Category: विशेष

  • आज के युग में परिवार के साथ सामुहिक रूप से रहना कठिन कार्य- सेंधव – कोरोना काल में नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने वाले डॉक्टरों का किया सम्मान

    देवास। आज के युग में परिवार के साथ सामुहिक रूप से एकजुट रहना एवं एक जगह बैठकर एक साथ भोजन करना काफी कठिन कार्य है। जो परिवार आज सामुहिक रूप से एकता के साथ रह रहा है वह एक घर मंदिर के समान है। यह प्रेरणादायी विचार सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा मक्सी रोड़ तुलजा विहार कालोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी परिसर में आयोजित परिवार मिलन समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित समाजजनों को मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी रायसिंह सेंधव ने संबोंधित करते हुए कहें। श्री सेंधव ने कहा कि देवास नगर में सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज के 500 से अधिक परिवार के हजारों लोग निवासरत है और वह सब अपने काम में व्यस्त है। परंतु समाज द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह में सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाज की सामुहिक एकता को देखकर हम सब गौरवांवित है। इस अवसर पर समाज के ऐसे डाक्टर जिन्होंने कोरोनाकाल में नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दी। ऐसे 45 डॉक्टरों का साफा बांधकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं ने बढ़े उत्साह के साथ सम्मेलन में भाग लेकर अपना परिचय दिया। इसी कार्यक्रम की कड़ी में एक अनुठी पहल की शुरूआत करते हुए नगर में निवासरत हजारों सामाजिक बंधुओं ने अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में नव युगल जोड़ों का भी सम्मान किया गया। अतिथियों ने प्रभु श्रीराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर, साफा बांधकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान समाजजनों ने किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि हुकमसिंह सायल, नगर अध्यक्ष ओंकार सिंह सेंधव, रायसिंह सेंधव आमला, कल्याणसिंह सेंधव अरनिया, विक्रमङ्क्षसह सोलंकी, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर हरनिया, मानसिंह भाटी, यशवंतसिंह सोलंकी, कमलसिंह सेंधव, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, जितेन्द्रसिंह ठाकुर, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, कमलेशसिंह ठाकुर, मनोहर सिंह, कृपालसिंह, जितेन्द्रसिंह सोलंकी के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर भानुप्रतापसिंह सेंधव, अजयसिंह सेंधव, हरिसिंह सेंधव, राहुल सिंह सेंधव, महेन्द्रपालसिंह सेंधव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अजबसिंह ठाकुर एवं पंकजसिंह ठाकुर ने किया। अंत में आभार जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने माना। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ सम्पन्न हुआ। समाजजनों ने मनाया विधायक राजे का जन्मदिन सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह मे विधायक गायत्रीराजे पवार मुख्य रूप से उपस्थित हुई। जहां समाजजनों ने विधायक राजे का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर समाजजनों ने मातारानी की चुनरी ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर विधायक गायत्रीराजे पवार का स्वागत व सम्मान किया। समारोह को संबोंधित करते हुए विधायक ने कहा कि सेंधव क्षत्रिय राजपूत हमेशा से ही राष्ट्र को अपना समर्पण देने वाला समाज रहा है और महाराज साहब के समय से ही सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज व हमारा बहुत ही पारिवारीक संबंध रहा है। मैंने कई परिवारों को नजदीकी से देखा है। राष्ट्र व समाज के विकास में सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज हमेशा तत्पर रहता है। समाज के लोगों को मेरी ओर से बहुत-बहुत साधुवाद।

  • स्वच्छता बनाये रखने के लिए वार्ड इंजिनियर व स्वास्थ्य निरीक्षको को आयुक्त द्वारा 5 गाडीयो की चाबी सौंपी

    स्वच्छता बनाये रखने के लिए वार्ड इंजिनियर व स्वास्थ्य निरीक्षको को आयुक्त द्वारा 5 गाडीयो की चाबी सौंपी

