Category: विशेष

  • देवास में किसान दिवस के अवसर पर किसानों का किया सम्मान

    देवास में किसान दिवस के अवसर पर किसानों का किया सम्मान

    ———— देवास, कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरीचरण सिंह के 123वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्नतशील कृषकों का सम्मान समारोह एवं किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर जिले के विभिन्न गांवों के 18 कृषकों को केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.पी.शर्मा ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.पी.शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरीचरण सिंह का कहना था कि जब तक देश में किसान का सम्मान नहीं होगा, देश कभी भी उन्नतशील एवं प्रगतिशील नहीं बन सकता। उन्होंने केन्द्र सरकार की व्ही.बी. जी राम जी योजना के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल का संचय, कृषकों के खेतों को सड़क से जोड़ने के साथ-साथ 125 दिवस का रोजगार सुनिश्चित करना हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषकों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले के सम्मानित कृषकों ने उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार कार्यों के अनुभवों को अन्य कृषकों के साथ साझा किए एवं अन्य कृषकों से आग्रह किया कि खेती को अगर लाभ का धंधा बनाना है तो उन्नत तकनीकों को अपनाना ही पड़ेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम जैसे बरखेड़ा, मेढ़की धाकड़, डकाच्या, पोलाय, राजोदा आदि गांवों के लगभग 200 कृषकों ने भागीदारी की। रेडी कार्यक्रम की छात्राओं द्वारा जैविक खेती तथा स्वच्छता कार्यक्रम पर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव, डॉ. महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंदर कौर, वैज्ञानिक श्रीमती नीरजा पटेल, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्री विनेश मुजाल्दा, श्री विद्याभूषण मिश्रा, श्री पवन कुमार राजपूत, गैर-सरकारी संगठन जैसे-बायफ, सहगल फाउंडेशन, ग्रासरूट फाउंडेशन के पदाधिकारी, कृषकगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

  • महिला आरक्षक साहिन खान को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार,

    महिला आरक्षक साहिन खान को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार,

    देवास। कोतवाली थाना अंतर्गत पदस्थ महिला आरक्षक साइन खान को लोकायुक्त पुलिस ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी के निर्देशन में की गई। लोकायुक्त डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी विशाल परमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसका अपनी पत्नी अर्चना से विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत उसकी पत्नी ने महिला थाने में की थी। उक्त मामले में कार्रवाई न करने के एवज में महिला आरक्षक साहिन खान द्वारा ₹15,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। आज फरियादी द्वारा महिला थाने में ₹10,000 की रिश्वत दी जा रही थी, उसी दौरान लोकायुक्त टीम ने महिला आरक्षक साहिन खान को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी महिला आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है देवास से ओमप्रकाश सेन की रिपोर्ट

  • जिले के युवा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करें,
किसान भाई कृषि एवं अकृषि ऋण के लिए कन्ट्रोल रूम नंबर 0755-2840615 एवं मोबाइल नम्बर 92855-08005 पर कर सकते हैं संपर्क

    जिले के युवा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करें, किसान भाई कृषि एवं अकृषि ऋण के लिए कन्ट्रोल रूम नंबर 0755-2840615 एवं मोबाइल नम्बर 92855-08005 पर कर सकते हैं संपर्क

    जिले के युवा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करें, किसान भाई कृषि एवं अकृषि ऋण के लिए कन्ट्रोल रूम नंबर 0755-2840615 एवं मोबाइल नम्बर 92855-08005 पर कर सकते हैं संपर्क

  • *वर्तमान समय में परिचय सम्मेलन कि बहुत उपयोगिता एवं महत्व हैं – सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा*

*सर्व ब्राह्मण महासभा संघ  देवास के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने समाज बन्धुओं से सम्मेलन में भाग लेने का किया आह्वान

    *वर्तमान समय में परिचय सम्मेलन कि बहुत उपयोगिता एवं महत्व हैं – सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा* *सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने समाज बन्धुओं से सम्मेलन में भाग लेने का किया आह्वान

    वर्तमान समय में परिचय सम्मेलन कि बहुत उपयोगिता एवं महत्व हैं – सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा

    सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने समाज बन्धुओं से सम्मेलन में भाग लेने का किया आह्वान

    परिचय सम्मेलन से समय एवं धन कि बचत के साथ ही आपसी सम्बन्ध प्रगाढ़ होते हैं –पण्डित प्रशांत शर्मा

    सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास के समस्त सदस्यों को उज्जैन एवं महु में होने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन का आमंत्रण सर्व ब्राह्मण महासभा संघ के जिला अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दिया गया। ब्राह्मण समाज उज्जैन से कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पण्डित ईश्वरचन्द्र दुबे सचिव पण्डित कृपाशंकर पाण्डेय पण्डित मयंक शुक्ला एवं ब्राह्मण समाज महु से समाज के पदाधिकारी सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव पण्डित संजय शर्मा परिचय सम्मेलन समिति के सचिव पण्डित विवेक शर्मा समिति के वरिष्ठ सदस्य पण्डित राजेश शर्मा समिति उपाध्यक्ष पण्डित आशीष शर्मा युवा मंडल के पण्डित अंकित शर्मा पण्डित मनोज शर्मा ने पदाधिकारीयों से भेंट कर परिचय सम्मेलन के फार्म देकर दिनांक 11/1/2026 को होने वाले सम्मेलन की पूर्ण जानकारी दी एवं सभी आवश्यकताओं वाले युवक युवती एवं समाज बन्धुओं से सम्मेलन का लाभ लेने का अनुरोध किया।इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास के अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा सचिव पण्डित देवकीनन्दन समाधियां वरिष्ठ उपाध्यक्ष पण्डित विक्रम शर्मा उपाध्यक्ष पण्डित यशवंत तिवारी उपाध्यक्ष पण्डित सुरेन्द्र दुबे संयोजक पण्डित सुदामा शर्मा संयोजक पण्डित अरविन्द शर्मा युवा प्रतिनिधि पण्डित दीपक जोशी आदि सदस्यों ने अतिथियों का मोतियों की माला एवं दुप्पटा पहनाकर आत्मिय स्वागत सम्मान किया। साथ ही देवास के अविवाहित युवक युवती एवं उनके माता पिता से सम्मेलन में उपस्थित होकर लाभ लेने का अनुरोध किया है। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास के अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा ने कहा की वर्तमान आपाधापी एवं व्यस्त समय में परिचय सम्मेलन की महति आवश्कता है इससे समय एवं धन कि बचत के साथ ही ब्राह्मण समाज के बन्धुओं को आपस में मिलने एवं सम्बंधों को प्रगाढ़ करने का अवसर मिलता हैं सभी पात्र युवक युवती परिचय सम्मेलन का लाभ अवश्य लेवे सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए फार्म उपलब्ध है।वर्तमान समय में सम्मेलन का बहुत महत्व आवश्यकता एवं उपयोगीता है।

    पण्डित प्रशांत शर्मा जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास

  • वसुली कार्यो मे लापरवाही बरतने पर 4 सहायक राजस्व निरीक्षक निलंबित


    वसुली कार्यो मे लापरवाही बरतने पर 4 सहायक राजस्व निरीक्षक निलंबित

    देवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा 13 दिसम्बर को लोक अदालत मे राजस्व वसुली कार्य मे सौंपे गये निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति नही कर वसुली कार्यो मे लापरवाही करने पर राजस्व विभाग के 4 सहायक राजस्व निरीक्षकों को निलंबित किया गया तथा 2 वार्ड वसुलीकर्ताओं का 7—7 दिवस का वेतन काटने के आदेश प्रसारित किये गये।
    आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा 13 दिसम्बर को लोक अदालत मे नगर निगम की राजस्व वसुली के कार्यो हेतु सम्पूर्ण 45 वार्डो के सहायक राजस्व निरीक्षकों, वसुलीकर्ता कर्मचारियों को एक निर्धारित लक्ष्य सौंपा गया था। सौंपे गये लक्ष्यों की पूर्ति मे 50 प्रतिशत तक वसुली कार्य अनिवार्य किया गया था। इस कार्य मे सौंपे गये लक्ष्यों की पूर्ति नही करने पर निगम सहायक राजस्व निरीक्षक नागेश्वर परमार के द्वारा मात्र 4 प्रतिशत, राजेन्द्र पाण्डे के द्वारा 16 प्रतिशत, अजयसिह खिंची के द्वारा 15 प्रतिशत, राधेश्याम परमार के द्वारा 8 प्रतिशत वसुली करने पर इन चारों सहायक राजस्व निरीक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता अनुशासनहीनता मानते हुये म.प्र. सिविल सेवा (नियंत्रण—वर्गीकरण एवं अपील) 1966 मे वर्णित नियमों मे स्पष्ट तथा उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन चारों सहायक राजस्व निरीक्षको को निलंबन अवधि मे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता प्रदान की गई है।
    13 दिसम्बर को सम्पन्न हुई लोक अदालत मे निगम के विनियमित कर्मचारी स्वाधिन खरे प्रभारी वसुलीकर्ता को वार्ड 27 मे सौंपे गये 50 प्रतिशत के लक्ष्यों मे से मात्र 15 प्रतिशत वसुली करने तथा शिरोमणीसिह प्रभारी वसुलीकर्ता वार्ड 35 को 50 प्रतिशत वसुली के विरूद्ध मात्र 26 प्रतिशत संपत्तिकर की वसुली करने पर इन दोनों वसुलीकर्ताओं के 7—7 दिवस के वेतन काटने की कार्यवाही की गई।

