Blog

  • मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मंडी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, मिलन समारोह आयोजित

    मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मंडी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, मिलन समारोह आयोजित

    कृषि उपज मंडी समिति देवास के सभागार में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मंडी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी विस्तार एवं कर्मचारी मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया .।उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव , राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विष्णु प्रसाद वर्मा, संभागीय अध्यक्ष अश्विन सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह सेंधव, महासंघ के कार्यालय मंत्री संजय शर्मा, मण्डी सचिव श्री राजेश कुमार साकेत एवं संभाग और जिले के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे.उक्त कार्यक्रम में श्री वर्मा ने अपने उद्बोधन में कर्मचारी संगठनों का महत्व एवं संगठन की कार्यप्रणाली से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अवगत कराया.उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मंडी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी द्वारा अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें मनोहर सिंह पवार को प्रदेश उपाध्यक्ष,  निशांत व्यास को प्रदेश सचिव के साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्त किया गया. कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र जोशी एवं निशांत व्यास ने किया. आभार श्रीमती श्वेता चौधरी ने माना.कार्यक्रम में संगठन के श्री देवेंद्र मुकाती ,राजेश वर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।

  • समता सहकारी बैंक सीमित में एनईएफटी आरटीजीएस की सुविधा प्रारंभ

    समता सहकारी बैंक सीमित में एनईएफटी आरटीजीएस की सुविधा प्रारंभ

    देवास। शहर की प्रसिद्ध समता सहकारी बैंक में आरटीजीएस एनईएफटी की ग्राहकों के ऑनलाइन लेनदेन करने हेतु सुविधा प्रारंभ की गई। बैंक संचालक मंडल के सभी सदस्यों द्वारा बैंक के करंट खाता धारक व्यापारियों को बैंक परिसर में जानकारी दी गई कि बैंक द्वारा ऑनलाइन आरटीजीएस एनईएफटी का आज से शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें बैंक के खाताधारकों को आनलाइन सुविधा प्राप्त हो सकेगी और साथ ही बैंक द्वारा 20 लाख रुपए हाउस लोन 10 लाख व्यापार लोन व मार्गेट लोन दिए जाने की। जानकारी बैंक के संचालक राजीव खंडेलवाल द्वारा खाताधारकों को दी गई। साथी संचालक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित हुए, जिसमें  बैंक अध्यक्ष सुमेर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, आशुतोष जोशी, संचालक अनिल चावड़ा, इम्तियाज शेख, संजय खंडेलवाल व प्रगति पैनल के संयोजक अशोक गोस्वामी उपस्थित हुए।

  • स्‍कूली/कॉलेज वाहनों की जांच करें, हेवी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की आंखो की जांच करें, ड्राइवरों का लाईसेंस और रिकार्ड चेक करें – संभागायुक्‍त श्री यादव

    स्‍कूली/कॉलेज वाहनों की जांच करें, हेवी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की आंखो की जांच करें, ड्राइवरों का लाईसेंस और रिकार्ड चेक करें – संभागायुक्‍त श्री यादव

    ———— देवास / संभागायुक्‍त श्री संदीप यादव की अध्‍यक्षता में बाढ आपदा नियंत्रण परामर्श समिति एवं संभागीय सड़‍क सुरक्षा समिति की बैठक वीसी के माध्‍यम से आयोजित हुई। बैठक में आईजी श्री संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता उज्‍जैन में शामिल हुए तथा देवास एनआईसी कक्ष से एसपी श्री संपत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, कमाण्‍डेंट होमगार्ड डॉ. मधु राजेश तिवारी, डीएसपी ट्रेफीक श्री किरण शर्मा, आरटीओ श्रीमती जया वसावा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्‍त श्री संदीप यादव ने बाढ आपदा नियंत्रण परामर्श समिति की बैठक में बाढ आपदा से निपटने की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने बताया कि जिले में बाढ आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम पंचायत, तहसील, अनुभाग, जल संसाधन, लोक निर्माण, होमगार्ड और पुलिस मुख्‍यालय पर 24×7 के लिए स्‍थापित किये गये है। जिले में जिन बस्तियों में पानी भर जाता है, ऐसी बस्तियों का चिन्‍हांकन किया गया है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि धार्मिक स्‍थल एवं मेले आयोजन स्‍थल पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाए की गई है। जिले में नेमावर और धाराजी में बाढ से बचाव के लिए रबर बोट, लाईफ जेकेट सहित अन्‍य बाढ़ बचाओं समग्री की व्‍यवस्‍था की गई है। जिले में पुलिस और होमगार्ड द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्‍यक तैयारियां की गई है। जिले में बाढ़ का पानी पुल/पुलिया पर होने पर आवागमन को रोकने के निर्देश दिये गये है। संभागायुक्‍त श्री संदीप यादव ने संभागीय सड़‍क सुरक्षा समिति की बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक के पालन प्रति‍वेदन की समीक्षा की। जिलो में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक की जानकारी ली। नवीन शैक्षणिक सत्र वर्ष 2023-24 प्रारम्‍भ होने से स्‍कूली/कॉलेज वाहनों का माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय एवं मध्‍यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर जांच करें। हेवी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की आंखो की जांच करें। ड्राइवरों का लाईसेंस और चरित्र का रिकार्ड चेक करें। संभागायुक्‍त श्री यादव ने कहा कि वर्षा काल में जिला अंतर्गत दुर्घटना संभावित पुल/पुलियाओं/स्‍लेब का चिन्‍हांकन कर आवश्‍यक कार्यवाही करें। सड़क दुर्घटनाओं की रोक थाम के लिए ग्रामीण/शहरी क्षत्रों में खराब हुई सड़को के मरम्‍मत एवं दुरूस्‍त करें। शिक्षको को सडक सुरक्षा जागरूकता संबंधित प्रशिक्षण दे। शिक्षक स्‍कूली बच्‍चों को सडक सुरक्षा के संबंध में जागरूक भी करें।

  • देवास जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

    देवास जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

    ————- देवास राज्य सरकार रोजगार के लिए अनेकों प्रयास कर रही है। इस उद्देश्य से युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना लागू की है। देवास जिले के युवा योजना का लाभ लेने के लिए https://mmsky.mp.gov.in पर पंजीयन करें। प्लेसमेंट 15 जुलाई से आरंभ होगा। कार्य सीखाने वाले प्रतिष्ठान और राज्य शासन के बीच 31 जुलाई से अनुबंध की कार्यवाही होगी। एक अगस्त से युवा, कार्य आरंभ कर देंगे। कार्य से सीखने की अवधि में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना में युवाओं को कौशल सीखने के साथ भुगतान भी किया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण के लिए कंपनियों और सर्विस सेक्टर को जोड़ा जाएगा। ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना युवाओं में क्षमता संवर्धन कर उन्हें पंख देने की योजना है, जिससे वे खुले आसमान में ऊँची उड़ान भर सकें और उन्हें रोजगार, प्रगति और विकास के नित नए अवसर मिलेंगे। 18 से 29 वर्ष के युवा होंगे पात्र योजना में प्रदेश के कम से कम एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी, 18 से 29 वर्ष के युवा, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आईटीआई या उच्च है, वे योजना में पात्र होंगे। प्रशिक्षण के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा स्टेट कॉउसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। योजना से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड मिलेगा, कौशल उन्नयन से उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कमाई का बेहतर मार्ग प्रशस्त होगा। 8 से 10 हजार रूपए तक होगा स्टाइपेंड योजना से देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा निजी संस्थानों को जोड़ा जाएगा। प्रतिष्ठान के पास पैन नंबर और जीएसटी पंजीयन होना आवश्यक होगा। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल के 15 प्रतिशत की संख्या तक छात्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे। योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंट दिया जाएगा। स्टाइपेंड की 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन की ओर से प्रशिक्षणार्थी को डीबीटी से भुगतान की जायेगी। संबंधी प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड की 25 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा करानी होगी।

