Month: May 2022

  • अच्छी खबर, शहर के वार्डों में खोले जाएंगे नवीन संजीवनी क्लीनिक

    अच्छी खबर, शहर के वार्डों में खोले जाएंगे नवीन संजीवनी क्लीनिक

    शहर के वार्डों में खोले जाएंगे नवीन संजीवनी क्लीनिक नागरिकों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा देवास। अब नगर निगम के वार्डों में ही नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए चयनित स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक खोले जाएंगे। नागरिकों को बेहतर इलाज सुविधाओं के लिए मप्र शासन ने शहरी क्षेत्रों में निगम के वार्डों में ही स्वास्थ्य लाभ मिले इस हेतु शासन योजना अनुसार संजीवनी क्लीनिक खोले जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश शासन द्वारा नागरिकों को बीमारी के बेहतर इलाज हेतु वार्डों में चयनित 10 स्थानों पर नवीन संजीवनी क्लिनिक खोले जाने हैं। इसमें वार्ड क्रमांक 1,2,3,4, के अंतर्गत संत रविदास नगर, आवास नगर, वार्ड 15,16,17 के अंतर्गत संजय नगर, वार्ड 22,23,24,25 के अंतर्गत जवाहर नगर, वार्ड 38,39,40 के अंतर्गत शांतिपुरा, वार्ड 26,27,28,29 के अंतर्गत सिविल लाइन रेलवे क्रासिंग के पास (शासकीय दीपक जोशी के निवास के पास), वार्ड 6,7,8,9, त्रिलोक नगर इटावा, वार्ड 34,35,36 के अंतर्गत नाहर दरवाजा, रेवाबाग, वार्ड 44,45 के अंतर्गत नौसराबाद (नवीन पोली क्लीनिक) में नवीन संजीवनी क्लीनिक खोले जाएंगे।

  • विवादों में घिरे रहे परंतु दो साल रहे बेमिसालः भाजपा जिलाध्यक्ष के दो साल पूरे, युवाओं को मिला भरपूर मौका, कार्यालय का हुआ कायाकल्प

    देवास। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के कार्यकाल के दो वर्ष 9 मई को पूरे हुए। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष खंडेलवाल पूरे कार्यकाल में गुटबाजी और विवादों में घिरे रहे कार्यकारिणी से लेकर मोर्चा पदाधिकारी की घोषणा तक में देरी और गुटबाजी का आरोप लगा । परंतु उसके बाद भी भी इन दो वर्षो में भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए । एक तरफ जहां श्री खंडेलवाल ने आते ही भाजपा कार्यालय का कायाकल्प किया, वहीं दूसरी ओर संगठन और सत्ता में सामंजस्य स्थापित कर युवाओं को अधिक से अधिक मौका देकर आगे बढ़ाया। यह बात भाजपा जिला महामंत्री राजेष यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल के दो वर्श पूर्ण होने पर स्वागत के दौरान कही। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के बीच जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर आतिषबाजी कर मिठाई वितरण किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने संगठन का लगातार सुदृढ़ बनाने की दृश्टि से काम किया। श्री खंडेलवाल ने युवाओं को पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता देकर पार्टी को जिले में मजबूत करने का काम किया। श्री चौधरी ने बताया कि जिले के दूरस्थ अंचल, नगर और ग्राम केंद्रों तक लगातार दौरे कर श्री खंडेलवाल ने युवा और वरिश्ठ नेताओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोविड के दौरान भी उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता की परेषानियों को समझा और अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता और कार्यकर्ताओं की परेषानियों को हल करने की दिषा में काम किया। उनके कार्यकाल में पूरे प्रदेष में हुए अप्रत्याषित परिवर्तन और उसके बाद आए हाटपिपल्या उपचुनाव में पार्टी ने षानदार प्रदर्षन किया। हाटपिपल्या एवं बागली उपचुनाव में श्री खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की और चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलवाई। चौधरी ने बताया कि श्री खंडेलवाल हमेषा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता तक पार्टी की रीति नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। श्री खंडेलवाल केंद्र और राज्य की सरकारों की जनहितैशी योजनाओं को जिले के हर रहवासी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सोमवार को कार्यालय पर स्वागत और सम्मान के दौरान विधायक आषीश जी षर्मा भाजपा जिला महामंत्री राजेष यादव, कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव, पिव मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, अजा मोर्चा अध्यक्ष संजय दायमा, ईष्वरसिंह बरखेड़ी राहुल गोस्वामी तनय चौधरी ईषान शर्मा पंकज सोनी धर्मेंद्र चौधरी अनेको कार्यकता मौजूद थे।

  • एक और नई 108 व जननी एक्सप्रेस दूसरी ओर साल दो साल पुरानी एंबुलेंस हो रही है भंगार कांग्रेस

