बागली *स्वयं से स्वयं की मुलाकात मे ही जीवन का असली आनंद हैं और हम अपने अन्दर की बुराइयों को जलाकर अन्धेरी जिन्दगी को प्रकाशित कर सकते हैं*’ उक्त विचार राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश के आनंद विभाग के निर्देश पर आयोजित अल्प विराम कार्यशाला में विभाग की संभागीय समन्वयक प्रो डा समीरा नाईम ने स्थानीय जनपद पंचायत सभागृह मे व्यक्त किये। कार्यशाला को डॉ समीरा के साथ डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर राज्य आनंद संस्थान शाजापुर श्री शिरिष सुमन शर्मा, मास्टर ट्रेनर राज्य आनंद संस्थान श्री पवन परिहार आनंदम सहयोगी डॉ गजेंद्र शर्मा तथा सुश्री कृपाली राणा ने अल्प विराम के कारण अपने जीवन में आये परिवर्तन का बारी-बारी से सजीव चित्रण के साथ कार्यशाला को आगे बढाया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एस आर सोलंकी, जनपद सी ई ओ प्रभांशु सिंह, तहसीलदार विवेक सोनकर, नायब तहसीलदार अनिता बरेठा ,बी ई ओ एन पी सिंह, सी एम राईज प्राचार्य अय्युब खान आदि की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया । सहभागी आनंदक श्रीमती दाखा कारपेन्टर के द्वारा सुमधुर प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। सहयोगी संस्था अभिव्यक्ति मंच बागली के राकेश नागोरी व वारिस अली ने सहभागीयो की उपस्थिति दर्ज कर आवश्यक सामग्री प्रदान की।कार्यशाला में पूर्व से पंजीकृत शासकीय व अशासकीय 60 सहभागियों ने सहभागिता की इसमें अधिकांश महिलाओ की उपस्थिति थी। रोटी बैक बागली तथा मातृशक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भी सराहनीय सहयोग रहा। प्रशिक्षको के साथ सहभागियों के द्वारा भी अपने जीवन के अनुभव सुनाकर आगे इनसे ही प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यशाला दो चरणों में प्रातः 10 बजे से 5:00 बजे तक संचालित की गई दोपहर 2-3 बजे तक भोजनावकाश हुआ।आनंद विभाग द्वारा उपलब्ध भोजन सभी ने सामूहिक ग्रहण किया। विभाग द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में 20 फरवरी से 20 मार्च तक विकास खण्ड स्तर पर अल्प विराम कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। अभिव्यक्ति मंच संरक्षक प्रवीण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के अंत मे डॉ समीरा जी ने सभी का आभार माना।
