———- देवास, / देवास शहर संभाग म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी देवास के परिसर में विद्युत संबंधित समस्याओं के निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। देवास में सभी झोन कार्यालयों में 10 से 31 मई तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नवीन विद्युत कनेक्शन, मीटर संबंधित एवं अन्य विद्युत संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जायेगा। शिविर में देवास वृत्त के अधीक्षण यंत्री श्री आर.सी.जैन, कार्यपालन यंत्री श्री दधीची रेवड़िया, सहायक यंत्री श्री पी.सी. मेहता उपस्थित थे।
Category: विशेष
-

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित
देवास। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल सोमवार को स्थगित हो गई। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी। जिसमे देवास जिला 01 मई से 08 मई तक हड़ताल पर रहा । राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरव के नेतृत्व में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री महोदय शिवराज सिंह चौहान से मिला। मुलाकात के दौरान 3 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा 15 दिवस में संविदा कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री के उचित आश्वासन के बाद संविदा कर्मचारी संघ की बैठक भोपाल में हुई। मुख्यमंत्री के आश्वासन से समस्त संविदा कर्मचारियों को अवगत कराया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों तक मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन पश्चात हड़ताल को स्थगित की जाती है। संविदा कर्मियों की मांग है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कर्मचारियों को 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन की नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत नीति का लाभ तत्काल प्रभाव से दिया जाए एवं सीएचओ कैडर को एमएलएचपी तहत नियमित किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा न किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए एवं निष्कासित कर्मचारियों को सत प्रतिशत वापस लिया 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए हैं, उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। मंगलवार को जिले के समस्त कर्मचारियों द्वारा हड़ताल स्थगित कर जॉइनिंग दी गई। — 
-

अब ब्लड के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं अब आम जनता को तुरंत उपलब्ध होगा ब्लड, देवास वासियों को मिली ब्लड बैंक की सौगात
हमारा देवास विकास मैं आगे बढ़ने के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है और देवास को यहां के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक और सेवा कार्य करने वाले चिकित्सकों के कारण कई सुविधाएं और सौगात मिल रही है आज का दिन देवास वासियों के लिए यादगार दिन रहा जब देवास वासियों को देवास जिले में रेडक्रास सोसायटी से ब्लड बैंक की सौगात मिली है। आज ब्लड बैंक का शुभारम्भ देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार एवं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया। ब्लड बैंक के शुभारम्भ पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित हुआ। ब्लड डोनेशन कैम्प खेल अधिकारी श्री हेमन्त सुवीर सहित अन्य नागरिकों ने ब्लड डोनेट किया। ब्लड