फिल्म का माहौल बनने लगा,नारी शक्ति ने देखी द केरला, जन जागरूकता का लिया प्रण, देवास सांसद भी मंगलवार को बहनों को दिखाएंगे निशुल्क

वैसे तो फिल्में कई बुराइयों का कारण भी है तो कई फिल्में क्रांति भी लाई है कई फिल्में समाज में बदलाव लेकर आई है जन जागरण के साथ कई फिल्मों से बहुत कुछ सीखने को मिला हे देशभक्ति से लेकर सामाजिक धार्मिक और कई तरह की फिल्में बनी जो चर्चित रही इस समय पूरे देश में कश्मीर फाइल के बाद केरला स्टोरी घर-घर में चर्चा का विषय बनी है और इसको देखने के लिए बहुत उत्सुकता है बहुत समय बाद किसी फिल्म के लिए आम जनता में ऐसा माहौल बना है कहीं पार्षद तो कहीं जनप्रतिनिधि अपने साथ नारी शक्ति को फिल्म दिखाने ले जा रहे हैं। तो देवास के सांसद श्री महेन्द्रसिंह सोलंकीं  जी द्वारा दिनाक 9 मई , मंगलवार को , दोपहर वाला शो , हाल ही मैं रिलीज़ फ़िल्म  “ द केरला स्टोरी “ देखने हेतु  सभी माता – बहनों को आमंत्रित किया जाता है । अतः सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मे आकर यह फ़िल्म ज़रूर देखें । लव जेहाद को दर्शाने वाली इस फ़िल्म को हमे अपनी बेटियों को अवश्य रूप से दिखाना चाहिए । इसके लिए कृपया अपने आधार -कार्ड का फोटो एवं अपना मोबाइल नंबर , सांसद जी के निम्न स्टाफ़ मेंबर्स को निम्न whatsapp कर दे : कन्हैया पटेल – 7723022103 , राहुल व्यास – 7720322102 नारी शक्ति ने देखी द केरला, जन जागरूकता का लिया प्रण देवास। लव जिहाद एवं धर्मान्तरण पर बनी फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा इस फिल्म को दिखाने का आव्हान कर रहे है। देवास में भी महायोगी वाहिनी सामाजिक संस्था ने अपनी ओर से नारी शक्ति को निशुल्क द केरला फिल्म दिखाई। जिसमें बड़े उत्साह के साथ नारी शक्ति ने हिस्सा लिया। महायोगी वाहिनी सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस फिल्म मूवी को ज्यादा से ज्यादा बहनों को दिखाना चाहिए और जिससे वे धर्म व अधर्म के बारे में जानेगी और जागरूक बनेगी। वर्तमान में आतंकवाद देश की सबसे बड़ी समस्या है। इसे जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है। बढ़ते लव जिहाद एवं धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, किन्तु जनता को यह समझने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आगे भी महायोगी वाहिनी सामाजिक संस्था जन जागरूकता के लिए ऐसे ही कार्य करती रहेगी।

More posts