देवास : उत्कृष्ठ विद्यालय में युनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी, देवास जिला पेंचक सिलेट एसोसिएशन व खेल एवम् युवा कल्याण विभाग के सानिध्य में 1 मई से 31 मई तक मार्शल आर्ट,आई कीड़ों,वेपन ,ब्रेकिंग आर्ट व आत्मा रक्षा का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। अभय श्रीवास ने बताया कि इस शिविर में उत्कृष्ठ विद्यालय के साथ साथ देवास के अनेक शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के खिलाडियों ने भाग लिया व आत्मा रक्षा के गुर सीखे। इस शिविर के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभागीय संघ चालक श्री कैलाश चंद्रावत, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी जी, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर जी,शासकीय अधिवक्ता श्री मनोज श्रीवास और अबरार अहमद शेख जी ने उपस्थित होकर खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया ओर साथ में शिविर के उत्कृष्ट खिलाड़ी विनीत कुमावत,रोहित गोयला,शालू केथरिया,झलक शर्मा को (बेस्ट केंपर), बोर्ड परीक्षा में टॉप करने पर जैनब खान ,ओवर आल बेस्ट अचीवर अंशु पटेल व वैष्णवी गोर्डे जिन्होंने एन डी ए में प्रथम महिलाओं की परीक्षा में पूरे भारत वर्ष में अंडर पांच में अपनी जगह बनाई सभी खिलाडियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । शिविर में भाग लेने वाले खिलाडियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए ओर साथ में जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाली 19 वी वर्ल्ड पेंचक सिलेट चैंपियनशिप जो मलेशिया में आयोजित हो रही है उसमे देवास के 2 खिलाड़ी लक्ष्मी मालवीया व दिशा रेड्डी का पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया ओर ओर दोनों खिलाडियों को शुभकामनाए दी गई। शिविर में भूमिका जैन,लक्ष्मी मालवीया,दिशा रेड्डी,नैना सांगते,प्रांजल बुडानिया, हर्ष जायसवाल,वृद्धि खट्टर, ऋषभ जायसवाल का सहयोग रहा। अंत में आभार रोहित श्रीवास ने माना।