  • अब रसलपुर का नाम रामपुर, बीमा रोड और गजरा गियर्स रोड  का होगा कायाकल्प, विकास नगर में होगी सहस्त्रबाहु अर्जुन की की प्रतिमा स्थापित

    अब रसलपुर का नाम रामपुर, बीमा रोड और गजरा गियर्स रोड का होगा कायाकल्प, विकास नगर में होगी सहस्त्रबाहु अर्जुन की की प्रतिमा स्थापित

    अब रसलपुर का नाम रामपुर, बीमा रोड और गजरा गियर्स रोड का होगा कायाकल्प, विकास नगर में होगी सहस्त्रबाहु अर्जुन की की प्रतिमा स्थापित *बीमा रोड एवं गजरा गियर्स से बीएनपी गेट तक के मार्ग निर्माण की मेयर इन*काउंसिल मे स्वीकृति* देवास। नगर निगम देवास मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे बुधवार 17 दिसम्बर को निगम सभागृह मे सम्पन्न हुई। बैठक मे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा शासन को मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना अन्तर्गत गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट तक रोड निर्माण, मार्ग चौडीकरण, डिवाईडर, स्ट्राम वॉटर ड्रेन, स्ट्रीट लाईट, पाथ—वे निर्माण हेतु राशि 5.28 करोड तथा बीमा चौराहे से कर्मदीप स्कुल तक रोड निर्माण, मार्ग चौडीकरण, डिवाईडर, स्ट्राम वॉटर ड्रेन, स्ट्रीट लाईट, पाथ—वे निर्माण हेतु राशि रूपये 11.17 करोड के प्रस्तावों को मेयर इन काउंसिल मे स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक मे मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री धर्मेन्द्रसिह बैस, गणेश पटेल, शीतल गेहलोत, मुस्तुफा अंसार एहमद, जितेन्द्र मकवाना, पिंकी संजय दायमा, सपना अजय पंडित, ममता बाबु यादव, अंतिम अजय पडियार, आयुक्त दलीप कुमार उपस्थित रहे। बैठक के ऐजेंडे के अन्य विषय पर प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक की 7 डीपीआर की 1297 हितग्राहियों की महापौर द्वारा दी पुष्टि की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक मे वार्ड 21 मे सेवाधाम के नजदीक उद्यान का गोद देने, इसी वार्ड मे एक अन्य उद्यान श्री श्याम हरिहर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा समिती को रख रखाव हेतु देने के प्रस्ताव को भी पारीत किया गया। बीमा रोड पर (सम्पूर्ण प्रवेश निर्गम) मार्ग पर महर्षि गौतम द्वार निर्माण करने का प्रस्ताव पारीत किया गया। विकास नगर स्थित गार्डन को गोद लिये जाने, नामांकरण किये जाने एवं सहस्त्र बाहू अर्जुन की प्रतिमा स्थापित किये जाने का प्रस्ताव पारीत किया गया। वार्ड क्रमांक 17 ग्राम रसुलपुर का नाम परिवर्तित कर रामपुर रखने के प्रस्ताव को सर्वानुमति से मेयर इन कउंसिल सदस्यों द्वारा पारीत किया गया। बैठक मे निगम राजस्व विभाग के बाजार बैठक वसुली के प्रस्ताव भी शासन निर्देशानुसार पारीत करने का निर्णय लिया गया। इसमे रेहडी पटरी वाले छोटे व्यवसाईयों से प्रतिदिन वसुली नही कर वार्षिक रूपये 2 हजार या छ माही रूपये 1 हजार की वसुली की जावे के प्रस्ताव को पारीत किया गया। बैठक मे निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री दिनेश चौहान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉ अवनीश सिंह और अन्य दो नर्सों का 15–15 दिन का वेतन काटने के निर्देश

–——–

शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग का वेतन अटेंडेंस शीट के आधार पर ही निकालें 

–———-

अपर कलेक्टर हर सप्ताह तहसीलवार नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा करें

–———

नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले तहसीलदारों को  शोकाज नोटिस देने के निर्देश

    जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉ अवनीश सिंह और अन्य दो नर्सों का 15–15 दिन का वेतन काटने के निर्देश –——– शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग का वेतन अटेंडेंस शीट के आधार पर ही निकालें –———- अपर कलेक्टर हर सप्ताह तहसीलवार नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा करें –——— नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले तहसीलदारों को शोकाज नोटिस देने के निर्देश

    जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉ अवनीश सिंह और अन्य दो नर्सों का 15–15 दिन का वेतन काटने के निर्देश –——– शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग का वेतन अटेंडेंस शीट के आधार पर ही निकालें –———- अपर कलेक्टर हर सप्ताह तहसीलवार नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा करें –——— नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले तहसीलदारों को शोकाज नोटिस देने के निर्देश

  • ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खेल, खेल-खेल में लालच देकर फसाते थे युवाओं को कई युवा हुए बर्बाद, देवास पुलिस ने किया पूरे गिरोह का पर्दाफाश, 11 ठगोरे गिरफ्तार, प्रदेश में चलाते थे नेटवर्क, यह सटोरियों का नया है बिजनेस मैनेजमेंट

    ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खेल, खेल-खेल में लालच देकर फसाते थे युवाओं को कई युवा हुए बर्बाद, देवास पुलिस ने किया पूरे गिरोह का पर्दाफाश, 11 ठगोरे गिरफ्तार, प्रदेश में चलाते थे नेटवर्क, यह सटोरियों का नया है बिजनेस मैनेजमेंट

    लालच की बुरी बला है, लालच व्यक्ति को बर्बाद कर देता है और फिर हाथ में मोबाइल हो और चंद मिनट में लाखों करोड़ों कमाने का प्रलोभन हो तो नासमझ जल्द पैसा कमाने वाले युवा इनके चक्कर में आ ही जाते हैं और इस कदर डूब जाते हैं कि पूरा परिवार बर्बादी की कगार पर आ जाता है ऐसे देश में कहीं नेटवर्क चल रहे हैं l जिनके कारण कई अच्छे परिवार सड़क पर आ गए हैं l देवास में भी ऑनलाइन सट्टा खेलने के कारण कई युवा बर्बाद हुए तो हाटपिपलिया के एक युवक योगेश अग्रवाल ने तो आत्महत्या कर ली थी और कई युवा उस राह पर खड़े थेl परंतु देवास पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर के सामने ज्यादा दिन यह ठगी करने वाला ग्रुप नहीं टिक सका l देवास पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से नगदी भी जप्त की है l पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा ऑनलाइन गेमिंग ऐप,सट्टा एवं जुए के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन सायबर” के तहत आरोपियो को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी में गया पैसा बरामद कर आरोपियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना हाटपीपल्या क्षेत्र के आरोपी जाकिर पठान पिता अय्युब पठान निवासी अण्डा गली हाटपीपल्या द्वारा लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित किया जा रहा था । आरोपी युवाओं को अधिक लाभ का लालच देकर ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करता था, जिससे नगर के कई युवक आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहे थे । पूर्व में इसी गेमिंग ऐप से हुए आर्थिक नुकसान के कारण नगर निवासी योगेश अग्रवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना भी सामने आई है । जिस पर से थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में थाना हाटपीपल्या पुलिस द्वारा आरोपी जाकिर पठान को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अरुण तंवर एवं हरिश सोलीवाल के कहने पर कार्य करता था । आरोपीगण funrep.pro, mydgp.online एवं playrep.pro नामक वेबसाइट्स के माध्यम से 24×7 ऑनलाइन सट्टा (हार–जीत) संचालित करते थे ।

    *ठगी का तरीकाः*- आरोपी सट्टा खेलने के इच्छुक व्यक्तियों से विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा कराकर उन्हें वेबसाइट की आईडी एवं पासवर्ड प्रदान करते थे। जमा की गई राशि के अनुरूप प्वाइंट्स दिए जाते थे,जिनके माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन गेम खेलता था । जीत की राशि का भुगतान UPI के माध्यम से किया जाता था, जिसमें फर्जी एवं ठगी से प्राप्त पैसों का उपयोग किया जाता था । मास्टर आईडी इंदौर निवासी राहुल चौरसिया से प्राप्त की जाती थी, जिसके अंतर्गत हाटपीपल्या क्षेत्र में कई एजेंट आईडी बनाई गई थीं। इन एजेंट आईडी के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जाल में फंसाकर लाखों–करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई । उक्त गेमिंग ऐप के विरुद्ध पूर्व में थाना करही, जिला खरगोन एवं क्राइम ब्रांच इंदौर में भी प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।

    *गिरफ्तार आरोपीः*- 01.हरिश सोलीवाल पिता अशोक निवासी हाटपीपल्या । *(आईडी संचालक)* 02.अरुण तंवर पिता गोविंद निवासी अशोकगंज हाटपीपल्या । *(आईडी संचालक)* 03.जाकिर पठान पिता अय्युब निवासी हाटपीपल्या । *(एजेंट)* 04.अक्षत पिता सुनिल टांडी उम्र 20 साल निवासी हाटपीपल्या । *(एजेंट)* 05.दुर्गेश पिता श्रीराम पाटीदार निवासी कनोंदिया मण्डलेश्वर जिला खण्डवा । *(एजेंट)* 06.राजकुमार पिता मुरलीधर जायसवाल उम्र 32 साल निवासी गधवानी जिला धार । *(एजेंट)* 07.जितेन्द्र पिता सुरज सिंह संघठ उम्र 33 साल निवासी हाटपीपल्या । *(एजेंट)* 08.शहजाद पिता सिराज कुरेशी उम्र 48 साल निवासी पुंजापुरा । *(एजेंट)* 09.सुनिल पिता देवीलाल पंडित उम्र 30 सात निवासी हाटपीपल्या । *(एजेंट)* 10.सुभाष पिता सुमेर दरबार उम्र 45 साल निवासी हाटपीपल्या । *(एजेंट)* 11.गोलू पिता सुरेश अण्डेरिया उम्र 32 साल निवासी हाटपीपल्या । *(एजेंट)*

    समाज से पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की अपील । ऑनलाइन गेमिंग और ऑनलाइन फ्राड से बचें । किसी भी तरह की इस प्रकार की सूचना पुलिस से करें साझा । भय और प्रलोभन से बचकर रहेंl

    इस तरह देवास पुलिस ने मध्य प्रदेश के बड़े ठग गिरोह को पकड़ा है तो आने वाले युवा पीढ़ी को इनसे बचाया भी है l देवास पुलिस के ऑपरेशन से लग रहा है कि देवास में कुछ हो रहा है अच्छा हो रहा है पुलिस के साथ अब हम जनता को खासकर युवाओं को सटोरियों के इस बिजनेस मैनेजमेंट से बचना होगा क्योंकि उन्होंने आधुनिक तकनीक अपना कर सबके हाथ में रहने वाले मोबाइल पर ही सट्टा लेकर आ गए है l अब रतन खत्री और कल्याण और मुंबई का कल्याण ओपन क्लोज युवा पीढ़ी नहीं समझती लेकिन सीधा मोबाइल हाथ में और लालच क्रिकेट के सट्टे से लेकर अन्य ऑनलाइन खेल का सट्टा जिसमें युवा आसानी से फंस रहे हैं वह ध्यान देंl इनका एजेंट से भी बचे और युवा के उनके माता-पिता भी ध्यान दें कि अपने बच्चे कही इस की लत में तो नहीं पड़ गये l जो भी हो अभी तो सटोरियों का खेल पुलिस ने अपना खेल खेल कर बिगाड़ दिया है l धोखाधड़ी करने वाले ठग अब हवालात की हवा खा रहे हैl

  • सेवा बस्ती की बालिका की आँखों की रौशनी के उपचार लिए पार्षद  ने आए आगे अपना मानदेय देकर की सराहनीय पहल

    सेवा बस्ती की बालिका की आँखों की रौशनी के उपचार लिए पार्षद ने आए आगे अपना मानदेय देकर की सराहनीय पहल

    सेवा बस्ती की बालिका की आँखों की रौशनी के उपचार लिए पार्षद ने आए आगे अपना मानदेय देकर की सराहनीय पहल वैसे तो इस वार्ड के पार्षद ने कई अनुकरणीय कार्य किये है ऐसे ही वार्ड क्रमांक 30 में स्थित झुग्गी झोपड़ी के निवासी श्री विनोद लिंबोलिया जो पुताई का कार्य करते हैं, इनकी चार बेटियां हैं, जिसमें से *एक बेटी संतोषी लिंबोलिया जिसकी उम्र 13 वर्ष और कक्षा नवी की छात्रा है,* राधाबाई स्कूल में पढ़ती है, जो आंख की बीमारी से ग्रसित है और बालिका की लगातार आंख की रोशनी कम होती जा रही है, जिसकी जांच करने पर डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली एम्स में जाने के लिए रेफर किया हे, यदि इसी प्रकार बीमारी चलती रही तो हो सकता है कि एक दिन उसे पूर्णता दिखाई ना दे, बीमारी की जांच के लिए दिल्ली एम्स में जाना है, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसकी सूचना प्राप्त होने पर पार्षद शीतल गेहलोत ने अपने एक माह के मानधन की संपूर्ण राशि बालिका को दी , 9753541916 इनके पिताजी का नंबर है इस नंबर से गूगल पे या पे फोन नहीं चलाया जाता है, यदि आप में से कोई मदद करना चाहे तो निम्न नंबरों पर मदद कर सकते हैं शीतल गेहलोत 9907488885 कमलेश जी वर्मा 62657 51314

  • क्या इस तेल के मंचूरियन से लेकर चटपटे खाद्य आमजन को खिला रहे थे, कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने चार् चौपाटी का किया निरीक्षण और….

    क्या इस तेल के मंचूरियन से लेकर चटपटे खाद्य आमजन को खिला रहे थे, कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने चार् चौपाटी का किया निरीक्षण और….

    क्या इस तेल के मंचूरियन से लेकर चटपटे खाद्य आमजन को खिला रहे थे, कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने चार् चौपाटी का किया निरीक्षण और…. देवास वैसे तो पूरे जिले में मिलावट खोरी जमकर चल रही है l राज्य शासन द्वारा इसको रोकने के लिए गठित विभाग है लेकिन वह भी स्टाफ और अन्य कारण से देखकर भी सब अनदेखा करते हैं l और परिणाम जिले में सब चल रहा है l यहां तक की आम जन जिसमें गरीब मध्यवर्गीय परिवार से लेकर उच्च वर्ग चाट मसाले के ठेले पर भी मिलावट खोरी और गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा था लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है l जब इसकी शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंची तो कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग तथा नगर निगम की स्वास्थ्य टीम के संयुक्त दल द्वारा आज सयाजी गेट स्थित चाट चौपाटी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। संपूर्ण करवाई विशेष रूप से संभाग स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की मोबाइल वैन के द्वारा की गई । दल द्वारा ऑयल टेस्टर यंत्र की सहायता से विभिन्न दुकानों में प्रयुक्त खाद्य तेल की गुणवत्ता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान लगभग 5 लीटर गुणवत्ताविहीन एवं बार-बार उपयोग किया गया खाद्य तेल मौके पर नष्ट किया गया, खराब गुणवत्ता वाला कच्चा माल जैसे मंचूरियन घोल आदि जब्त कर नष्ट किया गया और स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली दुकानों पर नगर निगम की टीम द्वारा नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया तथा सुधार हेतु कड़े निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग द्वारा आमजनता से अनुरोध किया गया है कि वे खाद्य पदार्थों की खरीदारी एवं उपभोग में गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने देर सही दुरुस्त कार्य किया लेकिन यह क्या चाट चौपाटी तक सीमित रहेगाl बाकी हमने जगह अभी चाट चौपाटी की तरह ठेले पर घटिया तेल से लेकर सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और आमजन चटकारे लेकर आ रहा है अपने स्वास्थ्य से स्वयं खिलवाड़ कर रहा हैl माना की बेचने वाले भी गरीब वर्ग की अपना रोजी-रोटी चल रहे हैं लेकिन वह ईमानदारी से थोड़ा सा अच्छा गुणवत्ता वाली सामग्री लेकर भी तो काम कर सकते हैं खैर अभी तो कलेक्टर की इस अच्छी मुहिम को 👍