देवास।मेंडकी रेलवे क्रॉसिंग पर बना ओवर ब्रिज वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। ब्रिज बने लंबा समय बीत चुका है लेकिन ब्रिज पर अंधेरा छाया रहना संबंधित विभाग,व जिम्मेदारों की उदासीनता समझ से परे है। अनदेखी के कारण ब्रिज पर छाया अंधेरा रात्रि के समय वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। इस ब्रिज पर करीब दो दर्जन कॉलोनी, एवं रूपाखेड़ी,, लोहारी, चंदाना, सिरोंज,आँट,अंतरालिया,छायन, देवर,बाड़ोली, सहित लगभग 24:-25 गांव के लोग आवागमन करते हैं। लंबा अंतराल बीतने के बाद भी ब्रिज पर स्थाई लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। इसको लेकर नगर जनहित सुरक्षा समिति ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को पूर्व में अवगत कराया गया था। जिस पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने 80 लाइट के पोल को लेकर संबंधित विभाग को आदेशित किया गया। इसके बाद ब्रिज पर लाइट के लिए ब्रिज की बाउंड्रीवाल पर छेद भी किए जा चुके हैं। लेकिन मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया है। नतीजतन लोगों को अंधेरे में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गोड, सुभाष वर्मा, विजय तवर, तकिउद्दीन काजी, अनूप दुबे, सुरेश रायकवार आदि ने ब्रिज पर शीघ्र ही स्थाई लाइट लगाकर वाहन चालको को राहत प्रदान करने की मांग जिला प्रशासन से की है।
मेंढकी ब्रिज पर अंधेरा कायम है ,जरा संभल कर चलना – मेंडकी ओवरब्रिज अनदेखी का शिकार अंधेरे में वाहन चालकों को दुर्घटना का भय – लंबा समय बीतने के बाद भी स्थाई लाइट की नही की गई व्यवस्था
