Category: विशेष

  • 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, सर्वजातीय नि:शुल्क विवाह संस्कार कार्यक्रम आज

    51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, सर्वजातीय नि:शुल्क विवाह संस्कार कार्यक्रम आज

    देवास। रामी गुजराती माली धर्मशाला तोड़ी पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रारम्भ हुआ। साथ ही सर्वजातीय नि:शुल्क विवाह संस्कार का कार्यक्रम भी 4 मार्च आज से होने जा रहा है। आयोजक सोमेश्वर सोलंकी ने बताया कि दिनांक 2 मार्च से 5 मार्च तक चलने वाले गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसको लेकर गुरुवार 2 मार्च को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। माली धर्मशाला से चालू हुई। कलश यात्रा नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक जनता बैंक होते हुए यज्ञ स्थान पर पहुची। रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। इसी महायज्ञ के दौरान सर्वजातीय नि शुल्क विवाह आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमे समस्त जाती के लोग शामिल है। इस महायज्ञ की कलश यात्रा में लगभग 1 हजार महिला शामिल हुई, साथ ही गायत्री परिवार के सदस्य व समाज जन पत्रकार भी शामिल हुए।

  • प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में भी  देवास नंबर वन सोशल मीडिया आईटी सेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे सम्मानित

    प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में भी  देवास नंबर वन सोशल मीडिया आईटी सेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे सम्मानित

    कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला रैकिंग में प्रदेश में देवास जिले को प्रथम स्थान मिला है। 16 मार्च को श्री कमलनाथ जी देवास टीम को सम्मानित करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस में विपक्ष की भूमिका दमदार तरीके से निभाने वाली शहर कांग्रेस ने प्रदेश में आईटी और सोशल मीडिया पर भी नंबर मारा है। प्रदेश में कोई भी गतिविधि हो उस पर तत्काल प्रतिक्रिया और शहर में किसी भी मुद्दे पर तत्काल प्रतिक्रिया और उस पर कई बार प्रभावी कार्रवाई करने में शहर काग्रेस सफल रही है सही मायने में कहो तो विपक्ष क्या होता है और विपक्ष मैं अपनी भूमिका कैसे निभाना चाहिए यह प्रदेश के नेता देवास से भी सीख सकते हैं । ज्वलंत मुद्दे को या सामान्य सभी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुति के साथ आम जनता के बीच माहौल भी बनाना और पूरे अनुशासन के साथ विपक्ष का दायित्व निभाना। 16 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूरी टीम को सम्मानित करेंगे चलो अच्छा है हमारे देवास का नाम और विपक्ष में भी प्रदेश में नंबर वन पायदान पर है।

  • लाडली बहना योजना लागु होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, महापौर जनसुनवाई में समय परिवर्तन ,आवेदनों का हुआ निराकरण

    लाडली बहना योजना लागु होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, महापौर जनसुनवाई में समय परिवर्तन ,आवेदनों का हुआ निराकरण

    देवास/ महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान को नगर निगम परिसर मे एकत्रित होकर प्रदेश मे महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना लागु की गई जिसमे महिलाओ को 1 हजार रूपये प्रतिमाह योजना के अन्तर्गत नियमानुसार प्रदान किये जावेगें जिससे महिलाएं लाभन्वित होने पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियो द्वारा पटाखे चलाकर एवं मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी,भाजपा जिला मंत्री विनिता व्यास, महिला मोर्चा की महामंत्री वीणा महाजन, मंडल अध्यक्ष नितू जाधव, मधु शर्मा, ममता मोदी, मनोरमा सोलंकी, मोनिका शर्मा, माया तिवारी, प्रिया शर्मा मिना भावलकर आदि सहित महिला मोर्चा की पदाधिकरीगण उपस्थित रहीं साथ ही विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, प्रवीण वर्मा, राज वर्मा, मुकेश मोदी, बाबु यादव एवं संजय यादव के साथ लाडली बहना योजना लागु करने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उपस्थित सभी महिला पदाधिकारीगणो को भी शुभकामनाएं दी। महापौर जनसुनवाई मे 2 समस्या के आवेदनो का मौके पर ही हुआ निराकरण जन सुनवाई का समय मे हुआ परिवर्तन अब होगी दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक      देवास/ महापौर जनसुनवाई मे नागरिको ने अपनी निगम संबंधि समस्याओ को लेकर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को आवेदन देकर समस्याओ से अवगत कराया। वहीं महापौर जनसुनवाई मे 18 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 2 आवेदनो का मौके ही निराकरण करवाया, शेष आवेदनो पर उपस्थित अधिकारियो से समय सीमा मे कार्य करवाये जाने हेतु कहा। जनसुनवाई मे विभिन्न योजनाओ के प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। वहीं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा गत जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनो पर मानिटरिंग करते हुए अधिकारियो से चर्चा की जिसमे अधिकारियो द्वारा निराकरण की जानकारी भी दी। वही श्री अग्रवाल ने जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो पर आवेदनकर्ता से दूरभाष पर समस्या के निराकरण पर चर्चा की तथा समस्या के निराकरण होने पर अधिकारियो की प्रशंसा भी की गई। महापौर ने बताया की जन सुनवाई का समय पूर्व मे प्रात:11.30 से दोपहर 1. 30 बजे तक था जिसे अब परिवर्तन कर जनसुनवाई दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगी।

