आमजन के लिये संकट मुसीबत आपदा के समय राज्य शासन द्वारा एक और नंबर जारी

मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन डायल 100 सेवा द्वारा विगत 6 वर्षों से निर्बाध रूप से पूरे प्रदेश के जनमानस को पुलिस सहायता पहुँचाई जा रही है । अभी तक डायल-100 वाहनों द्वारा 1.26 करोड़ स्थानों पर पहुँचकर पुलिस सहायता पहुँचाई गई है । 100 एक तरह से मध्यप्रदेश में संकट मोचक बन गयी है। आमजन की सुविधा के लिए इसी क्रम मे गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 112 नेशनल इमरजेन्सी नम्बर जारी किया गया है जो कि सम्पूर्ण देश में कार्य करता है, मध्यप्रदेश पुलिस राज्य स्तरीसय कन्ट्रोल रूम डायल 100 को इस नम्बर पर मध्यप्रदेश राज्य की सीमा के अन्दर से आने वाले कॉल अटैण्ड करने हेतु नोडल ऐजेन्सी नियुक्त किया गया है। 112 नम्बर डायल कर लोग पुलिस, फायर, एवं मेडीकल इमरजेन्सी की स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में 100 एवं 112 नम्बर के कॉल डायल 100 कन्ट्रोल रूम भोपाल में ही प्राप्त होते हैं । अब आमजन 112 नंबर सीधे डायल कर भी किसी भी प्रकार के संकट में मुसीबत में मदद पा सकते हैं 100 के बाद यह सुविधा आमजन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

More posts