देवास/ मिशन नगरोदय के तहत आज देवास शहर को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 80 करोड़ रूपये की सौगात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान की । इस अवसर पर मल्हार स्मृति आडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कई हितग्राहीयों को योजनाओं का लाभ दिया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वेभवशाली प्रदेश का निर्माण हो रहा है प्रदेश सरकार की जनहितेषी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि हर गरीब के घर के सपने को साकार करने का संकल्प केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के सहयोग से पूरा किया जा रहा है सरकार की स्वच्छता की प्रति जागरूकता सेे समाज की सोच में आशातीत बदलाव दिखने लगा है। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि अटल मिशन फार रिजुविनेश एंड अर्बन टांसफारमेषन अमृत 2.0 के तहत पेयजल हेतु जलप्रदाय योजना के लिए 60.00 करोड रूपये, सीवरेज योजना के लिये 50.00 करोड़ तथा वाटर बाडी रिजुविनेषन मीठा तालाब एवं राजानल तालाब के लिए 4.00 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है वही दूसरी और शासन की पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवास का निर्माण, बिलावली मंदिर के पास आरसीसी नाला निर्माण, ब्राम्हण खेड़ा तालाब के पास आरसीसी निर्माण, लक्ष्मीबाई मार्ग पर रोड़ चोड़ीकरण एवं पेवर्स ब्लाक, वार्ड 25 एवं 26 में मुख्यमार्ग का चोड़ीकरण एवं रिफ पेवर्स ब्लाक कार्य, श्याम वाटिका कालानी बाग में बगीचा निर्माण,पुष्पकुंज कॉलोनी में सीसी रोड़ नगर निगम के झोन में सफाई मित्रों हेतु फेसेलिटी सेन्टर, टेकरी स्थित हनुमान जी की प्रतिमा के आसपास रिटर्निंग वॉल,चामुण्डा टेकरी पर प्लाजा एण्ड वॉल निर्माण, रपट मार्ग पर नवीन शंख द्वारा निर्माण, प्रबंधन हॉल का निर्माण राधा स्वामी सत्संग न्यास के सामने मुख्य मार्ग पर डामरीकरण, वार्ड 23 में सीसी रोड, वनमंडल रोड पर पेवर्स ब्लाक, वार्ड 25,26 में डिवायडर निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यो के लिये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वीकृति प्रदान की । विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने देवास के विकास में मुख्यमंत्री के योगदान पर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर मुख्यरूप कलेक्टर चन्द्रमोैली शुक्ला, आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व सभापति अंसार एहमद, भाजपा महामंत्री राजेष यादव, मनीष सोलंकी, भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोषी, शिवराजसिंह गोहिल, मनीष सेन, संजय दायमा, सचिन जोशी, भरत चोधरी, मिलीन्द सोलंकी, अर्जून चोधरी, बाबु यादव, बाली घोषी, मनोज रॉय, सुनील योगी, रामेश्वर दायमा, गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिंह बैस आदि मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया।
Month: May 2022
-

आंगनवाड़ी केंद्र पर लाडली बेटियों का मनाया जन्मोत्सव समाजसेवी अरुणा सोनी ने आंगनवाड़ी हेतु दो छत पंखे के भेट
