Category: विशेष

  • *क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज मध्यप्रदेश शासन की ओर से राजकीय अतिथि घोषित किया गया

    *क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज मध्यप्रदेश शासन की ओर से राजकीय अतिथि घोषित किया गया

    ** दिगंबर जैन परंपरा के विख्यात जैन संत क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीकसागर सागर जी महाराज को 9 नवंबर को मध्य प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुनि श्री को मध्य प्रदेश का राजकीय अतिथि की घोषणा की जिसकी उक्त जानकारी मुनि श्री के निजी प्रवक्ता अरविंद जैन को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक द्वारा प्रदान की गई। सूचना मिलते ही संपूर्ण भारतवर्ष के जैन समाज में हर्ष का वातावरण है। जैन समाज द्वारा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • अधिक राशि के बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस जनों ने की अधीक्षण यंत्री से भेंट देवास

    अधिक राशि के बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस जनों ने की अधीक्षण यंत्री से भेंट देवास

    शहर में जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तभी से देवास शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई राशि के बिजली के बिल मिल रहे हैं जिसकी शिकायत आज सबसे ज्यादा आ रही है ।वहीं बिजली के बिल पेपर लेस हो जाने से लोगों को अब s.m.s. के माध्यम से बिजली बिल की सूचना दी जा रही है जो अनेक उपभोक्ताओं तक पहुंच ही नहीं रही है। साथ ही जो उपभोक्ता बिजली बिल की राशि रिश्तो में भरना चाहते है उन्हें विद्युत मंडल के द्वारा पेपर पर बिल की प्रति निकालकर नहीं दिए जाने से भी बिजली उपभोक्ता में रोष है कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि बिजली संबंधी अनेक मुद्दों को लेकर बुधवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में अधीक्षण यंत्री श्री आर सी जैन से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की उनसे कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के पहले डिजिटल सामान्य मीटर घरों पर लगे थे तब अत्याधिक राशि के बिल आने की शिकायत इतनी नहीं थी लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बड़ी संख्या में लोग अत्याधिक राशि के बिल आने की शिकायत कर रहे हैं शहर के करीब 50 हजार विधुत उपभोक्ताओं को 2 दो हजार रुपए तक के बिजली के बिल दिए गए हैं स्मार्ट मीटर पर से बिजली उपभोक्ताओं का भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है । साथ ही उपभोक्ताओं को शासन की योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जो बिजली उपभोक्ता अपने बिल की राशि किस्तों में भरना चाहता है उसे बिजली का बिल चाहिए लेकिन अब पेपर लेस बिजली के बिल की व्यवस्था होने से उसे पेपर पर बिल नहीं मिल पा रहा है। जब वह उपभोक्ता विद्युत मंडल के कार्यालय में अपने बिल की प्रति मांगता है तो उसे मना कर दिया जाता है । ऐसे में उपभोक्ता अपने बिल की राशि कैसे जमा करेगा ,कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सबसे पहले आप ऐसे प्रयास करें कि स्मार्ट मीटर को लेकर जो लोगों में अविश्वास की भावना पैदा हुई है उसका समाधान करें, बिल में आ रही अधिक राशि को लेकर उपभोक्ता के साथ आपके अधिकारी बात कर उनका निराकरण करें । जिन्हें पेपर पर बिल चाहिए उन्हें पेपर पर बिल दिया जाए एवं बिल की राशि उपभोक्ता चाहता है तो रिश्ते में की जाए । इसी के साथ उन्हें बताया कि अनेक उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उनके बिल में दी गई ड्यू डेट की तारीख के पहले ही बिजली बंद कर दी जाती है । सारी समस्या सुनने के बाद अधीक्षण यंत्री श्री जैन ने कहा कि स्मार्ट मीटर सीधे-सीधे कंप्यूटराइजेशन के माध्यम से लगाए गए हैं उपभोक्ता को कहीं उसमें गड़बड़ी दिखती है तो वह विभाग में उसकी सूचना दें दे हम अवश्य जाँच करवायेगे वही हमने विद्युत मंडल कार्यालय में बड़े प्रिंटर मंगवा दिए हैं जहां पर उपभोक्ताओं को पेपर का बिल अगर वह चाहता है तो मिल जाएगा। अधीक्षण यंत्री यह बात मानने को तैयार ही नहीं थे कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से अधिक राशि के बिल उपभोक्ताओं को मिल रहे हैं कांग्रेस नेताओं ने कहा किआप कहे तो हम सर्वे करवाकर उपभोक्ताओं की शिकायत की सूची आपको उपलब्ध करा सकते हैं। इस पर अधीक्षण यंत्री चुप्पी साध गए इस का उनके पास उत्तर नही था , कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आप माने या ना माने लेकिन इस स्मार्ट मीटर की वजह से लोगों को बिल तो अधिक मिल ही रहे हैं प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन सुधीर शर्मा प्रदीप चौधरी नरेंद्र यादव अनिल गोस्वामी प्यारे मियां पठान राहुल पवार अनुपम टोप्पो इम्तियाज शेख भल्लू सूरज सिंह चावड़ा रोहित शर्मा संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख़ डॉक्टर मुन्ना सरकार आनिल नागर ईश्वर हरोड़े इरफान कुरैशी मीनू दरबार कल्याण सिंह पवार यूनुस मैव नौशाद पठान दुष्यंत पांचाल जीपी डोंगरे दिलीप सिंह गुल्लू मंघानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

  • नवागत कलेक्टर गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया

    नवागत कलेक्टर गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया

    नवागत कलेक्टर ऋषव गुप्ता जी ने किया कार्यभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला देवास से रिलीव हुए देवास में कलेक्टर ऋषव गुप्ता इंदौर, स्मार्ट सिटी में सीओ से स्थानांतरित होकर आए हैं। वे पूर्व में मंदसौर जिला पंचायत सीओ रह चुके हैं सन 2014 की बेच के आईएएस अधिकारी है और पूरे भारत में इनकी 27 वी रैंक लगी थी ।युवा कलेक्टर से देवास जिले की जनता को बहुत कुछ विकास कार्य अच्छा होने की उम्मीद है।

  • बैंक नोट प्रेस परिवार द्वारा आचार्य अभय यादव जी का सम्मान , आचार्य जी को ज्योतिष भूषण सम्मान से किया गया सम्मानित

    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल के तत्वावधान में , ज्योतिष विचार मंच के द्वारा आचार्य अभय यादव जी को ज्योतिष भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्योतिषाचार्य श्री यादव का बैंक नोट प्रेस परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया, उक्त अवसर पर श्री आनन्दी लाल जी, ए यस कुमरे जी, बी लाकरा जी, श्री वी की गुप्ता जी कट्रोल अधिकारी, राष्ट्रीय कवि ओम प्रकाश यादव जी, विक्रम जी सिंह, नवनीत जी ठाकुर,, भूपेन्द्र सिंह, रामलाल जमले जी, मांगीलाल जी, मीठा लाल जी, संदीप सरकार , अरूप रतन मइति, विशाल कुलकर्णी, सी शंकर, अमित पांडेय, श्री राग, विनय चौधरी, किरन जुबेकर, अभिनव कुमार, बिबिश के पी, विनोद मीणा, रविन्दर यादव, अनुज चोरे, अनुज वर्मा, अनुराग पटेल, नियंत्रण विभाग से विक्रम जी ठाकुर, मनोहर यादव जी, संदीप चौधरी, देवब्रत पोरवाल, लीला राम , सुमित पाटिल,रितेश श्रीवास्तव , रामविजय यादव, लालचन्द्र विश्वकर्मा, विनोद साहू आदि कामगार बंधुओं द्वारा श्री यादव का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित पांडेय द्वारा किया गया, आभार राहुल मालवीय द्वारा व्यक्त किया गया ।

  • *एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की दबंग जोड़ी दरोगा हप्पू सिंह और रज्जो देव दीपावली के दौरान काशी नगरी पहुंचे*

