Month: December 2024

  • वर्ल्ड पेंचक सिलाट चैंपियनशिप आबू धाबी (दुबई) में जीते 7 पदक

    वर्ल्ड पेंचक सिलाट चैंपियनशिप आबू धाबी (दुबई) में जीते 7 पदक

    देवास। 18 से 22 दिसंबर 2024 तक आबू धाबी (दुबई) में आयोजित हुई 20 वीं सीनियर एवं पांचवी जूनियर वर्ल्ड पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में  मध्य प्रदेश  के 13 खिलाड़ीयों ने भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत के लिए 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक सहित कुल 7 जीते। मध्य प्रदेश के 13 खिलाड़ियों का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में किया गया था, जिनमें 9 खिलाड़ी देवास के थे। प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 7 पदक जीते जिनमें 6 पदक देवास के खिलाड़ियों ने जीते । उक्त जानकारी देते हुए पेंचक सिलाट एसोसिएशन – मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख ने बताया कि इंटरनेशनल रैफरी पेनल में भारत से 4 रेफरियों का चयन हुआ जिसमें मध्य प्रदेश से इंटरनेशनल रैफरी अभय श्रीवास शामिल हुवे । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में रामेश्वर दायमा, पार्षद राहुल दायमा, शुभम जी, बालचंद काले, दमन और दिव पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष एलेक्स थॉमस एवं पेंचक सिलाट एसोसिएशन – मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख उपस्थित होकर खिलाडियों को पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।  साथ ही उपस्थित यू पी श्रीवास एवं समाज के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं पालकगणों ने सभी खिलाड़ियों को पुष्प माला पहना अभिनंदन किया। विजेता खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता जान्हवी सरकार, रजत पदक विजेता खिलाड़ी अंशु पटेल, आयुष पटेल, जीत वाढ़ेर, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी लक्ष्मी मालवीय, दिशा रेड्डी देवास इंदौर के महेंद्र  स्वामी ने कांस्य पदक जीता। भूमिका जैन का वर्ल्ड चैंपियनशिप में पांचवां स्थान ओर हर्षिल पटेरिया का छठा स्थान रहा । महिमा पटेल देवास,हिमांशी जाट इंदौर, निहारिका राजपुरोहित,आसिफ अली भोपाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महाराज  विक्रम सिंह पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जी, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, निगम के सभापति रवि जैन, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के सचिव श्री जैन सर, सहायक सचिव श्री यादव सर विकास सर और भोपाल के खेल विभाग के सभी पदाधिकारी, पूर्व जिला  खेल अधिकारी श्री हेमंत सुवीर जी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर सोमानी, श्री अशोक साहू प्राचार्य, जावेद पठान, राम यादव पार्षद, प्रमोद डोंगलिया,  और यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी खिलाड़ी रेफरी कोच और पालकगण सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ग्रामीणों की समस्या सुनने के साथ उनके निराकरण का प्रयास और साथ में कलेक्टर ने उद्योगपतियों से दूरस्थ ग्रामीण स्कूल में फर्नीचर भेट भी करवाए

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण
    ग्रामीणों की समस्या सुनने के साथ उनके निराकरण का प्रयास और साथ में कलेक्टर ने उद्योगपतियों से दूरस्थ ग्रामीण स्कूल में फर्नीचर भेट भी करवाए

    ———– देवास जिला कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्र का चप्पा चप्पा छानकर वहां की समस्या को समझा और उसके निराकरण के लिए भी अथक प्रयास किए। अब पूरे जिले की नब्ज उनको मालूम है साथ में अनुभव भी अच्छा हो गया ।सबसे बड़ी बात इस समय वह जिले के भ्रमण में आम जनता की समस्या सुनने के साथ उद्योगपतियों से शिक्षा क्षेत्र वह चिकित्सा क्षेत्र में सेवा कार्य भी साथ ही करवा रहे हैं। ऐसे ही आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या सुनी और समस्याओं का निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों से जलजीवन मिशन, खाद वितरण, राशन वितरण, सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों से मिलने वाले चावल को ग्रामीण बेचे नहीं। सरकार द्वारा आयरन युक्त चावल दिया जा रहा है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक है। आयरनयुक्त चावल होने से यह चावल महिलाओं के लिए और भी ज्यादा लाभदायक है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम निवारदी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर उनसे पूछा कि स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है या नहीं। उनसे पढ़ाई के सम्बंध में जानकारी ली। स्कूल में स्थाई शिक्षक की कमी होने पर स्कूल में स्थाई शिक्षक की व्यवस्था के निर्देश दिए। स्कूल में स्मार्ट टीवी नहीं होने पर शिक्षक द्वारा बताया गया कि पहली टीवी चोरी होने के कारण प्रतिदिन घर ले जाते हैं। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने बीआरसी को निर्देश दिए कि स्कूल से टीवी घर नहीं ले जाये, स्कूल में ही सुरक्षित कक्ष की व्यवस्था कर दो दरवाजे लगाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निवारदी ग्राम पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्राम आरोग्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहते है या नहीं। राशन मिलता है या नहीं। किसानों को खाद आसानी से मिलता है या नहीं इस सम्बंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने नल जल योजना की जानकारी ली और ग्राम पंचायत भवन पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम मचवास के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाई जाने पर संबंधितों से बच्चों की कमी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बच्चों से चर्चा की और स्कूल में क्या पढ़ाया जा रहा है जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बच्चों की कॉपी चेक की, गलत मात्राएं होने पर शिक्षक को निर्देश दिए कि बच्चों को पेंसिल से लिखवाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्कूल परिसर में निर्मित प्याऊ की मरम्मत के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। “मेरी शाला संपूर्ण शाला अभियान” के तहत बेयरलॉकर इंडिया एडिटिव्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एकीकृत शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरणगांव में 100-100 फर्नीचर भेंट किये गए। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने बच्चों से कहा कि शिक्षा का जीवन में क्या महत्व है ये हमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के जीवन से सीखना चाहिए। शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। यदि हम शिक्षा पर ध्यान दे तो हम किसी भी पद पर पहुंच सकते है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बच्चों को कोडिंग फार एवरीवन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्राइवेट कंपनी कोडिंग सीखने के लिए लाखों रुपये ले रही है। जिले के शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोडिंग सिखाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आपका कॉम्पिटिशन पूरे देश के बच्चों के साथ है, कही भी इंटरवियू देने जाओगे तो 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आपका इम्प्रेशन दिखायेगा। स्मार्ट टीवी और फर्नीचर ये सब सहूलतें है। स्कूल अच्छा जब माना जायेगा तब परिणाम अच्छा आएगा। बच्चे अपनी पढ़ने की अवधि बढ़ाये। हमारे समय इतनी सुविधा नहीं थी आपके पास तो बहुत सी सुविधाएं है। इंटरनेट के माध्यम से आज सभी जानकारी आज आसानी से मिल जाती है। आज इतने सारे संसाधन होने के बाद भी बच्चे अधिकतर समय रील देखने में लगा रहे हैं। विद्यार्थी समय और संसाधनों का सही उपयोग करें। बेयर लॉकर और सनफार्मा कम्पनी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि संडे क्लास लगाये, एक्स्ट्रा क्लास लगाए, अमूमन देखा जाता है कि होनहार बच्चें ही एक्सट्रा क्लास में आते हैं। एक्सट्रा क्लास में सभी बच्चों को बुलाये कमजोर बच्चों को अनिवार्य रूप से बुलाये। प्रीबोर्ड परीक्षा के 10 दिन पहले कोर्स पूरा कर लें। सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति ने कहा कि सुविधा एक माध्यम है। सुविधाओं का उपयोग कर बच्चे अच्छा रिजल्ट दे। बेसिक एडुकेशन राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चे शिक्षा माध्यम से आगे बढ़े, इसलिए अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजे। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें, जिससे रिजल्ट अच्छा आये। बच्चें दी गई सुविधाओं का अच्छे से उपयोग करें। इस दौरान श्री लक्ष्मी नारायण गोरा सहित अन्य जनप्रतिनिगण, अधिकारीगण, शिक्षकगण, बेयरलॉकर उद्योग के प्रतिनिधि श्री मुकेश मेहता, अभिभावकगण, विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • जमीन के नामांतरण में रिश्वत लेते हुए तहसीलदार को लोकायुक्त ने पकड़ा

    जमीन के नामांतरण में रिश्वत लेते हुए तहसीलदार को लोकायुक्त ने पकड़ा

    *पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इकाई उज्जैन की ट्रेप कार्यवाही की गई जहां पर फरियादी रविन्द्र दांगीया पिता सज्जन सिंह, निवासी ग्राम सांवेर तहसील सोनकच्छ, जिला देवास द्वारा शिकायत की गई थी कि *आरोपी 1.मनीष जैन, तहसीलदार सोनकच्छ 2.जय सिंह परमार,प्राथमिक शिक्षक, वर्तमान अटैच निर्वाचन शाखा तहसील सोनकच्छ रिश्वत मांग रहे हैं। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन को आवेदन दिया था कि मेरे नाम ग्राम कुमारिया राव इंदौर भोपाल रोड पर भूमि है जिसके नामांतरण के लिए लोकसेवा कार्यालय सोनकच्छ में 1 माह पूर्व आवेदन किया था। यहां पर जयसिंह परमार ने तहसीलदार से काम करवाने का बोला। इस हेतु कुल 7000/- रूपये की मांग की।इस शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज दिनांक 27/12/24 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री अनिल विश्वकर्मा द्वारा ट्रैप दल का गठन किया गया। तहसील परिसर सोनकच्छ में पहले प्राथमिक शिक्षक ने आवेदक से राशि प्राप्त की और तहसीलदार को ले जाकर उनके चैंबर में दी तो आसपास तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को रिश्वत की राशि 7000/- रूपये सहित पकड़ लिया। तहसील परिसर में कार्यवाही अभी जारी है। *ट्रेप दल सदस्य*-*डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक हिना डाबर,प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, संदीप , उमेश,श्याम शर्मा,महेंद्र।

  • राष्ट्रवादी श्री पुष्पेंद्र जी कुलश्रेष्ठ का आगमन देवास में युवाओं में उत्साह और रजिस्ट्रेशन के कुछ घंटे से शेष

    राष्ट्रवादी श्री पुष्पेंद्र जी कुलश्रेष्ठ का आगमन देवास में युवाओं में उत्साह और रजिस्ट्रेशन के कुछ घंटे से शेष

    राष्ट्रवादी श्री पुष्पेंद्र जी कुलश्रेष्ठ का आगमन देवास में युवाओं में उत्साह और रजिस्ट्रेशन के कुछ घंटे से शेष https://www.instagram.com/reel/DED_YlKzAss/?igsh=YWdnMHJjandyOGd0

  • देवास नगर निगम सबके निशाने पर…   कलेक्टर की मेहनत सफल दिल्ली में बढ़ाया मान, पुलिस कप्तान भी इसी शैली में, मध्य प्रदेश के कांस्टेबल चर्चा में…. 

    देवास नगर निगम सबके निशाने पर…   कलेक्टर की मेहनत सफल दिल्ली में बढ़ाया मान, पुलिस कप्तान भी इसी शैली में, मध्य प्रदेश के कांस्टेबल चर्चा में…. 

    भगत…. बाबा प्रणाम।     बाबा…. बेटा प्रणाम।   

      भगत…. बाबा अंग्रेजी वर्ष के जाते-जाते बड़ी दुखद घटना हो गई।    

                           बाबा….. हां बेटा नया पुरा अग्निकांड में एक अच्छा परिवार जो गांव से अपने सपने साकार करने देवास शहर आया था और अच्छा फल फूल रहा था लेकिन बहुत दर्दनाक हादसे में काल के ग्रास में समा गया । पूरा शहर सहम गया । सारी व्यवस्था की पोल खोल दी इस दुखद घटनाक्रम ने आग बुझाने वाली फायर में और आग लगा दी चंद मिनट में पहुंचने वाली फायर ब्रिगेड इतनी देर से पहुंची कि मौत के कदम धीमी होने के बाद भी मंजिल पर पहुंच गए। उसके बाद भी फायर ब्रिगेड और अन्य लापरवाह पर कोई कार्रवाई नहीं।

    भगत… बाबा पास ही ही पुलिस चौकी है और कुछ दूर पर पास में थाना भी।                  बाबा…. हां बेटा पुलिस चौकी पर भी कोई नहीं था तो इतने बड़े थाने में भी इतनी देर तक खबर कैसे नहीं पहुंची वह भी चंद दूरी पर ही है। इस घटना की निष्पक्ष जांच होना चाहिए और बड़ों पर कार्रवाई होना चाहिए।

    भगत… हां बाबा नगर निगम की फायर ब्रिगेड के साथ एक जगह और किरकिरी हो गई। बाबा…. हां बेटा नगर निगम से जहां पर पानी चाहिए था वहां पर तो पानी नहीं पहुंचा लेकिन वहां जरूर पानी पहुंच गया जहां खेड़ापति सरकार शहर भ्रमण पर निकले थे। और प्रभात फेरी में ब्रह्म मुहूर्त में ही निगम की लापरवाही ने मुहूर्त बिगाड़ दिया। यहां पर नगर निगम ने अपने अधिकारियों को तो कुछ को छोड़ दिया और कुछ को नोटिस लेकिन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को हटाकर बली का बकरा बनाया । सबसे बड़ी गलती कि अधिकारियों इंजीनियर ने पहले इतनी बड़ी यात्रा के मार्ग की तैयारी ही नहीं की थी। नहीं तो नेताजी के स्वागत में ही चुने की लाइन और पहले ही नेताजी और अधिकारी मार्ग की नपती ले लेते हैं।