    देवास/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत शहर मे किये जा रहे सफाई कार्यो को ओर अधिक मुस्तेदी से करने हेतु 5 टाटा पेसेंजर कम लोड गाडीयो का लोकार्पण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम कार्यालय परिसर मे वार्ड इंजिनियरो व प्रभारियो को चाबी सौप कर किया गया। आयुक्त ने बताया कि इन 5 गाडीयो से शहर मे स्वच्छता बनाये रखने के लिए वार्ड क्षेत्रो के इंजिनियरो व वार्ड प्रभारियो द्वारा शहर मे भ्रमण कर स्वच्छता के कार्यो का निरीक्षण किया जाकर कर स्वच्छता के कार्यो की माटिरिंग कर कार्यो को मुस्तेदी से करवायेगें। इस अवसर पर निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी,उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, विजय जाधव, सिटी बस प्रभारी सुर्यप्रकाश तिवारी,स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, अनिल खरे, राजू सांगते,ओमप्रकाश पथरोड आदि सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं जन आंदोलन बनकर खोल रही पोल, शंकरगढ ने बड़ा दिए जमीन और अफसरों के भाव, संविधान सम्मान दिवस, रितेश की पदयात्रा,लक्की मक्कड़ ने बनवा दी अनुशासन समिति,नगर परिषद प्रधानमंत्री आवास घोटाला, जया किशोरी देवास मे, आगरोद में राम कथा,

    भगत -बाबा प्रणाम बाबा- बेटा प्रणाम कहा से आ रहा है।

    भगत -बाबा  कश्मीर पर बनी सच्चाई देखकर ।

    बाबा – 3 दशक से अधिक समय से आमजन के अंदर दबा ज्वालामुखी इस तरह ही बाहर आता है बस इसके अंदाज अलग-अलग होते हैं। यह वह पिक्चर है जिसका जनता खुद प्रमोशन कर रही है। ना पिक्चर में नचनिया का नाच है ना हीरो का एक तरफा जीत का सीन केवल तीन दशक पहले के सच को एक सीधे सरल तरीके से जनता के बीच लेकर आए हैं जिसे विरोधी पोपो गंडा बता रहे हैं जबकि यह सही में सीधा सरल तरीके डंडा ही है जिसका उपाय भी विरोधी के पास केवल विरोध के सिवा कुछ नहीं है जितना विरोध करेंगे उतनी ही पिक्चर बंपर हिट होगी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी जिस तरह द्रोपदी का चीर हरण के समय चुप रहने वाले भी अंत में दोषी मानकर सजा पा गए वैसे ही कश्मीर मुद्दे पर उस समय चुप्पी साधने वाले अब माफी योग्य नहीं है

    । भगत – अगर यह फिल्म यूपी चुनाव के पहले रिलीज हो जाती तो।

    बाबा – अभी पंचर साइकिल गेटर लगाकर खड़ी तो कर दी है वह खड़ी रहने लायक भी नहीं रह जाती योगी बाबा फिल्म के नाम पर 50 सीट और ले जाते अखिलेश बाबू की साइकल भंगार में ही तूलवाना पड़ती ।

    भगत – योगी की जीत और अखिलेश की हार कांग्रेस की जमानत जप्त पर मंथन चल रहा है।

    बाबा  – अब सांप निकल जाने के बाद लकीर पीटने से क्या फायदा।

    भगत – मंथन तो जरूरी है बाबा।

    बाबा – हां जरूरी है हार हो या जीत हो दोनों के बाद मंथन तो होना ही चाहिए योगी बाबा को भी अपनी जीत के साथ सीट कम होने पर अखिलेश यादव को भी नए सिरे से टीम गठित कर अगली तैयारी शुरू करना चाहिए सोचना चाहिए बाबा को जितना बदनाम किया उतना नाम हो गया बाबा का सबसे बड़ा जीत का कारण उनकी ईमानदारी और यूपी में खासकर गुंडा विरोधी अभियान आम जनता को सुरक्षा देना महत्वपूर्ण रहा इस कलयुग मैं आज भी राजनीति में ईमानदार व्यक्तित्व को आमजन सिर पर उठा कर चलती है उसे सुख सुविधा व अन्य बातों से उतना मतलब नहीं जितना एक व्यक्तित्व वह जिसे राजा के पद पर देखना चाहती है वह ईमानदार हो बस इतनी सी छोटी सी बात राजनेता को समझ लेना चाहिए।

    भगत  -कांग्रेस अपनी सरकार का दिन भी संविधान  सम्मान दिवस के रूप में मना रही है सरकार जाने की याद भी ताजा कर रही है।