    *एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की दबंग जोड़ी दरोगा हप्पू सिंह और रज्जो देव दीपावली के दौरान काशी नगरी पहुंचे*

    एण्डटीवी का ‘घरेलू कॉमेडी‘ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक है। तेल से चुपड़े बालों, जिसकी एक घुंघराली लट उसके सिर पर बिल्कुल परफेक्ट तरीके से आकर बैठती है, से लेकर पान की लाली से सने होंठ, जो उसकी मूंछों को बेहतरीन तरीके से दिखाते हैं, तक दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) की मजाकिया छवि ने दर्शकों को खूब हंसाया है। इस शो में दरोगा हप्पू सिंह, उसकी ‘दबंग दुल्हनिया‘ राजेश (कामना पाठक), हप्पू की जिद्दी मां कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) और हप्पू एवं राजेश के नौ शरारती बच्चों के मजाकिया कारनामों को एक मजेदार कहानी के रूप में पिरोया गया है। इस बेहद मशहूर दबंग जोड़ी ने देव दीपावली के दौरान काशी नगरी की सैर की, जहां पर उन्होंने विभिन्न घाटों की यात्रा का आनंद उठाया, गंगा नदी के किनारे नाव की सवारी के मजे लिये, मुंह में पानी भर देने वाले स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा और शहर के मशहूर स्टोर्स पर जमकर खरीदारी भी की। वाराणसी की अपनी यात्रा के बारे में बताते हुये योगेश त्रिपाठी ऊर्फ दरोगा हप्पू सिंह ने कहा, ‘‘सभी काशी वासियों को देव दीपावली के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें! हमारे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के उत्तर प्रदेश में ढेरों प्रशंसक हैं और यही कारण है कि हमने अपने दर्शकों से मिलने एवं उनसे बातें करने के लिये घाटों के शहर वाराणसी आने का फैसला किया। वाराणसी भारत के प्राचीन शहरों में से एक है और यहां पर कई विश्व-प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो लाखों भक्तों को आकर्षित करते हैं। और यहां पर आने के लिये देव दीपावली से बेहतर अवसर और क्या हो सकता था, जब आप अनूठे एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाले जश्न को देख सकते हैं। हम जहां भी गये, हमारे प्रशंसकों ने हमारे मजेदार डायलॉग्स और मेरे कैचफ्रेजेज-अरे दादा! बोलकर हमारा स्वागत किया, जिसे सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं दर्शकों का आभारी हूं, जिन्होंने हमारे काम की हमेशा सराहना की और हम उम्मीद करते हैं कि हम ऐसे ही मजेदार कहानियों से अपने दर्शकों का आगे भी मनोरंजन करते रहेंगे। यहां के मशहूर मंदिरों की सैर, स्ट्रीट फूड का आनंद और खरीदारी एवं घाटों पर नावों की यादगार यात्रा के दौरान हमने हमारे दर्शकों से परस्पर संवाद करते हुये बेहतरीन समय बिताया। हमने यहां के स्वादिष्ट पकवानों, जैसे कि टमाटर चाट, लिट्टी चोखा और कुल्हड़ की चाय के भी मजे लिये। शिव की नगरी ने मुझे एक बार फिर मोहित कर दिया। हालांकि, मैं दूसरी बार वाराणसी आया हूं। लेकिन अभी भी मेरा मन नहीं भरा है। और मैं यहां पर बार-बार आता रहूंगा। हर हर महादेव!‘‘ पहली बार वाराणसी आईं कामना पाटक ऊर्फ राजेश सिंह ने अपने अनुभव बताते हुये कहा, ‘‘ ‘‘हमारे सभी दर्शकों को देव दीपावली की बहुत सारी शुभकामनायें! हमारे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ ने हप्पू सिंह, उसकी दबंग दुल्हनिया रज्जो और उनकी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग तथा कनपुरिया स्टाइल में डायलॉग्स के साथ मजेदार नोंक-झोंक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और उनका पसंदीदा शो बन गया है। इसलिये, इस साल हास्य की अतिरिक्त खुराक देने और शहर के त्योहारी आनंद का मजा लेने के लिये हमने हमारे दर्शकों से मिलने और बातें करने के लिये काशी आने का फैसला किया। मैंने वाराणसी के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था, लेकिन कभी भी यहां आने का मौका नहीं मिल पाया। मैं पहली बार यहां आई थी और यहां की संस्कृति, लोगों, खान-पान, शॉपिंग और पूरे माहौल को देखकर मंत्रमुग्ध रह गई। वाराणसी में देखने के लिये बहुत कुछ है-यहां के घाटों से लेकर महलों और सुबह-सबेरे की नाव की सैर के अद्भुत नजारे, हर चीज बेमिसाल है। वाराणसी शाकाहारी लोगों के लिये स्वर्ग की तरह है, जहां पर आप बेहद सस्ते दामों में तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं। कचौड़ी, सब्जी, जलेबी और ठंडाई खासतौर से ऐसे व्यंजन हैं, जिनका स्वाद यहां आने के बाद आपको जरूर चखना चाहिये। मैं तो इस शहर की खूबसूरती और यहां के जश्न के माहौल में पूरी तरह से खो गई। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे काशी आने का मौका मिला। सड़क पर चल रहे लोगों ने हमें फौरन पहचान लिया और हमारा अभिनंदन किया। उनके प्यार और लगाव को देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गये थे। यह अनुभव जिंदगी भर में यादों में बसा रहेगा।‘‘ योगेश त्रिपाठी को दरोगा हप्पू सिंह और कामना पाठक को राजेश सिंह के रूप में देखिये, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!

  • कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का रहा  यादगार कार्यकाल

    कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का रहा यादगार कार्यकाल

    जिले में अधिकारी आते हैं चले जाते हैं कुछ विवादित रहते हैं कुछ टाइम पास और कुछ आर्थिक मामले में नाम कमा जाते हैं लेकिन कुछ है जो अपना कार्यकाल यादगार बना कर आम जनता में अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं ।ऐसे ही देवास मे कोरोना आपदा मे चंद्रमौली शुक्ला ने देवास कलेक्टर का कार्यभार संभाल कर आपदा के समय अपनी निर्णय क्षमता और कार्यशैली से चिकित्सा व्यवस्था संभाल कर विपरीत समय में पारी की शुरुआत की थी। और फिर देवास विकास के लिए कार्य योजना बनाकर उन्हें सार्थक रूप देने का प्रयास भी किया ।कभी खदानों के नाम से पहचाने जाने वाली शंकरगढ़ पहाड़ी को फिल्म सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयास और वहां पर माहौल तैयार करना ।देवास विकास प्राधिकरण कार्यालय चामुंडा कंपलेक्स बिल्डिंग का कायाकल्प कर उसी बिल्डिंग से देवास के नए स्वरूप को विस्तार देना, मिनी सुपर कॉरिडोर योजना हो या एयरपोर्ट नया औद्योगिक क्षेत्र साथ ही पुराने औद्योगिक क्षेत्र में जहां पर शासकीय जमीन पर अतिक्रमण से मुक्त करा कर स्पोर्ट पार्क तो कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की हमेशा याद दिलाता रहेगा। उज्जैन रोड फोरलेन मां चामुंडा टेकरी का कायाकल्प विकास कार्य के साथ देवास जिला चिकित्सालय अत्याधुनिक सुविधा के साथ नया स्वरूप देना और देवास में नवरात्रि महोत्सव में गौरव उत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाना इनके कार्यकाल में विधानसभा हाटपिपलिया उपचुनाव और पंचायत नगर निगम के चुनाव शांतिपूर्वक निपटने के साथ इनका कार्यकाल भी निर्विवाद इनकी व्यवहारिक और मिलनसार छवी, सकारात्मक सोच के कारण रहा है। जिला कलेक्टर के रूप में चंद्रमौली शुक्ला का कार्यकाल यादगार रहा इनको हमेशा एक अच्छे और विकासशील कलेक्टर के नाम से याद किया जाएगा।