– कई वर्षो से श्री धर्मेश्वर धाम सेवा समिति जन सहयोग से करती आ रही है मंदिर का संचालन देवास। विगत दिनों 3 मई को हरदा में हुए ट्रेन हादसे में सतवास तहसील के ग्राम पोखर बुजुर्ग में स्थित धर्मेश्वर धाम महादेव मंदिर के संत श्री काशी मुनी जी का स्वर्गवास हो गया था। उनके निधन के बाद से मंदिर संचालक में उदासीन अखाड़ा द्वारा नियुक्ति में धांधली की जा रही है। जिसकी शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में श्री धर्मेश्वर धाम सेवा समिति अध्यक्ष रामभरोस सारण ने सदस्यों के साथ मिलकर कलेक्टर को आवेदन देकर की। श्री भरोस ने बताया कि ग्राम पोखर बुजुर्ग में हजारों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। इसका संचालन व आर्थिक सहयोग क्षेत्रीय जनता द्वारा मंदिर स्थापना के दिन से किया जाता रहा है। यहां पर पूज्यनीय ब्रह्मलीन संत काशीमुनी जी महाराज उदासीन अखाड़े के संत थे। परंतु मंदिर निर्माण पूर्व मंदिर धर्मेश्वर धर्मपुरी घाट से प्राप्त मुआवजा राशि से हुआ है एवं अन्य व्यवस्था जैसे अन्न क्षेत्र विशेश पर्वो पर आयोजन व श्रावण मास में होने वाले सम्पूर्ण खर्च की व्यवस्था क्षेत्रीय जन सहयोग से संचालित होती रही है। आजतक उदासीन अखाड़े से यहां न तो कोई व्यय नही किया गया। मंदिर में वर्षभर होने वाले धार्मिक आयोजन समिति द्वारा किए जाते है। प्रत्येक माह की 1 तारीख को समिति की बैठक होती है। जिसमें होने वाले खर्च का ब्यौरा आमजन को दिया जाता है। यह मंदिर शासन संधारित है। इसके अध्यक्ष देवास जिला कलेक्टर स्वयं है। श्री धर्मेश्वर धाम सेवा समिति ने कलेक्टर से मांग की है कि उदासीन अखाड़े का इस मंदिर कोई लेना देना नही है। मंदिर का संचालन समिति को कही करने दिया जाए। अखाड़ा के संतों द्वारा दुर्भावना पूर्ण तरीके से मंदिर पर कब्जा करना चाहते है। इस अवसर पर रामेश्वर पटेल खपरास, घनश्याम पटेल, ओम दुकतावा, जगदीश बेंदा, कैलाश स्याग, राधाकिशन, गगन सिंह पटेल, लालसिंह बागवान आदि अन्य उपस्थित थे।
Category: विशेष
-

मेहता बने जिला कांग्रेस महामंत्री
देवास। सोनकच्छ विधायक एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान ने बरोठा के युवा नेता समीर मेहता को जिला कांग्रेस देवास ग्रामीण का महामंत्री नियुक्त किया। मेहता पहले भी संगठन के विभिन्न पदो पर रह कर सक्रिय भूमिका निभा चुके है। उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है। मेहता को जिला महामंत्री बनने पर क्षेत्र और बरोठा में हर्ष व्याप्त है। मेहता के मनोनयन पर पूर्व सरपंच निर्भय सिंह नागर, लाल सिंह नागर, जगदीश मेहता, घासीराम नागर, अमरदीप नागर, राजेश रामडिया, कमल सिंह पटेल, दिलीप नागर, महेश गुप्ता, प्रिंस जगदीश मालवीय, राजेश पटेल, पर्वत नागर सेठ, जाकिर मंसूरी, मुकेश नागर, राकेश नागर, गौरव गुप्ता, रोशन नागर, राहुल नागर, मोहित महाजन, आकाश सोनी, संजीत नागर, विष्णु पट्टी, अभिषेक महाजन, सुमित मोदी, बंटी पहलवान, ईशान गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार माना।
-

राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के अंतर्गत छात्रों को दी जा रही इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर की नि:शुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग
देवास। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरी के वोकेशनल ट्रेनर शुभम तिवारी (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर) ने बताया की नेवरी हायर सेकेंडरी के 10वी के उत्तीर्ण छात्रों की 20 दिवसीय ऑन जॉब निशुल्क ट्रेनिंग विंड वर्ल्ड रतेली हिल्स मानकुंड में सतत रूप से चल रही है। ऑन जॉब ट्रेनिंग डी पी आई भोपाल के आदेश अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा अभियान द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के लिए चलाई गई इस योजना में छात्रों को पारंगत किया जा रहा है। शा.उ.मा. विद्यालय नेवरी के प्राचार्य श्री कश्यप ने बताया की कक्षा 10वीं के छात्र इस निशुल्क ट्रेनिंग में उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड के वोकेशनल ट्रेनर शुभम तिवारी व अन्य ट्रेनर लोकेश सोजतिया के द्वारा छात्रों को उत्कृष्ट ट्रेनिंग और उचित मार्गदर्शन विंड वर्ल्ड रतेली हिल्स मानकुंड के सहयोग से नरसिंग साहू और उनकी टीम द्वारा छात्रों को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान लगभग 20 से अधिक छात्रों द्वारा ट्रेनिंग में पवन ऊर्जा से बिजली कैसे बनायी जाती है, सब स्टेशन से बिजली का डिस्ट्रीब्यूशन होना व अन्य जानकारी वहाँ की टीम से ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त कर प्रशिक्षण से सतत लाभ उठा रहे है।
-
देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने किया राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों का सम्मान
देवास। राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों का सम्मान कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर रविवार को किया गया। देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय, नेशनल खिलाड़ी एवं पुलिस का फिजिक़ल टेस्ट पास किये बच्चो का सम्मान किया गया। एसोसिएशन उपाध्यक्ष अश्विन पागनिश की ओर से सभी बच्चो को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह गालोदिया, सचिव अनिल श्रीवास्तव थे। इस दौरान देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन खिलाड़ी नेशनल पार्टिसिपेट आरती दायमा, मीना राव, मोना तिवारी, श्रीजा अग्रवाल, निशी चतुर्वेदि, सीमा गिरी, अजय दायमा, चन्द्रशेखर तिवारी, विक्रंत जोशी, रवि अग्रवाल, विकास गिरी, डॉ. बालु सिंग राठौड़, सुरेश शर्मा, महेश बाबू, परवीन पवार, कुमेर सिंग वर्मा, देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ी तनू गवाटिया, पूनम सविता, वंशिका ठाकरे, सलोनी मालविया, मोनिका डोंगरे, रूप पटेल, मयंक तामोड़ नेशनल खिलाड़ी मीनाक्षी, पुलिस फिजिक़ल पास बच्चे मयंक, देवेन्द्र, सतीश, शिवम आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ऐआईएम रनिंग ग्रुप के रनर, डॉ. समिता चौधरी, डॉ. वालिम्बे, अमित ओझा, केशम वीर, लक्ष्मीपति राव, कुशल राजपुत, राधा शुक्ला, अनीता पवार आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सुरेन्द्र शुक्ला ने किया।
-
किसानों को बिना बताए व्यापारी ने बेच दी अपनी फसल, 1 मृत और 3 जीवित किसानों की जमीन पर चना उपार्जन पंजीयन का फर्जी खेल
देवास। जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत शासकीय समर्थन मूल्य संस्था अजनास द्वारा व्यापारी की मिली भगत कर ग्राम मालसगोदा के चार आदिवासी किसानों की जमीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर व्यापारी द्वारा अपना बैंक खाता लगाकर बिना किसानों की मर्जी से पंजीयन करवाने का मामला सामने आया। जिसको लेकर पीड़ित किसानों ने कलेक्टर को फोन पर शिकायत की और कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए खातेगांव तहसीलदार को किसानों के गांव पहुंचकर पंचनामा बनाने का आदेश दिया और जिसके बाद 19 मई को फूड विभाग के अधिकारी जांच के लिए शासकीय समर्थन मूल्य संस्था अजनास पहुंचे और जांच की गई। किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर की मांग किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा, हम चार कृषि भूमि खाता धारक में 1 मृत एवं 3 जीवित आदिवासी किसान है। हमारी कृषि भूमि के दस्तावेज का इस्तेमाल कर अन्य व्यापारी द्वारा शासकीय समर्थन मूल्य संस्था से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा कर समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच रहा है। शासकीय समर्थन मूल्य संस्था का रिकॉर्ड जांच कर संबंधित सभी लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाये। हम प्रार्थी किसान शिव लाल पिता बालू जाति कोरकू (सन 2018 में मृत्यु हो चुकी है) जिसकी कृषि भूमि ग्राम माल से गोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में सर्वे नं 69/3, 138/3, 139/2, 143/1, 145/1, 491/1 कुल रकबा 2.43 हेक्टेयर लगान 4.09 रु. स्थित है। सुबेह सिंह पिता शिवलाल जाति कोरकू जिनकी कृषि भूमि ग्राम मालसगोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध् प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड में सर्वे नंबर 138/2 कुल रकबा 1.60 हेक्टेयर लगान 2.64 रु. स्थित है। रघुवीर सिंह शिवलाल जाति कोरकू जिसकी कृषि भूमि ग्राम मालसगोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश के राजस्व रिकार्ड में सर्वे नं, 139/3, 145/2 कुल रकबा 1.60 हेक्टेयर लगान 2.64 स्थित है। देवकरण पिता मांगीलाल जाति कोरकू जिसकी कृषि भूमि ग्राम मालसगोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड में सर्वे नंबर 140/2, 140/3, 140/4 कुल रकबा 3.87 हेक्टेयर, लगान 6.043 रुपए स्थित है। हम सभी किसान आदिवासी (आ.ज.जा.) समाज से आते हैं। चारो ग्राम मालसगोदा तहसील खातेगांव जिला देवास मध्य प्रदेश में निवास करते हैं। हम चारों किसानों की कृषि भूमि का आज तक कोई भी शासकीय चना उपार्जन समर्थन मूल्य एवं अन्य फसलों का पंजीयन नहीं करवाया गया है और ना ही फसलें भेजी गई। हम सभी किसानों की ओर से आज तक किसी प्रकार से हमारी कृषि भूमि को किसी अन्य व्यक्तियों को बटाई, खोट, गिरवी नामा नहीं दी गई है और ना ही बेची गई है। जबकि शिव लाल पिता बालू की सन 2018 में ही मृत्यु हो चुकी है। और सुबेसिंह सिंह पिता शिवलाल का तकनीकि त्रुटि से आधार कार्ड नहीं बना हुआ है। उसके बाद भी कृषि भूमि के दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा कर शासकीय चना उपार्जन मूल्य पर फसलें भेची जा रही है, जिसमें व्यापारी द्वारा हमारे दस्तावेज को लगाकर व्यापारी स्वयं के बैंक खातों को जोडक़र कई वर्षों से धोखे से लाभ उठा रहा है। इस फर्जीवाड़े में शामिल सभी लोगों के खिलाफ एवं क्षेत्र में संचालित शासकीय समर्थन मूल्य संस्था का रिकॉर्ड जांच कर उचित कार्रवाई करें। इस निष्पक्ष जांच और कार्रवाई से क्षेत्र के हजारों किसानों को बचाया जा सकता है। जांच और कार्रवाई से क्षेत्र के और भी सैकड़ों किसानों का नाम सामने आ सकता है, जो भ्रष्टाचारी का शिकार हो रहे हैं। किसानों ने कलेक्टर, एसपी, थाना खातेगांव, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, जनजाति विभाग एवं समस्त आदिवासी संगठनों के नाम जांच हेतु ज्ञापन सौंपा।
-

चौड़ीकरण के दौरान बंद हो रही सड़कों का श्री वर्मा ने किया रहवासियों के साथ निरीक्षण , दी चेतावनी तीन दिन में हमें ड्राइंग बताएं अन्यथा हम रोड का काम नहीं होने देंगे
देवास = रोड चौड़ीकरण के दौरान भोपाल चौराहे से लेकर बस स्टैंड तक के बीच एबी रोड से शहर को जोड़ने वाले हर एक रास्ते बंद होते जा रहे हैं जिससे वहां के रहवासियों में आक्रोश प्राप्त है । कई दिन से रहवासी काग्रेस जनों से इसकी शिकायत कर रहे थे । शुक्रवार को पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह ने कांग्रेस जनों के साथ भगवती सराय से लेकर आगे तक के मार्गो का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा की चर्चा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं रहवासियों ने बताया कि हमारे घरों में जाने का जो रास्ता था वह छोटी सी गली के रूप में तब्दील हो चुका है । हमारे दो पहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से घरों तक पहुच रहे है ऐसे में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का हमारे मोहल्ले में आना असंभव है। इस दौरान श्री वर्मा ने भगवती सराय के पास मालवीय मोहल्ले वाली रोड ,शीतला माता स्थिर गली नंबर 2 एवं देवास हॉस्पिटल से लगा हुआ रोड गली नंबर 3 का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री मनीष मरकाम से मोबाइल पर बात की एवं उन्हें आ रही समस्या से अवगत कराया इस पर श्री मरकाम ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि इन मार्गो के किये पर्याप्त जगह का रास्ता मिल जाए । श्री वर्मा ने कहा कि पहले हमें आप ड्राइंग बनाकर बताएं कि किस तरह से यहां रास्ता दिया जाएगा नहीं तो मैं आगे सड़क नहीं बनने दूंगा । इसके लिए श्री वर्मा ने कहा कि आप ड्राइंग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को दिखाएं आप की ड्राइंग से हम संतुष्ट हो जाएंगे तभी रोड आगे बनेगा । इसी के साथ श्री वर्मा ने कहा कि मैं जब पीडब्ल्यूडी मंत्री था तो करोड़ों रुपए इस प्रोजेक्ट लेकर आया था यहां पर ब्रिज बनना था। अगर ब्रिज बनता तो आज जो स्थिति हुई है वह नहीं होती । लेकिन आपकी विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने ब्रिज की पूरी डिजाइन ही बदल दी उसी का परिणाम है कि आज पूरा प्रोजेक्ट ही बदल चुका है इसमें बहुत बड़ा टेक्निकल फाल्ट है । निश्चित रूप से इसके दुष्परिणाम शहर को भोगना पड़ेगे बात तीन सड़कों की नहीं है आगे भी डोडिया ऑटो एक्सचेंज ,विजय रोड ,बस स्टैंड से निकलकर जो एबी रोड को मार्ग जोड़ रहे हैं उन पर भी परेशानी आएगी उनका भी निराकरण करना नितांत आवश्यक है वही सीतलामाता का बड़ा महत्वपूर्ण मन्दिर है विवाह के पूर्व माता पूजने बड़ी संख्या में माता बहने यही आती है वहीं अन्य पूजा के दिनों में भी यहां अच्छी खासी भीड़ होती है लेकिन आज यह जगह पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है इसका निराकरण करना भी जरूरी है।श्री वर्मा के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा रमेश व्यास जितेन्द्र सिंह मोंटू जाकिर उल्ला सतीश पुजारी उमेश गवली महेंद्र धारु नवीन सोलंकी रोहित शर्मा अखिलेश शुक्ला प्रमोद सुमन भूपेंद्र सिंह बेस रश्मि मिश्रा साधना प्रजापति जितेंद्र मालवीय सुनील शुक्ला सहित क्षेत्र की महिलाएं पुरुष एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-

चार गुना राशि देने के बाद भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे सूदखोर, 13 लाख रुपए के एवज में 64 लाख दिए फिर भी पीछा नहीं छोड़ा सूदखोरों ने बीएनपी पुलिस ने दर्ज किया 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण
देवास। बैंक नोट प्रेस के एक कर्मचारी ने जरूरत के वक्त अपने परिचत लोगों से ब्याज पर अलग-अलग समय में रुपए उधार लिए थे। सूदखोरों को वह चार गुना राशि दे चुका है। इसके बावजूद सूदखोर रुपए के लिए उसे जान से मारने की धमकी देकर तकादा कर रहे हैं। कर्मचारी के आवेेदन की जांच व दिए गए दस्तावेजों के आधार पर बीएनपी पुलिस ने 8 सूदखोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बीएनपी कॉलोनी निवासी फरियादी मदनलाल पिता कन्हैयालाल कुमावत ने आवश्यकता होने पर अलग-अलग तारीखों में करीब 13 लाख 50 हजार रुपए 8 लोगों से ब्याज पर उधार लिए थे। सूदखोरों ने इसके लिए 5 से 7 प्रतिशत तक ब्याज वसूला। फरियादी ने चार गुना से अधिक राशि का भुगतान ब्याज के रूप में कर दिया, लेकिन इसके बाद भी आएदिन राशि वसूलने के लिए सूदखोर उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। आवेदन में फरियादी ने बताया कि मैं बीएनपी में नौकरी करता हूं तथा मेरा एटीएम कार्ड स्वप्निल ने अपने पास रख लिया। प्रतिमाह वह एटीएम से ब्याज के 20 हजार रुपए महीना निकाल लेता है। इसी प्रकार अन्य सूदखोरों द्वारा भी परेशान किया जा रहा है। सिक्योरिटी के बतौर कुछ चेक भी इनके पास है। इन्हें ब्याज के रूप में 64 लाख 29 हजार रुपए दे दिए, लेकिन इसके बाद भी सूदखोर बकाया राशि निकाल रहे हैं। इनका ब्याज चुकाने के चक्कर में 35 बीघा पुश्तैनी जमीन भी बिक चुकी है। इनके खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण- मुन्नाभाई (सपना आटोडील संचालक) निवासी 92 स्टेशन रोड शिवम स्टेट के सामने, कर्मचारी कॉलोनी निवासी स्वप्निल जायसवाल, भवानी सागर निवासी प्रदीप , उज्जैन रोड इटावा निवासी जगदीश बिरगड़े, बहादुरसिंह चावड़ा निवासी कैलादेवी रोड मेडिकल के पास, आवासनगर निवासी राजेश कुमावत, पप्पी भैया देवीकुलम कॉलोनी, भौंसले कॉलोनी निवासी नागर साहब के खिलाफ पुलिस ने धारा 384, 294, 506, 34, मप्र ऋणियो का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3/4 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।