              देवास = हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पूरे प्रदेश में नई 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस वाहन हर जिले में मुहैया कराए हैं इसके अंतर्गत देवास जिले में 13 वाहन दिए गए हैं प्रदेश सरकार ने वर्तमान में 264 नई एंबुलेंस ओर 686 जननी एक्सप्रेस खरीदी है जिन्हें 29 अप्रेल शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया है कि यह जनता के पैसों का सीधा सीधा दुरुपयोग है हालांकि यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए ही है लेकिन इन एंबुलेंस खरीदी के पीछे हमें लगता है कि सरकार का सोच सही नहीं रहा है । कुछ साल पूर्व ही पूरे प्रदेश को 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सुविधाएं दी गई थी लेकिन थोड़े से मेंटेनेंस के अभाव में यह वाहन आज प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालय में भंगार के रूप में खड़े हैं। देवास जिला चिकित्सालय में है जननी एक्सप्रेस और 108 एंबुलेंस भंगार  में पड़ी हुई है । दूसरी ओर अगर यही वाहन आम नागरिक खरीदता तो कम से कम इन्हें मेंटेनेंस करते हुए एक वाहन को 10 वर्ष तक आराम से उपयोग करता कहीं कोई उसे दिक्कत नहीं आती । लेकिन सरकार की इन वाहनों को सुधारने में कोई रुचि नहीं रही है अधिकांश शासकीय वाहन मेंटेनेंस के अभाव शासकीय ऑफिस में भंगार में खड़े कर दिए जाते हैं और वही सड़ जाते हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार इन भंगार पड़े वाहनों में जो सुधर सकते हैं उन्हें सुथरवाये और छोटे गांव के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाएं जिसका लाभ छोटे-छोटे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आकस्मिक स्वास्थ सुविधाओं के रूप में मिल सके ।

  • जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले मैच से ही देवास ने जीत का खाता खोला

    जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले मैच से ही देवास ने जीत का खाता खोला

    देवास। देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायसिंह सेंधव पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष ने की। विशेष अतिथि मनीष सोलंकी भाजपा जिला महामंत्री, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते थे। अतिथियों का स्वागत मनोज राजानी, अमरजीत सिंह खनूजा, सुषमा अरोरा, पी एन तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव समीर गुप्ता, प्रदीप नारुलकर, भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के कोषाध्यक्ष श्रीकांत थोरात, योगेश द्विवेदी, अरुण कुशवंशी, अखिलेश सोनी आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सोलंकी ने किया एवं आभार भरत वर्मा ने माना। प्रारंभिक मुकाबलों में देवास जिले की बालिकाओं ने ग्वालियर को हराया, इंदौर ने टीकमगढ़ को हराया, मंदसौर से रतलाम को हराया। बालाको के वर्ग में इंदौर में नीमच को, उज्जैन से ग्वालियर को, आष्टा ने टीकमगढ़ को हराया।

  • भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सेवा कार्यों के साथ मनाया प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सेवा कार्यों के साथ मनाया प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन

    देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देवास प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव का जन्मदिन प्रदेश आव्हान पर विभिन्न सेवा कार्यो के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में फलों का वितरण किया। साथ ही सभी मंडलो में भी विभिन्न तरीके से सेवा कार्य करते हुए जन्मदिन मनाया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री मनीष डांगी सहित मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री जितेंद्र मालवीय ने दी।

  • कांपता पर्वत सिसकती नर्मदा अंधा विकास : ओम्कारेश्वर पर्वत

    ओम्कारेश्वर पर्वत की रक्षा के लिए ज्ञापन, धरना और पदयात्रा



    इंदौर. ओंकारेश्वर तीर्थ स्थान हिंदुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। नर्मदा की धारा के मध्य में स्थित ओंकार पर्वत साक्षात शिवस्वरूप है। सरकार द्वारा उस पर्वत पर शंकराचार्य जी की मूर्ति स्थापित करने के उद्देश्य से उस पर्वत के हजारों पेड़ों की कटाई हो रही है और उस पर्वत की तोडफ़ोड़ भी हो रही है। इसे बचाने हेतु विगत डेढ़ माह से भारत हितरक्षा अभियान द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है जिसमें सरकार से मांग है कि वह इस प्रोजेक्ट पर पुनर्विचार करें और पर्वत की तोडफ़ोड़ तुरंत बंद हो और शंकरचार्य जी की मूर्ति और संग्रहालय किसी अन्य स्थान पर बने। अभी तक लगभग एक लाख हस्ताक्षर जनता के द्वारा इस अभियान के समर्थन में हो चुके हैं।

    मांग*
    1. ओम्कारेश्वर मां नर्मदा, की गोद में बसा स्वयं प्रकट पर्वत है। जो शिव स्वरूप माना जाने के कारण पूरी दुनिया के लिए पूज्यनीय है। लोग इसकी पैदल परिक्रमा करते हैं। इसलिए इसके प्राकृतिक स्वरूप को तोडफ़ोड़कर खंडित न किया जाए।
    2. पर्वत के नीचे पवित्र ज्योतिर्लिंग है तथा आदि शंकराचार्य महाराज के गुरु गोविंदपाद की तपोभूमि है। भगवान और गुरु से ऊपर पर्वत की चोटी पर शंकराचार्य महाराज की प्रतिमा स्थापित करना धर्म संगत नहीं है। अत: प्रतिमा को अन्य निरापद स्थान पर स्थापित किया जाए।
    3. शास्त्रों के अनुसार सबसे पहले शब्द की ध्वनि ओमकार पर्वत से होने के कारण इसे ओम पर्वत बोलते हैं और वहां विराजमान शिव को ओम्कारेश्वर कहते हैं। इसी वजह से वह जगह हिंदुओं की आस्था का मुख्य के केंद्र है। इसलिए इसका स्वरूप बरकरार रखा जाए।

    ओम्कारेश्वर पर्वत की रक्षा के लिए ज्ञापन, धरना और पदयात्रा


    *आगामी योजनाएं*
    10 मई मंगलवार सुबह 10 बजे रीगल पर एकत्रीकरण के बाद 11 बजे कमिश्नर को ज्ञापन
    ज्ञापन के बाद तुरंत रीगल पर 3 दिन रात का निरंतर धरना
    12 मई शाम 6 बजे धरना स्थल से ओम्कारेश्वर के लिए पदयात्रा
    तीन मार्गों से ओम्कारेश्वर पहुंचेगी पदयात्रा
    9 पड़ावों पर रुकते हुए जनजागरण करेंगे कार्यकर्ता
    16 मई रात को पहुंचेंगे ओम्कारेश्वर
    17 और 18 को ओम्कारेश्वर पर सत्याग्रह
    जनता द्वारा लगभग एक लाख हस्ताक्षर करने के बाद अब अगले चरण की तैयारी
    * अभियान की जानकारी संपर्क अभय जैन – 9981641219 स्वप्निल जोशी – 9425910939

    https://www.youtube.com/watch?v=p1sC_OROM8g
    भारत हित रक्षा अभियान की पहल

  • राष्ट्र को एक माला में पिरो कर सनातन धर्म के ध्वजवाहक के रूप में आदि शंकराचार्य को जाना जाता रहेगा ।          दसनाम गोस्वामी समाज एवं ब्राह्मण समाज में मनाई आदि शंकराचार्य की जयंती

      देवास = हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र को एक माला में पिरो कर सनातन धर्म के प्रचार के रूप में जगतगुरु शंकराचार्य को जाना जाता रहेगा बचपन से ही प्रखर बुद्धि के शंकराचार्य को सभी वेदों का कन्टष्ठ ज्ञान था उन्होंने पूरे भारत में सनातन परंपरा से जुड़े लोगों एक सूत्र में बांधकर समाज को नई दिशा दी भगवान शिव के अवतार के रूप में पहचाने, जाने वाले आदि शंकराचार्य के मानव कल्याण के कार्य पर चलकर हमें समाज को आगे बढ़ाना होगा।  यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धा भक्ति होगी। उक्त विचार दस नाम गोस्वामी समाज एवं ब्राह्मण समाज के द्वारा आदि शंकराचार्य की 1234 जयंती सोमेश्वर महादेव मंदिर सभा गृह में मनाए जाने के अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित संजय शुक्ला दस नाम गोस्वामी समाज के अध्यक्ष नारायण गिरी गोस्वामी कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा नितिन गोस्वामी राजेंद्र गोस्वामी विमल शर्मा दीपेश कानूनगो नयन कानूनगो ने संबोधित करते हुए कहे । सर्वप्रथम अजय शास्त्री ने पूजन अर्चन कर आदि गुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण किया  वहीं उपस्थित समाज जनों ने आदि शंकराचार्य जी के श्री चरणों में पुष्प समर्पित किये ।कार्यक्रम का संचालन अनील गोस्वामी ने किया व आभार कमल गोस्वामी ने माना।। इस अवसर पर साईं राज गोस्वामी राजेंद्र गोस्वामी अमिताभ शुक्ला कमल गोस्वामी पवन चौधरी शंकर लाल चौधरी आयुष तिवारी रोहित उपाध्याय छोटू पांडे सोनू गोस्वामी राहुल गोस्वामी रोहित गोस्वामी पवन गोस्वामी ओम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज एवं ब्राह्मण समाज के युवा साथी उपस्थित थे