
Category: विशेष
-

मां को एम्बूलेंस छोड़ गई, रोते बेटों कोअसहाय देख वाल्मिकी महापंचायत ने सम्पन्न करवाई अंत्येष्टि
देवास। इस कोरोना आपदा मैं कई मार्मिक दृश्य देखने को आ रहा है ऐसा ही सोमवार को अमलतास अस्पताल में चम्पाबाई पति दरियावसिंह निवासी बड़ी चूरलाय, हालमुकाम 36 जय बजरंग नगर की मृत्यु हो गई। चम्पाबाई के शव को अमलतास अस्पताल की एम्बूलेंस मुक्तिधाम छोड़ गई। मृतात्मा चम्पा बाई के दो बेटे अनिल पाटीदार, सुनील पाटीदार, काका रूपचन्द पाटीदार और उमेश पाटीदार को मुक्तिधाम पर कुछ समझ नही आ रहा था आखिर करे तो क्या करें। दोनों का माॅ के शव के पास खड़े होकर रो-रोकर बुरा हाल था। इसी दौरान वाल्मिकी महापंचायत के सदस्यगण स्वर्गीय रमेश सांगते निवासी गीता भवन कालोनी का दाह संस्कार करने आए हुए थे। वाल्मिकी महापंचायत के पटेल राजू पहलवान सांगते, पटेल कैलाश सांगते, पटेल संजय सांगते, ओमप्रकाश पथरोड़, राजू बंजारे, अजय सांगते नेता और रामू मामा गोसर ने शव के पास रोते हुए अनिल पाटीदार, सुनील पाटीदार को देखा और उनसे कठिनाई पूछते हुए दाह संस्कार की व्यवस्था करवाकर लकड़ी, कण्डे जमाकर पूरे विधि विधान से स्वर्गीय चम्पा बाई की अंत्येष्टि सम्पन्न करवाई।
-

प्रदेश के सांसद विधायक मुख्यमंत्री से अप्रैल-मई माह के बिजली के बिलों को माफ कराएं एवं उचित मूल्य की दुकानों से खुला राशन वितरण कराएं। कांग्रेस
देवास = कोरोनावायरस के कारण सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से ठप्प हो चुके हैं लॉकडाउन को एक महीना होना को आया है लोगों के पास काम नहीं है तो पैसा भी नहीं है कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान राज्य शासन के द्वारा आम नागरिकों के हित में एक भी ऐसा फैसला नहीं किया गया जिससे उन्हें राहत मिल सके।। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने प्रदेश के सांसद एवं विधायकों के साथ क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से अप्रैल और मई माह के बिजली के बिलों को माफ कराएं आज विद्युत मंडल लोगों के मोबाइल पर एस एम एस भेज कर लगातार बिजली के बिल भरने का दबाव बना रहा है। एक और महामारी और दूसरी ओर आर्थिक तंगी के बीच विद्युत मंडल आम नागरिकों को मानसिक त्रास दे रहा है। हमारा अनुरोध है कि सबसे पहले अप्रैल एवं मई माह के बिजली के बिलों को तत्काल माफ किया जाए । साथ ही सरकार के द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों के लिए निशुल्क अनाज की व्यवस्था की गई है इसमें हमारा अनुरोध है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसे लोगों को भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन दिलवाए जिनके पास राशन कार्ड नहीं है । जिन लोगों की ना तो शासकीय ना अशासकीय नौकरी है ना कोई व्यापार है जो दूसरे काम कर रोजाना कि आय से अपना घर परिवार चलाते हैं उन्हें भी शीघ्र उचित मूल्य की दुकानों से राशन दिया जाए । —
-

कोविड 19 का टीका लगवाने से पहले कीजिये ‘रक्तदान’
देवास। डॉक्टरों को डर है कि महामारी और टीकाकरण के कारण आने वाले महीनों में भारत मे युवा रक्तदाताओं की भारी कमी आ सकती है। खून की बढ़ती माँग और रक्त दाताओं की कमी के कारण ब्लड बैंक पहले से ही रक्त की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में देश में कई मिलियन यूनिट रक्त की कमी है जो आने वाले दिनों में और ज्यादा होने वाली है क्योंकि टीका लगवाने के बाद तीन महीनों तक रक्तदान नहीं किया जा सकता। इसी समस्या के मद्देनज़र मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी, लेवल अप होम ट्यूटर्स, स्कॉलर्स एकेडेमी, बी.के. एंड एसोसिएट्स के माध्यम से महात्मा गाँधी जिला चिकित्सालय में रक्त दान किया जाएगा..शिविर का आयोजन गुजराती गार्डन, महारानी चिमणाबाई स्कूल के पास देवास में दिनाँक 5 मई 2021, बुधवार को दोपहर 12 से सांय 4 के मध्य लगेगा। शिविर में कोविड महामारी संबंधित सभी नियमों का कड़ाई से पालन होगा। देवास के सभी युवाओं से अपील है कि इस महामारी से निपटने में अपना योगदान रक्तदान कर दें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 7879444449; 8770082966
-

ऑक्सीजन की समस्या से मिलेगी राहत , धुआ उगलने वाले उद्योग अब लेंगे दुआ, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज की युद्ध स्तर पर प्लांट की चल रही तैयारी 5से 6दिन में बनने लगेगी ऑक्सीजन, दूसरा प्लांट जिला चिकित्सालय में
पूरे देश में अभी सबसे ज्यादा समस्या ऑक्सीजन की आ रही है देवास भी कहा इससे अछूता रहता देवास में कई लोगों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दम तोड़ दिया अचानक पूरे देश में है समस्या आने से जिला प्रशासन सरकार संभल पाती उससे पहले संकट गहरा गया ।अब धीरे धीरे माहौल सुधर रहा है तो जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि और देवास उद्योग में सामाजिक क्षेत्र में सेवा के क्षेत्र में आगे रहने वाली एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने भी संकट मोचन की तरह भूमिका निभाई है। एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में ही ऑक्सीजन प्लांट बनाने की शुरुआत की गई जमीन देखकर शेड तैयार करने के बाद बस अब कुछ ही दिन 5 दिन से 6 दिन के बाद देवास की जनता को इस बड़ी समस्या से राहत मिलती नजर आ रही है । एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक खंडेलिया ने बताया कि बस कुछ इंजीनियरों का तकनीकी काम बाकी है और हम 5 से 7 दिन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर देंगे। तो यह अच्छी खबर संकट के इस दौर में अच्छी खबर राहत देती है अब हर जगह मदद सेवा शुरू हो गई है जिला चिकित्सालय में भी एक प्लांट ऑक्सीजन का शुरू होने जा रहा है उसमें थोड़ा सा समय लगेगा लेकिन आने वाले समय में देवास इस समस्या से पूर्ण रूप से मुक्त हो जाएगा । शहर में चिमनी और से धुंआ उगलने वाली औद्योगिक इकाइयां अब दुआ भी ले रही है। औद्योगिक क्षेत्र मैं देवास को रोजगार तो दिया ही परंतु कई समस्याओं को भी जन्म दिया कुछ प्रदूषण कुछ क्राइम और कुछ अन्य समस्याएं दूसरा पहलू कि देवास में लघु उद्योग और छोटे उद्योग और स्थानीय लोग उद्योगपति बनने तक का सफर पूरा करता है यह देवास वासियों के लिए अच्छी बात है देवास के स्थानीय उद्योगपति स्थापित होने के बाद वह अब देवास में कुछ करना चाह रहे हैं देवास में सुंदर उद्यान के बाद अब जब सबसे बड़ी आपदा सामने आए तो खुलकर सामने आए और देवास को नहीं सांसे देने के लिए कमर कस ली बहुत जल्द औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि का यह प्रयास पूरा होता नजर आ रहा है। अब हम आने वाली समस्या है पर विचार करें कि आखिर ऑक्सीजन की कमी क्यों आ रही है हमने देवास के आसपास के बाग बगीचे उखाड़ कर उनकी जगह सीमेंट कंक्रीट की कालोनियां बना दी पहाड़ जो हम को सुरक्षा देते थे भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया इसलिए था और उसकी पूजा भी इस लिए शुरू की थी कि हम पर्वत की पूजा कर उसको बचाए रखें परंतु खदान माफिया की नजर इस पर लग गई और पानी में भी रेत माफिया पहुंच गए प्रदूषण विभाग कीवर्ड मासिक बंदी तक रह गया वन विभाग और अन्य विभाग कागज पर पौधे ज्यादा लगाते रहे धरा पर हमने पौधे कम लगाएं पेड़ ज्यादा कांटे तो अब ऑक्सीजन कहां से मिलेगी अभी भी समय है संकट आपदा के बाद जब माहौल उसके बाद प्रति व्यक्ति एक पौधा क्यों ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प ले हर सामाजिक संगठन एक संकल्प ले कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे तब हम ऑक्सीजन के लिए किसी कुत्रिम व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहेंगे हम खुद ऑक्सीजन प्राकृतिक माहौल में लेंगे। खैर अभी तो साधुवाद के पात्र हैं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज और नगर निगम रेड क्रॉस पी सी ए लेब और जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन जो देवास को बहुत जल्द यह सौगात मिलने जा रही है।
-