बैंक शुभारम्भ कार्यक्रम में देवास जिले के पांच दिव्यांगजनों को बैटरी चलित सायकल भी दी गई। शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, जिला बीजेपी अध्यक्ष श्री राजीव खण्डेलवाल, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री भरत चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सहायक कलेक्टर श्री टी प्रतीक राव, रेडक्रास चैयरमेन श्री गगन कोले, रेडक्रास जनरल सेकेट्री श्री प्रदीप त्रीपाठी, प्रेस क्लब संरक्षक श्री अनिल सिकरवार, चेतन उपाध्याय, डॉ केके धूत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, नागरिकगण उपस्थित थे। देवास विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि देवास में ब्लड बैंक की बहुत अधिक आवश्यकता थी। आज यह आवश्यकता पूरी हो गई है। जिले में रेडक्रास सोसायटी द्वारा ब्लड बैंक की सुविधा मिली है। ब्लड बैंक सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी। देवास में इस तरह की और भी सुविधाएं आगे मिलेंगी। ब्लड बैंक से जिले के आम नागरिकों को मरीज के लिए ब्लड कि आवश्यकता होने पर तत्काल सरलता से ब्लड मिल सकेगा। कभी-कभी गंभीर अवस्था में मरीजो को तत्काल खुन चढाने की जरूरत होती है। ब्लड बैक प्रांरभ होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र मे जिले के नागरिकों को नई ब्लड बैंक कि सुविधा मिली है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि देवास को आज ब्लड बैंक की सौगात मिली है। देवास में ब्लड डोनेशन कैम्प समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ केके धूत के अथक प्रयास के यह ब्लड बैंक स्थापित हुआ है।
-

कम्पनी द्वारा वेतन वृद्धि समझौता नही करने पर आक्रोशित श्रमिक जनसुनवाई में पहुंचे, सौंपा आवेदन्
देवास। गाजरा डिफरेंशियल गियर्स कम्पनी द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 व संबंध विधान 1960 की धारा 31 उपधारा (2) पर प्रबंधन द्वारा विगत वर्षो से श्रमिकों की वेतन वृद्धि विधिवत रूप से समय अनुसार नही किए जाने पर कंपनी के आक्रोशित श्रमिक भामसं से संबद्ध इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन के बेनर तले मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष आवेदन लेकर पहुंचे। संगठन प्रधानमंत्री महेन्द्र सीह परिहार ने बताया कि कम्पनी द्वारा लगातार श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। प्रबंधन के तानाशाही रवैय्ये से श्रमिकों में असंतोष व्याप्त है। कम्पनी प्रबंधक द्वारा वर्ष 20202 से अधिनियम के विपरीत आपसी सुलह के माध्यम से वेतन वृद्धि समझौता की दिशा, विधि पर प्रतिकुलतानुसार प्रभाव डाला गया, जिससे श्रमिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। यह कि ठहराव दिनांक 6 जुलाई 2021 को वर्ष 2020-21 का दो वर्ष का वेतन वृद्धि ठहराव का प्रबंधन द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 का समय सीमा में पानी नही किया जाकर श्रमिकों के मूलभूत अधिकार को कानून के विरूद्ध प्रभावित किया जा रहा है। श्रमिक संगठन द्वारा वर्ष 2020-21 में वेतन वृद्धि समझौता पर समय-समय पर मौखिक व लिखित रूप से निवेदन किया जा चुका है, उसके बावजूद समय सीमा में पालन नही किया जा रहा है। कम्पनी द्वारा बार-बार वेतन वृद्धि समझौता की मांग उठाने पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है जो कि पूर्ण रूप से अनुचित है। संगठन सहित कम्पनी श्रमिकों ने मांग की है कि श्रमिकों के साथ होने वाले अन्याय को समाप्त किया जा रहा कम्पनी प्रबंधन से वेतन वृद्धि समझौता कराए जाने की स्वीकृति शीघ्र किया जाए। इस दौरान सत्यनारायण संघवी, भारत डाबी, कमल, रोहित, राकेश भाट, लखन शर्मा सहित कम्पनी श्रमिक व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-

40 वर्षों से रह रहे मकान को सरपंच को मंत्री ने जुड़वा दिया, कलेक्टर के पास पहुंची पीड़िता
40 वर्षो से रह रहे मकान को सरपंच व मंत्री ने तुड़वा दिया, कलेक्टर के पास पहुंची पीडि़ता देवास। 40 वर्षो से रह रहे मकान को गांव के सरपंच व सचिव ने तुड़वाकर बेघर करने शिकायत लिए जिले के ग्राम पुंजापुरा निवासी काली बाई पति रमेशचंद्र जाति भिलाला मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंची। आवेदन में श्रीमती काली बाई ने बताया कि ग्राम पुंजापुरा बागली रोड पर करीब 35-40 वर्षो से मकान बनाकर अपने परिवार के साथ निवास कर रही थी। मेरे मकान के आस-पास अन्य कई लोगों के भी मकान बने हुए है। काफी समय से रहते हुए रहवासियों को शासन द्वारा मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देकर पक्का मकान बनवाया गया। हमारे मकान के आसपास 50 से अधिक मकान और भी है। जिसमे कई परिवार अपना जीवन यापन कर रहे है। हमारा मकान भी इनके साथ में बना हुआ था। जिसका समय-समय पर संपत्तिकर पंचायत मे हमने जमा भी किया। सभी मकानों को छोडक़र सिर्फ मेरा ही मकान बिना नोटिस दिए सरपंच, मंत्री ने अधिकारियों के साथ आकर जेसीबी से तुड़वा दिया। जिससे मकान मे रखा मेरा सारा समान भी नष्ट हो गया। मकान में लगे हुए लोहे चद्दर को भी पुरी तरह से तोडक़र नष्ट कर दिया। तबसे मैं अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने को मजबूर हूँ। पीडि़त महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा द्वेष करने कारण मेरे मकान को निशाना बनाया गया। यदि मकान तुड़वाना ही ता थो सभी के मकान तोड़े जाने थे। सिर्फ मेरे अकेले के मकान को ही क्यों तोड़ा गया। पीड़ित महिला कालीबाई ने कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि मेरे तोड़े गए मकान पर पुन: मकान बनाकर दिया जाए और नष्ट हुए सामान की भरपाई की जाए। जिससे मैं अपने परिवार के साथ रहकर सुखमय जीवन जी संकू। इस दौरान उनका एक विकलांग पुत्र भी उपस्थित था। भवदीय काली बाई पति रमेशचन्द्र ग्राम पूंजापुरा (बागली रोड़ पर ) तहं बागली जिला देवास म.प्र
-

कम्पनी द्वारा वेतन वृद्धि समझौता नही करने पर आक्रोशित श्रमिक जनसुनवाई में पहुंचे, सौंपा आवेदन्
देवास। गाजरा डिफरेंशियल गियर्स कम्पनी द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 व संबंध विधान 1960 की धारा 31 उपधारा (2) पर प्रबंधन द्वारा विगत वर्षो से श्रमिकों की वेतन वृद्धि विधिवत रूप से समय अनुसार नही किए जाने पर कंपनी के आक्रोशित श्रमिक भामसं से संबद्ध इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन के बेनर तले मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष आवेदन लेकर पहुंचे। संगठन प्रधानमंत्री महेन्द्र सीह परिहार ने बताया कि कम्पनी द्वारा लगातार श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। प्रबंधन के तानाशाही रवैय्ये से श्रमिकों में असंतोष व्याप्त है। कम्पनी प्रबंधक द्वारा वर्ष 20202 से अधिनियम के विपरीत आपसी सुलह के माध्यम से