देवास। देवास जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आल इंडिया आर्गनाइजेशन आॅफ केमिस्ट एसोसिएषन के देशव्यापी आव्हान पर जिलाधीश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट जो कि भारत के सभी 9.40 लाख केमिस्टों का देश व्यापारी संगठन है ने अपने सदस्यों के हितों के संरक्षण हेतु देश के समस्त व्यापारियों के साथ साथ लॉक डाउन में शामिल होने का विचार विमर्श किया है। देश के समस्त 9.40 लाख सदस्यों की संस्था के अध्यक्ष जे.एस.शिंदे ओर महासचिव राजीव सिंघल ने बताया कि देश का प्रत्येक केमिस्ट तमाम खतरों के बावजूद भी देश की पीडित मानवता की सेवा दवा की निरंतरता उपलब्ध करवा रहे हैं और देश के समस्त दवा विक्रेताओं का महत्व डॉक्टर, नर्स, हास्पिटल, स्टाफ और सफाई कर्मचारियों से कोई कम नहीं आंका जा सकता क्योंकि वे तमाम लाक डाउन और अनेक प्रतिबंधों के बावजूद भी सभी प्रकार के खतरों से रूबरू होते हुए मैदान में डटे हुए हैं किंतु आज तक सरकार ने अनेकानेक ज्ञापनों के बावजूद भी न तो आज तक दवा विक्रेताओं, फार्मासिस्टों को कोविड वारियर घोषित किया है न ही उन्हेें वेक्सिनेशन में प्राथमिकता प्रदान की गयी है जबकि गत वर्ष से आज तक देश में लगभग 650 से अधिक दवा विक्रे ता पीडित मानवता की सेवा करते करते कोविड का शिकार बनकर शहीद भी हो गए हैं आज सरकार ने दवा विक्रेताओं के प्रति नकारात्मक रवैये से देश के समस्त 9.40 लाख दवा व्यापारियों में भारी रोष है । दवा विक्रेताध् फार्मासिस्ट और उनका स्टाफ सदैव ही मरीजों एवं उनके परिजनों को दवा देते समय संपर्क में है उस खतरे की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। संस्था ने बताया कि दवा विक्रेेता होने के बावजूद भी हमारे पवरिजनों को रेमडिसिविर ओर टोसीजुमेब की जरूरत हुई तो शासन के नियमों के अधीन हमें इंजेक्शन नहीं मिले इसमें भी कई केमिस्ट भगवान को प्यारे हो गए अब यही हाल अम्फेटरोसिन का हो रहा है जहां हम सरकार केे तमाम प्रतिबंधों के बावजूद अपने परिजनों को यह उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। अध्यक्ष जे.एस. शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने बताया कि चूंकि हम जन स्वास्थ्य रक्षक दवा विक्रेता है और इस कोरोना काल में दवा की उपलब्धता बनाये रखना चाहते हैंँ। अतः हम अभी तक किसी भी बंद या लाकडाउन में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन अगर अब सरकार से आग्रह है कि उपरोक्त खतरों के बाद भी 18 वर्ष से उपर केे सभी दवा विक्रेता, फार्मासिस्ट , स्टाफ के सदस्यों को कोविड वारियर घोषित कर उनका वेक्सीनेशन तुरंत प्रारंभ किया जाए अन्यथा देश के समस्त 8.40 लाख दवा विक्रेता लॉक डाउन में अन्य व्यापारियों के साथ शामिल होने को मजबूर होंगे।
देवास जिला एसोसिएषन के अध्यक्ष आनंद कोठारी ने बताया कि ज्ञापन के पष्चात जिलाधीष चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि आप हमें मेडिकल प्रोप्रायटर एवं स्टाफ के नामों की सूची दे देवें जो कि 18 वर्ष से उपर है हम जल्द ही उनका टीकाकरण करवा देंगे। तथा जो 45 वर्ष से उपर हैं उनका टीकाकरण तो हम आज भी करवा सकते हैं। इस अवसर पर गिरधर गुप्ता, दिपेश गुप्ता,संदीप माधवानी, मनीष मुंदडा, दीपक आहूजा,मनीष गुप्ता आदि देवास जिला एसोसिएषन के साथी उपस्थित थे।
भवदीय
Month: May 2021
-

देवास जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने वेक्सिनेशन के लिए दिया ज्ञापन
-

सराहनीय पहल ऑक्सीजन की कमी से हुआ दादी का निधन, 13वें पर 1000 पौधे रोपने का लिया संकल्प
देवास। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई लोगों में ऑक्सीजन की कमी आई है। धरती पर ऑक्सीजन देने का काम पेड़ों के अलावा और कोई नही कर सकता। पौधे लगाकर ही पर्यावरण बचाया जा सकता है। पेड़-पौधों की कमी के कारण ही पर्यावरण दूषित होता जा रहा है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। श्रीजी बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि समिति की मीडिया प्रभारी दुर्गा कुमावत की दादी का ऑक्सीजन की कमी के कारण आकस्मिक निधन विगत दिनों हो गया था। गुरूवार को दादी का 13वां था। तेहरवें पर कुमावत परिवार ने ग्राम बिंजाना स्थित निवास पर पौधारोपण कर शहरभर में 1000 पौधे रौंपने का संकल्प लिया। समिति द्वारा आगामी दिनों में इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुरली कुमावत, राम कुमावत, मयूर कुमावत, उर्वशी कुमावत, दीपिका कुमावत, विनोद कुमावत, धीरज कौशल, सतीश बागवान, दिनेश कुमावत, अजय कुमावत आदि उपस्थित थे।
-

होम डिलेवरी के माध्यम से होगा किराना सामाग्री का वितरण थोक एवं खेरची किराना व्यापारी को लेना होगी ऑन लाईन परमिशन
देवास/ देवास की आम जनता को दैनिक खाद्य पदार्थ घर बैठे होम डिलेवरी के माध्यम से प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था किये जाने हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, सी.एस.पी. किरण शर्मा, सी.एस.पी. विवेक चौहान एवं अन्य पदाधिकारी एवं किराना व्यापारी संगठन के साथ आहूत बैठक मे व्यापारीयो की मांग पर चर्चा की गई। चर्चा अनुसार किराना थोक एवं खेरची दुकानदारो को होम डिलेवरी कर किराना सामग्री प्रदाय की जाने पर सहमति होकर परमिशन कलेक्टर गाईड लाईन के अनुसार दी जा रही है। जिसमे एस.डी.एम. प्रदीप सोनी ने बताया कि थोक एवं खेरची दुकानदारो को होम डिलेवरी की परमिशन ऑन लाईन ही प्राप्त होगी। इस हेतु माय देवास एप डाउन लोड कर एप के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन कर होम डिलेवरी हेतु परमिशन प्राप्त करें। एस.डी.एम. ने बताया कि दी गई परमिशन अनुसार किराना व्यापारी निर्धारित वाहन व नियुक्त डिलेवरीबॉय के माध्यम से केवल देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र मे ही किराना सामग्री होम डिलेवरी कर सकता है। सी.एस.पी. श्री चौहान ने कहा कि निगम सीमा क्षेत्र के बाहर किराना सामग्री सप्लाय करते पाये जाने पर वाहन जप्त किया जावेगा।
-
इलाज के अभाव में 5 वर्ष के मासूम बालक ने दम तोड़ा मजबूर पिता हॉस्पिटल से हॉस्पिटल उपचार के लिए भटकते रहे परिजन ने निजी चिकित्सालय के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन से लगाई गुहार, अब प्रशासन को भी निजी चिकित्सालय का भी शीघ्र करना चाहिए अधिग्रहण तभी सुधरेंगे हालात
मानवता शर्मसार हो रही है और आमजन का दर्द समझने वाला अब दर्द पर मरहम की जगह दर्द बढ़ा रहा है जिन चिकित्सकों को आमजन भगवान का दर्जा देते थे वे अब इंसान सा व्यवहार भी नहीं कर रहे हैं ।हालात कितने खराब हो गए हैं कि अब मासूम बच्चे भी इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं ऐसा ही दर्दनाक हादसा दुर्वास गुप्ता पांच वर्ष मासूम के साथ हुआ उसके पिता हेमंत गुप्ता देवास के प्राइवेट हॉस्पिटल में केवल उपचार के लिए भटकते रहे जहां उन्हें उपचार तो नहीं मिला बल्कि मिला तो ऐसा दर्द जिसे वह जीवन भर नहीं भूल पाएंगे पदम मोहन कॉलोनी में रहने वाले मोहन भाई नमकीन वालो का इकलौता पोता दुर्वास को पेट दर्द हुआ तो वे उपचार के लिए देवास के निजी चिकित्सालय गगरानी अस्पताल ले गए जहां डॉ नीलेश गगरानी ने उपचार किया और घर जाने के बाद फिर उसकी तबीयत बिगड़ी तो गगरानी अस्पताल ने भर्ती करने से मना कर दिया उसके बाद परिजन देवास के सभी निजी चिकित्सालय में भटकते रहे संस्कार हॉस्पिटल विनायक हॉस्पिटल सिटी हॉस्पिटल सभी दूर गए परंतु किसी ने भी भर्ती नहीं कर कोई न कोई कारण बता दिया जिस गगरानी हॉस्पिटल में है सुबह उपचार कराया था वहीं पर शाम को डॉक्टर नहीं होने का कारण बताकर उपचार से मना कर दिया कहीं पर जगह खाली नहीं है कहीं पर डॉक्टर नहीं है इस तरह के नकारात्मक जवाब सुन सुनकर परिजन हताश हो गए और मासूम में आखिर समय से पहले यह दुनिया छोड़ दी और दर्द दे गया अपने पूरे परिवार को इस अमानवीय तरीके से चिकित्सा क्षेत्र के नानी चिकित्सकों द्वारा इस तरह के व्यवहार से आमजन में चिकित्सकों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है क्या इतनी जगह नहीं थी बच्चे का दम तोड़ते समय तो इतने बड़े नामी अस्पताल जगह दे देते। चिकित्सा क्षेत्र की दुर्दशा बताता यह पहला ऐसा नहीं है देवास में रोज कोई न कोई ऐसी घटना हो रही है जो उपचार के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। परंतु दुखी परिवार किसके पास जाए वे भगवान न्याय करेगा यह कह कर घर पर गमगीन हो कर बैठे बैठ जाते हैं दुर्वास के परिजन ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से की है।
उनको दुख है इतने सारे प्राइवेट अस्पताल होने के बाद भी किसी ने उपचार नहीं किया उनका कहना है हमारा बच्चा तो चला गया किसी अन्य के बच्चे की इलाज के अभाव में मौत ना हो
इनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी वरिष्ठ नेता शौकत हुसैन दिलीप दादू चंद्रपालसिंह छोटू इम्तियाज़ शेख भल्लु भी मौजूद थे ।अब जिला प्रशासन को सख्त रवैया अपनाकर देवास के निजी चिकित्सालय का अधिग्रहण कर अपने अधीन ले लेना चाहिए और जब तक कोरोना आपदा है। तब तक इनको प्रशासन के अधिकारी ही संचालित करें नहीं तो ऐसी दुखद घटना है रोज हो रही हो और उपचार के अभाव में गरीब परिवार मजदूर परिवार दम तोड़ रहे हैं । अब तक शासन प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए वरना जनता अपना आपा खो देगी इंदौर प्रशासन ने शहर के सभी निजी चिकित्सालय में को भी अपने अधीन कर संचालित कर रही है। अब देवास प्रशासन को भी दे नहीं करना चाहिए। -

गली, मोहल्लों में क्राइसिस कमेटी का गठन या संभावित भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम के प्रत्याशी – शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजानी
गली,मोहल्लों में क्राइसिस कमेटी का गठन या संभावित भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम के प्रत्याशी -कांगे्रस
देवास। कोरोनावायरस के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देश एवं देवास विधायक गायत्रीराजे पवार की अनुशंसा पर शहर के 45 गली मोहल्लों में क्राइसिस कमेटी का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत वार्ड के दो प्रतिनिधि एवं दो उनके द्वारा चयनित सदस्य एक नगर निगम का कर्मचारी व एक वार्ड का सदस्य और दो अन्य सदस्य को मिलाकर कमेटी बनाई गई है जो कोरोना संक्रमण के दौरान किसी भी समस्या से निपटने के लिए वार्ड के लोगों की मदद करेगी। वही निशुल्क खाद्यान्न की पर्ची भी दिलाएगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि इससे अच्छा सत्ता का दुरुपयोग हो नहीं सकता जो भारतीय जनता पार्टी इन दिनों कोरोना महामारी की आड़ में कर रही है। ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले समय में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों को छद्म रूप से काम करने का आदेश दे दिया है कि जाए और लोगों से संपर्क करें आप में से ही किसी एक व्यक्ति को आने वाले समय में नगर निगम के पार्षद का चुनाव लड़ना है। इस काम में शासकीय कर्मचारी उनकी भरपूर मदद कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकांश वर्तमान रहे पार्षदों को कमेटी में लिया ही नहीं है। कांग्रेस ने पूछा है कि वार्ड स्तरीय क्राइसिस कमेटी गठित की गई है उस ने अभी तक कितने कोरोना पेशेंट मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाया, कितने को बेड दिलाये, कितने को ऑक्सीजन दिलाई, कितने मरीजो को रेमडेसिबियर इंजेक्शन दिलाएं, कितने ब्लैक फंगस से ग्रसित मरीजों को इलाज मुहैया कराया। हमे तो अभी तक देवास के 45 वार्ड में से किसी भी व्यक्ति ने आज तक यह नहीं बताया कि उक्त वार्ड में गठित कमेटी ने उनकी यह मदद की है। जहां तक खाद्यान्न पर्ची का सवाल है वह तो सरकार के द्वारा अनाज निशुल्क रूप से सभी को दिया जा रहा है जिसमें बीपीएल या गुलाबी राशन कार्ड की कोई बाध्यता नहीं है कोई सा भी राशन कार्ड होगा उसे खाद्यान्न दिया जाएगा यह तो सीधे-सीधे सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति है, जो भारतीय जनता पार्टी कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी की आड़ में कर रही है । कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि वह इन गली मोहल्लों की समितियों के भरोसे नहीं रहे अपनी तैयारी जो पहले से रखते आए हैं वही रखें कहीं ऐसा नहीं हो कि इन नेताओं की नेतागिरी में किसी मोहल्ले वार्ड में कोरोना संक्रमण अपने पैर पसार ले और जिसकी कीमत नागरिकों को चुकानी पड़े। -

अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस के तीन मरीजो का ऑपरेशन किया गया
देवास जिले का एक मात्र हॉस्पिटल जहा बड़ी संख्या में कोविड -19 के मरिजो का इलाज कर स्वस्थ किया गया।अमलतास प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस के सात मरीजो का इजाल जारी है ।आज अमलतास हॉस्पिटल के ई.एन. टी. विभाग के एच.ओ.डी. डॉ. अभय गुप्ता व डॉ. राहिल निधान (प्रोफेसर) तथा इनकी टीम द्वारा तीन ब्लैक फंगस के मरीजो का ऑपरेशन किया गया।अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों की स्पेशल टीम बनाई गई है जो कि ब्लैक फंगस के मरीजो का इलाज यूनिवर्सल प्रोटोकॉल के तहत कर रही है।ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस)के काफी गंभीर परिणाम देखने को मिल रहे है,जहा मरीजो की आंख की रोशनी भी जा सकती है,जबड़े व नाक की हड्डी भी गल जाती है तथा यह फंगस मरीजो के मस्तिष्क में भी फेल सकता है।ब्लैक फंगस के मरीजो के जरूरी उपचार के लिए अमलतास हॉस्पिटल में एम.आर.आई.मशीन,सी.टी.स्केन मशीन की फेसिलिटी के साथ ही नेत्र रोग विभाग, न्यूरोसर्जन विभाग,मेडिसिन विभाग ,ई.एन.टी विभाग ,सर्जरी विभाग की टीम बनाई गई है।
-

*आबकारी देवास की एक ओर बड़ी कार्यवाही* *07 प्रकरण म0 प्र0 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए* *25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 5200 लीटर महुआ लहान बरामद, बरामद सामग्री का बाजार मूल्य 265000 रुपए* *सियापुरा एवं प्रताप नगर में अल सुबह की गई कार्यवाही*
आज कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं *सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर* के मार्गदर्शन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादौनके नेतृत्व में आबकारी वृत-देवास ए, बी एवं सी में संयुक्त कार्यवाही* ग्राम सियपुरा एवं प्रताप नगर में की गई जिसमें *मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34(1) क के तहत 07 प्रकरण* कायम किए उक्त प्रकरण में *25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 5200 लीटर महुआ लाहन* जप्त किया गया, महुआ लाहन का मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया । *मदिरा व लाहन का बाजार मूल्य 265000 रुपए* है। कार्यवाही में *आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, हर्षलता मंडलोई एवं प्रेम यादव मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया,राजाराम रैकवार , विष्णु प्रसाद कलोसिया आरक्षक नितिन सोनी , बालकृष्ण जायसवाल, गुरु दत वर्मा एवं आशीष* का विशेष योगदान रहा । इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी



