Category: विशेष

  • (युवाओं के लिए  अच्छी खबर) जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ’युवा संगम’’ का आयोजन 18 दिसम्‍बर को मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में,  आईटीआई परिसर देवास में कैंपस प्‍लेसमेंट का आयोजन 9 दिसम्‍बर को

    (युवाओं के लिए  अच्छी खबर) जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ’युवा संगम’’ का आयोजन 18 दिसम्‍बर को मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में,  आईटीआई परिसर देवास में कैंपस प्‍लेसमेंट का आयोजन 9 दिसम्‍बर को

    जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ’युवा संगम’’ का आयोजन 18 दिसम्‍बर को मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में, आईटीआई परिसर देवास में कैंपस प्‍लेसमेंट का आयोजन 9 दिसम्‍बर को

  • शराब ठेकेदार आत्महत्या प्रकरण में जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित निलंबित, मुख्यमंत्री मोहन यादव का सख्त एक्शन

    शराब ठेकेदार आत्महत्या प्रकरण में जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित निलंबित, मुख्यमंत्री मोहन यादव का सख्त एक्शन

    • मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव का सख़्त एक्शन
    • मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर आदेश जारी
    • प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त जिला देवास मंदाकिनी दीक्षित निलंबित

    देवास के लाइसेंसी शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की संदिग्ध मौत के बाद देवास जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई की है जिनके निर्देश के बाद आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित किया है l
    मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के नाम का जिक्र ,लगातार प्रताड़ना और दबाव का आरोप, लाखो रु महीना वसूली का भी आरोप लगाया है इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है क्योंकि जिला अधिकारी द्वारा इस तरह प्रताड़ित करने से किसी ठेकेदार द्वारा यदि आत्महत्या की जाती है तो यह पूरे सरकार पर बात आती है कि प्रदेश में किस तरह का भ्रष्टाचार चल रहा है इस संबंधआबकारी जिला अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित ने मृतक के परिजन पर ब्लैकमेल की शिकायत पुलिस अधीक्षक को की थी और मामले को दूसरी ओर ले जाने का ध्यान भटकने का प्रयास किया था लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सख्त एक्शन लिया अब क्या दीक्षित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पुलिस में प्रकरण भी दर्ज होगा और ठेकेदार को न्याय मिलेगाl अभी फिलहाल तो इतना ही और बाकी है इस प्रकरण में बहुत कुछl

  • आरटीओ अभियान चलाकर वाहनों का पीयूसी चेक करें – कलेक्‍टर श्री सिंह

———–

शहर में भोपाल चौराहा से रसूलपुर चौराहा तक अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाए

————

शहर में मैजिक, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट चयनित करें

———-

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

    आरटीओ अभियान चलाकर वाहनों का पीयूसी चेक करें – कलेक्‍टर श्री सिंह ———– शहर में भोपाल चौराहा से रसूलपुर चौराहा तक अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाए ———— शहर में मैजिक, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट चयनित करें ———- कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

    आरटीओ अभियान चलाकर वाहनों का पीयूसी चेक करें – कलेक्‍टर श्री सिंह ———– शहर में भोपाल चौराहा से रसूलपुर चौराहा तक अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाए ———— शहर में मैजिक, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट चयनित करें ———- कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

  • कमिश्नर का ऑपरेशन एमजी रोड, राजा और राजानी का हिसाब बराबर, कलेक्टर की समय सीमा से बाहर कलेक्टर कार्यालय भवन निर्माण, पुलिस अधीक्षक फिर मैदान में, प्रीतम सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा ,रन फॉर यूनिटी और जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन में एकता का प्रयास, जिलाध्यक्ष का डांस, मुख्यमंत्री के बेटे की सादगी पूर्ण शादी,

    कमिश्नर का ऑपरेशन एमजी रोड, राजा और राजानी का हिसाब बराबर, कलेक्टर की समय सीमा से बाहर कलेक्टर कार्यालय भवन निर्माण, पुलिस अधीक्षक फिर मैदान में, प्रीतम सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा ,रन फॉर यूनिटी और जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन में एकता का प्रयास, जिलाध्यक्ष का डांस, मुख्यमंत्री के बेटे की सादगी पूर्ण शादी,

