देवास। छायन से मुंगावदा करीब 3 किलोमीटर मार्ग कच्चा होने से खेती किसानी करने वाले किसानों एवं इस मार्ग से सीधे उज्जैन जाने वाले राहगीरों को असुविधा हो रही है। कीचड़ के कारण बरसात के समय कीचड़ में निकलना मुश्किल हो जाता है। समस्या को लेकर सरपंच यूनियन संघ के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह चंदाना, समाजसेवी पिरु सिंह ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवर सिंह बघेल को अवगत कराया। जनहित से जुड़ी इस विकट समस्या की गंभीरता को देखते हुए श्री बघेल ने मौका मुआयना किया व कार्य योजना बनाकर जिला पंचायत से स्वीकृति कराकर शीघ्र ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इसी रास्ते पर श्मशान भी हैं। मार्ग कच्चा व कीचड़ युक्त होने से शव यात्रा निकालने में भी काफी मशक्कत करना पड़ती है। श्री चंदाना ने बताया कि इस मार्ग से चंदाना, छायन, मुंगावदा के किसानों को अपनी उपज लाने ले जाने में भारी फजीहत हो रही है। खासकर बारिश के समय खरीफ फसल सोयाबीन मक्का आदि फसलों को खेत से घर तक लाने के लिए वाहन खेत तक नहीं पहुंचते कीचड़ में ही फस जाते हैं। करीब 15 गांव के सैकड़ों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। यह मार्ग सिगावदा होते हुए सीधा उज्जैन को जोड़ता है। अगर यह मार्ग बन जाता है तो किसानों को एवं आम राहगीरों को सुविधा होगी ।
Category: विशेष
-
जिले में देवास और सोनकच्छ अनुभाग क्षेत्र में दशहरे का दूसरा दिन 06 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश
———- देवास, 04 अक्टूबर 2022/ जिले में दशहरे का दूसरा दिन 06 अक्टूबर गुरूवार को अनुभाग क्षेत्र देवास और सोनकच्छ में स्थानीय अवकाश रहेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा वर्ष-2022 के लिए देवास जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए है। दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 25 अक्टूबर मंगलवार को संपूर्ण जिले में अवकाश रहेगा। यह घोषित स्थानीय अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे।
-

स्कूल संचालक की पत्नी ने लगाई फांसी
– तुलजा विहार कालोनी में स्थित ग्रेट एंजल स्कूल में महिला ने लगाई फाँसी,मृतिका का नाम निशा रघुवंशी…. मृतिका स्कूल के संचालक आशीष रघुवंशी की की पत्नी है। मौके पर पहुँची BNP थाना पुलिस ने शव को निचे उतारा,शव को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है पुलिस ने प्रकरण जांच में लिया है।
-

देवास जिला सरकारी अस्पताल के स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की करायी नार्मल डिलेवरी, मां और बच्चें सभी स्वस्थ
———– देवास, अब सरकारी अस्पताल भी पूर्ण सुविधा युक्त होकर अच्छी सेवा दे रहे हैं आमतौर पर ऑपरेशन से डिलीवरी सामान्य बात है लेकिन अगर 3 बच्चे के बाद भी सामान्य डिलीवरी हो तो बात ही अलग है ऐसा ही जिला अस्पताल देवास के स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की नार्मल डिलेवरी करायी। मां और बच्चें सभी स्वस्थ है। पहले बच्चे का वजन 1.18 किलोग्राम, दूसरे बच्चे का 1.18 किलोग्राम तथा तीसरे बच्चे का 1.08 किलोग्राम है। सभी पूर्ण स्वस्थ है इनको ऑब्जरवेशन में एस.एन.सी.यू. में रखा गया है। जिला चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डॉ अजय पटेल ने बताया कि 02 अक्टूबर को खटाम्बा निवासी श्रीमती मुस्कान पति नवीन उम्र 22 वर्ष इनकी प्रथम डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया गया पेट में तीन बच्चे हैं। इनकी नार्मल डिलेवरी हो सकती है। ड्यूटी पर नर्सिग ऑफिसर श्रीमती डिम्पल गुप्ता और सुजाता मेश्राम द्वारा सफलतापुर्वक (ट्रिपल) दो बालक और एक बालिका की डिलेवरी कराई गई। एस.एन.सी.यू. चिकित्सक डॉ कार्तिक एवं नर्सिंग ऑफिसर सोम्या द्वारा बच्चो की स्वास्थ्य जॉच की गयी। जिला अस्पताल देवास में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से प्रसव के लिए आते हैं। अस्पताल मे प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। जिसमे सामान्य एवं ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव किये जा रहे है।
-
पूर्व मंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देवास। अपने जन्मदिन पर स्वागत और अपार की जगह कॉपी पुस्तक उपहार में लेकर उनको वर्ष भर जरूरतमंदों को बांटने वाले पूर्व मंत्री दीपक जोशी का सेवा कार्य सतत जारी है जिले के ग्राम श्यामपुरा पो. पांडू तालाब में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व लोक गायक तारा सिंह डोडवे का जन्म दिवस मनाया गया। इस श्री डोडवे द्वारा व पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी द्वारा विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन भी हुआ। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों ने शुगर की जाँच कराई। शिविर में डॉ. धीरपसिंह चौहान, डॉ. नारायण पसाया, फार्मासिस्ट अनिल परमार के द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शिक्षामंत्री दीपक जोशी सम्पूर्ण समय उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा उदयनगर नगर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ जीवन सिंह दांगी, भाजपा कोषाध्यक्ष आनन्द जैन, जामसिंह सोलंकी, दिवडिय़ा सरपंच बादल मुजाल्दे जी, सीतापुरी सरपंच तुकाराम परिहार, पूर्व सरपंच मायाराम नरगावे, स्थानीय ग्राम श्यामपुरा सरपंच, हुकम गेहलोद, स्थानीय घरकिया सिसोदया, रामसिंह बामणिया, जगदीश सिसोदिया, महेश सोलंकी आदि वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-

यह वार्ड अब कहलाएगा पिंक वार्ड गांधी जयंती पर महापौर ने की घोषणा, वार्ड में सभी कार्य महिलाएं ही करेंगी – क्यूआर कोड की लांचिंग भी हुई
देवास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत मल्हार स्मृति ऑडिटोरियम में नगर निगम ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वच्छता अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 को पिंक वार्ड घोषित किया गया व क्यू आर कोड की लांचिंग की गई। इस दौरान प्रतिभाशाली बच्चों एवं सफाईमित्रों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वार्ड 10 को पिंक वार्ड बनाने की घोषणा महापौर गीता अग्रवाल ने की। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि इस वार्ड में सभी अधिकारी-कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। वार्ड में कचरा वाहन चालक, हेल्पर महिलाएं होंगी। सफाई का कार्य भी महिलाओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिंक वार्ड का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक द्ष्टिकोण से भी मजबूत करना है। महिला सफाई कर्मचारियों की मॉनीटरिंग के लिए वार्ड दरोगा, वार्ड प्रभारी, वार्ड एसआई भी महिलाएं नियुक्त की जाएगी, ताकि वार्ड की समुचित सफाई व्यवस्था की जा सके। कार्यक्रम के दौरान क्यू आर कोड की लांचिंग की गई। इसके माध्यम से वार्ड से निगम संबंधी जानकारी मिलेगी और नागरिक अपनी समस्या का निराकरण करवा सकेंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है और पूरे देश-प्रदेश व शहर में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। निगम स्वास्थ्य समिति प्रभारी धर्मेंद्रसिंह बैस ने कहा कि देवास के लिए गौरव की बात है कि क्यू आर कोड की लांचिंग की गई। शहरवासी देवास को स्वच्छता में नंबर वन बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय ने भी संबोधित कर क्यू आर कोड संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने नशामुक्ति अभियान अंतर्गत उपस्थितजनों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ध्वनिल नाट्य संस्था के कलाकारों ने स्वच्छता मित्र नाटक का मंचन भी किया। कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर सैय्यद मकसूद अली, महेश सोनी, पार्षद राजेश यादव, अर्पणा आशुतोष जोशी, अकिला अजबसिंह, ऋतु सवनेर, निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, अरुण तोमर, विशाल जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया। सम्मान भी किया- कार्यक्रम में वेस्ट टू आर्ट एवं रंगोली आर्ट प्रतियोगिता में 29 बच्चों का सम्मान प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंटकर किया गया। इसी प्रकार स्वच्छता में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 67 सफाई मित्रों का सम्मान भी अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंटकर किया गया।
-

(रोजगार की खबर ) जिला रोजगार कार्यालय देवास में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव 03 अक्टूबर को
—————- देवास 02 जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स चतुर्थ मंजिल देवास में 03 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 02 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव में देवास की निजी कम्पनियों द्वारा 20 पद कम्पयूटर पद एवं अन्य कम्पनियों से विभिन्न पदो के लिए भर्ति की जायेगी। जिसके लिये योग्यता बीसीए, स्नातक एवं हायर सेकण्डरी पास है। इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते है।
-

(रोजगार खबर ) जिला रोजगार कार्यालय देवास में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव 03 अक्टूबर को
—————- देवास जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स चतुर्थ मंजिल देवास में 03 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 02 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव में देवास की निजी कम्पनियों द्वारा 20 पद कम्पयूटर पद एवं अन्य कम्पनियों से विभिन्न पदो के लिए भर्ति की जायेगी। जिसके लिये योग्यता बीसीए, स्नातक एवं हायर सेकण्डरी पास है। इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते है।