  • महापौर जनसुनवाई मे समस्याओ का हुआ निदान रहवासी संघ नागरिक द्वारा महापौर को दिया धन्यवाद पत्र             वार्डो मे किये जा रहे निर्माण कार्यो का विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल द्वारा निरीक्षण

    महापौर जनसुनवाई मे समस्याओ का हुआ निदान रहवासी संघ नागरिक द्वारा महापौर को दिया धन्यवाद पत्र वार्डो मे किये जा रहे निर्माण कार्यो का विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल द्वारा निरीक्षण

    देवास/ प्रति बुधवार को होने वाली महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा नागरिको की समस्याओ को गंभीरता से सुना जाकर उनका निराकरण भी निगम अधिकारियो से समयावधी मे करवाया जाता है। इसी अन्तर्गत 28 जून बुधवार की महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत महापौर ने नागरिको से अपनी निगम संबंधि शिकायती आवेदनो को प्राप्त किया तथा निगम अधिकारियो से चर्चा कर उनका निराकरण समयावधी मे किये जाने के निर्देश दिये गये। वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद श्री दिपेश कानूनगो द्वारा भी महापौर से बारिश के पानी की निकासी एवं सीवरेज कनेक्शन करने मे आ रही समस्या पर चर्चा की, महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियो को वार्ड मे पार्षद श्री कानूनगो के साथ मौका मुआयना कर समस्याओ का किस प्रकार से निदान हो उसकी रूप रेखा तैयार कर व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। प्राप्त 15 आवेदन महापौर द्वारा विभागो मे भेजे जाकर उनका समयावधी मे निराकरण किये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम उपायुक्त लोकेन्द्रसिह सोलंकी के साथ 4 मजदूर डायरी एवं 12 लायसेंस भी नागरिको को प्रदान किये। महापौर ने कहा कि नागरिको की समस्याओ को हल करने हेतु अधिकारियो से चर्चा की जाकर समस्याओ का निराकरण प्राथमिकता से किया जाता है। निगम अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा प्राथमिकता से समस्याओ का निदान किया जा रहा है। जिसमे समस्याओ के निदान होने पर महापौर जनसुनवाई मे उपस्थित होकर रहवासी संघ एवं नागरिको द्वारा धन्यवाद पत्र भी दिया जा रहा है। महापौर ने शहवासियो से अपील की है कि शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने के लिए अपना मोहल्ला अपना वार्ड स्वच्छ रहे इस हेतु निगम का एवं निगम के स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियो को अपना सहयोग प्रदान करते हुए गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग डस्टबीनो मे डाले।

    वार्डो मे किये जा रहे निर्माण कार्यो का विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल द्वारा निरीक्षण देवास/ नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, पूर्व पार्षद जगदीश चौधरी के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 40 के व्यवसाईक क्षेत्र मे महिला प्रसाधन की सुविधा के लिए निगम द्वारा बनाये गये महिला प्रसाधन का निरीक्षण श्री अग्रवाल द्वारा किया गया। इसी के साथ क्षेत्रिय पार्षद एवं स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष श्री बैस ने बताया कि शीघ्र ही मार्केट के बीचोबीच अलंकार मार्केट मे सुलभ शौचालय का निर्माण किया जावेगा। जिससे पूरे मार्केट क्षेत्र मे आने वाले ग्राहको एवं व्यवसाईयो को सुलभ सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणो मे नयन कानूनगो, कैलाश अग्रवाल, गुरूदत्त शर्मा, दिनेश भूतडा, राम अग्रवाल, राजू सोनी, नौशाद, चन्द्रकांत सागर, शकील अपना, असलम गौरी, शंभू पहलवान आदि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।