देवास।वार्ड नंबर 24 की दो आंगनबाड़ियों पर आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत मंगलवार को विशेष रूप से लाडली बेटियों का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अरुणा सोनी, राधेश्याम सोनी भाई द्वारा आंगनवाड़ी पर बेटियों को तिलक लगाकर एवं हार पहनाकर बेटियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनवाड़ी में दो छत पंखे उपहार स्वरूप बेटियों को भीषण गर्मी से राहत के लिए प्रदान किए गए। जिससे कि आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहे। कार्यक्रम में बच्चों को फल ,टॉफी बिस्किट वितरण के साथ खीर, पूड़ी सब्जी का भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला बाल विकास अधिकारी प्रियंका जायसवाल, सुपरवाइजर आशा सेन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिंकू शर्मा, प्रमिला बोडाना, सहायिका मुस्कान बालचंदानी, आशा योगी आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन विणा महाजन ने किया। आभार कार्यक्रम की संयोजक रितु सवनेर ने माना।
-

रोड़ चौड़ीकरण होने से ए बी रोड से जोड़ने वाले शहर के कई मार्ग बंद, कांग्रेस।
देवास = शहर में एबी रोड पर रोड चौड़ीकरण होने के साथ ब्रिज का भी निर्माण हो रहा है जो मक्सी बाईपास से शुरू होकर रसूलपुर चौराहे के पहले तक पहुंचेगा। स्वार्थ पूर्ति के चलते ब्रिज की डिजाइन को बदल दिया गया है अब तो योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई डिजाइन से ब्रिज पूरी तरह से इंजीनियरिंग तकनीक के विपरीत जाकर बन रहा है। इसके दुष्परिणाम यह हुए हैं कि शहर के पूर्वी हिस्से की अनेक सड़कें जो सीधे शहर से होकर ए बी रोड पहुंचती थी अब वे पूरी तरह से (बंद ) समाप्त हो जाएंगी । शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि उदाहरण के तौर पर कृष्णपुरा रोड बापुलाल मालवीय द्वार जो कि भगवती सराय के पास से ए बी रोड़ को मिलता था आज की स्थिति में वह एक छोटी सी गली के रूप में तब्दील हो चुका है, लोग भगवती सराय के अंदर से होकर उसके परिसर से कृष्ण पुरा रोड पर आ रहे हैं वहीं से एबी रोड पर भी आ रहे हैं । दूसरा भवानी सागर से होकर शीतला माता मंदिर का जो रोड सीधे-सीधे ए बी रोड को जोड़ देता था वह भी बहुत ही सकरी गली पैदल मार्ग के रूप में परिवर्तित हो चुका है वह भी ऐसी गली कि एक व्यक्ति इधर से उधर चला जाए जब दूसरा व्यक्ति उधर से इधर आ जाए। जैसे-जैसे ए बी रोड चौड़ीकरण का काम होगा आने वाले समय में भवानी सागर का एक और रोड जो विद्युत मंडल के बिल्कुल सामने से होकर एबी रोड को जोड़ता हुआ नयापुरे की ओर जाता है वह भी समाप्त हो जाएगा। उसी के साथ आगे के और मार्ग के साथ विजया रोड से होकर एबी रोड जाने वाले मार्ग का भी यही हाल होने वाला है। अगर ब्रिज पुराने डिजाइन के हिसाब से बनता तब यह भोपाल चौराहे से आगे की ओर जाता तब एबी रोड चोड़ा भी हो जाता और यह पुराने शहरी मार्ग जो एबी रोड को जोड़ रहे थे वह भी खत्म नहीं होते। इन पुराने मार्गो को एबी रोड से जोड़ने का अब कोई विकल्प हमें लगता नही है की इंजीनियरों के पास बचा हो । यहां पर कुछ जगह सीड़िया ही बनाना होगी जिन का उपयोग कर लोग एबी रोड चले जाएंगे। इसके दुष्परिणाम यह होंगे की अब इन मार्गों पर आवश्यक वाहन जैसे फ़ायर ब्रिगेड़ , एंबुलेंस इन्हें दूसरे रास्ते से घूम कर आना पड़ेगा वहीं जिन लोगों के इन मार्गों पर भवन हैं उन्हें भी अब अपने वाहन अन्य मार्गों से होकर ही घर तक ले जाना होंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने जांच की मांग करते हुए कहा है कि जब योजना को बदला गया तब इन मार्गों के बारे