————- देवास मैं अब सीएसआर फंड का उद्योगपति शहर में ही दान दे रहे हैं ।नहीं तो यह फंड और दिखाया जाता रहा है कलेक्टर की पहल अब रंग ला रही है। स्मार्ट स्कूल मिशन आधे से अधिक पूर्ण हो गया है और सभी शासकीय स्कूल में स्मार्ट टीवी लगाने का कार्य जारी है ।आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मेसर्स अनिक डेयरी लिमिटेड, ग्राम सिया ए. बी. रोड देवास का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधन द्वारा सी.एस.आर. फंड सें 20 आंगनवाडी केन्द्रों को प्लास्टिक फर्नीचर, 20 स्मार्ट टीवी, 20 कम्प्यूटर सेट प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के लिए एवं 1 ई-रिक्शा वाहन वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के आवागमन के लिए कलेक्टर श्री गुप्ता की उपस्थिति में सौंपे गए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले के उद्योग सी.एस.आर. फंड का उपयोग सामाजिक कार्यो में अधिक से अधिक करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दौरान परियोजना अधिकारी एनआरएलएम को कम्पनी के साथ लिंकेज के लिए स्व-सहायता समूह को प्रेरित करने तथा कम्पनी प्रबंधन को एन.ए.पी.एस. में विद्यार्थियों को जोडने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने पौधा रोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री मंगल रेकवार, कंम्पनी के कार्यपालन अधिकारी श्री सुभाशीष बासु, जनरल मेनेजर श्री मंगल चौधरी, प्लांट हेड श्री मस्के, एचआर हेड श्री दीपक राणा उपस्थित थे।
कलेक्ट का निरीक्षण और अनिक डेयरी प्रबंधन द्वारा 20 आंगनवाडियों के लिए प्लास्टिक फर्नीचर, विद्यालयों के लिए 20 स्मार्ट टीवी, 20 कम्प्यूटर एवं वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए एक ई-रिक्शा श्री गुप्ता की उपस्थिति में सौंपे