    बाबा   – सत्ता जाने का दर्द वाला दिन कैसे भूल सकते हैं अचानक उनके अपनों ने ही कश्ती वहां डूबी जहां पानी भी कम था अपनों की उपेक्षा एक तरफा सरकार चलाना भारी पड़ा भाजपा ने अवसर को राजनीति में जिस तरह लाभ उठाते हैं पूरा लाभ उठाया ।ऊपर केंद्र सरकार का लाभ और भी कई लाभ बगावती विधायक को बगावत करने को मजबूर कर गए। भले ही कांग्रेस यूपी और अन्य प्रदेशों में हार गई हो परंतु मध्यप्रदेश में अभी भी अच्छी स्थिति में है। कांग्रेस की केंद्र में हो या राज्य में हार का कारण गुटबाजी के साथ-साथ मुख्य रूप से अपने मुख्य संगठन का कमजोर होना है कभी कांग्रेस का मुख्य छात्र राजनीति भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवक कांग्रेस सेवादल उसके बाद सबसे मजबूत इंटक था जो मजदूर की राजनीति कर किसी भी हालत में मजदूर श्रमिकों के वोट पर अपनी मजबूत पकड़ रखता था परंतु समय बदलने के साथ सत्ता में आने के बाद संगठन ने धीरे-धीरे अपने ही संगठन को नजरअंदाज किया धीरे-धीरे वे कमजोर होते चले गए जबकि उल्टा भारतीय जनता पार्टी में संगठन पहले सत्ता बाद में का आज की उतना ही महत्व है। अब कांग्रेस को सम्मान दिवस के साथ अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को भी देखना होगा मालवा में ही पलटा खाया है और इस बार भी मालवा में भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक कमजोर स्थिति में है खासकर जिनके कारण सरकार बनी अगर उस क्षेत्र में अभी से प्रत्याशी मानकर कार्य किया जाए तो परिणाम सुखद आ सकते हैं।

    भगत – रितेश बाबू की पदयात्रा चर्चा में रही ।

    बाबा – चाहे विपक्ष में हो परंतु अपने कार्य से अपनी पहचान बनाए रखने में कामयाब रितेश त्रिपाठी हमेशा ही कांग्रेस के एक गुट से टक्कर लेते रहे हैं इस बार रितेश बाबू की पदयात्रा के साथ एक और शहरी क्षेत्र के अयोध्या के गढ़ में कांग्रेसका झंडा लेकर चलने वाले लक्की मक्कड़ ने की पोस्ट भी चर्चा में रही है उसके बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल शहर में अनुशासन समिति बना दी जो भी हो लकी बाबू भी चर्चा में रहे सुनने में तो बहुत दिनों से आ रहा है कि उनके नेता जी भी मन में अलग बदलाव का विचार लिए लोकसभा उपचुनाव से ही बैठे हैं परंतु अभी तक तो ऊपर से कोई हरी झंडी नहीं मिली परंतु लकी के मन ने अपने मन की बात कह दी जिस पर बवाल हो गया।

    भगत  -मनीष चौधरी भी शहर में वापस आ गए हैं। बाबा – आंदोलनकारी नेता मनीष चौधरी इस बार उत्तराखंड में चुनाव में निराश वापस आए हैं लेकिन शहर में जरूर कुछ ना कुछ करने वाले हैं तैयार रहें किसी जनहित के मुद्दे पर या तात्कालिक मुद्दे पर मनीष चौधरी का छोटा सा आंदोलन और अखबारों में तो आ ही जाएंगे ।

    भगत -शंकरगढ़ में फिल्मी नगरी बनने की खबर से ही क्षेत्र की जमीन के भाव आसमान पर है।

    बाबा- देवास का शंकरगढ़ जो कभी खदान और जेसीबी पोकलेन मशीन की आवाज से ही गूंजता था आज देवास विधायक गायत्री राजे पवार और जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला कमिश्नर विशाल सिंह की छोटी सी पहल पहले एडवेंचर के छोटे-छोटे आयोजनों में आसपास के क्षेत्रवासियों को कुछ नया होने का संकेत दिया जेसीबी पोकलैंड की जगह यहां पर इंदौर और अन्य जगह के साथ देवास की जनता स्वस्थ मनोरंजन के लिए आने लगी तो क्षेत्र भू माफिया के नजर में भी आ गया कॉलोनी या कटने लगी और जमीन के भाव आसमान छूने लगे अच्छी बात है क्षेत्रवासी खास कर कम जमीन वाले जो ना खेती कर पाते थे ना कोई अन्य व्यापार अब करोड़ों के दाम पर जमीन देकर दूसरी जगह ज्यादा बीघा जमीन खरीद कर अपना कृषि का सपना पूरा कर सकते हैं दूसरा इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ बाहरी पैसा भी देवास में ही आने की बहुत संभावना है अगर फिल्म सिटी का प्लान सफल हो जाता है तो यह सबसे बड़ी उपलब्धि होगी जिसमें उल्टी गंगा बहेगी अब तक देवास के लोग बाहर रोजगार के लिए जाते थे देवास का पैसा बाहर जाता था अब बाहर के लोग देवास आकर फिल्मोद्योग के माध्यम से देवास का रोजगार बढ़ाएंगे। दूसरा देवास मैं एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र और स्थापित होने जा रहा है यह भी देवास विधायक राजे की एक बड़ी उपलब्धि होगी तीसरा कार्गो एयरपोर्ट भी अगर हो जाता है तो सोने पर सुहागा ही होगा।

