Solar Storm: रात 11:30 बजे से शुरू होगा सौर तूफान: भारत के इन पहाड़ी इलाकों में लाल हो जाएगा आसमान, जानें टाइमिंग

सूरज की सतह पर पिछले कुछ दिनों से जारी हलचल के बाद आज रात पृथ्वी एक बड़े खगोलीय बदलाव की गवाह बनने जा रही है। बीती 6 जून, 2026 को सूर्य से निकले एक बेहद शक्तिशाली सौर तूफान (मैग्नेटाइज्ड प्लाज्मा) का अरबों टन का बादल 1400 किलोमीटर प्रति सेकंड की…

नई दिल्ली: भारत के आसमान में कुछ अद्भुत होने वाला है। आज रात पृथ्वी से एक ज़बरदस्त सौर तूफ़ान टकराने वाला है। बीती 6 जून, 2026 को सूर्य से निकले एक बेहद शक्तिशाली सौर तूफान (magnetized plasma) का अरबों टन का बादल 1400 किलोमीटर प्रति सेकंड की तूफानी रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ा था। दो दिनों का लंबा सफर तय करने के बाद यह सौर तूफान आज रात हमारी धरती से टकराने वाला है।

अंतरराष्ट्रीय स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर (Space Weather Prediction Center) ने इसके लिए ‘G3 श्रेणी’ (तेज) का जियोमैग्नेटिक (भू-चुंबकीय) अलर्ट जारी किया है, जो कुछ समय के लिए और गंभीर (G4 श्रेणी) भी हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस सौर तूफान का सबसे चरम (Peak) समय आज रात 11:30 बजे से लेकर मंगलवार (9 जून) की सुबह 2:30 बजे तक रहेगा। इस खगोलीय घटना के कारण आज रात भारत के कुछ पहाड़ी इलाकों में आसमान जादुई रोशनी (अरोरा) से सराबोर हो सकता है।

WhatsApp WhatsApp Group