में विचार क्यों नहीं किया गया इन मार्गों के खत्म करने के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ए बी रोड चौड़ीकरण का जो कार्य ब्रिज निर्माण कंपनी के द्वारा किया जा रहा है उसका अवलोकन आज तक क्षेत्र के सांसद एवं विधायक तक ने नहीं किया है की यह काम किस हिसाब से किया जा रहा है उन्होंने तो सिर्फ अपना हित साध लिया। शहर के एक हिस्से को एबी रोड से पूरी तरह से काट दिया गया है इससे वहां रहने वाले हजारों रहवासियों में भी आक्रोश व्याप्त है । निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए एक बड़ी योजना को पूरी तरह से फेल कर दिया गया । यह भारत सरकार के द्वारा शहर विकास के लिए दी गई राशि का बहुत बड़ा दुरुपयोग है। इसकी केंद्र सरकार के द्वारा जांच की जाना चाहिए एवं योजना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए ।
-

कोई भी खेमा या वाद हो, साहित्य की पहली शर्त आमजन से जुड़ाव है
देवास। आज सोशल मीडिया के उफान के इस समय में लोगों का साहित्य से जुड़ाव कम होता जा रहा है मंचों से लेकर प्रगतिशील, जनवादी, राष्ट्रवादी रचनाकारों का साहित्य भी पाठकों को जोड़ नही पा रहा है। तुरंत फुरत के चक्कर मे वाट्सऐप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साहित्य के नाम पर जो सामने आ रहा है,उसमें अपवादों को छोड़ दें तो साहित्य सृजन के मानकों पर खरा उतरता नजऱ नही आ रहा। कोई भी खेमा या वाद हो,साहित्य की पहली शर्त आम जन से जुड़ाव है । ये बात साहित्य विमर्श में रचनाकारों ने कही। साहित्य विमर्श की इस गोष्ठी में ख्यात उपन्यासकार डॉ प्रकाश कांत, वरिष्ठ कहानीकार जीवन सिंह ठाकुर, शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव, रचनाकार राजकुमार चंदन तथा कवि मोहन वर्मा ने अपनी बात रखी । विमर्श में हिंदी साहित्य के घटते पाठक वर्ग और बदलती अभिरुचियों के साथ इनके कारणों पर भी चर्चा की गई। विजय श्रीवास्तव ने कहा आज के दस बेस्ट सेलर में से आठ अंग्रेजी के और एक पंजाबी, एक बंगाली लेखक के नाम है । नई पीढ़ी हिंदी के ख्यात नाम लेखकों के साहित्य तो दूर उनके नाम भी नही जानती । प्रगतिशील और जनवादी अतुकांत कविताएं और सपाट कहानियां लेखक वर्ग के बीच ही सीमित होकर रह गई है । आम जन से इसलिये नहीं जुड़ पा रही क्योंकि उनमें लय, ताल,भावनाओं का अभाव नजऱ आता है । नई पीढ़ी का पश्चिम मुखी और संस्कार विहीन होना भी उन्हें साहित्य से विलग कर रहा है। डॉ प्रकाश कांत ने कहा कि नानी दादी से बचपन मे बारता सुनने और कोर्स में सरल सहज कहानी कविता पढऩे से पहले की पीढ़ी को जो दिमागी खुराक मिलती थी उसकी जगह आज अन्य साधनों से और कुछ मिल रहा है। कैरियर के लिए समय के अलग अलग खांचों में बंटी नई पीढ़ी के पास अब अखबार तक पढऩे का समय नही है तो साहित्य के लिए क्या कहा जाए । जीवनसिंह ठाकुर ने कहा कि हिंदी साहित्य की उर्वरा ज़मीन अब कहीं गुम हो गई है । तुरत फुरत रचीभावविहीन रचनाएं पाठकों को मोहती नहीं । महादेवी वर्मा,निराला की जगह नई पीढ़ी की पसंद कुमार विश्वास है । सोशलमीडिया की अधिकांश गुणवत्ता रहित रचनाओं से पाठक जुड़ नहीं पा रहा और निराला सूर, तुलसी,को पढऩे का धैर्य नही है। मोहन वर्मा ने कहा कि कवि सम्मेलनों के मंचों पर चुटकुले,गोष्ठियों में एक दूसरे को सुनना सुनाना और कथित बुद्धिजीवियों की किसी खास एजेंडे के तहत रची रचनाएं धीरे धीरे