  • वार्ड क्रमांक 30, 31 ओर 32 में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा। भाजपा सरकार बढ़ा रही है महंगाई गैस और दूध के दाम से लोगों के जीवन पर पड़ेगा असर- श्री राजानी

    वार्ड क्रमांक 30, 31 ओर 32 में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा। भाजपा सरकार बढ़ा रही है महंगाई गैस और दूध के दाम से लोगों के जीवन पर पड़ेगा असर- श्री राजानी

    । देवास = देवास शहर में निकाली जा रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज गाजारा गियर्स चौराहे से शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात प्रारंभ हुई जो शिमला कॉलोनी ,गुरुद्वारा सिंधी कॉलोनी, रविशंकर शुक्ल नगर ,भोसले कॉलोनी ,बीएनपी मेन रोड ,ब्राइट स्टार स्कूल ,इंदिरा नगर ,उत्तम नगर ,आदर्श नगर, मेन रोड से गाजारा गियर चौराहा पर आकर समाप्त हुई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के अंतर्गत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं महिलाएं उपस्थित थी । गाजरा गियर्स चौराहा पर संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रोजाना महंगाई बढ़ा रही है आज ही घरेलू गेस के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है ।वही दूध दूध भी 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया जो कि अनुचित हे आज की सभा के माध्यम से हम मांग करते हैं कि शीघ्र ही घरेलू गैस पर बढ़े हुए दाम वापस किए जाएं वहीं प्रदेश सरकार दूध के मूल्य बार-बार बढ़ाए जाने को लेकर हस्ताक्षर करें एवं लोगों को राहत दिलाए । इसी के साथ कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि हम आपकी समस्याएं जानने के लिए आए हैं हम जानते हैं कि आप सब परेशान हैं भाजपा सरकार ने आपसे जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए लेकिन कांग्रेस हमेशा आपके साथ है और साथ रहेगी । इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन भगवान सिंह चावड़ा नजर शेख सुधीर शर्मा रमेश व्यास अनिल गोस्वामी संजय कहार प्रदीप बनाफर इम्तियाज सिद्दीकी जाकिर उल्लास शेख संतोष मोदी राहुल पवार प्रतीक शास्त्री सुनील सोलंकी साधना प्रजापति नंदकिशोर पोरवाल राकेश दरबार अनिल पटेल मुन्ना सरकार उमेश कहार ओम राठौर गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वार्ड के कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

  • स्वयं की स्वयं से मुलाकात करने में ही जीवन का असली आनंद है–प्रो डा समीरा नईम

    स्वयं की स्वयं से मुलाकात करने में ही जीवन का असली आनंद है–प्रो डा समीरा नईम

    बागली *स्वयं से स्वयं की मुलाकात मे ही जीवन का असली आनंद हैं और हम अपने अन्दर की बुराइयों को जलाकर अन्धेरी जिन्दगी को प्रकाशित कर सकते हैं*’     उक्त विचार राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश के आनंद विभाग के निर्देश पर आयोजित अल्प विराम कार्यशाला में विभाग की संभागीय समन्वयक प्रो डा समीरा नाईम ने स्थानीय जनपद पंचायत सभागृह मे व्यक्त किये। कार्यशाला को डॉ समीरा के साथ डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर राज्य आनंद संस्थान शाजापुर  श्री शिरिष सुमन शर्मा,  मास्टर ट्रेनर राज्य आनंद संस्थान श्री पवन परिहार आनंदम सहयोगी डॉ गजेंद्र शर्मा तथा सुश्री कृपाली राणा ने अल्प विराम के कारण अपने जीवन में आये परिवर्तन का बारी-बारी से सजीव चित्रण के साथ कार्यशाला को आगे बढाया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एस आर सोलंकी, जनपद सी ई ओ प्रभांशु सिंह, तहसीलदार विवेक सोनकर, नायब तहसीलदार अनिता बरेठा ,बी ई ओ एन पी सिंह, सी एम राईज प्राचार्य अय्युब खान आदि की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया ।      सहभागी आनंदक श्रीमती दाखा कारपेन्टर के द्वारा सुमधुर प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया।   सहयोगी संस्था अभिव्यक्ति मंच बागली के राकेश नागोरी व वारिस अली ने सहभागीयो की उपस्थिति दर्ज कर आवश्यक सामग्री प्रदान की।कार्यशाला में पूर्व से पंजीकृत शासकीय व अशासकीय 60 सहभागियों ने सहभागिता की इसमें अधिकांश महिलाओ की उपस्थिति थी। रोटी बैक बागली  तथा मातृशक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भी सराहनीय सहयोग रहा।   प्रशिक्षको के साथ सहभागियों के द्वारा भी अपने जीवन के अनुभव सुनाकर आगे इनसे ही प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।     कार्यशाला दो चरणों में प्रातः 10 बजे से 5:00 बजे तक संचालित की गई दोपहर 2-3 बजे तक भोजनावकाश हुआ।आनंद विभाग द्वारा उपलब्ध भोजन सभी ने सामूहिक ग्रहण किया।     विभाग द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में 20 फरवरी से 20 मार्च तक विकास खण्ड स्तर पर अल्प विराम कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं।    अभिव्यक्ति मंच संरक्षक प्रवीण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के अंत मे डॉ समीरा जी ने सभी का आभार माना।

  • नकल पर सख्त कलेक्टर,देवास जिले में हाईस्कूल परीक्षा  01 मार्च एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा  02 मार्च  से, नकल करने पर एफ आई आर दर्ज होगी जिसमें 3 वर्ष की जेल या 5000 का होगा जुर्माना

    नकल पर सख्त कलेक्टर,देवास जिले में हाईस्कूल परीक्षा 01 मार्च एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 02 मार्च से, नकल करने पर एफ आई आर दर्ज होगी जिसमें 3 वर्ष की जेल या 5000 का होगा जुर्माना

    देवास जिले में हाईस्कूल परीक्षा 01 मार्च एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 02 मार्च से —— परीक्षा के जिले में 104 परीक्षा केन्द्र बनाये, जिनमें हाईस्कूल के 20840 नियमित एवं स्वाध्यायी के 3951 परीक्षार्थी तथा हायर सेकेण्डरी के 18718 नियमित एवं 6011 स्वाध्यायी परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे ——- जिले के किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल करने या नकल करवाने पर होगी कार्यवाही ——– देवास 28 फरवरी 2023/ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र . भोपाल की हाईस्कूल परीक्षा 01 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2023 तक एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा दिनांक 02 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 01 अप्रेल 2023 तक आयोजित होगी । मंडल ने परीक्षा के जिले में 104 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिनमें हाईस्कूल के 20840 नियमित एवं स्वाध्यायी के 3951 परीक्षार्थी तथा हायर सेकेण्डरी के 18718 नियमित एवं 6011 स्वाध्यायी परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे । परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री जिले के निर्धारित थानों पर रखी गई है प्रश्न पत्र दिनांक को प्रत्येक थाने से गोपनीय सामग्री कार्यालय कलेक्टर जिला देवास के आदेश से नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में निकाली जावेगी । मंडल द्वारा जिले में गठित परीक्षा केन्द्रों में से विकासखण्ड देवास में 04 , सोनकच्छ में 03 टोंकखुर्द में 02 कन्नौद में 02 खातेगांव में 05 बागली में 02 कुल 18 परीक्षा केन्द्रों को अतिसंवेदनशील बनाया गया है तथा विकासखण्ड देवास में 02 , टोंकखुर्द में 01 बागली में 01 खातेगांव में 01 कुल 05 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील बनाया गया है । संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर मुख्य विषयों के प्रश्न पत्रों में कार्यालय कलेक्टर जिला देवास द्वारा प्रेक्षक ( आब्जेवर्स ) नियुक्त किये गये है नियुक्त आर्जवर्स की डयूटी निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर आधे घण्टे पूर्व से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं को निर्धारित स्थान पर जमा करने तक रहेगी । आब्जवर्स केन्द्र पर अपनी उपस्थिति में अपने समक्ष प्रश्न पत्रों का लिफाफा खोलना सुनिश्चित करवायेंगे । संवेदनशील / अतिसंवेदनशील केन्द्रो पर पुलिस गार्ड तथा सामान्य दिनों में आवश्यक पुलिस बल उपस्थित रहेगा । परीक्षाओं के दौरान कानून व्यवस्था परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाये रखने हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी की निगरानी में कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं जिला अधिकारियों का संयुक्त उडनदस्तों का गठन किया गया है , अनुभाग देवास में श्री राजकुमार हलधर तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवास एवं जिला अधिकारी को 03 परीक्षा केन्द्र एवं श्रीमती पूनम तोमर नायब तहसीलदार एवं कार्य दण्डाधिकारी एवं जिला अधिकारियों को 05 परीक्षा केन्द्र एवं सुश्री शिवानी श्रीवास्तव नायब तहसीलदार एवं कार्य. दण्डाधिकारी एवं जिला अधिकारियों को 05 परीक्षा केन्द्र एवं सुश्री पूजा भाटी नायब तहसीलदार एवं कार्य. दण्डाधिकारी एवं जिला अधिकारियों को 03 परीक्षा केन्द्र एवं श्रीमती दर्शनीसिंह नायब तहसीलदार एवं कार्य. दण्डाधिकारीएवं जिला अधिकारियों को 05 परीक्षा केन्द्र एवं सुभाष सुनेरे नायब तहसीलदार एवं कार्य. दण्डाधिकारी एवं जिला अधिकारियों को 05 परीक्षा केन्द्र निरीक्षण हेतु आवंटित किये गये है । अनुभाग सोनकच्छ ( विकासखण्ड टोंकखुर्द ) में श्री जितेन्द्र वर्मा प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी टोंकखुर्द एवं सुश्री पूजासिंह चौहान नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी टोंकखुद तथा अनुभाग सोनकच्छ अन्तर्गत अधीनस्थ अधिकारी को 13 परीक्षा केन्द्र निरीक्षण हेतु आवंटित किये गये है । अनुभाग सोनकच्छ में श्रीमती राधा महंत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सोनकच्छ एवं श्रीमती दिपिका परमार नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सोनकच्छ तथा श्री अभिषेक चौरसिया परमार नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सोनकच्छ तथा अनुभाग सोनकच्छ अन्तर्गत अधीनस्थ अधिकारी को 10 परीक्षा केन्द्र निरीक्षण हेतु आवंटित किये गये है । अनुभाग बागली में श्री सत्येन्द्र बैरवा तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हाटपीपल्या श्री विवके सोनकर , तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बागली सुश्री रूचि गोयल नायब तहसीदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हाटपीपल्या सुश्री अनिता बरेठा नायब तहसीदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बागली श्री चंद्रशेखर परमार नायब तहसीदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उदयनगर तथा अनुभाग बागली अन्तर्गत अधीनस्थ अधिकारी को 21 परीक्षा केन्द्र निरीक्षण हेतु आवंटित किये गये है । अनुभाग कन्नौद में श्रीमती प्रियंका चौरसिया तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री नागेश्वर प्रसाद पनिक नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री संगीता मेहतो नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सतवास तथा अनुभाग कन्नौद अन्तर्गत अधीनस्थ अधिकारी को 14 परीक्षा केन्द्र निरीक्षण हेतु आवंटित किये गये है । अनुभाग खातेगांव में श्रीमती स्वाती तिवारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खातेगांव , श्री लखनलाल सोनानिया नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खातेगांव तथा अनुभाग खातेगांव अन्तर्गत अधीनस्थ अधिकारी को 20 परीक्षा केन्द्र निरीक्षण हेतु आवंटित किये गये है । 12 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी देवास द्वारा जिले में गठित परीक्षा केन्दो पर निरीक्षण हेतु जिला स्तर पर 02 दल गठन किये गये है जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच . एल . खुशाल एवं श्री ओ.पी. दूबे ए.डी.पी.सी.आर.एम.एस.ए. तथा एक दल में सहायक संचालक श्री शिवनंदन प्रजापति को नियुक्त किया गया है एवं विकासखण्ड स्तर पर 06 विकासखण्ड स्तरीय दल बनाये गये है । जिले के किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति नकल या सामूहिक नकल कराता है या अनुचित साधन का प्रयोग करता है अथवा करवाता है तो मध्यप्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 3 के अनुसार उनके विरूद्ध परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 3 के तहत पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज करायी जायेगी एवं तीन साल की जेल अथवा पांच हजार रूपये जुर्माना अधिरोपित किया जायेगा । कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला देवास के द्वारा परीक्षाओं के सुगम / सफल संचालान तथा परीक्षाओं की गोपनीयता पवित्रता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित किये जाने हेतु जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 की उपधारा 1 व 3 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर छात्र हित को दृष्टिगत रखते हये जिला देवास के समस्त परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होने से समाप्त होने तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये है। जिसमें परीक्षा केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति / समूह परीक्षा प्रारंभ होने के 02 घंटे पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा केंन्द्र के 100 मीटर की परिधि में कोई अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही करेगा और न ही परीक्षा केन्द्र के बाहर घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्व पुलिस कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा केन्द्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा में नकल कराने की दृष्टि से किसी भी प्रकार के कागज या अन्य वस्तुओं का वितरण या प्रचार प्रसार करता है और परीक्षा केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक संसाधन मोबाईल कम्प्यूटर या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कोई मेसेज आदि प्रसारित करता है तो उसके विरूद्व पुलिस कार्यवाही की जायेगी । परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर परिधि के अन्दर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करता है तो उसके विरूद्व भी पुलिस कार्यवाही की जावेगी । परीक्षा केन्द्र पर जिसकी डयूटी परीक्षा कार्य में नही लगाई गई है वो परीक्षा केन्द्र पर एकत्रित होते है या केन्द्र में प्रवेश करने की कोशिश करते है तो उनके विरूद्ध भी पुलिस कार्यवाही की जावेगी ।

