Category: विशेष

  • मेंढकी ब्रिज पर अंधेरा कायम है ,जरा संभल कर चलना – मेंडकी ओवरब्रिज अनदेखी का शिकार अंधेरे में वाहन चालकों को दुर्घटना का भय – लंबा समय बीतने के बाद भी स्थाई लाइट की नही की गई व्यवस्था

    मेंढकी ब्रिज पर अंधेरा कायम है ,जरा संभल कर चलना – मेंडकी ओवरब्रिज अनदेखी का शिकार अंधेरे में वाहन चालकों को दुर्घटना का भय – लंबा समय बीतने के बाद भी स्थाई लाइट की नही की गई व्यवस्था

    देवास।मेंडकी रेलवे क्रॉसिंग पर बना ओवर ब्रिज वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। ब्रिज बने लंबा समय बीत चुका है लेकिन ब्रिज पर अंधेरा छाया रहना संबंधित विभाग,व जिम्मेदारों की उदासीनता समझ से परे है। अनदेखी के कारण ब्रिज पर छाया अंधेरा रात्रि के समय वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। इस ब्रिज पर करीब दो दर्जन कॉलोनी, एवं रूपाखेड़ी,, लोहारी, चंदाना, सिरोंज,आँट,अंतरालिया,छायन, देवर,बाड़ोली, सहित लगभग 24:-25 गांव के लोग आवागमन करते हैं। लंबा अंतराल बीतने के बाद भी ब्रिज पर स्थाई लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। इसको लेकर नगर जनहित सुरक्षा समिति ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को पूर्व में अवगत कराया गया था। जिस पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने  80 लाइट के पोल को लेकर संबंधित विभाग को आदेशित किया गया। इसके बाद ब्रिज पर लाइट के लिए ब्रिज की बाउंड्रीवाल पर छेद भी किए जा चुके हैं। लेकिन मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया है। नतीजतन लोगों को अंधेरे में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गोड, सुभाष वर्मा, विजय तवर, तकिउद्दीन काजी, अनूप दुबे, सुरेश रायकवार आदि ने ब्रिज पर शीघ्र ही स्थाई लाइट लगाकर वाहन चालको को राहत प्रदान करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

  • लोकप्रिय साप्ताहिक स्तम्भ ‘नारद संहिता ‘  ( वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित  की कलम से)  भाजपा में नए कप, संघ की सिफारिशों से मंत्री परेशान, शोभा की वजह से किसके कटेंगे पर, उत्साही लाल मंत्री जी से पार्टी नाराज, घटिया वाले भाई साहब की नियुक्ति चर्चा में

    लोकप्रिय साप्ताहिक स्तम्भ ‘नारद संहिता ‘ ( वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित की कलम से) भाजपा में नए कप, संघ की सिफारिशों से मंत्री परेशान, शोभा की वजह से किसके कटेंगे पर, उत्साही लाल मंत्री जी से पार्टी नाराज, घटिया वाले भाई साहब की नियुक्ति चर्चा में

    ———————————————— —————————————————– भा ज पा मे नए कप पुराने कप —————————- भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री इन दिनों विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के जिलों में जा-जाकर और बैठकें कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र रटा रहे हैं। ऐसे ही एक जिले की बैठक में जब भाजपा के कुछ कार्यकर्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के समक्ष पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में उपेक्षा पूर्ण व्यवहार की शिकायत करने लगे, तो राष्ट्रीय सह संगठन का डायलाग था कि ‘जब नए कप बाजार में आ जाते हैं, तो पुराने कपों’ को चलन से बाहर होना ही पड़ता है और नहीं तो जबरन कर दिया जाता है। बताते हैं कि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के इस डायलाग को सुनने के बाद से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष प्रदेश भर में पुराने नेताओं को फोन कर-करके बता रहे हैं कि, ‘देखो एक नया ‘कप’ बाजार (पार्टी) में आया है, जो हमें चलन से बाहर कर रहा है। खैर जो भी हो, प्रदेश के पुराने भाजपा नेताओं ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए इस नए ‘कप’ के खिलाफ भोपाल से दिल्ली तक गोलबंदी शुरू कर दी है।

    संघ की सिफारिशों से मंत्री परेशान मध्यप्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग (तबादला) का मौसम शुरू होने वाला है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पदाधिकारियों ने सात महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलेवार अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की सिफारिशें करनी शुरू कर दी हैं। इसके साथ सीएम शिवराज ने अपने मंत्रियों को हिदायत दी है कि, संघ पदाधिकारी ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए जो भी सिफारिश करें, उन पर तत्काल अमल करो। अब मंत्रीगण इस बात को लेकर परेशान हैं कि, यदि वे संघ की सिफारिशों के अनुसार अफसरों-कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग करते हैं, तो तबादलों का मौसम सूखा निकल जाएगा। नारदजी कहते हैं कि, मंत्रियों का परेशान होना लाजिमी है, जब तबादला मौसम सूखा निकल जाएगा, तो चुनाव लड़ने के लिए पैसा कहां से आएगा? वैसे भी तबादले बिना वजन किए जाएं, ऐसी संस्कृति मप्र में तो कम से कम नहीं है। लेकिन संघ के पदाधिकारियों को कौन समझाए? –

    शोभा की वजह से किसके कटेंगे पर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में सात महीने बचे हैं और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा की तीन साल बाद फिर पीसीसी में एंट्री हो रही है। इसके पहले 2018 में भी विधानसभा के कुछ महीने पहले शोभा को बतौर कांग्रेस मीडिया प्रभारी पीसीसी मेन लाया गया था। शोभा का पीसीसी में चैंबर तैयार हो गया है। उनकी नेम प्लेट भी लग गई है। पीसीसी में इस बात को लेकर हलचल शुरू हो गई है कि, यदि शोभा पावरफुल होंगी, तो पीसीसी में ‘पर’ किसके कतरे जाने वाले हैं। निश्चित रूप से किसी की तो छुट्टी होगी। नारदजी को पीसीसी के पदाधिकारी ने बताया कि, कांग्रेस के मीडिया विभाग में अपने-तुपने के वातावरण को विराम देने और कांग्रेस को मुखर करने के लिए खासतौर से शोभा को दोबारा पीसीसी में लाया गया है। कहने का मतलब है अब पीसीसी में सिर्फ शोभा की चलेगी। —

    उत्साही लाल मंत्री जी से पार्टी नाराज शिवराज सरकार में यदि कोई मंत्री सबसे उत्साही लाल (ओवर कान्फीडेंस) है, तो वो हैं कृषिमंत्री कमल पटेल। उनके तौर-तरीकों को लेकर पार्टी इन दिनों बेहद नाराज़ चल रही है। क्योंकि मंत्रीजी बोलते ज्यादा हैं। यही नहीं वे कब, कहां, क्या बोल जाएं, खुद उन्हें मालूम नहीं रहता। कभी-कभी तो बड़बोलेपन में मंत्रीजी पार्टी गाइड लाइन से बाहर बबूल के पेड़ में आम उगा देते हैं। जिससे कई बार पार्टी प्रवक्ताओं को जवाब देना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, उनके करीबी कार्यकर्ता कहते हैं कि, कमल भाईसाब भले कुछ भी बोलें और कुछ भी करें, पार्टी संगठन कितना ही नाराज़ क्यों न हो, पर जब तक दिल्ली में नड्डा जी भाईसाब बैठे हैं उनका कोई भी बालबांका नहीं कर सकता है। —

    ‘घटिया’ वाले भाईसाब की नियुक्ति चर्चाओं में। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने निगम-मंडलों, आयोगों, प्राधिकरणों, अकादमियों में राजनीतिक नियुक्तियों का अभियान- सा छेड़ दिया है। ताकि पार्टी के रोतलों (असंतुष्टों) को चुप किया जा सके। हालांकि, ज्यादातर नियुक्तियों को लेकर खांटी भाजपाईयों में आक्रोश है। उज्जैन विकास प्राधिकरण में हुई चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर भी स्थानीय भाजपाई अचम्भित हैं। बताते हैं कि चेयरमैन भाईसाब कुछ साल पहले तक तो रोडपति थे, लेकिन देखते-देखते ही ‘राकेट साइंस’ से अरबपति हो गए। ‘घटिया’ वाले भाईसाब की एक और महान उपलब्धि रही कि, जब ये भाईसाब उज्जैन जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष थे, तो जनपद अध्यक्ष और विधानसभा का चुनाव भाजपा बुरी तरह हार गई थी। खैर जो भी हो, अब भाजपा में शर्तें लग रही हैं कि, आखिर ‘घटिया’ वाले भाईसाब को चेयरमैन किसने-कितने में बनवाया? बताने वाले को एक हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। ———- Email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422

  • खाद्य विभाग निकला कार्रवाई पर, मिलावट से मुक्ति अभियान मैं कई संस्थानों पर लिए सैंपल

    खाद्य विभाग निकला कार्रवाई पर, मिलावट से मुक्ति अभियान मैं कई संस्थानों पर लिए सैंपल

    ————- देवास, देवास जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जाँच दल ने कार्यवाही कर फर्म न्यू श्री सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट भोपाल चौराहा देवास से स्वीट रोल (क्रीम रोल) का नमूना, फर्म गोल्डन नाश्‍ता पाईंट भोपाल चौराहा बायपास रोड़ देवास से दूध का नमूना एवं कोल्ड्रिंक के होल सेल डीलर राधे-राधे मार्केटिंग गौरव नगर देवास का निरीक्षण कर स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 500 मिली पैक्ड बॉटल एवं स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 250 मिलीकेन के नमूने लिए गये। मौके पर परिसर में स्टीमुलेटेड माइंड एनर्जाइस बॉडी, स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 500 मिली की बॉटल्स की 19 पेटी 16 बॉटल्स, स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 250 मिली के केन 7 पेटी 16 केन एवं स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 250 मिली की बॉटल्स की 385 पेटी विक्रय हेतु संग्रहित होकर विक्रय करते पायी गयी। उक्त पेय पदार्थ की बॉटल्स पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार लेबलिंग नहीं पाये जाने से उक्त बॉटले नियमानुसार जप्त की गई। जिसका बाजार मूल्य 2 लाख 23 हजार 730 रूपये है। उक्त बॉटलो पर निर्माता का नाम वरूण बेवरेजेस लिमिटेड एवं मार्केटेड बाय पेप्सी को इंडिया होल्डिंग प्रायवेट लिमिटेड है। परंतु उपरोक्त फर्म कासं पूर्ण पता अंकित नहीं पाया गया। उपरोक्त सभी नमूने जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी। फर्म न्यू श्री सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं पायी गयी। खाद्य पदार्थ अस्वच्छकर एवं अस्वस्थकर परिस्थितियों में निर्माण किया जाकर विक्रय किया जा रहा था। खाद्य सामग्री खुली अवस्था में एवं अनहाइजेनिक कंडीशन में संग्रहित पायी गयी। कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं पाये जाने से एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के लायसेंस/रजिस्‍ट्रेशन रेग्यूलेशन के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने से विक्रेता एवं प्रोप्रायटर जगदीश परमार पिता श्री शिवनारायण परमार के विरूद्ध बी.एन.पी. थाना देवास में एफ.आई.आर. दर्ज की गई। कार्यवाही में अभिहित अधिकारी श्रीमती निर्मला सोमकुंवर, श्री सुरेन्द्र ठाकुर, श्री कैलाश वास्केल एवं श्रीमती वैशाली सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवास उपस्थित थे। फर्म श्री कृष्णा दूध भंडार से 18 अप्रैल को दूध का नमूना, माँ बिजासन दूध डेयरी इकलेरा माता रोड़ चौबाराधीरा से दूध का नमूना एवं संतोष किराना एण्ड जनरल स्टोर चौबाराधीरा से कॉमकोब्लैक एण्ड व्हाईट चोकोबॉल्स पैक्ड का नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।

  • कलेक्ट का निरीक्षण और अनिक डेयरी प्रबंधन द्वारा 20 आंगनवाडियों के लिए प्लास्टिक फर्नीचर, विद्यालयों के लिए 20 स्मार्ट टीवी, 20 कम्‍प्‍यूटर एवं वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए एक ई-रिक्शा  श्री गुप्‍ता की उपस्थिति में सौंपे

    कलेक्ट का निरीक्षण और अनिक डेयरी प्रबंधन द्वारा 20 आंगनवाडियों के लिए प्लास्टिक फर्नीचर, विद्यालयों के लिए 20 स्मार्ट टीवी, 20 कम्‍प्‍यूटर एवं वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए एक ई-रिक्शा  श्री गुप्‍ता की उपस्थिति में सौंपे

    ————-      देवास   मैं अब सीएसआर फंड का उद्योगपति शहर में ही दान दे रहे हैं ।नहीं तो यह फंड और दिखाया जाता रहा है कलेक्टर की पहल अब रंग ला रही है। स्मार्ट स्कूल मिशन आधे से अधिक पूर्ण हो गया है और सभी शासकीय स्कूल में स्मार्ट टीवी लगाने का कार्य जारी है ।आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने मेसर्स अनिक डेयरी लिमिटेड, ग्राम सिया ए. बी. रोड देवास का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधन द्वारा सी.एस.आर. फंड सें 20 आंगनवाडी केन्द्रों को प्लास्टिक फर्नीचर, 20 स्मार्ट टीवी, 20 कम्‍प्‍यूटर सेट प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के लिए एवं 1 ई-रिक्शा वाहन वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के आवागमन के लिए कलेक्टर श्री गुप्‍ता की उपस्थिति में सौंपे गए।      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले के उद्योग सी.एस.आर. फंड का उपयोग सामाजिक कार्यो में अधिक से अधिक करें। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने इस दौरान परियोजना अधिकारी एनआरएलएम को कम्पनी के साथ लिंकेज के लिए स्व-सहायता समूह को प्रेरित करने तथा कम्पनी प्रबंधन को एन.ए.पी.एस. में विद्यार्थियों को जोडने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पौधा रोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री मंगल रेकवार, कंम्पनी के कार्यपालन अधिकारी श्री सुभाशीष बासु, जनरल मेनेजर श्री मंगल चौधरी, प्लांट हेड श्री मस्के, एचआर हेड श्री दीपक राणा उपस्थित थे।

  • देवास विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित ————- ————-  कार्य में प्रगति नहीं होने पर नानक इन्‍फ्रा गुजरात और आर्यन कंस्‍ट्रक्‍शन मुरैना को ब्‍लेक लिस्‍टेड करने की कार्यवाही के निर्देश

    देवास विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित ————- ————- कार्य में प्रगति नहीं होने पर नानक इन्‍फ्रा गुजरात और आर्यन कंस्‍ट्रक्‍शन मुरैना को ब्‍लेक लिस्‍टेड करने की कार्यवाही के निर्देश

    ————- देवास देवास विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पीएचई, पीडब्‍ल्‍यूडी, एमपीईबी, जल निगम, सेतु निगम, प्रधानमंत्री गामीण सड़क योजना एवं पंचायत विभाग द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री मनीष सेन, श्री फुलसिंह चावडा, श्री भारत सिंह पटलावदा, श्री विजय सिंह पवार सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, पीएचई अधिकारी श्री एनएस भीडे, अन्‍य विभागीय अधिकारी, ठेकेदारों सहित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थि‍त थे। बैठक में देवास विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो की ग्राम योजनावार समीक्षा की। देवास विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों नल जल योजना में किये जा रहे कार्यो जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया कि देवास विधानसभा क्षेत्र में कुल 73 ग्राम है। जिसमें 57 ग्रामों में एकल योजना के तहत कार्य प्रगति पर है। बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत नल जल योजनाओं को 01 एक माह में पूर्ण करें। जहां पर सड़क खुदी है, उसको बंद करने की कार्यवाही बरसात के पूर्व करें। देवास विधानसभा क्षेत्र की तीस पंचायतों में गर्मी के मौसम को देखते हुए बोरिंग एवं बिजली की मोटर की व्‍यवस्‍था की जाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कार्य में प्रगति नहीं होने पर नानक इन्‍फ्रा गुजरात और आर्यन कंस्‍ट्रक्‍शन मुरैना को ब्‍लेक लिस्‍टेड करने की कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा समय-सीमा में कार्य नहीं होने पर भुगतान पर पेनेल्‍टी लगाये। ग्रीष्‍म ऋतु को ध्‍यान में रखते हुए सभी नल जल योजन योजना चालू रखे। जहां पर पानी की कमी है, वहा पर ट्यूब्‍वेल से पानी की व्‍यवस्‍था करें। नागरिकों से पानी बचाने की अपील भी करें। नल जल योजना का संचालन स्‍व–सहायता समूह के माध्‍यम से करें। इसके लिए स्‍व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दें। जल कर भी वसूल करें। बैठक निर्देश दिये गये कि एमपीईबी देवास विधानसभा क्षेत्र में 13 ट्रांसफार्मर लगाये, लोक निर्माण विभाग की सड़कों की निर्माण कार्य की प्रगति, पुरानी सड़कों का डामरीकरण करें। भोपाल चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाये। हाई मास्‍क लगाये जाये। डिवाईडर पर काली मिट्टी डालकर पौधे लगाये जाये। विकास नगर और कैलादेवी चौराहे पर पुन: सिग्‍नल लगाये जाये। टेकरी का सोंदर्यीकरण किया जाये। कुओं और बावडि़यों का गहरीकरण किया जाये। बरसात के पहले देवास शहर के नालो की सफाई की जाये। प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री सड़क में गुणवत्‍ता का ध्‍यान रख कर समय सीमा में कार्य करें।

  • देवास जिले में कलेक्टर गुप्ता ने तीन आरोपियों पर की रासुका की कार्रवाई

    देवास जिले में कलेक्टर गुप्ता ने तीन आरोपियों पर की रासुका की कार्रवाई

    ———– देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 की उप धारा (2) के तहत आरोपी इमरान उर्फ नवाब पिता अब्‍दुल गनी उम्र 34 साल निवासी मोहसीन पुरा देवास, एजाज उर्फ एजू पिता शेहजाद उम्र 35 साल निवासी खारी बावड़ी देवास तथा शाहिद उर्फ शहिद उर्फ सईद उर्फ जर्सी पिता शाकीर कुरैशी उम्र 42 साल निवासी आनन्‍द नगर देवास पर कार्यवाही की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गुप्ता ने आरोपियों को तीन माह तक की अवधि के लिए निरूद्ध किया जाकर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखे जाने के आदेश दिये हैं।

  • आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब अभियान मैं बड़ी कार्रवाई, रहवासी मकान में बड़ी मात्रा में शराब बरामद

    आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब अभियान मैं बड़ी कार्रवाई, रहवासी मकान में बड़ी मात्रा में शराब बरामद

    *देवास  जिले में आबकारी विभाग के द्वारा  अवैध शराब बंद कराने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में लगातार कार्रवाई जारी है । जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी वंदना पांडे के मार्गदर्शन , और सहायक आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में  कच्ची पक्की अवैध शराब दूरदराज क्षेत्र से पकड़ी जा रही है ।   ऐसे ही आबकारी वृत्त बागली अ  में मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम जमासिंध तहसील उदायनगर में मदन भार्गव के रिहायशी मकान से 7 पेटी बॉम्बे व्हीस्की एवं 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन मात्रा 108 बल्क लीटर बरामद की गई, जो आरोपी द्वारा अवैध रुप से मकान में एकत्रित कर रखी हुई थी,बरामद मदिरा का बाजार मूल्य 53700 रुपए है, आरोपी मदन भार्गव आबकारी टीम को दूर से देखकर जंगल में फरार हो गया जिसके विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,तथा आरोपी की तलाश जारी है।  आज की कार्यवाही में  *आबकारी  उपनिरीक्षक प्रेम यादव , दिनेश भार्गव आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल*  सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

  • कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, लापरवाही पर आर ई एस इंजीनियर का वेतन रोकने के निर्देश

    कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, लापरवाही पर आर ई एस इंजीनियर का वेतन रोकने के निर्देश

    —— देवास, समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्री आनंद मालवीय, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री कन्हैयालाल तिलवारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अजमेर डूडवे का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री डूडवे द्वारा कार्य में लगातार लापरवाही के साथ प्रगति नहीं दे पा रहे थे, जिससे योजनाओं को क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की समीक्षा की और निर्देश दिए कि योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। सभी पात्र महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” आवेदन भरने के लिए शिविर लगातार आयोजित करें तथा इसके साथ ही समग्र आईडी एवं आधार कार्ड लिंक करने के लिए सुविधा शिविर भी आयोजित करें। साथ ही घर-घर जाकर भी छूटे हुई पात्र महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया को पूर्ण् करें। उन्होंने कहा कि योजना में कोई भी पात्र महिला ना छूटे, सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें तथा योजना की मॉनिटरिंग कर उसकी रिपोर्ट भी दें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बांस उत्पादन के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षण दें। किसानों को बांस का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मछली पालन के लिए मत्स्य पालकों को मछली पालन के लिए प्रेरित करें। इसके लिए कार्यशाला भी आयोजित कर उन्हें इस संबंध में जानकारी प्रदान करें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जिला स्तरीय टीएल मीटिंग के पश्चात सभी विकासखंड एवं उपखंड स्तरीय की बैठक आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की समीक्षा करें तथा उसकी प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूलने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभियान चलाया जाये। संबल योजना में लम्बित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने नल जल योजना, आंगनवाड़ी भवन निर्माण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शंकरगढ़ पहाड़ी पर वन विभाग एवं राजस्व विभाग अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ करें। वहां पर कोई भी अतिक्रमण रहना पाए इसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी ली। स्वास्थ विभाग को टेलीमेडिसिन सुविधा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नागरिकों को जानकारी दे कि टेलीमेडिसिन सुविधा के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जायेगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। इन सभी शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें।