देवास जिले के जिनवानी रेंज अंतर्गत भीलआमला गांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर शनिवार को बड़ा हमला हो गया। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान करीब 100 से ज्यादा लोगों ने टीम को घेरकर पथराव कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की।
इस घटना में करीब आधा दर्जन वन अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलडोजर सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
पुलिस मौके पर मौजूद थी, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।