  • भगवान महाकाल-पार्वती के विवाह का रिसेप्शन 4 मार्च को
रिद्धी-सिद्धी-श्रीगणेश होंगे दर्शनाभिलाषी, 33 करोड़ देवी-देवता करेंगे स्वागत-बाटम

    भगवान महाकाल-पार्वती के विवाह का रिसेप्शन 4 मार्च को रिद्धी-सिद्धी-श्रीगणेश होंगे दर्शनाभिलाषी, 33 करोड़ देवी-देवता करेंगे स्वागत-बाटम

    उज्जैन। भगवान महाकाल के महाशिवरात्रि पर हुए विवाह के बाद अब भक्तों द्वारा रिसेप्शन दिया जा रहा है। यह नगर भोज उज्जैन में पिछले 23 साल से हो रहा है। इसके लिए बकायदा पत्रिका तक छपाई गई है। भगवान के विवाह के रिसेप्शन के आमंत्रण की पत्रिका देखकर हर कोई आश्चर्य चकित हो रहा है। धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल के विवाह का महोत्सव कई दिनों तक लगातार चलता आ रहा है। इसी कड़ी में महाकालेश्वर मंदिर शयन आरती भक्त मंडल द्वारा 4 मार्च को भगवान के विवाह का रिसेप्शन दिया जा रहा है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी महा प्रदोष पर्व काल पर भगवान महाकाल के विवाह का भोज आयोजित हो रहा है। इस भोज में नगर भोज में बड़ी संख्या में भक्त प्रसादी ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। आयोजन समिति से जुड़े मयंक गर्ग, संजय वर्मा, दुष्यंत मंडलोई, महेंद्र कटियार ने बताया कि भगवान के विवाह का रिसेप्शन पिछले 23 सालों से लगातार हो रहा है। राजाधिराज भगवान महाकाल के विवाह के सहभोज के लिए जो पत्रिका छपाई गई है, वह आकर्षण का केंद्र है। आयोजन में साधु-संत, महामंडलेश्वर सहित पूरे नगर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। राजा महाकालेश्वर संग महारानी पार्वती पत्रिका में राजा महाकालेश्वर और महारानी मां पार्वती के विवाह की समस्त जानकारी लिखी गई है। महाकालेश्वर को स्वयंभू ब्रम्हांडनायक निवासी कैलाश पर्वत बताए गए हैं, जबकि मां पार्वती को सुपुत्री नैना देवी, पर्वतराज हिमालय, उत्तराखंड लिखा गया है। इसी प्रकार दर्शनाभिलाषी में रिद्धि सिद्धि, श्री गणेश, कार्तिकेय स्वामी सहित अन्य भगवान के नाम अंकित है। इसी कड़ी में विनीत के आगे नंदी महाराज, वीरभद्र, मणिभद्र, घंटा करण, कार्तिक मुख हनुमान, नाकोड़ा भैरव महाराज लिखा गया है। स्वागत की कड़ी में 33 करोड़ देवी देवताओं का उल्लेख किया गया है। यह पत्रिका हजारों की संख्या में सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से भी बांटी गई है।

  • भाजपा सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से पार्टी को जोड़ेगी
विधानसभा चुनाव: 7 मोर्चा के पदाधिकारियों के संग पार्टी नेताओं का मंथन

    भाजपा सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से पार्टी को जोड़ेगी विधानसभा चुनाव: 7 मोर्चा के पदाधिकारियों के संग पार्टी नेताओं का मंथन

    भोपाल। भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की योजानाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उनको पार्टी से जोड़ेगी। इसके लिए भाजपा के 7 मोर्चों के पदाधिकारियों और जिलों के अध्यक्षों के साथ पार्टी के नेताओं और रणनीतिकारों ने मंथन किया।

    भाजपा की दूसरे दिन की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने 7 मोर्चां की संयुक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया एवं प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे भी मौजूद थे।

    बैठक में शिवप्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व हमारे सामने विधानसभा चुनाव है, जिसमें 240 दिन शेष बचे है। हमें 2 तिहाई मतों से विजय हासिल करनी है। इसके लिए हर मोर्चा ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाएं, जिसकी समाज में चर्चा हो। जनता से सीधे जु?ाव वाली परिणामकारक कार्ययोजना बनाएं। केन्द्र सरकार की सफलता के लिए राज्यों में भाजपा की सरकार होना आवश्यक है, तभी योजनाओं और नीतियों का ऊपर से लेकर जमीनी स्तर तक सफल क्रियान्वयन हो सकता है।

    जनता हमारे साथ है, कांग्रेस घबराई हुई है सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के जनकल्याण को जनता ने स्वीकार किया है और यही कारण है कि हमारी विकास यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिला। जनता के इस बढते आशीर्वाद से हमारी विरोधी कांग्रेसी घबराएं हुए है। यह कांग्रेसी झूठ बोलते हैं। हम आक्रामक होकर इनको जवाब दें। हमें तीन चौथाई बहुमत हासिल करना है। सरकार की अनेक योजनाएं है जिनसे हर वर्ग कहीं न कहीं लाभान्वित है। सभी मोर्चा योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जो?ने का काम करें।

    10 प्रतिशत वोट शेयर को बढ़ाना लक्ष्य मुरलीधर राव ने कहा कि आमजन और समाज के बीच भारतीय जनता पार्टी को प्रजेन्ट करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हमारे मोर्चा हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमारा वोट शेयर 41 प्रतिशत रहा है, इसे बढ़ाकर संगठन ने 51 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया है। हर मोर्चा 10 प्रतिशत वोट वृद्धि अपने शेयर का लक्ष्य बना लें। मोर्चा अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को टारगेट करेंगे, तो वोट शेयर का लक्ष्य पूरा होगा। प्रत्येक मोर्चा बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र पर छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित करें। बूथ विस्तारक अभियान में मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक राजनैतिक परिवर्तन आया है। सभी मोर्चा एडवांस प्लानिंग कर उसे बूथ स्तर तक ले जाने का काम करें। कार्य के सुदृढ़ीकरण और कार्य विस्तार के लिए पदाधिकारी अधिक से अधिक प्रवास करें। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ बूथ विस्तारक अभियान-2 में भी मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी मोर्चा की ताकत जब मैदान में उतरेगी तो मध्यप्रदेश में जीत का इतिहास बनेगा।

