मठ मंदिरों की सुरक्षा एवं महंत के हत्यारों पर कार्यवाही को लेकर दशनाम गोस्वामी समाज ने सौंपा ज्ञापन देवास। मठ मंदिरों की सुरक्षा एवं ग्राम भुतेश्वर थाना पीपलरावां के महंत के हत्यारों पर कार्यवाही कर गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर दशनाम गोस्वामी समाज ने शुक्रवार को नारेबाजी कर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिले के ग्राम भुतेश्वर थाना पीपलरावां जिला देवास में स्थित प्राचीन भुतेश्वर मंदिर में श्री मदनपुरी गोस्वामी जो कि विगत कई वर्षो से पूजा-अर्चना हेतु करते आ रहे थे। मंदिर के नाम से करीबन 48 बीघा जमीन भी है। जिस पर मंदिर समिति का अधिकार एवं कब्जा है, परन्तु ग्राम के ही कुछ अधर्मी व्यक्तियों ने उपरोक्त जमीन पर अवैधानिक रूप से कब्जा कर रखा था। उक्त जमीन पर मंदिर समिति की जो भी फसल होती है उसको खराब करने हेतु अपने मवेशी छोडक़र कई सालो से उक्त जमीन की फसलो को नुकसान पहुंचाया जाता रहा है। दिनांक 21 जुलाई ग्राम भुतेश्वर में स्थित मंदिर की सभा मंडप में बकरी के आ जाने पर महंत ने नाराजगी जताई तो दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने महंत एवं उनके परिवार पर डंडो व धारदार हथियार सहित कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब उन्हें स्वजन बचाने आये तो उनके साथ भी डंडो एवं धारदार हथियारो से मारपीट की। जिसमे महंत मदनपुरी जी को अत्यधिक गंभीर चोटे आयी। परन्तु जिला अस्पताल आते आते बीच रास्ते में ही पुजारी मदनपुरी जी की मृत्यु हो गयी एवं महंत मदनपुरी जी के पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीपलरावां पुलिस ने 25 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है, जिसमे 04 महिलाये एवं अन्य ग्रामीण है, परन्तु पुलिस द्वारा हत्यारो की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। दशनाम गोस्वामी समाज शिव पुजक है एवं शिव मंदिरो कि पूजा-अर्चना एवं मंदिर की जमीन से ही अपना जीवन यापन करते है, परन्तु इस प्रकार से यदि अधर्मी व्यक्तियों द्वारा उपरोक्त मंदिर समिति की जमीन पर अवैधानिक रूप से कब्जा किया जाएगा तो मठ मंदिरों के पुजारी एवं उनके परिवारों के जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। जिन मंदिरों पर दशनाम गोस्वामी समाज के पुजारी, अन्य महंत एवं उनके परिवार और मंदिरों की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाए। दशनाम गोस्वामी समाज ने मांग की है कि ग्राम भुतेश्वर में हुई महंत के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही मृतक महंत जी के परिवार के सदस्यों की जान माल की सुरक्षा की जाकर मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी मृतक महंत के परिवार को सौंपी जाए। इस दौरान नारायण गिरी गोस्वामी, जुगनू गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, राजेन्द्र पुरी गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, महेश पुरी गोस्वामी, नितिन गिरी गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, विकास गिरी गोस्वामी, अजय गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, देवपुरी गोस्वामी, भैरू पुरी गोस्वामी, प्रकाश पुरी गोस्वामी, राकेश पुरी गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, राकेश गिरी गोस्वामी, कन्हैया पुरी गोस्वामी, विष्णुपुरी गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
Category: विशेष
-

विद्यालय के पालकों ने ली तिरंगा फहराने की शपथ
