मोती बंगले में चोरी की घटना, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद https://www.instagram.com/reel/DP8KKaqkvYw/?igsh=OG12dXozZ3Bvcjln
Category: विशेष
-

देखिए जिला चिकित्सालय में यह हो क्या रहा है पहले निकली नागिन और अब सांप वह भी इमरजेंसी रूम के शौचालय में
देखिए जिला चिकित्सालय में यह हो क्या रहा है पहले निकली नागिन और सांप वह भी इमरजेंसी रूम के शौचालय में https://www.instagram.com/reel/DP6alI2Emxs/?igsh=ZWgzbHRjZWsweHJp
-

जिला कलेक्टर ने छोटे व्यापारियों को दी राहत, पूरे जिले में दीपावली से देवउठनी ग्यारस तक छोटे व्यापारी को नहीं देना होगा बाजार बैठक शुल्क
– दीपावली त्यौहार को लेकर जिला कलेक्टर ने पूरे जिले में छोटे रोज कमाने खाने वाले दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए आदेश जारी किया हैl कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले में आगामी त्यौहारों दिपावली , भाईदुज देवउठनी एकादशी आदि को दृष्टिगत रखते हुए आदेश दिए हैं कि जिले में अस्थायी रूप से स्थापित की जाने वाली दुकानों , ठेलों एवं छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन को सुचारू बनाए रखने एवं नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम / नगर परिषद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अस्थायी रूप से लगने वाले स्थानीय व्यापारियों से किसी प्रकार का स्थल उपयोग शुल्क / अनुमति शुल्क / अस्थायी व्यापार शुल्क त्यौहार अवधि के दौरान नहीं लिया जावे । यह आदेश देवउठनी एकादशी तक के लिए प्रभावशील रहेगा ।
-

विकास नगर चौराहे के एटीएम पर ठगी की वारदात, कंपनी के कर्मचारी के एटीएम से पचास हजार उड़ाए, बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद
विकास नगर चौराहे के एटीएम पर ठगी की वारदात, कंपनी के कर्मचारी के एटीएम से पचास हजार उड़ाए, बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद https://www.instagram.com/reel/DP3j6RUEixI/?igsh=b2k5YmN5NWxtcjRp
-

गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी को 4 वर्ष की सजा और जुर्माना, पुलिस अभियोजन पक्ष की सराहनीय भूमिका अपराधी को सजा दिलाने में
”ऑपरेशन संकल्प” के तहत देवास पुलिस की एक और बड़ी सफलता
अवैध मादक पदार्थ के प्रकरण में आरोपी को पेशेवर विवेचना द्वारा माननीय न्यायालय से करवाया 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित ।
देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में ''ऑपरेशन संकल्प'' की शुरुआत की गई हैं, जिसके अंतर्गत पुलिस विवेचना को अधिक से अधिक पेशेवर एंव वैज्ञानिक बनाकर समयावधि में अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश करने पर जोर दिया जा रहा हैं । साथ ही न्यायालय द्वारा विचारण के दौरान जारी समस्त आदेशिकाओं समंन एंव वारंट की प्राथमिकता से तामिली करवाई जा रही हैं ताकि गंभीर प्रकरणों में जल्द से जल्द न्यायालयीन निर्णय प्राप्त कर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके । गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि होने पर स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण के विवेचक,पैरवीकर्ता एवं संपूर्ण टीम को पुरस्कृत किया जा रहा हैं जिसके चलते पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा हैं एवं लगातार गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि प्राप्त करने में देवास पुलिस सफल रहीं हैं ।इसी तारतम्य में ''ऑपरेशन संकल्प'' के तहत 20जनवरी.2023 को थाना नाहर दरवाजा पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मुक्ति मार्ग शमशान गेट के पास हाथ मे सफेद रंग का थैला लिये अवैध गांजा लिये खड़ा है । सूचना पर थाना नाहर दरवाजा टीम उक्त स्थान पर पहुंची एवं आरोपी पंकज उर्फ़ भय्यू पिता कैलाशचंद्र मिश्रा उम्र 27 वर्ष निवासी 17 दिग्गीराजा नगर जिला देवास को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 किलो 520 ग्राम गांजा जप्त कर थाना नाहर दरवाजा में अपराध क्रमांक 19/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना निरीक्षक आर.सी.कल्थिया के द्वारा की जाकर दिनांक 20.01.2023 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण की विवेचना पूर्ण होने पर चालान क्रमांक 57/2023 दिनांक 12.03.2023 को तैयार किया गया । दिनांक 15.03.2023 को प्रकरण का चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण के माननीय न्यायालय में विचारण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा जारी समस्त आदेशिकाओं की तामीली समय से कराई गई । प्रकरण की पैरवीकर्ता लोक अभियोजक अधिकारी श्रीमती अलका राणा द्वारा अभियोजन की सटीक पैरवी एवं उक्त प्रकरण में विवेचक की उत्कृष्ट विवेचना के फलस्वरूप माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र कुमार पाटीदार ने आरोपी पंकज उर्फ़ भय्यू पिता कैलाशचंद्र मिश्रा उम्र 27 वर्ष निवासी 17 दिग्गीराजा नगर जिला देवास को बिना अनुज्ञप्ति .अनुज्ञा पत्र या प्राधिकार के अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में 04 वर्ष कासश्रम कारावास एवं 25,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है । प्रकरण मे कोर्ट मोहर्रिर के रुप में आर 02 लखन गेहलोत,कोर्ट मुंशी के रुप में आर 726 महेश बामनिया एवं वारंट मुंशी के रुप में आर 899 रामेंद्र द्वारा कार्य किया गया ।पुलिस कप्तान देवास श्री पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2025 में देवास पुलिस नें हत्या के 17,हत्या के प्रयास 12,बलात्संग के 24,छेड़खानी के 20,लूट के 01,मारपीट के 25,गौवंश तस्करी के 06,मादक पदार्थ के 04,आबकारी के 01 एवं धोखाधड़ी के 07 प्रकरण में न्यायालय से कठोर दण्ड दिलवाकर पीड़ितों को न्याय दिलवाया हैं।
पुलिस अधीक्षक ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली समस्त टीम को प्रशंसित करते हुए आगामी प्रकरणों में और अधिक दता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया । -

करवा चौथ की शाम लापता हुए युवक का शव शिप्रा नदी से मिला
करवा चौथ की शाम लापता हुए युवक का शव शिप्रा नदी से मिला देवास। शहर के बालगढ़ क्षेत्र में रहने वाले मनीष पिता मोतीलाल चंद्रावत (उम्र 38 वर्ष) की गुमशुदगी के बाद रविवार को शिप्रा नदी से उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार करवा चौथ के दिन शाम करीब 7 बजे मनीष पूजा का सामान लेने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने औद्योगिक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की तलाश के बीच आज सुबह मनीष का शव शिप्रा नदी से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
-

प्रदेश में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, अपने ही विभाग क़े रोजगार सहायक से तबादले के बदले मांगी रिश्वत, जनपद सीईओ को लोकायुक्त ने किया ट्रैप
रोजगार सहायक से तबादले के बदले मांगी रिश्वत, जनपद सीईओ को लोकायुक्त ने किया ट्रैप
प्रदेश में किसी भी शासकीय विभाग में चले जाओ भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है फिर आम जनता से तो रिश्वत ले ही रहे हैं अपने विभाग के अधीनस्थ को भी नहीं छोड़ रहे हैं
ऐसे ही टोक खुर्द में जनपद पंचायत सीईओ द्वारा रोजगार सहायक से तबादले के बदले रिश्वत मांगी तो रिश्वत तो नहीं मिली रंगे हाथ लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया
प्रखंड इस प्रकार है 29/09/25 को आवेदक कृष्ण पाल सिंह पिता श्री भोपाल सिंह जी रोजगार सहायक, निवासी सोनसर तहसील टोंक खुर्द जिला देवास ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री आनंद यादव के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की थी कि मुख्य कार्यकाल अधिकारी श्री राजेश सोनी द्वारा उसका ग्राम पंचायत नावदा में तबादला करने के ऐवज में ₹20000 राशि रिश्वत की मांग कर रहे है, जिसपर शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार के माध्यम से कराया गया. सत्यापन में शिकायत सत्य पाई जाने से आज दिनांक 10.10.2025 को आवेदक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी को 20000 रिश्वत की लेते हुए जनपद कार्यालय टोंक खुर्द स्थित ऑफिस में ट्रैप किया गया है । कार्यवाही जारी है
लोकायुक्त टीम
उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक , निरीक्षक दीपक शेजवार,
श्याम शर्मा ,उमेश जाटवा संदीप कदम, रमेश डाबर की मुख्य भूमिका रही l -

आकर्षण का केंद्र सुभाष चौक का यह गरबा, एक बार जरूर देखने जाए
आकर्षण का केंद्र सुभाष चौक का यह गरबा, एक बार जरूर देखने जाए https://www.instagram.com/reel/DPGA1O-ku2y/?igsh=bzkwZHlka2p5NHdx
-