    भगत – अंडर ब्रिज का मुद्दा भी छीन लिया।

    बाबा – देवास विधायक गायत्री राजे पवार को अगर कहीं अपने ही क्षेत्र से सबसे ज्यादा नुकसान होता तो वह था मेंडकी रोड कछुआ गति से बन कर दर्द पर दर्द बड़ा रहा ओवर ब्रिज उसके बीच अंडर ब्रिज का मुद्दा सच में माइनस पॉइंट ही था परंतु अचानक अंडर ब्रिज बनने से विपक्ष का यह मुद्दा भी छिन गया भारतीय जनता पार्टी विधायक राजे को इसका लाभ जरूर मिलेगा परंतु भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या कहे जाने वाले क्षेत्र में पार्षद स्तर पर कांग्रेसी राहुल पवार जरूर इस मुद्दे का लाभ उठाने में सफल रहे हैं जबकि यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है परंतु पूरा लाभ अगर अंदर की खबर ले तो राहुल पवार ही लेकर जा रहे हैं।

    भगत – अफसर के भी भाव बढ़ गए। बाबा – देवास शहर में कई योजनाएं लाने के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आयोजन सफल बनाने में भी देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की मेहनत से भीड़ खुद देखकर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद होने के साथ उनके भाव तो बढ़ना ही थे देवास में कलेक्टर ने कोरोना काल में भी मेहनत करने के साथ देवास विकास प्राधिकरण जोकि मरणासन्न अवस्था में था उस के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखने के साथ जिला चिकित्सालय का स्वरूप जो बदला है ।

    भगत   -अब व्यवस्था में भी सुधार होना चाहिए।

    बाबा   – विकास के साथ व्यवस्था में सुधार आवश्यक है आम जनता को मूलभूत सुविधा के लिए ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगाना पड़े तो भले ही कितना विकास हो जाए जनता का दिल नहीं जीत सकते जिला चिकित्सालय में तमाम आधुनिक सुविधा के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर के व्यवहार में सुधार नहीं है तहसील से लेकर आमजन किसी भी योजना के लिए दर-दर भटकता है एकल खिड़की मात्र दलालों के लिए ही रह गई है जिला कलेक्टर सांसद विधायक ने कम से कम आमजन को उनकी मूलभूत सुविधा के लिए एक ऐसी व्यवस्था करना चाहिए ऑफिस ऑफिस नहीं बता देना चाहे गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाला हो या मध्यम वर्गीय किसी भी शासकीय योजना के लिए आज भी वह सीधे ईमानदारी से काम नहीं करवा सकता जिस दिन या हो जाएगा उस दिन सरकार सफल होगी ।

    भगत -दो वंदना पांडे हो गयी ।

    बाबा – शहर कांग्रेश अध्यक्ष वंदना पांडे लगातार सक्रिय है तो अब जिला आबकारी अधिकारी पद पर भी वंदना पांडे को दायित्व मिला है अभी तक प्रभारी दुबे जी कार्यभार देख रहे थे जिला आबकारी विभाग मैं अब महिला अधिकारी के हाथ में बागडोर आ गई है वैसे भी दो इंस्पेक्टर निधि शर्मा और राजकुमारी मंडलोई ने पहले अपना जलवा दिखा दिया है इंस्पेक्टर यादव जी लगातार कार्रवाई में रिकॉर्ड बना रहे हैं अब नई आबकारी नीति के चलते नए समीकरण बन गए है सबसे खास बात एक पूर्व जिला आबकारी अधिकारी जो देवास के लिए लगातार प्रयासरत थे उनके मंसूबे पर पानी फिर गया है।

