देवास। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में सीवरेज योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से गंदा पानी चैंबरों में एकत्रित होकर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचता है और वहां इस पानी को साफ किया जाता है। इस साफ पानी का उपयोग शहर के बाग-बगीचों में सिंचाई के साथ ही सड़कों की सफाई में काम आ रहा है। शहर के सभी 45 वार्डों में सीवरेज लाइन है, लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं। जिन्होंने कनेक्शन नहीं करवाए हैं, उन पर अब नगर निगम सख्ती से चालानी कार्रवाई करेगा। सोमवार को नगर निगम में आयोजित बैठक में आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि रहवासी अपने घरों के सीवरेज का कनेक्शन सीवरेज की मुख्य सीवरेज लाइन से अनिवार्य रूप से करवाए। नगर निगम ने सीवरेज कनेक्शन के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाकर रहवासियों से कनेक्शन लेने को कहा, लेकिन वर्तमान स्थिति में रहवासियों द्वारा सीवरेज कनेक्शन नहीं लिया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि जिस क्षमता के ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं, उस क्षमता अनुसार तीनों ट्रीटमेंट प्लांट पर शहर के सीवरेज का पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे शहर में जिन एरियों में सीवरेज कनेक्शन नहीं हुए हैं, उन एरियों की नालियों में सीवरेज का पानी बह रहा है। जिसे अतिशीघ्र कनेक्शन करवाकर बंद किया जाना है। सीवरेज कनेक्शन प्रत्येक घर से होना अनिवार्य है। सीवरेज कनेक्शन नहीं लिए जाने पर चालानी कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। आयुक्त श्री चौहान ने बताया कि शहरवासी माय देवास एप में आवेदन शुल्क जमा कर अपना सीवरेज कनेक्शन करवा सकते हैं। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने घरेलू सीवरेज का कनेक्शन डाली गई सीवरेज की लाइन से अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। तीन जोन में ट्रीटमेंट प्लांट- बिलावली में 12 एमएलडी क्षमता वाला, नंदानगर मेंढकीचक में 14 एमएलडी क्षमता वाला एवं सर्वोदय नगर में 22 एमएलडी क्षमता वाला ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित है। यहां पानी साफ होकर शहर के बाग-बगीचों में पौधों को सिंचित करने में उपयोग किया जा रहा है। खेतों में भी किसान इस पानी का उपयोग कर रहे हैं। शहर में 55 हजार कनेक्शन देना है- सहायक यंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि शहर में सीवरेज योजना के अंतर्गत 55 हजार कनेक्शन होना है, लेकिन अब तक सिर्फ 17 हजार कनेक्शन ही हुए हैं। इनमें भी चार-पांच हजार लोगों ने ही 250 रुपए पंजीयन शुल्क जमा करवाया है। शहरवासियों को स्वयं के व्यय से चैंबर तक सीवरेज कनेक्शन करवाना है। इसके साथ ही पंजीयन शुल्क भी जमा करवाना है, ताकि उनके कनेक्शन की जानकारी रजिस्टर्ड हो सके। जिन्होंने कनेक्शन नहीं लिए हैं, उन पर अब चालानी कार्रवाई की जाएगी। शहर में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहरवासी सीवरेज कनेक्शन अवश्य करवाएं।
Category: विशेष
-

27 अप्रैल को मुफ्त में मोतियाबिंद की जांच और ऑपरेशन सभी सुविधाओं के साथ, जरूरतमंद शिविर का लाभ उठाएं
देवास में 27 अप्रैल बुधवार को शंकरा आई सेंटर द्वारा मिश्रीलाल नगर चौराहे पर निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर रखा गया है जिसमें चयनित रोगियों का इंदौर में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। खास बात यह है कि निशुल्क ऑपरेशन के साथ दवा चश्मा और रोगी के भोजन और आने जाने की व्यवस्था भी निशुल्क रखी गई है। 81 82 मिश्रीलाल नगर चौराहे ए बी रोड शंकरा विजन आई सेंटर पर बुधवार 27 अप्रैल को यह शिविर रखा गया है और जानकारी के लिए संस्था विजन के समाजसेवी श्री धीरज देशमुख के मोबाइल नंबर 81 200 0 6256 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं । इंदौर में ऑपरेशन स्थल का पता शंकरा आई सेंटर स्कीम नंबर 54 सी सेक्टर इंदौर। आमजन ज्यादा से ज्यादा इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने आस-पड़ोस और परिचित को इसकी जानकारी देकर इसका लाभ उठाएं।
-

