कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला रैकिंग में प्रदेश में देवास जिले को प्रथम स्थान मिला है। 16 मार्च को श्री कमलनाथ जी देवास टीम को सम्मानित करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस में विपक्ष की भूमिका दमदार तरीके से निभाने वाली शहर कांग्रेस ने प्रदेश में आईटी और सोशल मीडिया पर भी नंबर मारा है। प्रदेश में कोई भी गतिविधि हो उस पर तत्काल प्रतिक्रिया और शहर में किसी भी मुद्दे पर तत्काल प्रतिक्रिया और उस पर कई बार प्रभावी कार्रवाई करने में शहर काग्रेस सफल रही है सही मायने में कहो तो विपक्ष क्या होता है और विपक्ष मैं अपनी भूमिका कैसे निभाना चाहिए यह प्रदेश के नेता देवास से भी सीख सकते हैं । ज्वलंत मुद्दे को या सामान्य सभी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुति के साथ आम जनता के बीच माहौल भी बनाना और पूरे अनुशासन के साथ विपक्ष का दायित्व निभाना। 16 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूरी टीम को सम्मानित करेंगे चलो अच्छा है हमारे देवास का नाम और विपक्ष में भी प्रदेश में नंबर वन पायदान पर है।
प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में भी देवास नंबर वन सोशल मीडिया आईटी सेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे सम्मानित