अपना पाठक वर्ग खोती जा रही है जो चिंताजनक है । किताबें,साहित्य पढऩा लोगों की प्राथमिकता में इसलिए भी नही है कि न तो उनके पास समय है और न रुचि । सोशल मीडिया के ज्ञान से सब ज्ञानी हो गए है ऐसे में साहित्य की चिंता कौन करे। राजकुमार चंदन ने इसका कारण वैश्विक बताते हुए कहा कि आज विश्व की हर भाषा बोली अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है जिसमे हिंदी और साहित्य भी शामिल है । साहित्य से और जीवन से आज रस ही गायब है तो जुड़ाव कैसे नजऱ आएगा । नम्बर एक की होड़ और सांस्कृतिक अवमूल्यन के इस समय में जब भाषाएं अपना अस्तित्व नही बचा पा रही है तो साहित्य और पाठकों की चिंता कौन करे ये समझना भी जरूरी है।
-

महापौर चुनाव के बदलाव में गर्मी में राजनीतिक माहौल गरमा दिया, कलेक्टर के साथ एसपी ने बदले तेवर , गौ हत्या के आरोपी में सत्ताधारी नेता चर्चा में ,ब्रिज की राजनीति ,देवास में राजे और राजू,राजू। /*//बाबा और भगत/*//
भगत- बाबा प्रणाम।
बाबा – प्रणाम।
भगत – नगर निगम और पंचायत चुनाव में माहौल गरमा दिया है।
बाबा – गर्मी में सुस्ता रहे कई नेता खोल से बाहर आ गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव महापौर के चुनाव में सीधे महापौर जनता के हाथों में आने के बाद कहीं उन नेताओं की सपनों पर पानी फिर गया है जो पार्षद का चुनाव जीतकर बिल्ली के भाग से छीका टूटने का इंतजार कर रहे थे ।वह महापौर का चुनाव तो सीधे जीत नहीं सकते पार्षद का जीतने के बाद किस्मत के भरोसे महापौर का सपना देख रहे थे ।मामा ने सब बिगाड़ दिया, पूरे प्रदेश में यही हाल है।
भगत – कलेक्टर के बाद एसपी के तेवर भी बदले हैं।
बाबा – कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने देवास विकास के नए आयाम स्थापित कर अब व्यवस्था में सुधार के लिए भी कड़े कदम उठाए हैं जिला चिकित्सालय में लापरवाह पर कार्रवाई के बाद पटवारी निलंबन और कई सख्त निर्णय चर्चा में रहे लग रहा है कि अब शुक्ला जी व्यवस्था में कुछ तो सुधार लाकर ही रहेंगे विकास कार्य में अव्वल रहने के बाद अब शुक्ला जी का सुधार अभियान चल ही रहा है जिला चिकित्सालय में बच्चे चोरी की घटना अलग रख दे तो देवास जिला चिकित्सालय मॉडल चिकित्सालय भी बन रहा है।
भगत -कलेक्टर ने एसडीम को जवाबदारी दी है।
बाबा – एसडीएम के पास पहले ही इतने काम है वे केवल एक दो दिन ही नए- नए औपचारिकता पूरी कर सकते हैं मॉडल चिकित्सालय बनाने के लिए सभी जिले के अधिकारी को एक-एक दिन जवाबदारी देना चाहिए सेवा कार्य भी हो जाए और चिकित्सकों कर्मचारियों पर नियंत्रण भी रहेगा।
भगत – सत्ताधारी नेता भी केवल फल फ्रूट वितरण तक सीमित है।
बाबा – सत्ताधारी नेता को अपने प्रतिनिधि जो केवल सेवा कार्य और सुधार चाहते हैं उनको जवाबदारी देना चाहिए निश्चित बदलाव आएगा
भगत – इंदौर उज्जैन से अप डाउ न करने वाले अधिकारी का क्या होगा।
बाबा – यह पूरे प्रदेश में चलता है बड़े शहर के नजदीक छोटा जिला होने से अधिकारी बड़े शहर में ही रहना पसंद करते हैं अगर लोकल रहे तो वाकई में कार्यालय में काम कर पाएंगे परंतु इनको मुख्यालय पर रोकना एक कठिन कार्य है देवास जिले में 50 प्रतिशत से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी इंदौर उज्जैन से अप डाउन करते हैं और अभी तक तो उन पर कोई रोक नहीं लगा पाया है।
भगत – एसपी ने भी अभी तेवर बदले हैं।
