————- देवास 10 जून 2022/ नगरीय निकाय निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्त करना 11 जून से प्रारम्भ होगा। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नाम निर्देशन संबंधी कार्य के लिए अधिकारी/कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी है। देवास महापौर पद के लिए नाम निर्देशन न्यायालय कक्ष कलेक्टर कार्यालय में प्राप्त किये जायेंगे। देवास के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के पार्षदों के लिए नाम निर्देशन न्यायालय कक्ष कलेक्टर कार्यालय, वार्ड क्रमांक 16 से 30 के लिए न्यायालय कक्ष अपर कलेक्टर तथा वार्ड क्रमांक 31 से 45 के लिए न्यायालय कक्ष अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवास में प्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 जून को की जायेगी। अभ्यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून है। निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 22 जून को होगा। नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए 20 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करना होगी। नगर पालिक निगम के पार्षद पद के लिए 5 हजार रूपये, नगर परिषद के पार्षद के लिए 1 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थी के मामले में निक्षेप राशि का आधा भाग जमा करना होगा। नगरपालिक निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 15 लाख रूपये, नगरपालिक निगम पार्षद पद के लिए 3 लाख 75 हजार रूपये तथा नगर परिषदों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 हजार रूपये निर्धारित है। (पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले में निर्वाचन संबंधित शिकायत के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम(07272-250666) में सम्पर्क करें ———— कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में निर्वाचन संबंधित समस्त व्यवस्थाओं और जानकारियों को प्राप्त करने के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल में स्थापित किया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07272-250666 है। कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले के नागरिकों को चुनाव (chunav) एप से मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी ———- पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव(chunav) एप बनाया गया है। इस एप से नागरीक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। देवास जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान बागली, कन्नौद तथा खातेगांव विकासखण्ड में 25 जून तथा द्वितीय चरण में देवास, सोनकच्छ और टोंकखुर्द में 01 जुलाई को मतदान कराया जायेगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंचायत निर्वाचन मतपत्र और मतपेटी द्वारा करवाया जाएगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन भी दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहले चरण का मतदान 06 जुलाई को तथा दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। मतदान सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। पहले चरण के लिए मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 17 जुलाई को प्रात: 09 बजे से होगी तथा दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को होगी। पहले चरण में नगर परिषद बागली, करनावद, हाटपीपल्या, लोहारदा, कांटाफोड, सतवास, कन्नौद, खातेगांव नेमावर तथा नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरावां, भौंरासा तथा टोंकखुर्द में दूसरे चरण होगा मतदान।
(नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्त करना 11 जून से, पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले के नागरिकों को चुनाव (chunav) एप से मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी
