————- देवास आयुक्त उज्जैन संभाग डॉ संजय गोयल ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग देवास श्री विवेक नागवंशी को छात्रावासों में मरम्मत कार्यो में की गई अनिमियतता, शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है। निलम्बन अवधि में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग देवास श्री विवेक नागवंशी का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा। निलम्बन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
संभागायुक्त डॉ गोयल ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग देवास श्री नागवंशी को किया निलम्बित