    भगत……बाबा प्रणामl बाबा……..बेटा प्रणाम l क्या सीधे एमजी रोड से आ रहा है धूल और चेहरा देख तो यही लग रहा है l

    भगत… बाबा अभी शहर में सबसे ज्यादा चर्चा तो एमजी रोड की चल रही है कोई निपट गया है कोई निपट गया है l

    बाबा….. वैसे तो एमजी रोड का लाभ आने वाले समय में पूरी देवास की जनता को और व्यापारी को मिलेगा l लेकिन जिस हिसाब से कमिश्नर का बुलडोजर चला उससे तो यही लगता है कि हिसाब चुकता हो गया l

    भगत…… समझ गया बाबा फ्लेक्स वाला l

    बाबा….. वैसे तो निगम कमिश्नर दलीप कुमार सुलझे हुए अधिकारी है l अकेला किला नगर निगम में लड़ा रहे हैं शहर में कुछ परिवर्तन दिख रहा है l सफाई व्यवस्था में और कुछ अच्छा तो यह एक शुरुआत है फिर इनकी शुरुआत भी ऐसी हुई की आते ही फ्लेक्स का मामला सामने आ गया और हटा दिए फिर क्या राजनेता महाराज अचानक विरोध में सामने आ गए l धार्मिक आयोजन था और फिर मौन हो गए और जवाब एमजी रोड पर छोटा नहीं बड़ा हथोड़ा चला l आईएएस अधिकारी कभी भी सीधे कार्रवाई नहीं करते और एक बड़े वोट बैंक को प्रभावित कर गएl

    भगत… मनोज राजनी से भी l

    बाबा… मनोज राजानी ने कुछ दिन पहले महिला उपायुक्त को सार्वजनिक खरी खोटी सुनाई थी और विपक्ष नेता का श्रेय ले गए थे lअच्छे रोल की रील बन गयी l तो फिर एमजी रोड पर दूसरा मामला कमिश्नर और मनोज राजानी का आमने-सामने का यहां पर कमिश्नर ने अपने अधिकारी का हिसाब पूरा कर लियाl पहली बार जिले में ऐसे अधिकारी आए जिन्होंने नेताजी को सीधे सड़क भाव नहीं दिए l और दूसरी वाली रील बनते बनते रह गई हा राजानी के शुभचिंतक में यह रील जरूर ज्यादा वायरल की l इस तरह अपने अधीनस्थ अधिकारी का हिसाब कप्तान ने पूरा कर दियाl

    भगत…. हिसाब किताब तो समदड़िया का समझ नहीं आ रहा है l कछुआ गति से और इच्छाधारी निर्माणl बाबा….. कलेक्टर की टी एल की बैठक में समय सीमा पूरे जिले के अधिकारी ठेकेदार और सभी के लिए लेकिन शायद समदड़िया इस सीमा रेखा से बाहर हैl

    2 वर्ष से बिल्डिंग बनाने से ज्यादा अपना माल बेचने में लगा दिए अब बोलने वाला कौन खुद ही शहर के मालिक है l फिर बात नगर निगम सिविल लाइन की हो तो चले बात कलेक्टर भवन जो की कलेक्टर के बैठने के लिए ही बन रहा है l वहीं पर अगर यही सब हो रहा है तो फिर भगवान मालिक है शासन और प्रशासन काl

    भगत…. कलेक्टर ऋतुराज सिंह का रोजगार पोर्टल जरूर अच्छा चल रहा है l

    बाबा…. अधिकांश जिले में जो भी कलेक्टर आए कुछ नवाचार करके गए कुछ यादें छोड़कर गए l अब ऋतुराज ऋतु परिवर्तन के साथ अपना व्यवहार परिवर्तन भी सर्व विदित है l कलेक्टर ने नवाचार के लिए बहुत जगह चल रहा है लेकिन जो नहीं दिखने वाला सबसे बड़ा नवाचार देवास जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का है l देवास के प्रतिष्ठित उद्योगों में जिले के छोटे से छोटे गांव और वह युवा जो इन उद्योगों के दरवाजों पर ऑफिस ऑफिस की तरह चक्कर लगाने के बाद निराश घर बैठा था उसको कलेक्टर के पोर्टल के माध्यम से बड़ी सरलता से रोजगार मिल रहा हैl आईटीआई और उद्योग विभाग और रोजगार कार्यालय के साथ उद्योगपति को जोड़ना और देवास के युवाओं को रोजगार दिलाना शायद पर्दे पर ना दिखे लेकिन परदे के पीछे कई परिवार की दुआ जरूर इनको मिलेगी l

    भगत….. पुलिस कप्तान फिर मैदान में आ गये l

    बाबा…… कप्तान ने कब मैदान छोड़ा है कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर, मल्हार स्मृति उद्यान में और कई जगह पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की खबर के बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत जब स्वयं मैदान में आगे तो टीम तो उनकी यूं ही भारी है जब कप्तान साथ हो तो फिर किसका डर और अब थोड़े-थोड़े हालात बदले हैं कप्तान थोड़ी सी और सख़्ती निगरानी की आवश्यकता है l कभी दिन में भी स्कूल के आसपास निरीक्षण हो जाए तो बहुत कुछ सच सामने आ जाएगा फिर नाहर दरवाजा क्षेत्र कमजोर कड़ी मे आ रहा है एक गोपनीय निरीक्षण इधर भी हो जाए l

    भगत…. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आत्महत्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी प्रीतम सिंह का नामl बाबा….. बेटी किसी की भी बेटी तो बेटी होती है इतनी मेहनत और माता पिता भाई बहन कितने सपने देखते हैं और कितनी उम्मीद लगाते कि हमारी बेटी देश का नाम रोशन करने के साथ परिवार का नाम रोशन करें l और रोहिणी और उसकी बहनों ने कड़ा संघर्ष कर सफलता हासिल की ही थी कि यह विलेन बीच में यह क्या कर गए जब बागड़ ही खेत को खाने लगे तो तो बचा कौन सकता है l प्रीतम सिंह पर संगठन का डंडा चल गया परंतु कानून का डंडा और ईश्वर का न्याय बाकी है lदेवास में एक अच्छी बेटी जो राष्ट्रीय स्तर पर नाम कर रही थी उसे खो दिया l रोहिणी बेटा शत-शत नमनl

    भगत…. जिला अध्यक्ष ने दो गुटों में एकता का प्रयास किया l

    बाबा… राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का सफल आयोजन सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा किया तो देवास भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव द्वारा विधायक राजे को इस आयोजन के माध्यम से एक मंच पर लाकर जोड़ने का प्रयास किया यह क्या बड़ी बात है एकता तो यहां पर भी जरूरी हैl

    भगत…. बात लंबी है और बहुत लंबी चली जाएगी इतनी सी l

    बाबा…. संगठन की लड़ाई है पहले कितने गुट थे लेकिन आज केवल देवास में भारतीय जनता पार्टी में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और दूसरी और विधायक गायत्री राजे पवार गुट चल रहे हैं दोनों ही गुट का पूरे जिले में वर्चस्व है l चलो इन पर बहुत बड़ी चर्चा हो सकती है बाद में बात करेंगे l

    भगत…. कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभी तो चर्चा में है l बाबा… हां शादी में डांस को लेकर ना l

    भगत…. अभी तो सीजन ही ब्याह शादी का चल रहा है l

    बाबा…. मनीष चौधरी का शहर कांग्रेस अध्यक्ष के भतीजे की शादी में डांस खूब वायरल हो रहा है फिर वे अभी युवा है l चारों ओर शादी ब्याह का माहौल पर सुबह माता पूजन के बैंड और ढोलक की आवाज फिर शाम होते ही चारों और अलग-अलग गाने की धुन पर जिसमें कुछ गाने अजर अमर है l उस पर नाचते गाते घराती और बाराती महंगी शादी कर्ज और बाद में फिर वही सब स्वयं के हाथों अपनी शादी का बखान किसको फुर्सत है कौन देखेगा स्वयं कि वाह वाही और चाटुकार की ताली और वाह वाह l

    भगत….. मुख्यमंत्री ने को मिसाल पेश कर दी l

    बाबा…. इनके लिए तो एक दिल से वाह वाह जब पूरा प्रदेश साथ हो तब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र का विवाह सामूहिक समारोह मैं पूरे प्रदेश में मिसाल बन गया l चाहते तो खर्चा नो लिमिट और बहुत कुछ पूरे प्रदेश के सभी शादी समारोह में नजर आते हैं लेकिन एक विचार आगे बढ़ रहा है सादगी का और कुछ अलग कर दिखाने का मुख्यमंत्री ने धरातल पर कर दिखाया l

