देवास/ महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान को नगर निगम परिसर मे एकत्रित होकर प्रदेश मे महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना लागु की गई जिसमे महिलाओ को 1 हजार रूपये प्रतिमाह योजना के अन्तर्गत नियमानुसार प्रदान किये जावेगें जिससे महिलाएं लाभन्वित होने पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियो द्वारा पटाखे चलाकर एवं मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के साथ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी,भाजपा जिला मंत्री विनिता व्यास, महिला मोर्चा की महामंत्री वीणा महाजन, मंडल अध्यक्ष नितू जाधव, मधु शर्मा, ममता मोदी, मनोरमा सोलंकी, मोनिका शर्मा, माया तिवारी, प्रिया शर्मा मिना भावलकर आदि सहित महिला मोर्चा की पदाधिकरीगण उपस्थित रहीं साथ ही विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, प्रवीण वर्मा, राज वर्मा, मुकेश मोदी, बाबु यादव एवं संजय यादव के साथ लाडली बहना योजना लागु करने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उपस्थित सभी महिला पदाधिकारीगणो को भी शुभकामनाएं दी। महापौर जनसुनवाई मे 2 समस्या के आवेदनो का मौके पर ही हुआ निराकरण जन सुनवाई का समय मे हुआ परिवर्तन अब होगी दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक देवास/ महापौर जनसुनवाई मे नागरिको ने अपनी निगम संबंधि समस्याओ को लेकर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को आवेदन देकर समस्याओ से अवगत कराया। वहीं महापौर जनसुनवाई मे 18 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 2 आवेदनो का मौके ही निराकरण करवाया, शेष आवेदनो पर उपस्थित अधिकारियो से समय सीमा मे कार्य करवाये जाने हेतु कहा। जनसुनवाई मे विभिन्न योजनाओ के प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। वहीं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा गत जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनो पर मानिटरिंग करते हुए अधिकारियो से चर्चा की जिसमे अधिकारियो द्वारा निराकरण की जानकारी भी दी। वही श्री अग्रवाल ने जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो पर आवेदनकर्ता से दूरभाष पर समस्या के निराकरण पर चर्चा की तथा समस्या के निराकरण होने पर अधिकारियो की प्रशंसा भी की गई। महापौर ने बताया की जन सुनवाई का समय पूर्व मे प्रात:11.30 से दोपहर 1. 30 बजे तक था जिसे अब परिवर्तन कर जनसुनवाई दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगी।
लाडली बहना योजना लागु होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, महापौर जनसुनवाई में समय परिवर्तन ,आवेदनों का हुआ निराकरण