    10 दिनों तक चलेगा बूथ विस्तारक अभियान-2 प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा इस वर्ष फिर से बूथ विस्तारक योजना अभियान-2 शुरू किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय अभियान चलेगा। इस अभियान के लिए अल्पकालीन विस्तारक 12 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों तक बैठक करेंगे। अपै्रल माह में ’मन की बात’ कार्यक्रम का 100 वां संस्करण होगा, युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मध्यप्रदेश में 30 लाख से अधिक नवमतदाता हैं। ऐसे नवमतदाताओं से महिला मोर्चा और युवा मोर्चा अन्य मोर्चा भी संपर्क और संवाद के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

    सेल्फी विथ हितग्राही अभियान का किया शुभारंभ सीएम शिवराज द्वारा लाडली बहना योजना शुरू किए जाने पर बैठक के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का सम्मान किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों का पूजन और सम्मान कर महिला मोर्चा के सेल्फी विथ हितग्राही अभियान की शुरूआत की।

  • अब नापतोल विभाग भी जागा,  शिकायतों के आधार पर चालानी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज , रसूखदार विभाग की पहुंच से दूर

    अब नापतोल विभाग भी जागा, शिकायतों के आधार पर चालानी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज , रसूखदार विभाग की पहुंच से दूर

    ———— देवास/ जिला कलेक्टर गुप्ता ने , जिले में कई विभागों को जगा दिया है । देवास में नापतोल विभाग लगता था कि केवल मासिक निरीक्षण आर्थिक आधार पर ही काम करता है और कार्रवाई के नाम पर कुछ दुकानों पर कार्रवाई कर इतिश्री कर लेता है जिला कलेक्टर की कार्यशैली के कारण कई विभाग जागृत हो गए हैं जिससे अब नापतोल विभाग में भी कार्रवाई की लेकिन यह लगता है यह भी औपचारिक है। नामी रसूखदार दुकान और उद्योग को छोड़ मात्र छोटे छोटे व्यापारी पर कार्रवाई कर कर्तव्य की इतिश्री ही कहा जाएगा। कम करने का और मूल्य से अधिक लेने की बात आम हो गई है । नमकीन और मसाला उद्योग का यदि ईमानदारी से निरीक्षण करें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा शहर में इन बड़े रसूखदार पर कार्रवाई होगी तभी नापतोल विभाग का होना सार्थक होगा। वरना आमजन ऐसे ही ठगा जाएगा और कार्रवाई के नाम पर भी छोटे दुकानदार विभाग का निशाना बनेंगे ।निरीक्षक विधिक माप विज्ञान (नापतोल) देवास ने बताया कि विधिक माप विज्ञान (नापतोल) देवास द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर विगत दिवस चालानी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किये गये। उन्‍होंने बताया कि श्रीराम फ्रूट में असत्‍यापित कांटे का प्रयोग करने पर प्रकरण दर्ज किया गया। जोधपुर स्‍वीट्स में डिब्‍बे सहित तौलने पर प्रकरण दर्ज किया गया। लड्डू जी नमकीन पर पैकेज नियमों के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त चेकिंग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सभी व्यापारी नियमानुसार अपने तौल कांटों का समय पर सत्यापन करा लेवें। नियमानुसार तौल कांटे सत्यापित नहीं पाये जाने पर चालान की कार्यवाही की जाएगी।

  • तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में योग शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपा

    तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में योग शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपा

    ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, देश के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में स्थित कान्हा शांति वनम में पांच दिवसीय प्राणायाम योग ध्यान शिविर के समापन पर शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र सोपे ज्ञात रहे कि मध्यप्रदेश शासन जन अभियान परिषद द्वारा पांच दिवसीय प्राणायाम योग ध्यान शिविर काआयोजन परिषद द्वारा शांति वनम में आयोजित करवाया गया था जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न संभागों के जिलों सेमेंटर्स एवं नवांकुर संस्था के प्रतिभागियों सहित जन अभियान परिषद के संभाग एवं जिला व ब्लॉक समन्वयक ने भाग लिया मध्य प्रदेश से इस शिविर में भाग लेने वाले 500 प्रतिभागी थे जिन्हें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश पदाधिकारी श्री बीएस नायडू जन अभियान परिषद के उज्जैन संभाग के समन्वयक श्री शिव प्रकाश मालवीय एवं कान्हा शांति वनम के श्री गोरक्ष जी द्वारा प्रमाण पत्र सोपे चित्र उसी अवसर का