वेतन वृद्धि समझौता की दिशा, विधि पर प्रतिकुलतानुसार प्रभाव डाला गया, जिससे श्रमिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। यह कि ठहराव दिनांक 6 जुलाई 2021 को वर्ष 2020-21 का दो वर्ष का वेतन वृद्धि ठहराव का प्रबंधन द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 का समय सीमा में पानी नही किया जाकर श्रमिकों के मूलभूत अधिकार को कानून के विरूद्ध प्रभावित किया जा रहा है। श्रमिक संगठन द्वारा वर्ष 2020-21 में वेतन वृद्धि समझौता पर समय-समय पर मौखिक व लिखित रूप से निवेदन किया जा चुका है, उसके बावजूद समय सीमा में पालन नही किया जा रहा है। कम्पनी द्वारा बार-बार वेतन वृद्धि समझौता की मांग उठाने पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है जो कि पूर्ण रूप से अनुचित है। संगठन सहित कम्पनी श्रमिकों ने मांग की है कि श्रमिकों के साथ होने वाले अन्याय को समाप्त किया जा रहा कम्पनी प्रबंधन से वेतन वृद्धि समझौता कराए जाने की स्वीकृति शीघ्र किया जाए। इस दौरान सत्यनारायण संघवी, भारत डाबी, कमल, रोहित, राकेश भाट, लखन शर्मा सहित कम्पनी श्रमिक व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-

फिल्म का माहौल बनने लगा,नारी शक्ति ने देखी द केरला, जन जागरूकता का लिया प्रण, देवास सांसद भी मंगलवार को बहनों को दिखाएंगे निशुल्क
वैसे तो फिल्में कई बुराइयों का कारण भी है तो कई फिल्में क्रांति भी लाई है कई फिल्में समाज में बदलाव लेकर आई है जन जागरण के साथ कई फिल्मों से बहुत कुछ सीखने को मिला हे देशभक्ति से लेकर सामाजिक धार्मिक और कई तरह की फिल्में बनी जो चर्चित रही इस समय पूरे देश में कश्मीर फाइल के बाद केरला स्टोरी घर-घर में चर्चा का विषय बनी है और इसको देखने के लिए बहुत उत्सुकता है बहुत समय बाद किसी फिल्म के लिए आम जनता में ऐसा माहौल बना है कहीं पार्षद तो कहीं जनप्रतिनिधि अपने साथ नारी शक्ति को फिल्म दिखाने ले जा रहे हैं। तो देवास के सांसद श्री महेन्द्रसिंह सोलंकीं जी द्वारा दिनाक 9 मई , मंगलवार को , दोपहर वाला शो , हाल ही मैं रिलीज़ फ़िल्म “ द केरला स्टोरी “ देखने हेतु सभी माता – बहनों को आमंत्रित किया जाता है । अतः सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मे आकर यह फ़िल्म ज़रूर देखें । लव जेहाद को दर्शाने वाली इस फ़िल्म को हमे अपनी बेटियों को अवश्य रूप से दिखाना चाहिए । इसके लिए कृपया अपने आधार -कार्ड का फोटो एवं अपना मोबाइल नंबर , सांसद जी के निम्न स्टाफ़ मेंबर्स को निम्न whatsapp कर दे : कन्हैया पटेल – 7723022103 , राहुल व्यास – 7720322102 नारी शक्ति ने देखी द केरला, जन जागरूकता का लिया प्रण देवास। लव जिहाद एवं धर्मान्तरण पर बनी फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा इस फिल्म को दिखाने का आव्हान कर रहे है। देवास में भी महायोगी वाहिनी सामाजिक संस्था ने अपनी ओर से नारी शक्ति को निशुल्क द केरला फिल्म दिखाई। जिसमें बड़े उत्साह के साथ नारी शक्ति ने हिस्सा लिया। महायोगी वाहिनी सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस फिल्म मूवी को ज्यादा से ज्यादा बहनों को दिखाना चाहिए और जिससे वे धर्म व अधर्म के बारे में जानेगी और जागरूक बनेगी। वर्तमान में आतंकवाद देश की सबसे बड़ी समस्या है। इसे जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है। बढ़ते लव जिहाद एवं धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, किन्तु जनता को यह समझने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आगे भी महायोगी वाहिनी सामाजिक संस्था जन जागरूकता के लिए ऐसे ही कार्य करती रहेगी।