    भगत  -जया किशोरी भी आ रही है ।

    बाबा -अप्रेल माह  में देवास  मैं दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी के साथ आगरोद में आश्रम पर रामकथा का आयोजन भी भव्य होने जा रहा है बड़ी नवरात्रि पर मां चामुंडा टेकरी पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है कोरोना समाप्ति के बाद धार्मिक आयोजन मैं श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

    भगत -बाबा नगर परिषद का प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाला चर्चा का विषय बन गया है।

    बाबा – कलेक्टर ने जांच के आदेश देने के बाद भी अभी तक जांच पर राजनीति आ रही है मामला विधानसभा में और लोकायुक्त तक जा सकता है।

    freefire pc

  • कोरोना की समाप्ति के साथ ही होली के पूर्व देवास में एडवेंचर की धूम ,इन्दौर-भोपाल बायापास स्थित शंकरगढ पहाडी पर 12 से 16 मार्च तक होंगे रोमांचक आयोजन

    कोरोना की समाप्ति के साथ ही होली के पूर्व देवास में एडवेंचर की धूम ,इन्दौर-भोपाल बायापास स्थित शंकरगढ पहाडी पर 12 से 16 मार्च तक होंगे रोमांचक आयोजन

    ————– पैरासेलिंग, जीप सफारी, जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, टारगेट शूटिंग, पेडल बोट, स्पीड बोट, रोलर बोट, बनाना राइड, नाइट कैंपिंग का होगा आयोजन ————– 13 मार्च को सांय 07 बजे कल्‍चरल नाईट एवं 16 मार्च को समापन के अवसर पर गायिका आंकाक्षा शर्मा का लाईव कन्‍सर्ट होगा ————– ‘’एडवेंचर फेस्ट’’ में फूड झोन, किड्स झोन एवं छोटा मेला बाजार, बच्चों के पसंद के खिलौने, खेल सामग्री, शॉपिंग, झूले तथा स्वादिष्ट व्यंजन के साथ चाट-चौपाटी की रहेगी व्यवस्था ————– देवास 11 मार्च 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने पत्रकारों के साथ बैठक कर ‘’एडवेंचर फेस्ट’’ आयोजन की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि इन्दौर-भोपाल बायापास स्थित शंकरगढ पहाडी देवास में 12 से 16 मार्च तक पर एडवेंचर फेस्ट आयोजित किया जायेगा, जिसमें विभिन गतिविधियां आयोजित होगी। एडवेंचर फेस्ट का शुभारम्‍भ 12 मार्च (शनिवार) को प्रात: 9 बजे होगा। शुभारम्‍भ अवसर पर सांस्‍कृतिक गतिविधियां जिसमें नृत्‍य, कथक, मलखम्‍ब एवं कराटे का आयोजन होगा। मीठा तालाब पर बनाना राईड, रोलर बोट, स्‍पीड बोट, पेडल बोट एवं नाईट केम्पिंग का आयोजन होगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि एडवेंचर फेस्ट में आयोजित होने वाली ग‍तिविधियों में शंकरगढ पहाडी पर पैरासेलिंग, जीप सफारी, जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, टारगेट शूटिंग, पेडल बोट, स्पीड बोट, रोलर बोट, बनाना राइड, नाइट कैंपिंग के आयोजन के साथ पहाडी पर आने वाले नागरिकों और बच्चों के लिए फूड झोन, किड्स झोन एवं छोटा मेला बाजार भी लगेगा, बच्चों के पसंद के खिलौने, खेल सामग्री, शॉपिंग, झूले तथा स्वादिष्ट व्यंजन के साथ चाट चौपाटी की व्यवस्था रहेगी। निगम द्वारा निर्धारित स्थानो पर फूड जोन, मनोरंजन के लिए गीत संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल नाइट एवं डांस का आयोजन किया जायेगा। एडवेंचर फेस्‍ट में बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट एवं घोड़े की सवारी भी करने का अवसर मिलेगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि 13 मार्च को सांय 07 बजे कल्‍चरल नाईट का आयोजन किया जायेगा। 16 मार्च को समापन के अवसर पर सांय 07 बजे से गायिका आंकाक्षा शर्मा का लाईव कन्‍सर्ट होगा। कलेक्टर शुक्‍ला ने बताया कि एडवेंचर फेस्‍ट के दौरान शंकरगढ पहाडी पर आने वाले पर्यटको की सुविधा के लिए बिजली, पानी एवं यातायात व्यवस्था की लिए विभाग प्रमुख को निर्देश दिये गये है।