    भगत….. बाबा अतिक्रमण तोड़ रहे हैं अब।             बाबा…. काहे का तोड़ रहे चलो एक पार्षद खुल कर तो तोड़ने सामने आया ।वर्षों से पूरे शहर में नाली की जमीन पर ओटले बन गए हैं, सबसे बड़ी बात जब अतिक्रमण होता है तब नगर निगम कहां सोता है। अभी महात्मा गांधी मार्ग पर भी फूल बांट दिए थे ।।उसके बाद कहा जा रहा था कि दीपावली के बाद अभियान चलेगा लेकिन अब फूल तो पुलिस दे रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा अभी भी सख्त कदम उठाकर जवाबदारी फायर ब्रिगेड और पानी कांड में जवाबदारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए और आगे से ऐसी कोई गलती ना हो इसका विषय ध्यान रखना चाहिए।

    भगत…. नगर निगम में टॉप 10 ठेकेदार ही चल रहे हैं।     बाबा….. नगर निगम के टॉप 10 ठेकेदारों में ही अभी तक पेमेंट हो रहा है। अपने-अपने को रेवड़ी बट रही है जिससे युवा और पुराने ठेकेदार अब नगर निगम में कार्य करने से डर रहे हैं एक तरफ विकास की बात चल रही है ।तो दूसरी तरफ ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं है अब जो 10 टॉप 10 है। वह तो अपनी मर्जी से ही काम करेंगे ना तो फिर गुणवत्ता और बाकी बातों का कोई मतलब नहीं। इसके कारण दूसरे पार्षद और नेता भी नेताजी से नाराज है ।

    भगत…..जनसुनवाई में महिला पार्षद को ही खड़ा होना पड़ा। बाबा… आखिर पार्षद करें तो क्या करें क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहा है वहां तक तो ठीक परंतु मूलभूत सुविधा जो जनता का अधिकार है।वह भी ना हो तो जनता तो सीधे पार्षद के माथे आती है। फिर एक जागरूक महिला पार्षद रितु सावनेर ने अच्छा कदम उठाया आम जनता की नजर में तो यही रहेगा की पार्षद हमारी समस्या के लिए स्वयं जूझ रही है।

    भगत…. देखते-देखते ढाई वर्ष निकल गए।

    बाबा…. इस परिषद को ढाई वर्ष कैसे निकल गए पता ही नहीं चला। नए चुने पार्षद का पुराने हो गए उनका स्वयं को पता नहीं चला। अब इतना समय भी नहीं है क्योंकि कुछ समय आचार संहिता और अन्य आयोजनों में निकल जाएगा। परंतु उनके द्वारा किए गए वादे की सूची लंबी है।

    भगत….. इससे अच्छा तो पुलिस अधीक्षक ने कम समय में अपना काम दिखा दिया है। बाबा…. हां बेटा पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने सुस्त पुलिस को चुस्त कर दिया है। और हर क्षेत्र में लग रहा है कि पुलिस कुछ कर रही है। अभी तो ट्रैफिक सुधार में भी बहुत कुछ सुधार नजर आ रहा है।कहीं-कहीं तो ऐसा लग रहा था कि हम इतने समय से यह सब झेल रहे थे। इतनी आसानी से इतने कम समय में इतना बदलाव हो सकता है क्या। एक पुलिस अधीक्षक देर रात तक जिले की हर खबर लेने के बाद सुबह भी पूरे जिले की छोटी से छोटी घटना की बारीकी से जानकारी ले तो सभी थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी सजगता से काम करेंगे ही और फिर अभी तो वह सभी को प्रोत्साहित कर रहे हैं ।एक पुलिस कप्तान अपने अधीनस्थ को प्रोत्साहित करें तो भी काम दिखेगा। अब कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक का काम भी क्षेत्र में दिख रहा है।

    भगत…. बस थोड़ी भ्रष्टाचार की समस्या भी निपट जाए। बाबा…. अब पुलिस अधीक्षक इतना कर रहे हैं वही बहुत है। हम सोचे कि पुलिस विभाग में जाएं और बिना भेंट पूजा किया जाए तो यह एक सपना होगा। एक छोटी सी पुलिस चौकी पर यदि आम आदमी का₹1 भी खर्च ना हो और काम हो जाए तो वह छोटी सी चौकी को प्रणाम सलूट परंतु वह भी पूरे देश में ढूंढना पड़ेगी शायद कहीं मिल जाए। हम तो इतने में ही खुश है कि पुलिस अधीक्षक कुछ कर रहे हैं। और बहुत कुछ अच्छा कर रहे हैं। अब सिस्टम पूरा तो सुधारने से रहे बस पुलिस अधीक्षक महोदय थोड़ा सा अग्निकांड में उस समय रात को कुछ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी और दूसरी और कुछ मीटर की दूरी पर ही थाना है। उसको जरूर चेक करवा ले और अभी तक तो आप प्रोत्साहित कर रहे हैं। इतने बड़े हादसे में जवाबदार को दंड भी दे दे। वरना जिस तरह नगर निगम के कुछ लापरवाह के कारण पूरी मेहनत पर पानी गिर जाता है इस तरह आपकी अच्छी मेहनत पर भी पानी फिर जाएगा और भी जगह है यह लापरवाह दिखेंगे।

    भगत…. कलेक्टर की मेहनत हर जगह रंग ला रही है।    बाबा…. समझ गया ‘’मेरा स्कूल-स्मार्ट स्कूल’’ के लिए जिले को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर “स्कॉच सिल्वर अवार्ड-2024’’ मिला है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सबसे पहले पूरे जिले का भ्रमण कर हर विभाग को बारीकी से समझा है और हर जगह व्यवस्था में सुधार के प्रयास में कहीं बड़े फैसला लेकर दोषी को दंडित भी किया है। परंतु शिक्षा चिकित्सा और विकास के लिए उद्योग जगत, निजी स्कूल, जनप्रतिनिधि और समाज सेवी संस्थाओं को साथ लेकर स्मार्ट स्कूल अभियान चलाया था जब चला था तब ऐसा लग रहा था कि बहुत कठिन कार्य है लेकिन देवास में उद्योगों से सीएसआर फंड लेना और उसे सही दिशा में लगा दिया। कलेक्टर के साथ सीओ  ओर डी पीसी राजेंद्र सक्सेना और पूरे जिले के टीम को श्रेय जाता है। शिक्षा के बाद चिकित्सा क्षेत्र में उद्योग जगत के साथ सबसे बड़ा अभिनेता सोनू सूद से देवास के लिए राशि लेकर सेवा कार्य में लगाना। कलेक्टर द्वारा ऐसे और कई जगह है जो हाइलाइट नहीं है ।सेवा कार्य में लगातार सहयोग दिया जा रहा है तो प्रशासन सख्त और कुछ खास कर रहा है सा नजर आता है।

    भगत …. प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल की संपत्ति की चर्चा है तो हमारे जिले में भी कहीं है। बाबा… हर थाने पर एक पुलिस कांस्टेबल और पुलिसकर्मी का अपना राज रहता है जो नो लिमिट संपत्ति अर्जित करता है और अपने हिसाब से नेताजी सत्ता के आने जाने पर बदलता रहता है ।यह पूरे प्रदेश की कहानी है बस यह बात अलग है कि यह कांस्टेबल सीधा आरटीओ से संबंधित था। हमारे देवास जिले में कुछ विभाग के खास बाबू और जिले के खास पुलिसकर्मी की संपत्ति सभी के सामने है। कुछ को तो नेताजी ने सरेंडर कर दिया है कुछ अभी भी पूरे जिले में फार्म पर है यहां केवल एक कांस्टेबल नहीं कुछ विभाग के इंजीनियर भी मालामाल है।

    भगत… बाबा आखिर मिला क्या। सांप सीढ़ी की तरह वापस जीरो पर।                      बाबा… सही बात है बेटा पूरे जीवन भर अंधी कमाई और झूठ सच के बाद अपना पूरा समय बर्बाद तो करते ही है ।मानव जीवन एक बार मिला इसमें भी पुण्य की जगह पाप और हर किसी को अपना बाप बना कर रखने वाले का आखिर में यही हाल होता है। अपना सुख चैन सब खोने के साथ कुछ सीमेंट कंक्रीट और सोना चांदी जरूर ज्यादा इकट्ठा कर लेता है परंतु इज्जत सम्मान सब चला जाता है और अंत में वह सोना चांदी और सुख चैन भी। थोड़ा करें अपने लिए ज्यादा करें दूसरों के लिए। ऐसे आरटीओ के कांस्टेबल से सभी सबक ले। वैसे भी अब बहुत सारे निशाने पर है।

    भगत… राजनीति में भी बहुत उठा पटक चल रही है।

    बाबा…. समझ गया जिला अध्यक्ष के दावेदार और अन्य नेताजी इनके लिए अगले सप्ताह इस बार केवल सकारात्मक जाते-जाते

    भगत…. अंग्रेजी नव वर्ष जा रहा है नव वर्ष में कुछ अच्छा ही होगा।                            बाबा…. हां बेटा भले ही अंग्रेजी नव वर्ष हो लेकिन जब पूरा विश्व मानता है तो हम भी पॉजिटिव सकारात्मक चाहते हैं और बाबा  भगत भी पॉजिटिव लिखना चाहते थे।लेकिन दोनों मुद्दे से मन आहत हुआ है। नगर निगम कमिश्नर महापौर और सभापति सहित सभी ने इन दोनों मुद्दों पर गहन विचार कर अब सख्त कदम उठाना चाहिए हम तो अभी भी चाहेंगे कि देवास नगर निगम इन सब बातों को ध्यान में रख सुधार कर इंदौर की तरह नंबर वन है जाते-जाते अंग्रेजी वर्ष 2024 से 2025 अच्छा रहे। जय हिंद जय भारत।

  • पार्षद ने खड़े रहकर नाले पर बने अतिक्रमण हटवाए, निगम की यात्रा में किरकिरी के बाद निगम प्रशासन की कार्रवाई

    पार्षद ने खड़े रहकर नाले पर बने अतिक्रमण हटवाए, निगम की यात्रा में किरकिरी के बाद निगम प्रशासन की कार्रवाई

    पार्षद ने खड़े रहकर नाले पर बने अतिक्रमण हटवाए, निगम की यात्रा में किरकिरी के बाद निगम प्रशासन की कार्रवाई https://www.instagram.com/reel/DD9AiWsP1vB/?igsh=ODFhc2Ryd3RjN2Rx

  • श्री खेड़ापति सरकार की प्रभात फेरी निकली धूमधाम से सड़क पर नाली का पानी बना भक्तों के आक्रोश का कारण लगे मुर्दाबाद के नारे

    श्री खेड़ापति सरकार की प्रभात फेरी निकली धूमधाम से सड़क पर नाली का पानी बना भक्तों के आक्रोश का कारण लगे मुर्दाबाद के नारे

    श्री खेड़ापति सरकार की प्रभात फेरी में निगम की लापरवाही आई सामने सड़क पर बहा नाली का पानी, भक्तों में आक्रोश और लगे मुर्दाबाद के नारे https://www.instagram.com/reel/DD6wl8utcaW/?igsh=dHdzeXEzMG9tMHFl

  • जिला प्रशासन हुआ सख्त  चायनीज मांझे का विक्रय करने पर प्रियांश इलेक्ट्रिक एवं रिपेयरिंग संचालक रवि पर एफआईआर दर्ज

    जिला प्रशासन हुआ सख्त  चायनीज मांझे का विक्रय करने पर प्रियांश इलेक्ट्रिक एवं रिपेयरिंग संचालक रवि पर एफआईआर दर्ज

    ——– देवास 22 देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने चायनीज मांझे का विक्रय एवं उपयोग को प्रतिबंधित किया है । चायनीज मांझे का विक्रय एवं उपयोग पर जिले कार्यवाही की जा रही है। तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा ने बताया कि प्रियांश इलेक्ट्रिक एवं रिपेयरिंग संचालक रवि पिता लीलाधर द्वारा चायनीज मांझा विक्रय करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि रवि पिता लीलाधर के विरुध्द भारतीय न्याय संहिता धारा 223 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। चायनीज मांझे का विक्रय एवं उपयोग पर इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

  • देवास में बना खेल उत्सव का माहौल, कई प्रदेश के खिलाड़ी सड़क पर किया मार्च पास्ट

    देवास में बना खेल उत्सव का माहौल, कई प्रदेश के खिलाड़ी सड़क पर किया मार्च पास्ट

    देवास में खिलाड़ियों ने बना दिया माहौल, कई प्रदेश के खिलाड़ी सड़क पर किया मार्च पास्ट https://www.instagram.com/reel/DDzLtHCNfZL/?igsh=bmh5ZnVxaHFhMzNy