4 मई मंगलवार देवास कोरोना हेल्थ बुलेटिन
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 मई 2021 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.) (आज दिनांक को प्रातः 6.00 बजे तक ) (विगत 24 घंटे में ) कोविड-19 टीका,सुरक्षित,उपयोगी आये हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। मेरा मास्क ,मेरी सुरक्षा , सर्तक रहने की आवश्यकता कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अवश्य अपनाये और सुरक्षित रहे, टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचने के लिये जरूरी है,मास्क पहने, धोते रहे हाथ,रखे 2 गज की दूरी विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 1582802 -आज लिये गये सैम्पल- 1206
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 781
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 115
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 666
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 144787
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 143649
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6127
10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 137333
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 150
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5585
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 501
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1138
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 41
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 14.72
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.27
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.15
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.67 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43 ◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-संलग्न सूची-02,03,04,
-

सोशल मीडिया के माध्यम से टीम हेलो ! देवास कोरोना पीड़ितों की कर रही मदद
देवास। कोरोना संकट महामारी संक्रमण काल में जनसेवा कार्य करने में अलग अलग समाजसेवी पीड़ितों की मदद में लगे है। टीम हेलो ! देवास के सदस्य रणवीरसिंह चौहान ने बताया टीम के सदस्य सहित देवास शहर के कही युवा जन हमारे साथ सेवाकार्य में लगे है जो कि हमारी सोशल मीडिया (टेलीग्राम ) के पेज ‘ कोरोना हेल्प डेस्क देवास ‘ से लोगों की हर सम्भव मदद रहे हे । श्री चौहान ने बताया शहर के व सुदूर अंचलों से आने वाले पीड़ितों के कई परिजनों को जानकारी नही होती है, कि कहां पर ऑक्सीजन, सिलेंडर व बेड मिलेगा। परिजनों को परेशानी न हो इसलिए , इंस्टाग्राम व वाट्सप ग्रुप बनाकर जानकारी एकत्रित कर आने वाले नम्बरों की टीम के सदस्यों द्वारा वेरिफाई करने के बाद पीड़ितों को ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लोमिटर, व बेड की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। दूसरी जगह सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ ही टीम सदस्यों द्वारा सोमवार को एक सिलेंडर खरीद लिया गया है , जिसे कोरोना पीड़ितों की सेवा में निःशुल्क लगाया जाएगा। टीम का सभी नगर वासियों से निवेदन है की यदि किसी के घर में कोई कोविड-19 के पेशेंट ठीक हो चुके हो और उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, इनहेलर मशीन या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हो ओर आप उसे सेवा मे देना चाहे तो हमसे सम्पर्क करे। कोरोना पीड़ित मरीज़ या कोई पीड़ितों की मदद करना चाहे तो टीम हेलो! देवास से इन नम्बर पर सम्पर्क करे – 89627 48593 , 70242 64123 , 7000152525 .
-

