिरवार,प्रशांत विजयवर्गी केअपराध क्रमांक 1350 /22 धारा419,420,467,468, 471,120 बी भारतीय दण्ड संहिता का अपराध दर्ज कर प्रकरण माननीय न्यायालय मै प्रस्तुत किया आज दिनांक 5 12 / 2024 को माननीय तृतीय  सत्र न्यायाधीश महो श्री राजेंद्र कुमार पाटीदार साहब के न्यायालय ने आरोपीगण को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई आरोपी सुनील कुमार चौरसिया को धारा 420 120 बी 467 468 471 कुल पॉच बर्ष का करावास व पाँच हजार जुर्माना अधिरोपीत किया आरोपी शाकिर बेग को धारा 420 , 120 बी  467  468  471 के अपराध में कुल 5 वर्ष का करवा व जुर्माने का दण्ड दिया आरोपी आत्माराम को धारा 419 420 सहपाठी धारा 120 बी  467 120 बी 471 के अपराध मै कल 5 वर्ष का करवा  जुर्माने का दण्ड दिया आरोपी प्रशांत विजयवर्गी को संदेह का लाभ देते हुऐ दोषमुक्त घोषित किया संपूर्ण ट्रायल के दौरान आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में थे आरोपीगण को जेल से लाया गया आज खुले  न्यायालय में निर्णय सुनाया गया सम्पूर्ण प्रकरण मै शासन की ओर से सजल  पेरवी शासकीय अभिभाषक मनोज श्रीवास द्वारा कि गई कोर्ट मुशी हर्ष चौहान का विशेष सहयोग रहा                                         

  • देवास खेल जगत में बड़ा आयोजन, 20 से 24 दिसंबर तक सॉफ्ट टेनिस और ताइक्वांडो की 1200 खिलाड़ी और 200 अधिकारी लेंगे भाग, राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने और व्यवस्था के लिए जिला पंचायत सीईओ ने लिए ली  बैठक

    देवास खेल जगत में बड़ा आयोजन, 20 से 24 दिसंबर तक सॉफ्ट टेनिस और ताइक्वांडो की 1200 खिलाड़ी और 200 अधिकारी लेंगे भाग, राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने और व्यवस्था के लिए जिला पंचायत सीईओ ने लिए ली  बैठक

    ———– देवास/ देवास के खेल जगत में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है खिलाड़ियों के लिए यह अच्छी बात है हमारे शहर में इतना बड़ा और इतने खिलाड़ी एक साथ भाग लेंगे। देवास में 68वीं राष्‍ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सॉफ्ट टेनिस 14, 17,19 एवं ताईक्‍वाण्‍डों 19 वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिकाओं के लिए 20 से 24 दिसंबर तक किया जायेगा। राष्‍ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति की अध्यक्षता में पायोनियर स्कूल में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सीएमएचओ डॉ सरोजनी जैम्‍स बैक, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री शिवनन्‍दन प्रजापति, श्री सुदेश सांगते, विभिन्‍न स्‍कूलों के प्रतिनिधि सहित अन्‍य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में सीईओ श्री प्रजापति ने कहा प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाडियों की ठहरने की व्‍यवस्‍था अच्‍छे से करें। ठण्‍ड का मौसम देखते हुए गरम पानी की व्‍यवस्‍था करें। उन्‍होंने सभी संबंधितों को निर्देश दिये कि प्रतियोगिता के संबंध में सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते कर लें। नगर निगम पेयजल और साफ-सफाई की व्‍यवस्‍था करें। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग फिजियो थेरेपिस्‍ट की ड्यूटी लगायें और एम्‍बुलेंस की व्‍यवस्‍था भी रखें। समस्‍याओं के समाधान के लिए कन्‍ट्रोल रूम स्‍थापित करें। खेल मेदान एवं खिलाडियों के आवास स्‍थल पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था एवं बालिका आवास स्‍थल पर महिला पुलिस की व्‍यवस्‍था करें। बैठक में बताया गया कि 68वीं राष्‍ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में सॉफ्ट टेनिस 14, 17, 19 वर्ष, ताईक्‍वाण्‍डों 19 वर्ष से कम उम्र के बालक/ बालिका भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में 1200 खिलाड़ी और 200 ऑफिशियल्स शिरकत करेंगे। बैठक में बताया गया कि सॉफ्ट टेनिस और ताईक्‍वाण्‍डों प्रतियोगिता पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर देवास आयोजित होगी। खि‍लाडियों की रूकने की व्‍यवस्‍था सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, होली ट्रिनिटी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, कर्मदीप स्कूल, श्याम गार्डन, भगवती पैलेस, सिटी कान्वेंट, उत्कृष्ट विद्यालय बालक छात्रावास, भगत श्री गार्डन, चिमनाबाई स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय कन्या छात्रावास, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पायोनियर पब्लिक स्कूल, अपना गार्डन, ज्ञान सागर एकेडमी में की गई है।

  • देवास के प्रगतिशील कृषक दिल्ली में सम्मानित

    देवास के प्रगतिशील कृषक दिल्ली में सम्मानित

    कृषि विज्ञान केंद्र, देवास के मार्गदर्शन से जिले के प्रगतिशील एवं नवाचारी कृषक श्री धर्मपाल सिंह चौहान, ग्राम-खोकरिया एवं श्री संतोष भण्डारी, ग्राम-आलरी, देवास को पूसा, नई दिल्ली में “मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया 2024” (लखपति किसान) पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। कृषि जागरण एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा के तत्वाधान में पूसा अनुसंधान मेला ग्राउन्ड, नई दिल्ली में दिनांक 3.12.2024 को मिलेनियर फार्मर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले के उन्नतशील कृषकों के चयनानुसार दोनों कृषकों को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, देवास के प्रमुख एवं अन्य वैज्ञानिकों डॉ. के.एस.भार्गव, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अरविन्दर कौर एवं श्रीमती नीरजा पटेल ने जिले के दोनों कृषकों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

  • आज बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ देवास की सड़क पर हिंदू जन सैलाब देखिए खास झलकियां

    आज बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ देवास की सड़क पर हिंदू जन सैलाब देखिए खास झलकियां

    बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार के खिलाफ विरोध में आज देवास में जन सैलाब उमड़ा सड़क देखिए खास झलकियां https://www.instagram.com/reel/DDJ8lxDvxtA/?igsh=bHh4b2puamljM2lq

  • आओ एक नया इतिहास बनाएं, 4 दिसंबर को क्लब ग्राउंड से, 2 घंटे के लिए अपना समय धर्म को दीजिए, कुछ समय के लिए अपना व्यापार नौकरी को विराम दे, अभी नहीं तो कभी नहीं । अपने हृदय में  धधकती ज्वाला को यहां पर प्रकट कीजिए

    आओ एक नया इतिहास बनाएं, 4 दिसंबर को क्लब ग्राउंड से, 2 घंटे के लिए अपना समय धर्म को दीजिए, कुछ समय के लिए अपना व्यापार नौकरी को विराम दे, अभी नहीं तो कभी नहीं । अपने हृदय में  धधकती ज्वाला को यहां पर प्रकट कीजिए

