देवास जिले में भारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है जिला कलेक्टर द्वारा 22 अगस्त को अवकाश घोषित करने के बाद आज की स्थिति देखते हुए 23 अगस्त मंगलवार को भी पूरे जिले में स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर द्वारा बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जिले में अवकाश के आदेश दिए हैं कुछ ही देर बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया जाएगा। जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने मोबाइल से बातचीत पर उन्होंने बताया।
Category: विशेष
-

देवास कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई ,देवास जिले की जनपद पंचायत टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत खेडा माधोपुर के सरपंच मुजाहिद उर्फ मंजूर खान के विरूद्ध म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम अंतर्गत की गई कार्यवाही, तत्काल प्रभाव से सरपंच को निलंबित किया, सरपंच भांग तस्करी का आरोपी भी है। और इंदौर में रासुका भी हो चुकी है
————- देवास 22 अगस्त 2022/ जिले की जनपद पंचायत टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत खेडा माधोपुर के सरपंच मो. मुजाहिद उर्फ मंजूर पिता रफीक खान के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण मान. न्यायालय में लंबित / विचाराधीन होने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध किये जाने से म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 39 (1) (क) के तहत मो. मुजाहिद खान को कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सरपंच के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
उल्लेखनीय है कि कार्यालय कलेक्टर, जिला इन्दौर के पत्र दिनांक 21 अगस्त 2022 से उनको पुलिस विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार सरपंच, ग्राम पंचायत खेडा माधोपुर जनपद पंचायत टोंकखुर्द, जिला देवास के मो. मुजाहिद उर्फ मंजूर पिता रफीक खान के विरूद्ध आपराधिक धाराओं में विभिन्न प्रकरण माननीय, न्यायालय में लंबित / विचाराधीन होने से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के अंतर्गत दिनांक 16.08.2022 से निरूद्ध करने की कार्यवाही की गई है। उनके पत्रानुसार संबंधित सरपंच के विरूद्ध म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत जिला देवास द्वारा कार्यवाही की गई हैं। जारी आदेश में उल्लेख है कि विहित प्राधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग सोनकच्छ द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2022 से श्री मो. मुजाहिद उर्फ मंजूर पिता रफीक खान के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण माननीय न्यायालय में लंबित / विचाराधीन होने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध किये जाने से म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 39 (1) (क) के तहत मो. मुजाहिद उर्फ मंजूर पिता रफीक खान को सरपंच, ग्राम पंचायत खेडामाधोपुर के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मो. मुजाहिद खान पिता रफीक खान का सरपंच के पद पर लोकहित में बने रहना अवांछनीय होने से म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के अंतर्गत विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास द्वारा प्रकरण दर्ज किया।
ज्ञात हो कि सरपंच भांग की तस्करी का आरोपी है और इंदौर में इसके ऊपर रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है और इसके पास ढाई सौ बीघा जमीन उसी गांव में है इसका भय ग्रामीणों में है जिसके चलते ही इसकी शिकायत उच्च स्तर तक की गई थी।
-

देवास धरोहर छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन
देवास। गत 19 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित देवास धरोहर छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन हुआ। मोहनसिंह राजपूत के चित्रों की इस प्रदर्शनी के समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया थीं। अध्यक्षता उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह बघेल ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर थे। अतिथियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा श्री राजपूत के चित्रों की प्रशंसा की। समापन अवसर पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने छायाचित्र प्रदर्शनी को निहारा तथा सराहना की। इस अवसर पर राजेश परमार, मुकेश देवतवाल, पत्रकार अनिल सिकरवार, रईस खान, अमितराव पवार आदि उपस्थित थे।
-

जिला अधिकारियों की लापरवाही पर कलेक्टर हुए सख्त, वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश ———- सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही करने वाले जिले के 08 जिला अधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी जाएं-कलेक्टर श्री शुक्ला ——- कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित
————- देवास / सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण न करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज समय सीमा संबंधी बैठक में सख्ती दिखाते हुए 08 जिला अधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि जिले के अधिकारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तथा सीएम हेल्पालन सहित अन्य कार्य में लापरवाही देखी जा ही है। यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अपने कार्य पूरी तरह से सुधार लाएं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारीगण अच्छे से समझ लें, अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारीगणों द्वारा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने समय-सीमा संबंधी लंबित पत्र के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। इन अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश कलेक्टर श्री शुक्ला ने सिविल सर्जन, कृषि विभाग के जिला अधिकारी, वाटर रिर्सोस डिपार्टमेंट, सामाजिक न्याय, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, जनजातिय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए और कहा कि अपने कार्य में सुधार लाएं, अन्यथा और कार्रवाईयां की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का दो दिन में अभियान चलाकर निराकरण करें कलेक्टर श्री शुक्ला ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का अभियान चलाकर दो दिन में निराकरण करें। सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। अधिकारी अपने विभाग की शिकायतें अन्य विभाग में ट्रांसफर न करें, अधिकारी स्वयं समय-सीमा में शिकायत का निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समय-सीमा संबंधी प्रकरणों को भी शीघ्र निराकृत करें। इन अधिकारियों का कार्य संतोषजनक नहीं होने पर जताई नाराजगी बैठक में परिवहन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत, ऊर्जा विभाग, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर श्री शुक्ला ने नारागजी व्यक्त की। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपने कार्य में तेज गति लाएं और कार्य में सुधार करते हुए कार्य की प्रगति की रिपोर्ट दें। पेंशन संबंधी लंबित प्रकरणों को निराकरण करें बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने पेंशन संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने पेंशन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिस भी विभाग के पेंशन का प्रकरण हैं उसे 30 अगस्त तक पूर्ण कर लें। इस कार्य में गति लाएं ताकि पेंशनरों की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिले में मतदाता के वोटर आईडी में आधार नम्बर ऑनलाइन (फार्म 6-बी) और बीएलओ के माध्यम से करें दर्ज कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा जिले में मतदाताओं के आधार नम्बर की जानकारी को ऑनलाइन (फार्म 6-बी) के माध्यम से दर्ज करने की कार्यवाही करें। आधार नम्बर की जानकारी को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करें। मतदाता आधार नम्बर की जानकारी को दर्ज करने संबंधी जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओं से भी सम्पर्क कर सकते है। जिले के मतदाता आधार नम्बर को डाटा में दर्ज करने का कार्य ऑनलाइन एनवीएसपी, वोटर हेल्पलाईन एप, गरूडा एप, वोटर पोर्टल (NVSP, Voter Helpline App, GARUDA APP, Voter Portal) तथा ऑफलाइन (फार्म 6-ख) दोनो पद्धति से कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन https://voterportal.eci.gov.in तथा https://nvsp.in आवेदन कर सकते है बैठक में बताया गया कि जिले के नये मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अब साल भर इंतजार नहीं करना पडेगा। युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 1 अक्टूबर को अपना नाम अगले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। युवा ऑफलाइन आवेदन तहसील कार्यलय, मतदाता सहायता केन्द्र और बूथ लेवल अधिकारी को दे सकते है। ऑनलाइन आवेदन https://voterportal.eci.gov.in तथा https://nvsp.in आवेदन कर सकते है। मतदाताओं को नाम जोडने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉम-7, आधार की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए फॉम-6बी तथा मतदाता सूची में संशोधन, वोटर कार्ड में बदलाव के लिए फॉम-8 भरना होगा। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 पर सम्पर्क कर सकते है। सहकारिता विभाग में नई समिति का गठन करें बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में रोजगारमूलक गितिविधियों के लिए नई समिति का गठन करें। समिति में 21 सदस्य होंगे, जिसमें 33 प्रतिशत महिलाएं समिति की सदस्य होंगी। बैठक में भारतीय मानक ब्यूरो ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ब्यूरो की मानक गतिविधियों एवं कार्य से अवगत कराया।
-

भारी बारिश के कारण स्कूलों में रहेगा अवकाश
दिनांक 22 अगस्त, सोमवार को समस्त शासकीय ,अशासकीय संस्थाओं में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया जाता है । कलेक्टर सर द्वारा आदेशित। जिला शिक्षा अधिकारी, देवास द्वारा इसकी पुष्टि की गई है देर रात के कारण प्रिंट आदेश जारी नहीं हो सका है।
-

विश्वहिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी बहनों ने पुलिस अधिकारीयों को बांधे रक्षासूत्र
रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी बहनों द्वारा गुरुवार को कोतवाली थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारीयों को रक्षासूत्र बाँधे गए । दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका संजना सिंह राजपूत ने बताया कि जो पुलिस अधिकारी हमारी सुरक्षा में मुस्तेद रहकर हमारी सुरक्षा करते है उनको राखी बांधकर हमें गर्व महसूस होता है। इस अवसर पर संजनासिंह राजपूत, निवेदीसिंह राजपूत, नैना सांगते, कोमल सोनी, निकिता, महक पवार आदि बहनें उपस्थित थी ।
-

विजयनगर के जघन्य हत्याकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर की हत्या क्षेत्र मे था दहशत का माहौल, हत्या के मुख्य आरोपी पर है कई प्रकरण दर्ज
पुरानी रंजिश पहले दोस्ती में बदल ली और फिर दुश्मनी में बदल गई। सिविल लाइन थाना अंतर्गत विजयनगर में 18 अगस्त को कुछ लोग एक घर में जब चंदा मांगने गए थे। तब वहां पर अंकित बेस की खून से सनी लाश मिली थी जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल था। अंकित बेस तारा सोनी के घर में अपने चाचा के साथ किराए से रहता था ।जिसकी पूर्व में इन युवकों से दुश्मनी थी जिसका बदला खून के रूप में उन्होंने लिया और हत्यारे भी अज्ञात थे। अंकित की हत्या बेरहमी से की थी। पुलिस सिविल लाइन द्वारा सीसीटीवी फुटेज मोबाइल लोकेशन और सब और अपनी टीम फैलाकर आखिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन युवकों ने मिलकर अंकित की हत्या की थी जिसमें दो बालिग और एक नाबालिग है। आरोपी मनीष पिता शैलेंद्र कारपेंटर उम्र 25 वर्ष निवासी गौरव नगर विजयनगर दूसरा आरोपी मुकुल पिता प्रकाश भाटी उम्र 24 वर्ष बीमा अस्पताल परिसर का रहने वाला है तीसरा आरोपी नाबालिग है। तीनों आरोपी के पास से पुलिस ने तीन धार धार चाकू एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मनीष कारपेंटर अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है जिसके खिलाफ सिविल लाइन में पहले से ही पांच प्रकरण दर्ज है इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका टीआई संजय सिंह, उप निरीक्षक कपिल नरवरे, यश नाईक ,सरदार मंडलोई ,गणेश लाल जटिया दीपेंद्र सिंह, प्रकाश राजोरिया ,प्रधान आरक्षक लेखराज ,रवि पटेल साइबर सेल शिव प्रताप सिंह सचिन चौहान ,अरुण चावड़ा, पंकज अजनोदीया ,शुभम कश्यप, विनय की प्रमुख भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने 1 घंटों में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने पर पूरी टीम को नगद इनाम की घोषणा की है।