    भगत…. सामूहिक विवाह के बहुत सारे फायदे हैं l बाबा…. खर्चा तो ठीक है पूरे जीवन में अपने पुत्र पुत्री की शादी में व्यक्ति दिल खोलकर खर्च करता है लेकिन सामूहिक विवाह यादगार रहते हैं खर्च बचाने के साथ सबसे बड़ा मानसिक टेंशन मुक्त सारा लोड समिति वहन करती है पत्रिका बांटने से लेकर विवाह समारोह में आगमन से लेकर प्रस्थान तक की तैयारी और फिर इतने जोड़े एक साथ यह क्या काम यादगार है सब एक समान क्या राजा क्या रंक l आज के भागम भाग के युग में सामूहिक विवाह समारोह अत्यंत आवश्यक है l फिर आप विधि विधान हमारी संस्कृति के हिसाब से विवाह समारोह की जगह महंगे दिखावे की फिल्मों और सीरियल को देखकर रस्मे ज्यादा हो रही है अपने रिश्तेदार अपने भाई बंधु जी से दूर हो रहे हैं और केवल इवेंट और तात्कालिक लोग इसका लाभ उठाते हैं l एक ढोल पर माता पुजा और महिला संगीत जिसमें बुआ फूफा जी बहन दीदी भाई बहन अड़ोस पड़ोस और दोस्तों को हाथ पकड़ कर नाच गाना करते थे अब यह सब बैठे रहते हैंl केवल चंद लोक मंच पर स्टेज पर फिल्मी गानों पर लंबे समय से तैयारी कर प्रदर्शन करते हैं या खुशी है या स्वयं का प्रदर्शनl ऐसे ही डी जे पर मदहोश थिरकते बाराती सड़क पर आती जाती जनता परेशान और बहुत कुछ पाश्चात्य संस्कृति धारण किए हुए शादी ब्याह लिखने को बहुत कुछ है लेकिन आज इतना ही फिर मिलेंगे जय हिंद l

  • आधी रात को अप कमिश्नर निकले निरीक्षण पर, 
दीनदयाल रसोई योजना केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी किए

    आधी रात को अप कमिश्नर निकले निरीक्षण पर, दीनदयाल रसोई योजना केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी किए


    देवास। देवास नगर निगम में एक और जहां कमिश्नर दलीप कुमार व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास की कर रहे थे तो अपर कमिश्नर भी इस दिशा में लगातार सक्रिय हैl अपने ही विभाग में क्या कुछ चल रहा है इसके लिए वह लगातार वह ओचक निरीक्षण करते हैं और चाहे दिन हो या रात फिर वह निकले आधी रात को और बहुत कुछ मिला कुछ अच्छा और कुछ गलत और उन्होंने फिर पर कार्रवाई भी उसे हिसाब से कीl

    3 दिसंबर 2025, शीतऋतु में रात्रिकालीन तापमान में होने वाली गिरावट के कारण शहरी क्षेत्र में खुले में रहने वाले बेघर व्यक्तियों का ठंड से बचाव हो इस हेतु समुचित आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दृष्टि से नगर निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी ने मध्यरात्रि में साईं मंदिर व बालगढ़ रोड और इटावा बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थलों का मध्यरात्रि औचक निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    निरीक्षण में साईं मंदिर स्थित आश्रय स्थल का मुख्य द्वार बंद होने पर केयरटेकर त्रिलोक सिंह पवार को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया। उपायुक्त ने कहा कि ठंड से बेघर लोगों को सुरक्षा प्रदान करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    निगम के सिटी मैनेजर विशाल जगताप ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत देवास में संचालित हो रहे तीनों आश्रय स्थलों का उपायुक्त श्री जाफरी ने मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को आकस्मिक निरीक्षण किया और आश्रय स्थलों पर ठहरे हुए हितग्राहियों से चर्चा कर उनसे जानकारी भी ली।

    श्री जाफरी ने इस दौरान संधारित कीये जा रहे अभिलेखों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि रात्रि में कोई भी शहरी बेघर खुले में न सोए यह सुनिश्चित करे। इस हेतु उन्होंने निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले को आदेशित किया कि सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य मार्गो से रात्रि में बेघर व आवासहीन व्यक्तियों को निगम के आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। उपायुक्त ने आश्रय स्थल के व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि आश्रय स्थल पर कंबल, गद्दे व चादरों और गर्म पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखे। आश्रय स्थल पर उपलब्ध कराए गए हीटरों को चालू रखे। रात्रि में तापमान में होने वाली गिरावट को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर आश्रय स्थलों में अलाव जलाने के लिए भी तैयारीयां कर लेवे। उपायुक्त श्री जाफरी ने निर्देशित किया कि आश्रय स्थल में रुकने वाले हितग्राहियों की प्रतिदिन जानकारी पोर्टल पर भी दर्ज करें। मुजफ्फर अली, हेमंत श्रीवास भी निरीक्षण में साथ थे।

    3 दिसंबर 2025, को ही पंडित दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत देवास नगरीय सीमा क्षेत्र में कार्यरत श्रेया एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन भोपाल और जय मां गौरी एच.एच.जी.सांची जिला रायसेन को चलित एवं स्थाई रसोई केंद्रों को भोजन प्रदान करने का कार्य समय पर आरंभ न करने और समय से पहले बंद करने पर उपायुक्त नगर निगम जाकिर जाफरी ने संस्थाओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। निगम के एन.यू.एल.एम. विभाग के सिटी मैनेजर विशाल जगताप ने बताया कि सूचना पत्र में कहा गया है कि निगम अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किए गए निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि रसोई केंद्रों का संचालन अनुबंध अनुसार नही हो रहा है। रसोई केंद्र निर्धारित समय प्रातः 10 बजे आरंभ नहीं हो रहे हैं और कभी-कभी बंद करने के समय दोपहर 3 बजे के पूर्व ही बंद कर दिए जाते हैं ऐसे में हितग्राहियों को भोजन प्राप्त नहीं हो पता है और शासन की जनकल्याणकारी योजना के लाभ से हितग्राही वंचित रह जाते हैं यह स्थिति घोर आपत्तिजनक है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों न इस लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए संस्थाओं का अनुबंध निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जावे। नोटिस का जवाब तीन दिवस में मांगा गया है साथ ही रसोई केंद्रों के संचालकों को सूचित भी किया गया है कि रसोई केंद्रों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और हितग्राहियों की ऑनलाइन की इंट्री पोर्टल पर दर्ज की जाना सुनिश्चित करें। ।

  • *श्री दत्त जयंती आज प्रातः 4:30 बजे कांकड़ व 6 बजे से श्रीगुरुचरित्र पाठ होगा**बांगर श्री दत्तपादुका मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।* 7 दिसंबर रविवार को भंडारा

    *श्री दत्त जयंती आज प्रातः 4:30 बजे कांकड़ व 6 बजे से श्रीगुरुचरित्र पाठ होगा*

    *बांगर श्री दत्तपादुका मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।*
    7 दिसंबर रविवार को भंडारा

    देवास/ दत्त जन्मोत्सव पर पूरे देश में धार्मिक आयोजन हो रहे तो हमारे देवास में देवास शहर से 10 किलोमीटर स्थित श्री दत्त मंदिर जहां पूरे वर्ष भर श्रद्धालुओं दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं l जहां पर भक्तों की हर प्रार्थना पूरी होती हैl दत्त मंदिर बांगर में वैसे तो पूरे वर्ष भर धार्मिक सामाजिक आयोजन होते हैंl तो सबसे महत्वपूर्ण दिसंबर में भगवान के जन्मोत्सव पर तो यहां का नजारा ही कुछ और होता हैl खासकर यहां का ऐतिहासिक भंडारा भी है l

    श्री दत्तपादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में श्री दत्त जन्मोत्सव आज दिनांक 4 दिसंबर 2025 गुरुवार को मनाया जावेगा। प्रातः 4:30 पर कांकड़ आरती होगी। सुबह 6:00 बजे से श्री गुरुचरित्र का पाठ होगा। तत्पश्चात नियमित पूजा आरती होगी। इसी के साथ दिनभर दर्शन एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। मंदिर परिसर को इस अवसर पर सुसज्जित भव्य रूप से सजाया गया है।अनेक सुगंधित पुष्पों के साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मंदिर व्यवस्थापक एवं पुजारी श्री दत्तप्रसाद कुलकर्णी ने बताया कि प्रमुख आयोजन श्री दत्त जन्मोत्सव शाम 5:40 को मंदिर परिसर में मनाया जावेगा। जन्म के बाद पालना गीत एवं आरती होगी। शाम को 6:30 पर धूप आरती होगी,उसके बाद शाम 7:00 बजे महाआरती होगी।आगे उन्होंने बताया कि इस साल भव्य रूप से श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। जिसको देखते हुए सभी कार्य पूर्ण रूप से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी व्यवस्थित रुप से किए गए एवं मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सप्ताहभर से अनेक भजन मंडली द्वारा मंदिर प्रांगण में प्रस्तुति दी गई है। जिसके चलते सच्चीतानंद भजन मंडली देवास,इंदौर के स्वराली भजन मंडल, श्रीराम भजन मंडल,विसावा भजन मंडल,कल्याण सेवक मंडल,सरस्वती संगीत विद्यालय देवास का कार्यक्रम हुआ। भंडारा 7 दिसंबर को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री दत्त जन्मोत्सव के निमित्त महाप्रसाद भंडारा 7 दिसंबर रविवार 2025 को मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक रखा गया है।

  • देवास की बेटी सितारा बैडमिंटन खिलाड़ी भूमिका वर्मा ने रचा इतिहास

    देवास की बेटी सितारा बैडमिंटन खिलाड़ी भूमिका वर्मा ने रचा इतिहास

    *देवास की बेटी सितारा बैडमिंटन खिलाड़ी भूमिका वर्मा ने रचा इतिहास मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑफिशियल राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के राइट टाउन स्टेडियम में 24 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक किया गया ।जिसमें पूरे प्रदेश के लगभग सभी जिलों के 180 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी दी। इस प्रतियोगिता में देवास शहर की होनहार व ऊर्जावान बेटी स्टार शटलर भूमिका वर्मा ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के सभी मैचों को आसानी से जीतते हुए इस प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव हासिल किया और देवास शहर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। और बड़े गर्व की बात है कि भूमिका वर्मा देवास शहर की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है जिसने ऑफिशियल सीनियर बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को जीता है।इसके साथ ही भूमिका वर्मा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होने जा रही है उसके लिए हुआ है। अब भूमिका वर्मा अपनी उर्जा व हुनर का उपयोग इस होने वाली प्रतियोगिता में करेगी व अपना दमखम दिखाएगी। वर्तमान में भूमिका वर्मा उज्जैन शहर के माधव क्लब मे कोच प्रभात सिरसट व दिलीप महाजन सर के मार्गदर्शन में अपना निरंतर अभ्यास करती है। भूमिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच प्रभात सिरसट व दिलीप महाजन सर पिता जितेंद्र वर्मा माता आरती वर्मा भाई युवराज वर्मा सभी साथ में अभ्यास करने वाले साथी खिलाड़ियों व सभी शुभचिंतकों को दिया है जिन्होंने लगातार भूमिका को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया है। भूमिका की इस उपलब्धि पर देवास विधायक गायत्री राजे पंवार , नगर निगम सभापति रवि जैन ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व गोल्ड शटल फ्लाय बैडमिंटन अकैडमी के अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने खिलाड़ी व उनके माता-पिता को बधाई दी। भूमिका वर्मा के प्रतियोगिता में विजेता रहने के बाद प्रथम देवास शहर आगमन पर संस्था गोल्ड शटल फ्लाई बैडमिंटन अकादमी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे बैडमिंटन हाल में उनका सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व खिलाड़ी एवं समाजसेवी अशोक लखवानी, राष्ट्रवादी वक्ता एवं कवि मनोहर सिंह कराड़ा , अजय सिंह गुर्जर और पप्पी मसकोले उपस्थित रहे ।अतिथियों का स्वागत संस्था सचिव अर्जुन सिंह सीनियर खिलाड़ी व खेल प्रेमी अजय राणा ,एडवोकेट इकबाल कुरैशी ,पुनीत द्विवेदी , चंद्रशेखर तिवारी , मोनू तिवारी , डॉक्टर तस्नीम फातिमा , रॉबिन राजपाल ,अक्षय गुप्ता , यश सोनी ,आरुष सुपेकर ,आदर्श पटेल ,नबील कुरैशी , गौतम आर्य ने पुष्पमाला से किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक भटनागर ने किया एवं आभार संस्था गोल्ड शटल फ्लाई एकेडमी के सचिव अर्जुन सिंह ने माना।

