सावधान भाजपा कमलनाथ का यह पहला झटका है( दीपक जोशी), मैडम का तबादला, चिकित्सकों की हड़ताल, हिंद फौज द्वारा गर्मी में लगाए जा रहे पौधे, परशुराम शौर्य यात्रा, एक गुट का अस्तित्व समाप्त

भगत —बाबा प्रणाम । बाबा ——-बेटा प्रणाम । भगत ——— कमलनाथ जी ने पहला झटका दे दिया। बाबा——- हां बेटा अभी तो राजनीति में सबसे बड़ी खबर यही चल रही है कि दीपक जोशी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया । उनको मनाने के लिए भाजपा के प्रदेश के कई नामी नेता ने प्रयास किए लेकिन इन सब पर भारी पड़े मनोज राजानी जो मात्र 1 घंटे की बैठक में दीपक जोशी को मना कर अपनी पार्टी में ले आए। कमलनाथ की सूझबूझ काम आ गई गर्म लोहे पर हथोड़ा राजानी चला गए। कमलनाथ कितने दूरदर्शी है की एक छोटी सी चिंगारी को पहचान गए पहले भी भारतीय जनता पार्टी को मात देकर सरकार बना ली थी ।लेकिन सिंधिया  की वजह से भाजपा को गिफ्ट में सरकार मिली सारे नियम कायदे से विचार धरे रह गए ।कांग्रेसी भाजपाई हो गए और भाजपाई पुराने विद्रोही। यह पहला झटका भाजपा को सावधान करने के लिए बहुत है। अभी भी संभल जाओ वरना कमलनाथ फिर भारी पड़ सकते हैं ।अभी तो 5 विधानसभा क्षेत्र में दीपक जोशी को कमलनाथ जैसे राजनीति के चाणक्य को एक और चाणक्य मिल गया है जो खुलकर भाजपा के खिलाफ बोलेंगे।

भगत — इससे पार्टी को क्या नुकसान और क्या फायदा। बाबा — अभी भारतीय जनता पार्टी लगातार सत्ता में होने के कारण सत्ता के नशे में चूर है ।शहर में विकास कार्य तो हो रहे हैं लेकिन पूरे जिले में अवैध कारोबार खुलकर चल रहे हैं और अधिकारी भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है ।रही बात पूर्व मंत्री की तो बेटा पहले भी बताया था कि दीपक जोशी तीन विधानसभा में प्रभाव रखते हैं ।लेकिन अभी सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छवि पर पड़ेगा सिंधिया गुट का विलय होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में कई वर्षों से समर्पित कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं। अब खुलकर सामने आएंगे। रही बात स्थानी 3 विधानसभा की तो गुप्त सर्वे करा लो देवास की चार विधानसभा सीट पर भाजपा की स्थिति कमजोर है ।जिसमें बागली में दीपक जोशी की सबसे ज्यादा पकड़ हैं छोटे से छोटे कार्यकर्ता को जानते हैं और हाटपिपलिया भी एक दशक से विधायक होने के कारण कमजोर कड़ी जानते हैं खातेगांव में तैयारी कर ही रहे थे ।कांग्रेसी इनका इन विधानसभा में लाभ लेगी बागली विधानसभा का विधायक का टिकट तो लगभग दीपक जोशी की पसंद का ही होगा वैसे जोशी विरोधी चाहते थे कि वे कांग्रेस में चले ही जाए खासकर खातेगांव हाटपिपलिया विधानसभा के दावेदार खातेगांव में आशीष शर्मा का टेंशन समाप्त हो गया टिकट के दावेदार में अब दूसरा इतना दमदार नहीं तो कांग्रेस से मनीष चौधरी और दावेदार का टेंशन जरूर शुरू हो गया ।कि कहीं अंतिम समय में दीपक जोशी को खातेगांव दे दिया तो क्या होगा। इसी तरह हाटपिपलिया से मनोज चौधरी रायसिंह सेंधव बहादुर मुकाती नरेंद्र सिंह राजपूत को भी एक दावेदार बाहर होने से राहत तो मिलेगी जो बिगाड़ना होगा चुनाव में बिगड़ते ही हैं कम से कम टिकट मे एक  दावेदार तो कम हो गया। अब कांग्रेस के दावेदार की बात तो यहां से राजवीर सिंह बघेल को हरी झंडी सज्जन वर्मा ने पहले ही दे दी है उनको दीपक जोशी से लाभ जरूर मिलेगा।