बाबा -पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल वैसे तो विभाग में अलग पहचान रखते हैं परंतु देवास जिले में उनको कोरोना आपदा के बाद कई ऐसे प्रकरण है जिसमें पुलिस के लिए समस्या खड़ी हो गई बीते वर्ष खातेगांव कांड के बाद शहर में लगातार गोलीकांड और फिर सट्टा जुआ के बाद, एक टी आई. का विवादित वीडियो ,बच्ची चोरी कांड और ऐसे कई मामले हैं जिसमें पुलिस चर्चा में रही है अब पुलिस अधीक्षक ने अपना सख्त रूप दिखाया है सट्टे में क्षेत्र के जवाबदार पर कार्रवाई के साथ गौ हत्या के आरोपी पर रासुका और उसके बाद उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाना जिले में कमजोर टीआई को तत्काल बदलना जनता से सीधे संवाद से कुछ लग रहा है कि पुलिस विभाग में अब अच्छा होने जा रहा है।
भगत – उमराव सिंह ।
बाबा – उमराव सिंह देवास में शानदार पारी खेलने के बाद टोंक खुर्द मैं जाते ही गौ हत्या के आरोपी की तत्काल फाइल बनाकर सीधे रासुका की कार्रवाई प्रेषित करने के साथ इनके अवैध निर्माणों पर कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही जबकि इसके पूर्व टी आई निष्क्रियता के कारण ही गए हैं दूसरा टीआई नाहर दरवाजा रमेश कल्थिया जो देवास में पूर्व में कोतवाली और बैंक नोट प्रेस थाने मैं अपराधियों में खौफ और जनता से सीधे संपर्क के कारण जाने जाते हैं। दोनों थानों पर जिन टी आई की नजर थी वे जरूर अफसोस मना रहे हैं खैर एसपी अभी फार्म पर है इनकी जनता में छवि अच्छी है बस कमी राजनेताओं की दबाव की ज्यादा है उसके बाद भी वे पुलिस विभाग में बहुत कुछ करना चाहते हैं ।
भगत – गौ हत्या के आरोपी को भाजपा नेता होने के कारण बचाने का आरोप भी लग रहा है
बाबा- सही बात है एक मोर्चे के नेता के मकान को छोड़ने की चर्चा देवास नहीं भोपाल तक पहुंच चुकी है और विपक्ष इसे मुद्दा भी बना रहा है खासकर भारतीय जनता पार्टी के राज में वह भी वह भी गौ हत्या जैसे संगीन आरोपी को इस तरह केवल मकान सील करना पुलिस पर आरोप लगेगा ही अच्छा है पुलिस कप्तान सख्त निर्णय लेकर इसको भी यही एंड कर दे।
भगत – इलेक्ट्रॉनिक वाहन चालक की मुसीबत।
बाबा – हां बेटा पहले तो इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदी पर सरकार जोर दे रही है और उसे पंचर मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी कर रही है नया फरमान आ गया है की अब इसके लिए अलग से कनेक्शन लेना पड़ेगा और बिल भी ज्यादा ही आएगा एक तो बैटरी वाली इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदने की रिस्क उसके बाद अब कनेक्शन भी लो और उसके बाद व्यवसायिक बिल अलग दो एक घर में दो बिल जनता बेचारी क्या करें टोल टैक्स और जमाने भर के टैक्स बीमा भरने के बाद विद्युत वितरण कंपनी जो भीषण गर्मी में भी चाहे जब कटो त्रि कर रही है आमजन अनाप-शनाप बिजली के बिल के साथ अघोषित बिजली कटौती से परेशान है और अब यह फरमान कमर तोड़ने वाला ही है विपक्ष ने अच्छा मुद्दा उठाया है।
भगत – विपक्ष तो अभी पिछड़ा वर्ग भी भुना रही है। बाबा – विपक्ष मतलब मनोज राजानी। भगत -हां बेटा देवास जिले में तो अभी जिले के बड़े नेता न जाने कहां है शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं इनके समकक्ष रितेश त्रिपाठी दिग्गी झाला और कुछ नेता जरूर प्रयास करते रहते हैं परंतु लगातार विरोध में तो राजानी ही आगे चल रहे हैं फिर जीतू गौड़ अच्छे मुद्दे लाने के साथ गुटबाजी से दूर है तो मनीष चौधरी दिल्ली की राजनीति कर रहे हैं। और अब नगर निगम और पंचायत के चुनाव में तो फिर राजानी के पाले में ही गेंद है ।प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष और शहर में स्वयं जिला भी अपना कई विरोधियों के लिए तो मजबूरी का नाम भी राजानी ही रहेगा ।जिले में अभी दूसरी पंक्ति को और समय इंतजार करना होगा ।