  • देवास जॉब पोर्टल पर रोजगार के लिए देवास की प्रतिष्ठित  कम्‍पनियों में 1658 रिक्त पद उपलब्ध

    देवास जॉब पोर्टल पर रोजगार के लिए देवास की प्रतिष्ठित कम्‍पनियों में 1658 रिक्त पद उपलब्ध


    देवास जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नवाचार करते हुए “देवास जॉब पोर्टल” बनाया है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार मिल रहा है। अभी तक लगभग 5037 युवकों द्वारा देवास जॉब पोर्टल पर पंजीयन किया जाकर अपनी योग्यता अनुसार रिज्यूम बनाये गये है। इच्छुक शिक्षित युवक "देवास जॉब पोर्टल पर अपना पंजीयन करवाने हेतु क्यू कोड को स्कैन कर URL: https://checkout.yrcart.com/job_portal/पंजीयन कर सकता है। पोर्टल पर 220 कम्पनियों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जाकर 1658 रोजगार की रिक्तियां उपलब्ध कराई गई है। जिसमें सुरक्षा गार्ड 1150, प्रोक्डशन सुपरवाईजर 150, सनफार्मा में प्रशिक्षणार्थी 120, एमआरएफ में मशीन आपरेटर 100, डिलेवरी एक्जूकेटिव 20, डिजाईन इंजीनियर पर 15, इग्लिश टीचर 15 पदों पर देवास जॉब पोर्टल पर रिक्तियों उपलब्ध है। कम्पनियों द्वारा देवास जिले के स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुसार अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध करा रही है एवं शिक्षित युवकों द्वारा उपलब्ध रिक्तियों में निरन्तर अपना आवेदन कर रोजगार प्राप्त किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर शिक्षित युवकों के लिये रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे है।

  • ससुराल में में शादी समारोह में जा रहे पशु पशु चिकित्सक की दुर्घटना में मौत

    ससुराल में में शादी समारोह में जा रहे पशु पशु चिकित्सक की दुर्घटना में मौत

    ससुराल में में शादी समारोह में जा रहे पशु पशु चिकित्सक की दुर्घटना में मौत अपने ससुराल में विवाह समारोह में जा रहे निजी वेटरनरी डॉक्टर दिलीप पिता मन्नालाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी नांदेल की दुर्घटना में मौत हो गई वे बाइक से भौंरासा की और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बुदासा के समीप सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दिलीप गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए 112 एम्बुलेंस से टोंकखुर्द ले गए वहां प्रथमिक उपचार के बाद रात करीब 8.30 बजे बजे जिला चिकित्सालय लेकर आए थे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

  • एसएसआई कार्य में लापरवाही पर 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस 
–——-
   

    एसएसआई कार्य में लापरवाही पर 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस –——-    

    एसएसआई कार्य में लापरवाही पर 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस –——-     ( प्रशासन की बड़ी कार्रवाई) एसएसआई कार्य में लापरवाही पर 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस –——-            जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम देवास द्वारा 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस जारी किए गए। जिसमें पटवारी श्री मनीष शर्मा, श्री अरुण जाटव और बीएलओ श्रीमती प्रमिला भण्डारी, श्रीमती वंदना देवरे, श्रीमती रुकसाद खान, श्री जितेन्द्र मालवीय, श्रीमती रेखा योगी, श्रीमती तरुनम शेख, श्रीमती कल्पना पवार, श्रीमती ममता पंवार, श्रीमती सोनूबाला बैरागी, श्रीमती सुनिता, श्रीमती रोशनी , श्रीमती कान्ता यादव, श्रीमती लक्ष्मी मालवीय, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति सोलकी, श्रीमती बिंदुबाला शर्मा, श्रीमती कविता राजपुत, श्रीमती जाग्रती यादव, श्रीमती ज्योति मित्तल, श्रीमती सोनी देवडा, श्रीमती रीना बाघेला, श्रीमती किरण , श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती तारा राजोरिया, श्रीमती रिंकु शर्मा श्रीमती रेखा अम्बोदिया को नोटिस दिया है।