  • *विश्व की पहली पद्मासन प्रतिमा 72 फीट की बेदी पर 21 फीट की भगवान पदम प्रभ की* *पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पुष्पगिरी तीर्थ पर

    *पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ* — दिगंबर जैन परंपरा का संपूर्ण भारत का एकमात्र मानव सेवा तीर्थ पुष्पगिरी पर गणचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं पावन सानिध्य में संस्कार प्रणेता मुनि श्री सौरभ सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में विश्व कि पहली पद्मासन भव्य 72 फुट की बेदी पर 21 फुट के भगवान पदम प्रभ की प्रतिमा एवं एवं सीप के आकार का आकर्षक मंदिर जिसमें 13 फीट की मनोहारी भगवान पुष्पदंत की पद्मासन प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिसका भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पुष्पगिरी तीर्थ पर आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है जिस पंचकल्याणक में क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज का पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पंचकल्याणक महोत्सव में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, संपूर्ण मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र ,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,गुजरात आदि राज्यों से भक्तगण सम्मिलित होंगे। महोत्सव में अनेकों नामचीन राजनेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। 4 अप्रैल को ध्वजारोहण एवं विशाल कलश यात्रा ,5 अप्रैल को गर्भ कल्याणक, 6 अप्रैल को जन्म कल्याणक एवं भव्य जुलूस, 7 अप्रैल को दीक्षा कल्याणक, 8 अप्रैल को केवल ज्ञान कल्याणक, 9 को अप्रैल मस्तकाभिषेक, 10 अप्रैल को मोक्ष कल्याणक एवं आचार्य पद प्रतिष्ठापन महोत्सव आदि अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे।

  • What, exactly, does the government do hemp extract salve?

     

    You don’t think about what the government does on a day-to-day basis. But PremiumJane Australia’s new product, What, exactly, does the government do? is designed to change all that. The app breaks down what the government does into four major categories: taxation, infrastructure, regulation and social services. Taxation outlines all of the taxes that Australians pay; infrastructure shows how much money is spent on roads, hospitals and defence forces; regulation covers things like immigration policies and food safety standards; while social services focuses on education, health care and welfare. For each category, What, exactly, does the government do? provides an easy-to-understand explanation of what it’s all about. It also has interactive maps which show how different parts of Australia are affected by governmental decisions. This helps to put a face to policy outcomes – showing how citizens can be impacted in real terms.

    Which commercially available hemp extract salve are there currently?

    At the moment, there are a range of commercially available hemp products in Australia, all of which can be purchased from PremiumJane. These include:

    • Hemp seed oil
    • Hemp protein powder
    • Hemp flour
    • Hemp milk
    • Hemp capsules
    • Hemp soap

    We also offer a variety of hemp extract salve products, which can be found here:

    Australians are increasingly frustrated with the government and its seeming inability to do anything right. From the never-ending cycle of political scandals to the mounting debt, it seems like the government can’t do anything right. It’s time for a change. Talk to PremiumJane Australia about how we can help you get your voice heard this election season. We offer affordable, quality political advertising that will get your message out there. Contact us today to learn more!

    In what contexts may hemp-made products be useful?

    Hemp-made products can be useful in a variety of contexts. For example, hemp-made fabrics are strong and durable, making them ideal for use in clothing, accessories, and home decor. Hemp-made paper is also strong and resilient, making it a great choice for printing documents, books, and other important papers. Additionally, hemp-made oils can be used to create supplements, skin care products, and more.

    Is growing hemp against the law in the USA?

    Yes, it is currently illegal to grow hemp in the USA. However, there are some states that are working to change this law. For example, in 2017, Nebraska introduced a bill that would legalize the growing of industrial hemp.

    • It is legal to grow hemp in the USA
    • Hemp cultivation is regulated by the US Department of Agriculture
    • The 2014 Farm Bill allows for research pilot programs to study the feasibility of growing hemp
    • USDA released interim rules for hemp production in August, 2016

    Present day, hemp is used to create a wide variety of goods

    Here at Premium Jane, we love hemp! In fact, we use hemp in many of our products. Hemp is a sustainable plant that can be used to create a wide variety of goods, from food and clothing to building materials and biofuel. We believe in the power of hemp and are proud to offer products made with this amazing plant!

  • महिला दिवस पर हुआ 100 मीटर रेस का आयोजन, विजेता बालिकाएं हुई सम्मानित

    महिला दिवस पर हुआ 100 मीटर रेस का आयोजन, विजेता बालिकाएं हुई सम्मानित

    देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की सशक्त महिलाओं का सम्मान एवं 100मी रेस का आयोजन किया गया। कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अनवेशा तिवारी की मधुर वाणी से हुआ। सर्वप्रथम 100 मीटर रेस का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में किया गया, जिसमें कई बालिकाएं विजेता रही। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महापौर रेखा वर्मा, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा बापना, अमिता मंगला, पटवारी सीमा गिरी, मीना राव , सोनम सलुजा, मोना तिवारी, डॉ. इशमिता चौधरी, पटवारी आरती दयमा, शिक्षिका श्रीजा अग्रवाल, अंशुमन खातरकर, डॉ. सीमा कोठारी, जया जी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सोशल वर्क प्रतिभा गलोदिया, कृष्णा तिवारी सभी का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। उपस्थित सम्मानीय महिलाओं ने विजेता बालिका सुनिता, पूनम, वनशिका, डोली, मोनिका, निकिता, सलोनी, अनमोल, शीतल, तनू, मीनाक्क्षी, अर्चना, पायल, दीपिका का मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव वास्तव, देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन संरक्षक भाजपा जिला मंत्री विकास गिरी, अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष ललित द्विवेदी, चन्द्रशेखर तिवारी, विक्रांत जोशी सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे। 

  • शासकीय वाहन चालक कारपेंटर के सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

    देवास। जिला अस्पताल में सीएमएचओं कार्यालय में पदस्थ वाहन चालक देवकरण कारपेंटर 28 फरवरी को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्ति के पूर्व शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ द्वारा श्री कारपेंटर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संघ जिलाध्यक्ष अशोक सोनी ने बताया कि श्री कारपेंटर ने जिला अस्पताल में पदस्थ रहकर सीएमएचओ वाहन चलाकर अपनी सेवाएं दी। जिला कलेक्टर कार्यालय में संघ के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह दसौंधी, राजू मीणा, रामचंद्र यादव, अशोक, ओमप्रकाश भार्गव, कमलेश अवस्थी, रमेश कारपेंटर, कृष्णाजीराव गोणकर, दत्ता सुर्वे, महेश राजोरिया, महेन्द्र सिंह तोमर, गणेश राठौर, करण मालवीय, लेखराज मीणा, हेमराज जिनवाणी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारियों ने श्री कारपेंटर का पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत व सम्मान करते हुए भावभीनी विदाई दी। 

  • हिंद फौज सैना को दो पहिया वाहन भेट किया 

    देवास। हिंद फौज सैना को दो पहिया वाहन सप्रेम भेट किया  गया। हिंद फौज के कमांडर एवं एआईएम रनिंग कोच सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि लंबे समय से चल रहे देवास तथा अन्य जिलों में हिंद फौज के सैनिक जो करोनाकाल से अब तक निस्वार्थ भाव से सेवा के तहत कई लोगों को आकस्मिक आवश्यकता पर रक्तदान तथा अन्य सहायता के लिए तत्पर रहते है। इसी कड़ी में रविवार को हिंद फौज सेवा कार्य हेतु एआईएम रनिंग ग्रुप देवास के सभी सीनियर रनर ने अपना सहयोग राशि के साथ बहुमूल्य समय और अनोखा साहस की मिशाल देते हुए हिंद फौज के कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दो पहिया वाहन सप्रेम भेट की। इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव ने आशीर्वाद वचन सहित शुभकामना और सभी खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। जिसमें कुमेर सिंह वर्मा जी ने 4 घंटे रन किया तथा सारे रनर उपस्थित थे। 

  • मालव अकादमी ,राजकुल एक्सप्रेस  द्वारा अनूठा आयोजन महाराज तुकोजी राव पवार पत्रकार हिमांशु राठोड बाबा साहब की स्मृति में समाज में उत्कृष्ट सेवा देने वाले समाजसेवी का सम्मान और देवास के लोकप्रिय गायकों ने दी लता जी को याद कर सदाबहार गीतों की स्वरांजलि