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते एक महिला , मेल नर्स और एक मेडिकल संचालक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवास में ही नहीं पूरे देश में भी रेमडेसिविर इंजेक्शन की मारामारी चल रही है और आपदा को भी कहीं लालची लोग अवसर बना रहे हैं ।ऐसे ही देवास में एक इंजेक्शन बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया। जिसके पास से 3 इंजेक्शन और कई दवाइयां इस कोतवाली ने बरामद की है। देवास के प्राइम हॉस्पिटल में कार्य करने वाले मेल नर्स और महिला नर्स सहित एक मेडिकल संचालक को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल द्वारा डीएसपी किरण शर्मा सीएस पी विवेक सिंह द्वारा इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे जिसकी सफलता शहर कोतवाली को मिली शहर कोतवाली पुलिस ने प्राइम हॉस्पिटल सिविल लाइन में कार्य करने वाली नर्स पूजा पिता देवी सिंह निवासी बाडोली सोनकच्छ और पुरुष नर्स अंकित राजाराम पटेल और मेडिकल संचालक जिसका मेडिकल नावेल्टी चौराहे पर है रूद्र पिता भगवती तिवारी 17 मुक्ति मार्ग के पास से 3 इंजेक्शन और दवाइयां जप्त की है। यह इंजेक्शन मेल फीमेल नर्स 27000 में भेजते हुए रंगे हाथ पकड़ाए। पुलिस कोतवाली द्वारा पूछताछ की जा रही है की यह गिरोह अभी तक कितने को इंजेक्शन बेच चुका है इसके पीछे ओर कोन कोन है। इस कार्रवाई में शहर कोतवाल उमराव सिंह सिंह ,पवन यादव, ईश्वर मंडलोई खलील खान, राकेश तिवारी ,रघुनंदन मुकाती ,शिव प्रताप सिंह सेंगर, जितेंद्र कौशल ,मातादीन और महिला आरक्षण मनीषा मीणा , नेहा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है।
-

अब जिला अस्पताल देवास की समस्त बाह्य ओ.पी.डी.सेवाए 3 मई 2021 सोमवार से ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल) में संचालित होगी। ——————————— जिला अस्पताल देवास में कोरोना संदिग्ध/कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच व उपचार सेवायें प्रदान की जा रही है । ———————————— कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए अनुकूल व्यवहार करें, घर पर रहे – कलेक्टर श्री शुक्ला
———————————— देवास, 02 मई 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिला अस्पताल देवास की समस्त बाह्य रोगी ओ.पी.डी. की सेवाएं आने वाले मरीजों की जांच व उपचार अब दिनांक-03 मई 2021 सोमवार से उज्जैन रोड स्थिति ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल) में प्रारंभ की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीज एवं संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों में कोरोना का संक्रमण ना फैले। इसलिए बाह्य रोगी ओ.पी.डी. सेवाएं सोमवार से निरंतर उज्जैन रोड स्थिति ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल) संचालित होगी। जिला चिकित्सालय देवास के चिकित्सक विशेषज्ञ की ड्यूटी ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल में लगाई गई है। जिसमें डॉ. कविता कवचे, डॉ. एम.बी. अग्रवाल, डॉ.पी.के. गुप्ता, डॉ. एन.के.सक्सेना., डॉ.सपना राजा, डॉ. अमृता सोनी, डॉ.आर.के. शर्मा, डॉ.जी.के. चौहान, डॉ. प्रदीप जयंत सभी चिकित्सक प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक अपनी सेवायें प्रदान करेंगे। जिला अस्पताल में आने वाले बाह्य रोगी मरीज अब सोमवार से ईएसआईसी अस्पताल बीमा अस्पताल में ही जांच व उपचार करवाये। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सभी आमजनों से अपील की है कि इस समय कोई भी व्यक्ति बिना कार्य के घर से बाहर ना जाये, हम सब को मिलकर संक्रमण की चेन को तोड़ना है। यह घरों में रहकर ही संभव है। मास्क पहने, दूरी बनाकर रहें, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को प्रोटोकोल अनुसार दवाई, संतुलित भोजन, तरल पेय आदि लेते रहे ओर सकरात्मक रहे, जिससे जल्दी कोविड से स्वस्थ हो सकते है।


