———— देवास/ जिला कलेक्टर गुप्ता ने , जिले में कई विभागों को जगा दिया है । देवास में नापतोल विभाग लगता था कि केवल मासिक निरीक्षण आर्थिक आधार पर ही काम करता है और कार्रवाई के नाम पर कुछ दुकानों पर कार्रवाई कर इतिश्री कर लेता है जिला कलेक्टर की कार्यशैली के कारण कई विभाग जागृत हो गए हैं जिससे अब नापतोल विभाग में भी कार्रवाई की लेकिन यह लगता है यह भी औपचारिक है। नामी रसूखदार दुकान और उद्योग को छोड़ मात्र छोटे छोटे व्यापारी पर कार्रवाई कर कर्तव्य की इतिश्री ही कहा जाएगा। कम करने का और मूल्य से अधिक लेने की बात आम हो गई है । नमकीन और मसाला उद्योग का यदि ईमानदारी से निरीक्षण करें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा शहर में इन बड़े रसूखदार पर कार्रवाई होगी तभी नापतोल विभाग का होना सार्थक होगा। वरना आमजन ऐसे ही ठगा जाएगा और कार्रवाई के नाम पर भी छोटे दुकानदार विभाग का निशाना बनेंगे ।निरीक्षक विधिक माप विज्ञान (नापतोल) देवास ने बताया कि विधिक माप विज्ञान (नापतोल) देवास द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर विगत दिवस चालानी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किये गये। उन्होंने बताया कि श्रीराम फ्रूट में असत्यापित कांटे का प्रयोग करने पर प्रकरण दर्ज किया गया। जोधपुर स्वीट्स में डिब्बे सहित तौलने पर प्रकरण दर्ज किया गया। लड्डू जी नमकीन पर पैकेज नियमों के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त चेकिंग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सभी व्यापारी नियमानुसार अपने तौल कांटों का समय पर सत्यापन करा लेवें। नियमानुसार तौल कांटे सत्यापित नहीं पाये जाने पर चालान की कार्यवाही की जाएगी।
अब नापतोल विभाग भी जागा, शिकायतों के आधार पर चालानी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज , रसूखदार विभाग की पहुंच से दूर