    मालव अकादमी ,राजकुल एक्सप्रेस द्वारा अनूठा आयोजन महाराज तुकोजी राव पवार पत्रकार हिमांशु राठोड बाबा साहब की स्मृति में समाज में उत्कृष्ट सेवा देने वाले समाजसेवी का सम्मान और देवास के लोकप्रिय गायकों ने दी लता जी को याद कर सदाबहार गीतों की स्वरांजलि

    देवास। मालव अकादमी एवं राजकुल एक्सप्रेस द्वारा पार्श्व गायिका लता मंगेशकर, महाराज तुकोजीराव पवार, पत्रकार स्वर्गीय हिमांशु राठौर बाबा सा. की स्मृति में आयोजित यादों की सरगम कार्यक्रम गायक कलाकारों ने लता जी के सदाबहार गीतों की स्वरांजलि देते हुए देर रात तक समा बांधा। कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व संभागायुक्त आशुतोष अवस्थी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने सरस्वती पूजन कर स्वर्गीय लता जी, महाराज तुकोजीराव पवार, हिमांशु राठौर को पुष्पांजलि समर्पित की। अतिथियों का स्वागत आयोजक मंडल के मदन सिंह धाकड़, राजकुमार चंदन, चेतन उपाध्याय, राजेश पटेल, सर्वेश राठौर, मनोज श्रीवास्तव, शाकीर शेख आदि ने किया। स्वागत भाषण मदन सिंह धाकड़ ने दिया। इस अवसर पर शहर के विशेष व्यक्तित्व, लोकप्रिय चिकित्सक डॉक्टर केसी कोठारी, सनातन विचार मंच के संस्थापक रविंद्र नाथ भारद्वाज, केपी कॉलेज के प्राचार्य इतिहास विद डॉक्टर एसएल वरे, समाज सेविका श्रीमती अरुणा सोनी को महाराज तुकोजीराव पवार स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। समाजसेवी स्वर्गीय चंद्रप्रकाश जैन स्मृति सम्मान गौ सेवक एवं पत्रकार हेमंत शर्मा को प्रदान किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास को देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कलेक्टर डॉ. चंद्रमौली शुक्ला और नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को स्पेशल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय हिमांशु राठौर बाबा साहब स्मृति सम्मान मालव गौरव कलम सम्मान राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार पुष्पेंद्र वैद्य, वरिष्ठ संपादक ओमप्रकाश नवगोत्री, आंचलिक पत्रकार नाथूसिंह सेंधव को प्रदान किया गया। इस वर्ष संयोग तारीख 22 को सुपर 22 गीतों के साथ देवास सुपर 22 से देवास की ख्याति नाम बाल गायिका अंजली सिंह राजपूत सहित साहित्यिक-पत्रकार, समाजसेवी और अनूठी सेवा प्रदान करने वाले विशिष्ट 22 व्यक्तियों का सम्मान किया गया। स्वरांजलि गीतों की अनूठी प्रस्तुति भोपाल से आई मप्र लता अलंकरण सम्मान से सम्मानित सुश्री आर्या पुरोहित, महेश मालवीय, खंडवा के हर्ष मिठास, उज्जैन के शिव हरदेनिया, सिद्धांत हरदेनिया, डॉक्टर मोहम्मद शादाब, लक्ष्मी वासन, मिनी महेंद्र कपूर देवेंद्र पंडित, राजेश पटेल, डॉक्टर जुगल किशोर राठौड़, उदय टाकलकर, संतोष रैकवार आदि ने एक से बढक़र एक सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। अंत में प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने गीतों के साथ लता जी को स्वरांजलि दी। इस अवसर पर चित्रकार अंतिम राठौर, देवयानी राठौर ने लता जी, तुकोजीराव पवार, हिमांशु राठौर बाबा साहब को समर्पित श्रद्धांजलि स्वरूप भावभीनी रंगोली चित्र बनाकर सबको आकर्षित किया। इस अवसर पर देवास के गणमान्य में समाजसेवी राधेश्याम सोनी, बलजीत सिंह सलूजा, विष्णु वर्मा सर, कवि जगदीश सेन, शशिकांत यादव, मोहन वर्मा, सलीम सर, श्रीकांत उपाध्याय, प्राचार्य अजय सोलंकी, गायक इकबाल खान, मकसूद अली सहित बड़ी संख्या में अनेक गणमान्य एवं सुधी श्रोता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय एवं अरविंद त्रिवेदी ने किया। आभार मनोज श्रीवास्तव ने माना।