    बांग्लादेश में और अत्याचार से हर व्यक्ति दुखी था। मन के अंदर एक ज्वाला जल रही थी।और हर सनातनी हिंदू चाह कर भी केवल बात कर अपना विरोध प्रकट कर सकता था। कुछ कर नहीं पा रहा था। हर सनातन धर्म के व्यक्ति का आक्रोश अंदर ही अंदर उबल रहा था ।अब आ गया है समय आप केवल अपने दो-तीन घटे अपने धर्म को दे दीजिए और देवास में भी सनातन धर्म के लिए एक नया इतिहास बना दीजिए। मिल तो गया है आपको मौका सभी समाज सभी संगठन हिंदू मिलकर एक है और समय भी एक ही है तारीख भी क्यों ना सब भूल कर अपना समय यहीं पर दे। सबसे बड़ी बात राजनीतिक से ऊपर उठकर केवल घर से उठकर सीधे चले आईए क्लब ग्राउंड। अभी नहीं तो कभी नहीं चलो…. क्लब ग्राउंड* इस तरह का क्लब ग्राउंड देवास 12:30 बजे पहुंचने का आह्वान सभी संगठन और समाज अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं और लग रहा है कि देवास में एक फिर नया इतिहास बनेगा हम एक है उन अपने साथियों के लिए एक है जो दूर सही लेकिन हृदय के करीब है। उनके लिए क्या हम अपने जीवन के 2 घंटे नहीं दे सकते। सभी से सविनय आग्रह, आप में से बहुत से लोगों ने बंगलादेश के वीडियो देखे होंगे,जो मानसिक रूप से विचलित कर सकते हैं, परंतु यही सच है और इसका प्रतिकार होना चाहिए, बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचारों का विरोध करने हम सभी *4 दिसंबर बुधवार को दोपहर 12.30 पर राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड पर एकत्रित होकर होने वाले विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हो।* आप सभी से आग्रह है यह आपका अपना आयोजन है *किसी प्रकार के फोन का इंतजार ना करें* आप भी आए व अपने सभी साथियों को साथ में लाए। ध्यान रखें जो बांग्लादेश में हुआ है वह कभी भी भारत के किसी भी प्रदेश में हो सकता है, इसलिए व्हाट्सएप फेसबुक ट्विटर को छोड़िए और अपने बच्चों के भविष्य के लिए एकजुट होकर विरोध प्रकट करें। बात चल रही है कि क्या दुकान बंद रहेगी तो क्या अपने धर्म के लिए कुछ समय के लिए केवल 2 से 3 घंटे नहीं दे सकते अपने बच्चों को स्कूल में एक दिन भारी बारिश भारी ठंड या प्रचंड गर्मी के कारण छुट्टी कर देते हैं। क्या धर्म के लिए एक दिन बच्चों को भी दे और बताएं कि हम हिंदुत्व के लिए एक है हमारे बड़े कितना कुछ कर रहे हैं।और देखो अब नहीं पीढ़ी को भी देखो नया इतिहास बना रही है अब हम जागरुक है। बांग्लादेश की घटना को लेकर मन से दुखी है। व्यथित है अंदर ही अंदर एक उबाल चल रहा है हमारे हाथ में कुछ होता तो सीधा हम बांग्लादेश को अपनी ताकत बता देते। आप अपनी ताकत बताने का यह सबसे सरल और कम समय मिला है। सभी के विचार एक होकर पूरे विश्व को यह बताने जा रहे हैं कि यदि वहां पर यह घटना नहीं रुकी तो यह एक केवल संदेह से आगे क्या होगा यह सब समझ सकते हैं। तो लिए मिलकर एक साथ राधागंज क्लब ग्राउंड में चलकर 12:30 बजे एक नया इतिहास इंतजार कर रहा है।

  • नारी शक्ति की  तलवारबाजी और शस्त्र प्रशिक्षण में ऐसे किया श्रेष्ठ प्रदर्शन….

    नारी शक्ति की  तलवारबाजी और शस्त्र प्रशिक्षण में ऐसे किया श्रेष्ठ प्रदर्शन….

    भारत माता मंदिर में नारी शक्ति का शस्त्र प्रशिक्षण और शस्त्र प्रदर्शन… https://www.instagram.com/reel/DDEWJWMNs7l/?igsh=ejlxY2VpYjg3aXRr

  • हिंदू एकता का परिचय दिया ब्राह्मण महासंघ  ने 2 दिसंबर को विरोध ज्ञापन निरस्त कर 4 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन में होंगे शामिल

    हिंदू एकता का परिचय दिया ब्राह्मण महासंघ ने 2 दिसंबर को विरोध ज्ञापन निरस्त कर 4 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन में होंगे शामिल

    देवास। हिंदू धर्म की बात आती है तो सभी अपनी जाति समाज छोड़ एक हो जाते हैं ऐसा ही एक मामला अभी बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर ब्राह्मण भूषण द्वारा 2 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन का था जिसे हिंदू समाज की पहल के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा ने ब्राह्मण समाज के वरिष्ठों से चर्चा के उपरांत निर्णय लिया कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सोमवार 2 तारीख को जो ज्ञापन दिया जाना था उसे निरस्त किया जाता है। अब सर्व ब्राह्मण समाज 4 दिसम्बर को सामाजिक एकता का परिचय देते हुए सर्व समाज द्वारा आयोजित धरना एवं ज्ञापन कार्यक्रम में अपनी पूरी शक्ति और सभी ब्राह्मण उपवर्गों, कार्यकारिणी, सदस्यों व जिले के सभी ब्राह्मणों के साथ शामिल होगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य दुबे व नगर अध्यक्ष विमल शर्मा ने समस्त ब्राह्मण बंधुओ एवम सर्व हिंदू समाज से सर्व समाज द्वारा आयोजित धरना एवम ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। ब्राह्मण समाज द्वारा धार्मिक सामाजिक आयोजन के साथ राष्ट्रीय आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और ब्राह्मण महासंघ हो या ब्राह्मण युवा और अन्य संगठन सभी सेवा के क्षेत्र के साथ राष्ट्रीय हित और धर्म के लिए एक साथ खड़े हुए हैं। आज फिर ब्राह्मण महासंघ ने अपना आयोजन निरस्त कर एक अच्छा संदेश दिया है।