———–
देवास मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा क्राइसिस मेनेजमेंट बैठक में दिये गये निर्देशानुसार देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी और कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
सांसद श्री सोलंकी और कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिला अस्पताल में आपातकालिन सेवा कक्ष, गहन चिकित्सा ईकाई, शिशु गहन चिकित्सा ईकाई, कोविड टेस्टिंग कक्ष, दवाई वितरण, दवाई स्टोर कक्ष, कोविड कमाण्ड सेंटर, आयुष्मान केन्द्र, निर्माणाधीन कैंटिन एवं प्रतिक्षालय का निरीक्षण और जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों को चालू करवाकर ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र प्रारंभ होना है इस बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा भी की। कोविड संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली मेडिसिन कीट के बारे में जानकारी ली।
सांसद श्री सोलंकी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्थाएं रखें। जिला अस्पताल में साफ-सफाई रखे। कोरोना की जांच की रिपोर्ट की सूचना 24 घण्टे के अंदर संबंधित को दें। जिला अस्पताल में मरीजों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल देवास में 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये है। जिला जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांटो की टेस्टिंग कर ली गई है। इसके अलावा 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर भी रिजर्व में रखे गये है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन रिफीलिंग प्लांट से सिलेंडर भरने की व्यवस्था भी है। जिला अस्पताल में कुल 360 बेड है। सभी बेडो पर ऑक्सीजन की लाईन की व्यवस्था की गई है, जिसमें 50 आईसीयू बेड भी शामिल है। इसके अलावा खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है। ऑक्सीजन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कंस्ट्रेटर मशीन का इंतजाम भी किया गया है।
सांसद श्री सोलंकी और कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण ———– जिला अस्पताल देवास में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों और वार्डो में देखी व्यवस्था ———– कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्थाएं रखें – सांसद श्री सोलंकी