भगत- ब्रिज में मात खा गए।
बाबा – ब्रिज के साथ अंडर ब्रिज भारतीय जनता पार्टी के लिए लाभदायक हो गया ओवर ब्रिज लोकार्पण में सारा श्रेय विधायक राजे और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ले गए उसमें कांग्रेस के पास मुद्दा भी इतना दमदार नहीं था अतिथि बुलाने ना बुलाने का मामला इतना नहीं दम पकड़ा।
भगत -राजू भैया के भी 2 साल पूरे हो गए।
बाबा – हां भारतीय जनता पार्टी में दोनों राजू चल गए बड़े राजू खंडेलवाल जिलाध्यक्ष में पूरे 2 साल विवादों में रहने के बाद भी अपना काम कर गए दूसरे राजू यादव की जोड़ी भी संगठन के साथ सत्ता में भी भारी रही वह तो इस जोड़ी की किस्मत कहे या… देवास जिले में विधायक राजे नहीं हो तो जिले में दोनों बहुत भारी रहते परंतु इन दोनों के लिए अफसोस केवल राज परिवार ही रह सकता है जो अभी तक देवास में किसी भी दूसरे गुट को पनपने नही दिया । विधायक राजे और महाराज विक्रम सिंह पवार ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के लोकसभा चुनाव से ही मेहनत कर उपचुनाव हाटपिपलिया में प्रभारी बनकर अपनी सूझबूझ और सफल चुनाव संचालन से जीत का परचम लहराने के साथ प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली। और लगातार सक्रिय रहकर अपनी एक अलग टीम भी बना ली उसकी चर्चा बाद में अभी तो यह कहा जा सकता है कि अभी देवास में राजे के बाद राजू और राजू की ही चल रही है।
भगत -गरीबी रेखा के नीचे वाले नेता रसूखदार पर कार्रवाई रुक गई।
बाबा – कलेक्टर द्वारा संज्ञान में लेने के बाद भी अभी तक मामला नगर परिषद से बाहर नहीं आया है रसूखदार लोगों की पहुंच भी कम नहीं है दूसरा मामला देवास के गरीबों के आवास वाला जरूर कमिश्नर विशाल सिंह ने मेंडकी का एक क्षेत्र मे कार्रवाई की है अभी पिक्चर और बाकी है बस अब खातेगांव एस डी एम प्रिया वर्मा की कार्रवाई का इंतजार है।
भगत – भीषण तपती गर्मी में भी शादी ब्याह की धूम है।
बाबा – 2 साल आपदा मैं विवाह समारोह में 50 से 200 और अब 2000 से 5000 मामूली बात हो गई है ठीक है सादगी से आयोजन करने वाले अब बढ़ गए हैं तो इतने समय से रुके जोड़ें धूम तो मचाएंगे ही। बाजार भी गर्म है कपड़े ज्वेलर्स बर्तन टेंट और हलवाई बैंड बाजे से लेकर सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है ।जिसकी जितनी क्षमता परंतु कई जगह पैसा ऐसे समय पर ही बाहर आता है अंदर की तिजोरी का माल बाहर ।आम जनता में खुशी में ही तो बटता है भले ही दिखावा कहे माता पिता के लिए खुशी का सबसे बड़ा पर्व अपने बेटे बेटी की शादी ही है। चारों तरफ गार्डन भरे हुए सड़कों पर परिवार के साथ नाचते खुशी का इजहार करते हमारे भारत देश में ही देखे जा सकते हैं । वरना खुशी के लिए पब और बार सहित कई अन्य जगह तलाशते हैं विदेशी लोग। हमारे देश में तो कच्चा बादाम खा भी लेते और उस पर गाना गाकर नाच भी लेते हैं। ढोल बैंड और अब डीजे वालों की भी धूम है तो देसी विदेशी मदिरा की दुकान पर भी बिक्री बड़ी है।





