Category: विशेष
-

अजाक्स जिलाध्यक्ष मालवीय का निधन
श्री कैलाश सिंह मालवीय जिलाध्यक्ष अजाक्स का आकस्मिक निधन हो गया है पिछले कुछ दिन से वे बीमार थे और आज इंदौर में उपचार के दौरान चिकित्सक उन्हें नहीं बचा सके। आज 21 अगस्त 2022 हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा बालगड नर्सरी से सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। इनके निधन पर कर्मचारियों में शोक की लहर है। आप बेहद सरल सहज स्वभाव के होने के साथ कर्मचारी की सुख दुख में सदा साथ खड़े रहते थे और कर्मचारियों की हित के लिए उच्च स्तर पर लड़ाई लड़ते रहे कर्मचारी संगठन के लिए सदैव समर्पित श्री कैलाश मालवीय का जाना दुखद रहा कलयुग टाइम्स की ओर से श्रद्धांजलि ओम शांति।
-

डकेती की योजना बनाते कुख्यात कोहिनूर गैंग पकड़ाई, पांच इंदौर के एक बड़वानी का, कांटा फोड़ के व्यापारी के यहां रात को देने वाले थे डकैती को अंजाम
देवास में मध्य प्रदेश कुख्यात लुटेरी गैंग को कांटा फोड़ पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। देर रात को मध्य रात्रि के दौरान कांटा फोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बिजवाड़ रोड स्थित पाराशर पेट्रोल पंप के पीछे पांच छे व्यक्तियों द्वारा डकैती की योजना बना रहे हैं। तब मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीआई कांटा फोड़ द्वारा अलग अलग टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के नकाबपोश व्यक्तियों को पकड़ा ।और जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से देसी पिस्तौल जिंदा कारतूस खोखरी झटकेदार चाकू लोहे की टॉमी बॉस का लठ और काले नकाब मिले। उनसे पूछताछ करने पर बताया कि वे कांटा फोड़ क्षेत्र के नामी छुट्टन सेठ के घर पर डकैती डालकर लूटने की योजना बना रहे थे ।
सभी आरोपी के विरुद्ध थाना कांटा फोड़ मैं धारा 399 402 भारतीय दंड विधान एवं 25 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है यह वही गैंग है जो है प्रदेश में शहर के मुख्य मार्गों पर रात को लूट की वारदात करती है ।
पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि इनसे और कई वारदात खुलासे होने की संभावना है। गिरफ्तार लुटेरों का नाम अरबाज पिता अब्दुल वाहिद खान 22 वर्ष फिरदोस नगर थाना आजाद नगर इंदौर वसीम रशीद खान 18 वर्ष निवासी कोहिनूर कॉलोनी आना आजाद नगर इंदौर फारुख पिता महबूब खान 23 वर्ष कोहिनूर कॉलोनी उवैस पिता जमाल खान 21 वर्ष खलवाड़ी मोहल्ला गाना सेंधवा जिला बड़वानी लालू पिता यूनुस खान उम्र 19 वर्ष ग्राम लोहारदा हाल मुकाम कोहिनूर कॉलोनी इंदौर इकबाल पिता अब्दुल वहीद खान उम्र 22 वर्ष निवासी कोहिनूर कॉलोनी इंदौर के हैं। इनको पकड़ने में मुख्य भूमिका कांटा फोड़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह गौड़ उप निरीक्षक विजय सोनी सहायक उपनिरीक्षक पहलाद परमार सहायक उपनिरीक्षक नाहर सिंह आरक्षक अमित नाहर सुधीर सुरेश राहुल धर्मेंद्र भूपेंद्र की अहम भूमिका रही है। एक बड़ी गैंग पुलिस के हाथ लगने से कहीं अपराध होने से पहले ही बच गए यह डकैत गिरोह लंबे समय से वारदात करता आ रहा था।
-

भोपाल में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवास का खाता खुला मिला पहला मेडल
देवास का खाता खुल गया देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन को पहला मैडल प्राप्त हुआ । 58वी राज्य स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप भोपाल में चल रही है। जिसमें 5000मीटर में तनू गवाटिया ने ब्रोन्ज मैडल देवास को दिलाया। कोच CSM जितेन्द्र गोस्वामी जिनके कोच है और दिन रात खिलाड़ियों के लिए मेहनत कर युवा पीढ़ी का भविष्य संवार रहे हैं। 🇮🇳🇮🇳जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳
-

देवास में एक चिकित्सक को हनी ट्रैप ब्लैक मेलिंग करने के आरोप में एक महिला और दो चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में प्रकरण दर्ज
देवास में शहर कोतवाली थाने में एक चिकित्सक की रिपोर्ट पर 2 डॉक्टर और एक राजस्थान भीलवाड़ा की महिला के खिलाफ ब्लैक मेलिंग हनी ट्रैप का मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर पवन चिलोरिया जिनका सिविल लाइन में नर्सिंग होम है। उनकी रिपोर्ट पर राजस्थान में रहने वाली महिला जोया मोनिका डेबिट और देवास के चिकित्सक डॉक्टर संतोष दाभाड़े और ठाकुर के चिकित्सक महेंद्र गालों दिया पर धारा 384 120 बी में प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है इस प्रकरण में वकील और चिकित्सक भी सामने आ रहे हैं जिसकी जांच हो रही है जांच के बाद कि पूरा मामला सामने आएगा अभी तो लाखों की ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने में दो चिकित्सक और एक महिला के खिलाफ कोतवाली में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है अभी मामला और बाकी है देखते रहिए कलयुग टाइम्स।
-

देवास जिले कि एथलेटिक्स कि टीम भोपाल के लिये रवाना हुई
देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री अनिल श्री वास्तव जी ने जानकारी देते हुये बताया कि 58वी राज्य स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 14वर्ष /16वर्ष/ 18वर्ष/20वर्ष /से कम बालक/ बालिकाओं वर्ग का आयोजन भोपाल मै 20 और21अगस्त तात्या टोपे स्टेडियम में किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कि टीम भोपाल के लिये रवाना हुई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडी मयंक तामोड 100मी 300मी तनु गवाटिया 5000मी 1500मी पूनम सविता 400मी 400मी हेडल्स लक्ष्मी पर्वत 300मी 800मी इकरा अनशारी 1500मी अरविंद गोयल 5000मी दिपाली मालविया 400मी हेडल्स रिया गुप्ता लोगं जम्प 600मी अननिया गिरडे 60मी 600मी खुशबू प्रजापति 60मी 600मी हिमांशु 60मी 600मी कुलदिप गोस्वामी 800मी विश्वास गोला फेंक 600मी राजू यादव 5000मी 3000मी स्टेपलचेस जिज्ञासा सोनी 800 चेतन चौहान 60मि 600 मि रेगन निमामा 2000मीटर राजकुमार बागड़िया 3000 मीटर कोच CSM जितेन्द्र गोस्वामी के नेतृत्व में। सभी खिलाड़ियों को राजीव श्री वास्तव जी एवं रागिनी चौहान अरुण कुशह वंशी जी ने शुभकामनायें और आशीर्वाद दिया। कि देवास को ज्यादा से ज्यादा मेडल प्राप्त हो।