-

कड़ी धूप में टेंट लगाकर धरने पर बैठे सहकारी समिति कर्मचारी, काम बंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
देवास। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान जिलेभर के सहकारी कर्मचारी मण्डुक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर कड़ी धूप में टेंट लगाकर दिनभर बैठे रहे। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि जिलेभर में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के 700 से अधिक कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर है। जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजना अन्न उत्सव योजना प्रभावित होने के साथ-साथ गरीब परिवार राशन से वंचित हो रहे। खाद्यान्न वितरण गेहूं, चना मसूर आदि का उपार्जन ऋण वितरण व वसूली आदि कार्य प्रभावित हो रहे है। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर धरना देते हुए मप्र सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह लड़ाई आर या पार की है। यदि हमारी मांगों का निराकरण 18 मई तक नही होता है तो 19 मई को जिले के समस्त विक्रेता भोपाल पहुंच कर मुख्यमंत्री को सामूहिक इस्तीफा सौपेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान महासंघ उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सेंधव, इंदर सिंह गौड़, बहादुर सिंह भाटी, माखन लाल वर्मा, नरेंद्र सिंह आगरोद, सोनू पाटीदार, सत्यनारायण चौधरी, गोपाल सिंह पटेल, राधेश्याम डबल चौकी, इंदर सिंह पोलाखल सहित संपूर्ण जिले के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-

सावधान भाजपा कमलनाथ का यह पहला झटका है( दीपक जोशी), मैडम का तबादला, चिकित्सकों की हड़ताल, हिंद फौज द्वारा गर्मी में लगाए जा रहे पौधे, परशुराम शौर्य यात्रा, एक गुट का अस्तित्व समाप्त
भगत —बाबा प्रणाम । बाबा ——-बेटा प्रणाम । भगत ——— कमलनाथ जी ने पहला झटका दे दिया। बाबा——- हां बेटा अभी तो राजनीति में सबसे बड़ी खबर यही चल रही है कि दीपक जोशी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया । उनको मनाने के लिए भाजपा के प्रदेश के कई नामी नेता ने प्रयास किए लेकिन इन सब पर भारी पड़े मनोज राजानी जो मात्र 1 घंटे की बैठक में दीपक जोशी को मना कर अपनी पार्टी में ले आए। कमलनाथ की सूझबूझ काम आ गई गर्म लोहे पर हथोड़ा राजानी चला गए। कमलनाथ कितने दूरदर्शी है की एक छोटी सी चिंगारी को पहचान गए पहले भी भारतीय जनता पार्टी को मात देकर सरकार बना ली थी ।लेकिन सिंधिया की वजह से भाजपा को गिफ्ट में सरकार मिली सारे नियम कायदे से विचार धरे रह गए ।कांग्रेसी भाजपाई हो गए और भाजपाई पुराने विद्रोही। यह पहला झटका भाजपा को सावधान करने के लिए बहुत है। अभी भी संभल जाओ वरना कमलनाथ फिर भारी पड़ सकते हैं ।अभी तो 5 विधानसभा क्षेत्र में दीपक जोशी को कमलनाथ जैसे राजनीति के चाणक्य को एक और चाणक्य मिल गया है जो खुलकर भाजपा के खिलाफ बोलेंगे।