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में 22 जुलाई को भारतीय तिरंगा अंगीकरण दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को भारतीय तिरंगा अंगीकृत किया गया था उसी उपलक्ष में यह आयोजन किया गया। श्रीमती अर्चना वर्मा ने 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले तिरंगा अभियान की विस्तृत जानकारी दी और सभी पालकों ने शपथ ली कि वे अपने अपने घरों में एवं संस्थान में भारतीय तिरंगा पूरे मान-सम्मान एवं श्रद्धा के साथ फहराएंगे। श्रीमती नाजमा खान ने संचालन किया।आभार सूर्यबाला बघेल ने माना।
-

विद्यालय के पालकों ने ली तिरंगा फहराने की शपथ
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में 22 जुलाई को भारतीय तिरंगा अंगीकरण दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को भारतीय तिरंगा अंगीकृत किया गया था उसी उपलक्ष में यह आयोजन किया गया। श्रीमती अर्चना वर्मा ने 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले तिरंगा अभियान की विस्तृत जानकारी दी और सभी पालकों ने शपथ ली कि वे अपने अपने घरों में एवं संस्थान में भारतीय तिरंगा पूरे मान-सम्मान एवं श्रद्धा के साथ फहराएंगे। श्रीमती नाजमा खान ने संचालन किया।आभार सूर्यबाला बघेल ने माना।
-

वफादारी, धैर्य का मिला फल अग्रवाल को, राजे ने टिकट दिलाने के साथ कमजोर प्रत्याशी को बना दिया सबसे मजबूत, कुशल प्रबंधन कड़ी मेहनत और जीत के जुनून ने दिला दी ऐतिहासिक जीत , विरोधियों को दी हर चाल पर शह और मात
एक साधे सब सधे और सब साधे सब जाय, जिसको सार्थक किया देवास की राजनीति में भाजपा के नेता दुर्गेश अग्रवाल ने ।अभी यह नाम आम जनता के सामने महापौर चुनाव में उभर कर आया है गीता दुर्गेश अग्रवाल की ऐतिहासिक जीत के बाद ।वैसे है नाम पुराना नहीं है राज परिवार से ढाई दशक से अधिक समय तक जुड़े दुर्गेश अग्रवाल पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार और महाराज ने जब जोखिम के साथ दाव लगा दिया जब पूरे देवास में टिकट मिलने के बाद यह कहा जा रहा था कि यह सबसे ज्यादा वोटों से हारेंगे ।
और विरोध भी इतना ज्यादा था कि अगर कोई और विधायक या जनप्रतिनिधि होता तो दुर्गेश अग्रवाल का टिकट वापस हो जाता, वह इतना विरोध देखकर डर कर भी वापस ले लेते। लेकिन राज परिवार का आत्मविश्वास जिसे उस समय ज़िद कहां जा रहा था और यहां तक कहा जा रहा था कि इस बार सीट गई कांग्रेस के पाले में ।
अब सबसे पहले हम बात करते हैं दुर्गेश अग्रवाल की स्वर्गीय महाराज तुकोजीराव पवार के साथ जुड़े अग्रवाल एक छोटी सी किराने की दुकान आवास नगर में चलाते थे। तब महाराज से जुड़ने के साथ इन्होंने केवल महाराज गुट के अलावा किसी और से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकाल में विरोध प्रदर्शन मैं भी आवास नगर में इनकी प्रमुख भूमिका रही। चक्का जाम से लेकर कई प्रमुख आंदोलन पूर्व क्षेत्र से होते रहे फिर वोटर लिस्ट से लेकर सारे जमीनी कार्य बिना दिखावे के अग्रवाल करते रहे ।
और अभी भी जब सब महाराज और राजे के सामने टिकट के लिए शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे तब वे धैर्य के साथ केवल समय का इंतजार कर रहे थे अब शक्ति के सामने अगर शक्ति प्रदर्शन उनके ही समर्थक कर रहे थे तो क्या राजे को यह नहीं मालूम कि इनकी हकीकत क्या है दुर्गेश के धैर्य और वफादारी का फल टिकट के रूप में मिला ।
तो उसके बाद पूरे शहर में यही लग रहा था कि गीता अग्रवाल के लिए मंजिल आसान नहीं परंतु राजे और महाराज जिनको अभी राजनीति में आए 7 वर्ष से ज्यादा नहीं हुआ। उनके सामने थी एक बड़ी चुनौती की टिकट तो दिला दिया अब जिताना भी है। फिर क्या दिन और रात क्या बारिश क्या गर्मी राजे और महाराज जब मैदान में पूरी तरह उतर गए तो उनके समर्थक स्वाभाविक है कितने दिल से जुड़े हैं कि वह भी स्वयं ही कार्य करने लग जाते हैं ।इसका छोटा सा उदाहरण अभी 1 वर्ष पूर्व मनोज चौधरी हाटपिपलिया विधानसभा में देखने को मिला है जहां भी राजे की भूमिका महत्वपूर्ण रही है इस बार मनोज को वह लाभ नहीं मिलेगा।
अब राजे का प्रबंधन देखिए सभी समाज सभी वर्ग की अलग-अलग बैठक के बाद उनसे सतत संपर्क दूरभाष पर या रूबरू उसके बाद आम जनता से जनसंपर्क । राजे ने तीन अलग-अलग भाग में चुनाव अभियान की रणनीति रखी पहले में स्वयं को रखा दूसरे में महाराज विक्रम सिंह पवार और तीसरे में दुर्गेश अग्रवाल और पूरी टीम। महापौर गीता अग्रवाल को सीधा आम जनता से जनसंपर्क के लिए स्वतंत्र किया। जीत के लिए राजे और महाराज का जुनून देखते ही बनता था जिस तरह राजा युद्ध क्षेत्र में लड़ाई लड़ने जा रहे हैं उसी तरह इन्होंने मैदान संभाल लिया और इनका जुनून कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाता रहा ।सीधा जनता से संपर्क गीता अग्रवाल के लिए लाभदायक रहा मीडिया मैं भी डिबेट व अन्य जगह से उन्होंने अपने आप को दूर रखा विरोधियों ने बहुत विरोध प्रचार किया लेकिन परवाह नहीं केवल आम जनता से सीधा संपर्क ऐतिहासिक जीत का कारण बना । आम जनता ने मैं सीधा एक संदेश था यह टिकट पैलेस का है शहर की जनता ने विकास को भाजपा को और वोट दिया।
शिक्षित और घरेलू महिला के मुद्दे पर विरोधियों ने खूब प्रचार किया उसका लाभ उल्टा पड़ गया गीता अग्रवाल की सरल छवि भी प्लस प्वाइंट रही पैलेस ने विरोधियों की हर चाल को उसी अंदाज में नाकाम किया । इस बार सबसे बड़ा नकारात्मक पॉइंट यह भी था कि बहुत से पार्षद के दावेदारों को टिकट नहीं मिलने के कारण वे निर्दलीय लड़ रहे थे यह राजनीति में सबसे ज्यादा नुकसानदायक रहता है परंतु पहली बार ऐसा हुआ की निर्दलीय नाराज तो थे बगावत की परंतु अपने स्वयं के लिए की। पार्टी का उन्होंने साथ दिया अपने लिए वोट मांगने के साथ भाजपा की दुर्गेश अग्रवाल के लिए भी वोट मांगे और कहीं पर नहीं मांगे तो विरोध भी नहीं किया कुछ ने विरोध किया तो वह स्वयं निपट गए निर्दलीय को इस बार जनता ने बहुत कम मौका दिया जहां बहुत कमजोर प्रत्याशी थे वहीं निर्णय लिया है ,परंतु वहां से महापौर के अच्छे वोट मिले। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल का घोषणा पत्र में फोटो नहीं देने का मुद्दा भी कांग्रेस ने उठाया परंतु वह मुद्दा भी ज्यादा नहीं चला । राजे द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मंत्री कैलाश विजय वर्गीय को लाने के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के सारे प्रयास किए मुख्यमंत्री की बैठक में देवास शहर के पैकिंग के प्लाट की समस्या का पूर्ण निदान का मुद्दा भी महत्वपूर्ण रहा। ऐसे कई मुद्दे भुनाने के साथ देवास विकास सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा रहा। अब जबकि पूरे प्रदेश में देवास महापौर गीता अग्रवाल दूसरे नंबर पर सर्वाधिक वोट लाने वाली महापौर रही है जितनी भारतीय जनता पार्टी में महापौर की लीड है उतने मत कांग्रेस के प्रत्याशी को नहीं आए हैं यह कांग्रेस के लिए सोचने वाली बात है। जबकि कांग्रेस से बगावत कर शिवा चौधरी अपनी बहू मनीषा चौधरी को सम्मानजनक मत लाए हैं। इतना ही नहीं पार्षद में भी भारतीय जनता पार्टी के पहली बार 32 पार्षद एक साथ और कुछ निर्दलीय जो भाजपा समर्थित है अगर जोड़ ले तो भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवास में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अब जहां भारतीय जनता पार्टी का अगला मिशन वह उसी दिन से शुरू कर देती है जिस दिन महापौर का चुनाव संपन्न होता है मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है तो कांग्रेसमें अब देवास से लड़ने के लिए हरदम तैयार रहने वाले दावेदार को एक बार सोचना चाहिए कि अभी तो महापौर के लिए ही इतने मत की लीड है तो अगली तैयारी विरोध में ऐसी हो कि सामना कर सके क्योंकि विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र और जुड़ जाएगा और मतदाता भी ज्यादा होंगे बरहाल राजे के कुशल प्रबंधन का लोहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर संगठन तक मान चुका है की कुछ तो बात है राज परिवार में।
-

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, न्याय के साथ अब सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी न्यायाधीश वर्ग
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब वर्ग को निशुल्क न्याय उचित सलाह मार्गदर्शन के साथ अब सेवा का पर्याय बन गया है। आम जनता में न्यायधीश की छवि न्यायधीश के साथ सेवा के क्षेत्र में भी बन रही है । विधिक सहायता सेवा प्राधिकरण अपने नाम को सार्थक कर रहा है दूर-दूर से जरूरतमंद को तलाश कर उनकी सहायता करने के दिव्यांग को ट्राईसाईकिल और आवश्यक उपकरण के साथ समय-समय पर पौधारोपण से लेकर रक्तदान और महत्वपूर्ण सेवा के आयोजन करता है आज किसी श्रंखला में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला न्यायाधीश देवास के मार्गदर्शन में एवं श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर देवास में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा ने शिविर में आए लोगों का उत्साह बढ़ाया और रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. राहुल गेहलोत के नेतृत्व में टीम द्वारा कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए रक्त एकत्रित किया। रक्तदान हेतु ब्लड डोनेशन वेन एवं बेड लगाए गए एवं रक्तदाताओं को जूस, केले एवं बिस्किट दिए गए। न्यायिक परिवार ने किया रक्तदान रक्तदान शिविर में प्रथम जिला न्यायाधीश श्री मनीष सिंह ठाकुर, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्री यशपाल सिंह ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में न्यायाधीशगण, न्यायालयीन एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स, सामाजिक संस्था रोटरी क्लब, इनर व्हील, जनसाहस, अग्रवाल मारवाड़ी महिला संस्था, श्रीजी बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ सामाजिक संस्था, चाईल्ड लाईन देवास, पुलिस विभाग के कर्मचारीगण, एवं आमजन ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस शिविर की विशेषता रही कि सर्वधर्म के लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर अपना सहयोग किया गया। समस्त व्यक्तियों के सहयोग से उक्त रक्तदान शिविर के माध्यम से कुल 58 यूनिट रक्तदान किया गया। श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गर्भवती महिलाओं और एनिमिक बच्चो को खून दिया जा रहा है। अधिकांश ब्लड बैंकों में रक्त की कमी होने से एवं आपातकाीलन सेवा में रक्त की उपलब्धता नहीं होने से रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। निःस्वार्थ एक यूनिट रक्तदान करने से आप भी किसी के जीवन का जरिया भी बन सकते हैं। रक्तदान शिविर में श्री विष्णु कुमार सोनी पंचम जिला न्यायाधीश, श्रीमती कृष्णा परस्ते तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री मनीष सिंह ठाकुर प्रथम जिला न्यायाधीश, डॉ. सुश्री महजबीन खान अति. द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्रीमती सोनल पटेल द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री शिवकुमार कौशल सीजेएम, सहित अन्य न्यायाधीशगण, श्री रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री चंद्रपाल सिंह सोलंकी सचिव जिला अभिभाषक संघ देवास, सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-

तेल से भरा चोरी गया ट्रक सोनकच्छ पुलिस ने टोल नाके के सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की मदद से ढूंढ निकाला पांच आरोपी गिरफ्तार
देवास सोनकच्छ थाने में 8 जुलाई को एक रिपोर्ट दर्ज हुई होती है जिसमें अर्जुन बहादुर पवार निवासी खजुरिया द्वारा बताया कि उनका ट्रक जिसमें 496 कृति सोयाबीन के तेल के डिब्बे 106 पेटी अलग रखी हुई थी वह ट्रक सहित चोरी हो गए हैं । तेल के डिब्बे से भरा ट्रक चोरी होने से पुलिस भी सकते में आ गई टीआई नेता देर वालों ने इसे गंभीरता से लिया ।और जब इसकी तलाश शुरू की तो सबसे पहले क्लू टोल नाकों के सीसीटीवी कैमरे से पता लगा फिर मुखबिर ने बताया कि महेंद्र कालू राठौड़ अगेरा फाटे पर तेल के डिब्बे बेचने के लिए इधर-उधर घूम रहा है। तब पुलिस ने अपना जाल बिछा कर महेंद्र को पकड़ा तो उसने सच का बोल दिया कि हम पांच लोगों ने यह ट्रक चुराया था। पुलिस की सतर्कता से यह माल बेचने और बहुत दूर जाने से पहले आरोपी पकड़ा गए ।पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमपी 09 केडी 1488 और उसमें रखे तेल के डिब्बे और पेटी भी बरामद कर ली है आरोपी महेंद्र कालू राठौड़ निवासी खेड़ा खजुरिया अजय मदन सिंह पवार बाणगंगा इंदौर संदीप कैलाश चौहान नरेंद्र मोती सिंह राहुल कुशवाहा निवासी सभी बाणगंगा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है ।इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका टीआई नीता देअरवाल उप निरीक्षक सचिन सोनगरा प्रधान आरक्षक भीम लाल प्रधान आरक्षक शिव कुमार गुर्जर प्रधान आरक्षक शैलेंद्र राणा मोहन वसुनिया आरक्षक विकास जोगेंद्र संदीप सुधीर राजावत महेंद्र आरक्षक लक्ष्मण साइबर सेल सचिन शिव प्रताप सिंह और सैनिक मांगीलाल की रही।
-

(युवाओं के लिए अच्छी खबर) अग्निपथ योजनान्तर्गत उज्जैन एवं इन्दौर संभाग के 15 जिलो के लिए सेना भर्ती रैली साई स्टेडियम धार में 01 से 10 सितम्बर तक
————- देवास जिले के युवा www.joinindianarmy.nic.in पर 03 अगस्त तक करें पंजीयन ————- देवास 21 जुलाई 2022/ जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि अग्निपथ योजना में 01 से 10 सितम्बर 2022 तक साई (SAI) स्टेडियम धार में उज्जैन एवं इन्दौर संभाग के 15 जिलो देवास, आगर मालवा, मन्दसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, इन्दौर, बडवानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खण्डवा, अलीराजपुर एवं खरगोन के पुरूष उम्मीदवारो के लिये अग्निवीर जनरल डयूटी, तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर तथा ट्रेडमेन की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। देवास जिले के युवा भर्ती के लिए भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीयन 03 अगस्त शाम 05 बजे तक करा सकते है। भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी भर्ती कार्यालय महू से प्राप्त की जा सकती है। अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारो के एडमिट कार्ड उम्मीदवारो को ई-मेल के माध्यम से 10 अगस्त तक भेजे जायेगे।
-

आबकारी विभाग की अनूठी पहल शराब की दुकानों पर वितरित किए गमले सहित पौधे