देवास जिले के प्रतिभावान खिलाडियों के लिए अच्छी खबर ,राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए 31 मई तक इनसे संपर्क करें
देवास 25 अप्रैल 2022/ जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी देवास ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण द्वारा 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाडि़यों से वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक आंमत्रित किये गये है। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रूपये, रजत पदक पर 8 हजार रूपये एवं कांस्य पदक पर 6 हजार रूपये खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान हैं। खेलवृत्ति के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। 31 मई 2022 के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा। खेलवृत्ति के लिए आवेदन य जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से कुषाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकासनगर तथा युवा समन्वयक श्री युनूस खान, शा.उ.मा.वि.क्षिप्रा विकासखण्ड देवास (मो. 9827366592), युवा समन्वयक श्री जावेद पठान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विकासखण्ड सोनकच्छ (मो.9229438068), युवा समन्वयक श्री कमल सोंलकी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकासखण्ड कन्नौद (मो. 9926937967), युवा समन्वयक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विकासखण्ड बागली श्रीमती रेणु सिंह (मो. 9713553304), युवा समन्वयक शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकासखण्ड टोंकखुर्द कु.निधि राणा, (मो. 9993515362), युवा समन्वयक शासकीय मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय विकासखण्ड खातेगांव कु. रीमा बछानिया से प्राप्त कर सकते है।
-

गार्बेज फ्री सिटी 5 स्टार रेटिंग के लिए देवास ने पेश किया दावा – आयुक्त ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, उपयंत्रियों को दिए निर्देश – वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारे स्थापित होंगे – सार्वजनिक दीवारों पर बैनर-पोस्टर हटाने के दिए निर्देश
देवास। पिछली बार देवास को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार का दर्जा प्राप्त हुआ था। इस बार फाइव स्टार के लिए देवास ने अपना दावा पेश किया है। फाइव स्टार के लिए नगर निगम द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आयुक्त विशालसिंह चौहान गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। फाइव स्टार का दर्जा प्राप्त करने के लिए जो तैयारियां चल रही है, उसकी समीक्षा गुरुवार को नगर निगम आयुक्त श्री चौहान ने की। उन्होंने सभी उपयंत्रियों की बैठक आयोजित की। उपयंत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य मार्गों पर हरियाली के लिए पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। व्यवसायिक क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के कार्य अधिक से अधिक करवाएं। किसी भी सार्वजनिक दीवार पर पोस्टर-बैनर चिपके हुए नहीं हो, क्योंकि इससे सुंदरता प्रभावित होती है। आयुक्त श्री चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि में होने वाली सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारों को स्थापित किया जाए। उल्लेखनीय है कि देवास शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर ध्यान देते हुए कार्य हो रहे हैं। शहर की आबोहवा प्रदूषणमुक्त रहे, इसके लिए डिवाइडरों की रोटरियों व सड़कों के किनारे पौधारोपण किया गया है। एबी रोड के स्पोर्टस पार्क में मखमली घास लगाई है। पार्क की घास और पौधों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो रहा है। शहर के डिवाइडरों पर कलर किया है। शहर में जहां सड़कें जर्जर हो रही थी, वहां डामरीकरण किया जा रहा है। इससे आवागमन में राहगीरों को आसानी हुई है। मुख्य मार्गों की सेंटर लाइट सहित वार्डों की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में काफी सुधार किया है। शहर में हो रहे इन कार्यों को देखते हुए शहरवासियों को भी उम्मीद है कि देवास को फाइव स्टार जरूर हासिल होगा।
-

अवैध शराब व सट्टा बंद कराए जाने को लेकर जनसुनवाई में की शिकायत
देवास। वार्ड क्रमांक 14 के पूर्व पार्षद राजेश डांगी ने मंगलवार को जनसुनवाई में अवैध रूप से बिक रही शराब व सट्टे की शिकायत जनसुनवाई में की। डांगी ने बताया कि आबकारी विभाग से अवैध शराब की शिकायत कई बार कर चुका हूँ, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। शासन द्वारा जो शराब की दुकान तय की गई है उसके अलावा ठेकेदार द्वारा डायरी बनाकर शराब बेची जा रही है। इसमें मोहल्ले-मोहल्ले दारू की डायरिया बना दी गई है। जिस वजह से शहर के बावडिय़ा, बीराखेड़ी, अमोना, बालगढ़ एवं औद्योगिक क्षेत्र में अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में खुलेआम सट्टा भी चल रहा है। डांगी ने कलेक्टर से मांग की है कि अवैध रूप से बिक रही शराब व सïट्टे को बंद कराया जाए।
-

बहुचर्चित मेंडकी रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज निर्माण का नगर जनहित सुरक्षा समिति ने किया अवलोकन हार्ड पेशेंट सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को ले जाने में उठाना पड़ रही है भारी रिस्क
देवास। यातायात को सुगम बनाने के लिए मेंडकी रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे बहुचर्चित निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में है।जनहित को देखते हुए नगर जनहित सुरक्षा समिति ने ब्रिज निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया।लगभग 4 वर्ष से चल रहे ब्रिज निर्माण कार्य से दो दर्जन गांव के लोग एवं दर्जनभर कालोनियों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान लंबा समय बीत जाने से खासकर मरीजों को उपचार के लिए लाने और ले जाने की आर्थिक रूप से हानि के साथ मानसिक प्रताड़ना एवं समय की बर्बादी हो रही है। स्थिति तब और विकट हो जाती है जब कोई हार्ट पेशेंट हो, गंभीर मरीज हो और उसके उपचार के लिए शीघ्र ले जाने की आवश्यकता होती है। लेकिन चाहकर भी परिजन समय पर उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा लगातार सेतु निर्माण विभाग को आवेदन देकर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने को लेकर अवगत कराया जा रहा है। समिति द्वारा ब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी को लेकर निर्माण कार्य को देखा एवं सेतु निर्माण विभाग के उपयंत्री एक के जैन से ब्रिज का आवागमन शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर चर्चा की।इस पर श्री जैन ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि अप्रैल माह में ही ब्रिज का आवागमन चालू कर दिया जाए। इस अवसर पर समिति के अनिल सिंह बेस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गौड़, विजय सिंह तवर, अनूप दुबे, सुमेर सिंह जाधव, सुभाष वर्मा आदि उपस्थित थे।
-
गोबर मारकर महंगाई के प्रति जताया आक्रोश।
Dewas News Kalyugtimes महिला नेत्रीयो ने गोबर मारकर महंगाई के प्रति जताया आक्रोश।महिला सांसद के फोटो पर
-

रोज-रोज हो रही विद्युत कटौती के खिलाफ युवक कांग्रेस ने खोला मोर्चा – विजयागंज मंडी विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आक्रोशित कांग्रेसियों ने जड़ा ताला
देवास। विजयागंज मंडी रोज-रोज हो रही अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ युवक कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। आक्रोशित लोगों ने युवक कांग्रेस महासचिव मलखान सिंह देवड़ा के नेतृत्व में विद्युत वितरण केन्द्र विजयागंज मंडी का घेराव कर दिया। यहा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संतुष्टि जनक उत्तर न मिलने पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र पर ताला जड़ दिया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद खोल दिया गया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस द्वारा अधीक्षण यंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्युत कटौती तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की गई। साथ ही स्थिति में सुधार न होने पर युवक कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन का वचन अनिल जायसवाल ने किया। कार्यकर्ताओं का आभार दीपक मोदी ने माना। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, गजराज सिंह गोहिल, रवि कुमावत, संजू बाबा, धनसिंह लोहाना, अफजल पटेल, बाबू जाफर, विजेन्द्र सिंह बरखेड़ी, सुरेश राठौड़, मोहन नरसला, जयसिंह जी खेड़ा, विजय पटेल, लोकेंद्र सिंह पटेल, राहुल राठौड़, रमेश जनपद सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी थे।