भगत —– जोशी हाल ही में प्राधिकरण अध्यक्ष मामले में ज्यादा नाराज थे। बाबा —– हां बेटा वैसे लगातार 15 वर्षों से सत्ता में रहे दीपक जोशी को हारने के बाद मात्र ढाई वर्ष मै उपेक्षा तो हो रही थी परंतु उनको सत्ता के साथ संगठन में भी कहीं पर सम्मान नहीं मिलने से और नाराजगी बढ़ती चली गई। हाल ही में उनके ही साथ रहे कभी राजीव खंडेलवाल गुट  ने भी कोई सम्मान नहीं दिया प्राधिकरण अध्यक्ष की ताजपोशी में दीपक जोशी नदारद रहे ।बस यहां से ज्यादा लोहा गर्म हो गया था।

भगत— जोशी गुट का समापन हो गया। बाबा —– भारतीय जनता पार्टी में तीन दशक से पवार गुट और जोशी गुट का राज रहा पहली बार उभरकर पवार गुट के सामने राजीव खंडेलवाल गुट आया है ।और दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद अब तो जोशी गुट का अस्तित्व भाजपा से समाप्त हो गया। वैसे अगर देखा जाए तो दीपक जोशी को भाजपा ने तीन बार विधायक का टिकट दिया अब वे हार गए वहां तक तो ठीक उनके विरोधी को पार्टी में लेकर ज्यादा सम्मान दे दिया मनोज चौधरी को जनता ने 5 साल के लिए चुना था और बीच में उन्होंने भाजपा की सरकार बनाकर विश्वास पर इस्तीफा दिया तो टिकट तो उनका बनता ही था खैर अभी तो दीपक जोशी ने नए समीकरण बना दिए हैं। अब प्रदेश में कई भारतीय जनता पार्टी नेताओं के रास्ते खोल दिए हैं प्रदेश में कुछ नामी नेता कांग्रेस में जा रहे हैं तो देवास जिले में भी जिसने देवास के एक दमदार नेताजी शामिल है बस कांग्रेस अगर उनकी शर्त मान ले। भारतीय जनता पार्टी से जोशी गुटका समापन हो गया लेकिन यह अब कांग्रेस में रोशन होगा

भगत —- दोनों मैडम का तबादला हो गया। बाबा —— समझ गया पहले तो मंडी वाली मैडम प्रवीण चौधरी जिनका तबादला 2 महीने से होने के बाद भी वह जाने का नाम नहीं ले रही थी आखिर में प्रदेश शासन को सख्त निर्णय लेना पड़ा उनके निलंबन का और प्रवीण चौधरी की जगह देवास मंडी सचिव का चार्ज राजेश साकेत ने लिया देवास कृषि उपज मंडी आखिर इतना लगाव क्यों। क्योंकि यहां पर बहुत कुछ शुभ लाभ है। मैडम जाने का नाम नहीं ले रही थी अब दूसरी मैडम वही ट्राफिक वाली इन्होंने पहले से ही तालमेल बिठा लिया देवास की जगह इंदौर ट्राफिक में अब मैडम जाते-जाते क्या बोले बस इतना ध्यान रखना गरीब की दुआ बहुत काम आती है सब कुछ करना गरीबों को मत सताना। वरना बद्दुआ तो आपको मालूम ही है कैसे लगती है ।

भगत —– इनकी जगह भी पुराने वाले पवन बागड़ी आ गए। बाबा —– अब बेटा वसूली तो किसी से नहीं रुकने वाली सामने चुनाव है सरकार भी अलग चंदा वसुलेगी पवन बागड़ी देवास में दूसरी बार वापसी यातायात में कुछ सुधार कर जाए तो ठीक है नहीं तो शुभ लाभ तो चलता ही है चलता रहेगा।

भगत— और भी मैडम के नंबर है तबादलों की सूची में और आप भी उनकी जगह पूर्व में देवास में पदस्थ रहे अधिकारी ही आ रहे हैं। बाबा —हां बेटा देवास जिले में कई महिला अधिकारी शुभ लाभ के लिए पहचानी जाती है और इनको लंबा समय भी हो गया है इनका नाम भी सूची में है फिर भी अगर जोड़-तोड़ कर तबादला निरस्त करा लेती है तू चुनाव आयोग कर ही देगा कुछ महिला अधिकारी का कार्यकाल देवास में अच्छा रहा है।