—— लो आ गया मौसम पौधारोपण का हमें इस धरा को हरा भरा बनाना है उसके लिए चाहे जैसे भी हो जो भी करना पड़े करें आमजन को जागरूक करें पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करें ऐसे ही अनूठी पहल जिले में आबकारी विभाग ने की है मध्यप्रदेश में देवास जिला अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में मोबाइल है तो अब सामाजिक क्षेत्र में भी विभाग के अधिकारी अग्रणी रहकर कार्य कर रहे हैं अब तक आबकारी विभाग को केवल शराब पकड़ने और शराब विक्रय करने वाली दुकानों पर नियंत्रण के लिए ही पहचाना जाता था लेकिन अब देवास में अधिकारी इंस्पेक्टर और स्टाफ द्वारा सामाजिक क्षेत्र में भी रुचि लेने के कई उत्कृष्ट कार्य किया है इसी श्रृंखला में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आबकारी कार्यालय देवास परिसर में 17 पौधे रोपित किये गये। जिन्हे अंकुर योजना अन्तर्गत वायुदूत एप्प पर भी अपलोड किया गया। इसके साथ ही देवास शहर की मदिरा दुकानों के लिए 10 पौधे गमले सहित मदिरा दुकानों में लगाये जाने के लिए वितरित किये गये। इसी क्रम में 31 जुलाई तक निरंतर वृक्षारोपण का कार्यक्रम जिले में स्थित तहसील स्तर पर वृत्त कार्यालयो पर भी किया जायेगा। इस दौरान आबकारी विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी तथा लायसेंसी उपस्थित रहे। आबकारी विभाग की पहल स्वागत योग्य है अन्य विभाग भी इसी तरह की पहल कर पौधारोपण को बढ़ावा दें।
-

भाजपा की महाविजय: धन्यवाद देवास… सभी ने मिलकर चुनी विकास की राह,हम वादा करते हैं देवास की जनता का जीवन स्तर ऊपर उठाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे- विधायक राजे
देवास। नगर निगम चुनाव में भाजपा को शहरवासियों का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ है। महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल को जनता ने 45884 मतों से विजयश्री प्रदान की तो 45 वार्डों में 32 पार्षद भी भाजपा के जीते। यह रिकॉर्डतोड़ सफलता निश्चित तौर पर शहर विकास की गति को और तेज करेगी। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही शहरवासी उत्साहित हैं, क्योंकि सभी ने मिलकर शहर विकास की राह को चुना है। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने इस प्रचंड बहुमत वाली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हृदय से देवास की जनता को धन्यवाद देती हूं। जनता ने महापौर प्रत्याशी एवं भाजपा के पार्षदों को अपना आशीर्वाद एवं स्नेह प्रदान किया है। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी प्लानिंग बहुत ही पारदर्शी रही है। पिछले सात साल में हमने देवास के लिए जो किया है, वह जनता को बताया। आने वाले पांच साल में हम क्या करने वाले हैं यह भी स्पष्ट किया। केवल इस पर ही हम सीमित नहीं रहेंगे, इससे भी आगे जाएंगे। विधायक श्रीमंंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि यह हमारा वादा है कि देवास की जनता का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। भाजपा की इस जीत का श्रेय शहरवासियों को है, जिन्होंने खराब मौसम में भी आकर मतदान किया। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने इस जीत के लिए बहुत मेहनत की। मीडिया प्रभारी भरत चौधरी ने बताया कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की सफलता से सारे शहर में उत्सव का वातावरण निर्मित हो गया। मतगणना स्थल से कुछ दूरी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा का झंडा अपने हाथों में लेकर जीत की खुशी मना रहे थे। इस खुशी में शहर की जनता भी शामिल थी। वार्डों में भी इस प्रचंड जीत पर जगह-जगह जुलूस निकाले गए। आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई। विजयी प्रत्याशियों के साथ-साथ वार्डवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस विशाल जीत की खुशी व्यक्त की।

