भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर आयोजित जनजातिय गौरव दिवस कार्यक्रम में देवास जिले के वनवासी बंधु भी हजारो की संख्या में पहुंचे भोपाल- अंतरसिंह आर्य (पुर्व जेल मंत्री)
देवास। भारतीय जनता पार्टी म.प्र. द्वारा अंग्रेजो के काले कानुन का विरोध कर उनसे लोहा लेने वाले भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर भोपाल में जनजाति गौरव दिवस का आयोजन आगामी 15 नवंबर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल पधार रहें है। इस कार्यक्रम निमित भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा एक वृह्द बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई।
इस बैठक को संबोधित करते हुऐ पुर्व जेल मंत्री अंतरसिंह जी आर्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने जनजातीय समाज का गौरव बढाते हुऐ भारत को आजाद करने हेतु अंग्रेजो से वनवासी बंधुओ को साथ लेकर सतत संघर्ष किया। ऐसे जनजाति समाज के गौरव बिरसा मुण्डा जयंती पर भोपाल में आयोजित होने वाले जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में देवास जिले से भी हजारो की संख्या में वनवासी बंधु पहंुचे। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र ओर राज्य सरकार ने वनवासी अंचलो में ऐतिहासिक विकास कार्य किये है। साथ ही हमारे जनजातिय समाज के उत्थान हेतु भी अनेक कल्याणकारी योजनाऐ लागु की है। ऐसी सारी बातो का प्रचार प्रसार करते हुऐ हमें अपने जनजातिय बंधुओ को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान करना है।
बैठक को संबोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करते हुऐ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनजातिय समाज को मुख्य धारा में लाने हेतु अनेक सदप्रयास किये है। भोपाल में आयोजित होने वाले जानजातिय गौरव दिवस कार्यक्रम में हमारे देवास जिले के जनजातिय बंधुओ को भारी संख्या में सम्मिलित कराने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। इस बैठक को देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने भी संबोधित किया। इस बैठक में अतिथी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयपालसिंह चावडा, सुरेन्द्र वर्मा, शरद पाचुनकर, जिला महामंत्री पोपेन्द्रसिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, जिलापदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया व आभार अनुसुचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण ओसारी ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव ने दी।