भगत — इससे पार्टी को क्या नुकसान और क्या फायदा। बाबा — अभी भारतीय जनता पार्टी लगातार सत्ता में होने के कारण सत्ता के नशे में चूर है ।शहर में विकास कार्य तो हो रहे हैं लेकिन पूरे जिले में अवैध कारोबार खुलकर चल रहे हैं और अधिकारी भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है ।रही बात पूर्व मंत्री की तो बेटा पहले भी बताया था कि दीपक जोशी तीन विधानसभा में प्रभाव रखते हैं ।लेकिन अभी सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छवि पर पड़ेगा सिंधिया गुट का विलय होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में कई वर्षों से समर्पित कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं। अब खुलकर सामने आएंगे। रही बात स्थानी 3 विधानसभा की तो गुप्त सर्वे करा लो देवास की चार विधानसभा सीट पर भाजपा की स्थिति कमजोर है ।जिसमें बागली में दीपक जोशी की सबसे ज्यादा पकड़ हैं छोटे से छोटे कार्यकर्ता को जानते हैं और हाटपिपलिया भी एक दशक से विधायक होने के कारण कमजोर कड़ी जानते हैं खातेगांव में तैयारी कर ही रहे थे ।कांग्रेसी इनका इन विधानसभा में लाभ लेगी बागली विधानसभा का विधायक का टिकट तो लगभग दीपक जोशी की पसंद का ही होगा वैसे जोशी विरोधी चाहते थे कि वे कांग्रेस में चले ही जाए खासकर खातेगांव हाटपिपलिया विधानसभा के दावेदार खातेगांव में आशीष शर्मा का टेंशन समाप्त हो गया टिकट के दावेदार में अब दूसरा इतना दमदार नहीं तो कांग्रेस से मनीष चौधरी और दावेदार का टेंशन जरूर शुरू हो गया ।कि कहीं अंतिम समय में दीपक जोशी को खातेगांव दे दिया तो क्या होगा। इसी तरह हाटपिपलिया से मनोज चौधरी रायसिंह सेंधव बहादुर मुकाती नरेंद्र सिंह राजपूत को भी एक दावेदार बाहर होने से राहत तो मिलेगी जो बिगाड़ना होगा चुनाव में बिगड़ते ही हैं कम से कम टिकट मे एक दावेदार तो कम हो गया। अब कांग्रेस के दावेदार की बात तो यहां से राजवीर सिंह बघेल को हरी झंडी सज्जन वर्मा ने पहले ही दे दी है उनको दीपक जोशी से लाभ जरूर मिलेगा।
भगत —– जोशी हाल ही में प्राधिकरण अध्यक्ष मामले में ज्यादा नाराज थे। बाबा —– हां बेटा वैसे लगातार 15 वर्षों से सत्ता में रहे दीपक जोशी को हारने के बाद मात्र ढाई वर्ष मै उपेक्षा तो हो रही थी परंतु उनको सत्ता के साथ संगठन में भी कहीं पर सम्मान नहीं मिलने से और नाराजगी बढ़ती चली गई। हाल ही में उनके ही साथ रहे कभी राजीव खंडेलवाल गुट ने भी कोई सम्मान नहीं दिया प्राधिकरण अध्यक्ष की ताजपोशी में दीपक जोशी नदारद रहे ।बस यहां से ज्यादा लोहा गर्म हो गया था।
भगत— जोशी गुट का समापन हो गया। बाबा —– भारतीय जनता पार्टी में तीन दशक से पवार गुट और जोशी गुट का राज रहा पहली बार उभरकर पवार गुट के सामने राजीव खंडेलवाल गुट आया है ।और दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद अब तो जोशी गुट का अस्तित्व भाजपा से समाप्त हो गया। वैसे अगर देखा जाए तो दीपक जोशी को भाजपा ने तीन बार विधायक का टिकट दिया अब वे हार गए वहां तक तो ठीक उनके विरोधी को पार्टी में लेकर ज्यादा सम्मान दे दिया मनोज चौधरी को जनता ने 5 साल के लिए चुना था और बीच में उन्होंने भाजपा की सरकार बनाकर विश्वास पर इस्तीफा दिया तो टिकट तो उनका बनता ही था खैर अभी तो दीपक जोशी ने नए समीकरण बना दिए हैं। अब प्रदेश में कई भारतीय जनता पार्टी नेताओं के रास्ते खोल दिए हैं प्रदेश में कुछ नामी नेता कांग्रेस में जा रहे हैं तो देवास जिले में भी जिसने देवास के एक दमदार नेताजी शामिल है बस कांग्रेस अगर उनकी शर्त मान ले। भारतीय जनता पार्टी से जोशी गुटका समापन हो गया लेकिन यह अब कांग्रेस में रोशन होगा
भगत —- दोनों मैडम का तबादला हो गया। बाबा —— समझ गया पहले तो मंडी वाली मैडम प्रवीण चौधरी जिनका तबादला 2 महीने से होने के बाद भी वह जाने का नाम नहीं ले रही थी आखिर में प्रदेश शासन को सख्त निर्णय लेना पड़ा उनके निलंबन का और प्रवीण चौधरी की जगह देवास मंडी सचिव का चार्ज राजेश साकेत ने लिया देवास कृषि उपज मंडी आखिर इतना लगाव क्यों। क्योंकि यहां पर बहुत कुछ शुभ लाभ है। मैडम जाने का नाम नहीं ले रही थी अब दूसरी मैडम वही ट्राफिक वाली इन्होंने पहले से ही तालमेल बिठा लिया देवास की जगह इंदौर ट्राफिक में अब मैडम जाते-जाते क्या बोले बस इतना ध्यान रखना गरीब की दुआ बहुत काम आती है सब कुछ करना गरीबों को मत सताना। वरना बद्दुआ तो आपको मालूम ही है कैसे लगती है ।
भगत —– इनकी जगह भी पुराने वाले पवन बागड़ी आ गए। बाबा —– अब बेटा वसूली तो किसी से नहीं रुकने वाली सामने चुनाव है सरकार भी अलग चंदा वसुलेगी पवन बागड़ी देवास में दूसरी बार वापसी यातायात में कुछ सुधार कर जाए तो ठीक है नहीं तो शुभ लाभ तो चलता ही है चलता रहेगा।
भगत— और भी मैडम के नंबर है तबादलों की सूची में और आप भी उनकी जगह पूर्व में देवास में पदस्थ रहे अधिकारी ही आ रहे हैं। बाबा —हां बेटा देवास जिले में कई महिला अधिकारी शुभ लाभ के लिए पहचानी जाती है और इनको लंबा समय भी हो गया है इनका नाम भी सूची में है फिर भी अगर जोड़-तोड़ कर तबादला निरस्त करा लेती है तू चुनाव आयोग कर ही देगा कुछ महिला अधिकारी का कार्यकाल देवास में अच्छा रहा है।
भगत— प्राधिकरण संचालक मंडल की घोषणा भी होने वाली है। भगत —- यहां पर भी बटवारा हो गया है सांसद विधायक और जिलाध्यक्ष के तीनों के ही नाम है 1 नाम बदला जा सकता है।
भगत—- चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी बाबा—– बेटा चुनाव का समय है अब धरना प्रदर्शन और हड़ताल काम बंद लगातार चलते रहेंगे हर विभाग के कर्मचारी चुनाव के पहले अपनी मांग रखेंगे चिकित्सकों ने प्रदेश महासंघ के आह्वान पर काम बंद का समर्थन किया था । वैसे सामान्य काम बंद होने पर आमजन इधर-उधर परेशान होता रहता है लेकिन जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता की समझदारी कि उन्होंने तुरंत एक निजी संस्था के चिकित्सकों और स्टाफ को बुला लिया जिससे जिला चिकित्सालय में आने वाले रोगी को कुछ तो राहत मिली वैसे हमारे देश में सभी हड़ताल पर चले जाते हैं। केवल पुलिस और सेना को छोड़कर और ऐसा ही चिकित्सा विभाग भी है जो भी आपात सेवा मैं आता है चिकित्सकों को इसका और कोई तरीका देखना चाहिए अपनी मांग मनवाने का आपको सबसे महत्वपूर्ण कार्य मिला है कम से कम काम बंद हड़ताल नहीं होना चाहिए। शासकीय चिकित्सालय में तो और ज्यादा समस्या बढ़ जाती है आमजन वैसे ही परेशान और सब जगह से थक हार कर मजबूरी में जिला चिकित्सालय आता है और यहां भी अगर निराशा मिले तो कहां जाएगा यहां पर इस बार कलेक्टर की दूरदर्शिता कब आए निजी चिकित्सक के साथ आयुष विभाग ने भी अपनी सेवाएं दी यही है प्रशासन का शासन का काम नहीं है कैसे भी हो विकल्प आपके पास होना चाहिए आमजन को कोई परेशानी ना हो वही स्वच्छता शासन प्रशासन है ।
भगत– हिंद फौज गर्मी में भी पौधे लगा रही है। बाबा— बेटा हिंद फौज देवास में युवाओं के भविष्य को सवारने के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रही है रक्तदान की आवश्यकता पड़ने पर कुछ ही समय में रक्त उपलब्ध कराती है तो दूसरा सबसे बड़ा मिशन अभी हर घर पौधा घर-घर पौधा लगाने का चल रहा है जो हिंद फौज के सैनिक द्वारा किसी के भी जन्मदिन या अन्य खुशी के अवसर पर घर के सामने लगाया जा रहा है सबसे बड़ी बात की गर्मी मैं भी पौधे लगाए जा रहे हैं नेक कार्य में देर किस बात की क्यों बारिश का इंतजार करें फलदार पौधे फल ही देंगे कल करे सो आज कर आज करे सो अब की तरह हिंद फौज कार्य कर रही है सराहनीय कार्य के लिए हिंद फौज को एक सलूट आम जनता भी इनका साथ दे इनका उत्साह बढ़ाएं अपने घर के सामने एक पौधा फलदार अवश्य लगाएं ।
भगत —इस बार परशुराम शौर्य यात्रा शानदार रही। भगत—- इस बार मेहनत बहुत की थी संगठन की युवाओं ने और मेहनत का परिणाम भी सामने था। धीरे-धीरे और आगे बढ़ेगा ही जब निस्वार्थ कार्य करोगे तो सभी साथ होंगे । संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शुक्ला और वर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा लगातार एक दशक से मेहनत कर रहे हैं समाज को जोड़ने की। केवल यात्रा तक या किसी आयोजन तक वे सीमित नहीं हर किसी के सुख दुख में साथ खड़े होते हैं ।यात्रा की तैयारी वरिष्ठ से लेकर युवाओं ने एक महीने से की थी ।इस बार नारी शक्ति का भी विशेष योगदान रहा नारी शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी को सफल यात्रा की बधाई जय परशुराम।
भगत– पुलिस विभाग में भी कुछ बदलाव। बाबा— वही सब जो चल रहा था चल रहा है ।बदलाव बस तबादला सूची के बाद आना है। कई अधिकारी तबादला सूची इंतजार में है। बाकी अब पुलिस विभाग के कारण विपक्षी के पास कई विषय मुफ्त में मिल गए हैं।
-

शिप्रा नदी पर बोटिंग श्रद्धालु को मिलेगा लाभ
वर्षों से मांग क्षिप्रा नदी के तट पर सुरक्षा ओर श्रद्धालुओं को माँ क्षिप्रा के दर्शन लाभ ओर परिक्रमा हेतु मांग की जा रही कई बार माँ बार माँ क्षिप्रा नदी बचाओ समिति की ओर से इसके लिए प्रयास किये जा रहे थे उसी कड़ी में हाल ही में कुछ माह पूर्व क्षिप्रा सुकल्या पंचायत के सरपंच विश्वास उपाध्याय के प्रयास से वही क्षिप्रा सुकल्या के निवास दिलीप कहार के द्वारा विगत तीन सालो के प्रयास से स्वयं के व्यय से आज बोट क्षिप्रा नदी में देखी जा रही है। वे नदी पर अपनी दिन रात सेवा इसी कार्य में देकर भक्तो ओर पर्यटको को दे रहे। क्षिप्रा नदी की परिक्रमा का लाभ अब सभी को मील रहा है। साथ ही कई लोग जो डूब कर मर गये है। ओर कई दुर्घटनाये अभी तक हो चुकी है। पर अब आगे से उनका ये भी प्रयास रहेगा की बोट के जरिये वो पुल से कुदने वालों के भी प्राण बचाने का प्रयास करेंगे माँ क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के सदस्यों ओर।खेलजगत की टीम के साथ माँ क्षिपा की परिक्रमा का सौभाग्य मिला जिसमे देखने में आया की पानी में जगह जगह ,कचरा व पूजा सामग्री ,देखने को मिली।। माँ क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति ने बताया कि कई वर्षो से पुल के दोनो ओर जाली की मांग करती आ रही है। ताकि लोग आत्महत्या का प्रयास न करे। ओर नही नदी में कचरा डालकर जाये ,पूजा सामग्री के लिए एक अलग से क्षिप्रा कुंड बनाकर उसमे विसर्जित करे ताकि पवित्र नदी माँ क्षिप्रा का पानी निर्मल ओर स्वच्छ रहें। सभी का प्रयास वातावरण को स्वच्छ ओर खुशनामा बनयेगा जिला प्रशासन देवास इस ओर अतिशीघ्र ध्यान दें । ताकि आने वाली शनिचरी अमावस्या पर श्रद्धालु जन स्वच्छ निर्मल पानी से स्नान नदी घाट पर कर सकें