सुरक्षा औरआत्मरक्षा के लिए खास वैरायटी के शस्त्र का देवास में खुला प्रतिष्ठान
आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा के लिए खास वैरायटी के शस्त्र का देवास में खुला प्रतिष्ठान https://www.instagram.com/reel/DPEDDTtDayh/?igsh=MWU2dGJ5dXQ0eWQ5dQ==
-

खाटू श्याम मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों को थाना भौंरांसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले मंदिर की रेकी की और फिर की वारदात, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सक्रियता से पकड़े गएकैसा समय आ गया है कि चोर मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं और भक्तों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं लेकिन पुलिस भी काम नहीं है ऐसे ही खाटू श्याम मंदिर में चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने बहुत जल्द जल्द पड़कर हालात की हवा खिला दी है। यह चोरी की वारदात 14 और 15 सितंबर की दरमियानी रात की है जहां खाटू श्याम मंदिर नेवरी फाटा से अज्ञात बदमशों ने मंदिर के पीछे की दीवार को कूदकर मंदिर की दानपेटी से नगदी चुराकर ले गये थे। मंदिर में चोरी होने से आसपास के लोगों में भी रोष देखा गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका बरामद कर सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी भौरांसा श्रीमती प्रीति कटारे के नेतृत्व में 03 विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य, मुखबिर तंत्र सक्रिय कर मंदिर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गए जिनमें आरोपियों के द्वारा चोरी की घटना कारित करना कैद हुआ । मुखबिर तंत्र की सूचना पर से आरोपियो को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की घटना की प्लानिंग बनाकर अपराध करना स्वीकार किया। देखिए आरोपियों ने पहले तो 12 सितंबर को आरोपी विशाल विश्वकर्मा, दिनेश प्रजापति एवं माखन दाँगी ने एक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल से खाटू श्याम मंदिर परिसर की रैकी की। पूरी मंदिर के आसपास की जांच करने के बाद • 14-15 सितंबर की दरमियानी रात को तीनों आरोपी योजना अनुसार मंदिर पहुँचे। •मोटरसाइकिल को फार्म पिपलिया रोड के पास खड़ा कर खेतों के रास्ते मंदिर के पीछे पहुँचे। • माखन दाँगी को मंदिर के पीछे निगरानी हेतु खड़ा किया गया कि कोई आता-जाता दिखे तो सूचना दे। • इस बीच विशाल विश्वकर्मा और दिनेश प्रजापति मंदिर की पीछे की दीवार कूदकर अंदर गये। • दोनों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे रुपये व अर्जी पर्चियां बोरी में भर लीं। • इसके बाद दोनों आरोपी दीवार कूदकर बाहर आये और वहां से तीनों आरोपी घटना स्थल से भाग निकले। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सक्रियता मुखबिर तंत्र और अन्य तरीके से पुलिस के हाथों से बच नहीं सके और जल्द गिरफ्तार हो गए गिरफ्तार आरोपी 1. दिनेश प्रजापति पिता धन्नालाल प्रजापति उम्र 32 साल निवासी ग्राम पठारी तहसील कुरवई थाना पठारी जिला विदिशा हाल मुकाम 80 फुटा रोड गरीब नगर करोद भोपाल का निवासी है दूसरा काम माखन पिता सौदान सिंह दाँगी उम्र 35 साल ग्राम खाई खेडी थाना अहमदपुर जिला सीहोर हाल मुकान जनता कालोनी करोद भोपाल रहता है। इनके पास से 10139 रुपये ( नोट तथा सिक्के सहित ) ,07 भक्तों की अर्जी पर्चियां तथा घटना के वक्त पहने कपडे बरामद हुए हैं। इस महत्वपूर्ण चोरी का पर्दाफाश करने में सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भौरासा श्रीमती प्रीति कटारे,उनि राहुल पाटीदार,सउनि संजय तँवर,रवि वर्मा,प्रआर अभिषेक पाण्डे,जितेन्द्र तोमर,नितेश द्विवेदी,बृजेन्द्र मालवीय,राहुल सिंह चावडा,राहुल त्रिपाठी,वीरेन्द्र राजपूत,अशोक चौहान,आर उमेश भदौरिया,राहुल केलिया,सुधीर राजावत,भूपेन्द्र जादौन,दीपक राजपूत,मन्नूलाल वर्मा,नवदीप महाजन,श्यामबिहारी शर्मा, मआर सोनम जोशी एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सचिन चौहान,शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही ।