भगत— प्राधिकरण संचालक मंडल की घोषणा भी होने वाली है। भगत —- यहां पर भी बटवारा हो गया है सांसद विधायक और जिलाध्यक्ष के तीनों के ही नाम है 1 नाम बदला जा सकता है।

भगत—- चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी बाबा—– बेटा चुनाव का समय है अब धरना प्रदर्शन और हड़ताल काम बंद लगातार चलते रहेंगे हर विभाग के कर्मचारी चुनाव के पहले अपनी मांग रखेंगे चिकित्सकों ने प्रदेश महासंघ के आह्वान पर काम बंद का समर्थन किया था । वैसे सामान्य काम बंद होने पर आमजन इधर-उधर परेशान होता रहता है लेकिन जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता की समझदारी कि उन्होंने तुरंत एक निजी संस्था के चिकित्सकों और स्टाफ को बुला लिया जिससे जिला चिकित्सालय में आने वाले रोगी को कुछ तो राहत मिली वैसे हमारे देश में सभी हड़ताल पर चले जाते हैं। केवल पुलिस और सेना को छोड़कर और ऐसा ही चिकित्सा विभाग भी है जो भी आपात सेवा मैं आता है चिकित्सकों को इसका और कोई तरीका देखना चाहिए अपनी मांग मनवाने का आपको सबसे महत्वपूर्ण कार्य मिला है कम से कम काम बंद हड़ताल नहीं होना चाहिए। शासकीय चिकित्सालय में तो और ज्यादा समस्या बढ़ जाती है आमजन वैसे ही परेशान और सब जगह से थक हार कर मजबूरी में जिला चिकित्सालय आता है और यहां भी अगर निराशा मिले तो कहां जाएगा यहां पर इस बार कलेक्टर की दूरदर्शिता कब आए निजी चिकित्सक के साथ आयुष विभाग ने भी अपनी सेवाएं दी यही है प्रशासन का शासन का काम नहीं है कैसे भी हो विकल्प आपके पास होना चाहिए आमजन को कोई परेशानी ना हो वही स्वच्छता शासन प्रशासन है ।

भगत– हिंद फौज गर्मी में भी पौधे लगा रही है। बाबा— बेटा हिंद फौज देवास में युवाओं के भविष्य को सवारने के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रही है रक्तदान की आवश्यकता पड़ने पर कुछ ही समय में रक्त उपलब्ध कराती है तो दूसरा सबसे बड़ा मिशन अभी हर घर पौधा घर-घर पौधा लगाने का चल रहा है जो हिंद फौज के सैनिक द्वारा किसी के भी जन्मदिन या अन्य खुशी के अवसर पर घर के सामने लगाया जा रहा है सबसे बड़ी बात की गर्मी मैं भी पौधे लगाए जा रहे हैं नेक कार्य में देर किस बात की क्यों बारिश का इंतजार करें फलदार पौधे फल ही देंगे कल करे सो आज कर आज करे सो अब की तरह हिंद फौज कार्य कर रही है सराहनीय कार्य के लिए हिंद फौज को एक सलूट आम जनता भी इनका साथ दे इनका उत्साह बढ़ाएं अपने घर के सामने एक पौधा फलदार अवश्य लगाएं ।

भगत —इस बार परशुराम शौर्य यात्रा शानदार रही। भगत—- इस बार मेहनत बहुत की थी संगठन की युवाओं ने और मेहनत का परिणाम भी सामने था। धीरे-धीरे और आगे बढ़ेगा ही जब निस्वार्थ कार्य करोगे तो सभी साथ होंगे । संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शुक्ला और वर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा लगातार एक दशक से मेहनत कर रहे हैं समाज को जोड़ने की। केवल यात्रा तक या किसी आयोजन तक वे सीमित नहीं हर किसी के सुख दुख में साथ खड़े होते हैं ।यात्रा की तैयारी वरिष्ठ से लेकर युवाओं ने एक महीने से की थी ।इस बार नारी शक्ति का भी विशेष योगदान रहा नारी शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी को सफल यात्रा की बधाई जय परशुराम।

भगत– पुलिस विभाग में भी कुछ बदलाव। बाबा— वही सब जो चल रहा था चल रहा है ।बदलाव बस तबादला सूची के बाद आना है। कई अधिकारी तबादला सूची इंतजार में है। बाकी अब पुलिस विभाग के कारण विपक्षी के पास कई विषय मुफ्त में मिल गए हैं।

More posts