देवास में विद्युत संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित, देवास में सभी जोन कार्यालय में 10 से 21 मई तक आयोजित होंगे शिविर

———-       देवास, / देवास शहर संभाग म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी देवास के परिसर में विद्युत संबंधित समस्याओं के निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिनका निराकरण किया गया। देवास में सभी झोन कार्यालयों में 10 से 31 मई तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नवीन विद्युत कनेक्‍शन, मीटर संबंधित एवं अन्य विद्युत संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जायेगा। शि‍विर में देवास वृत्त के अधीक्षण यंत्री श्री आर.सी.जैन, कार्यपालन यंत्री श्री दधीची रेवड़िया, सहायक यंत्री श्री पी.सी. मेहता उपस्थित थे।

More posts