संस्था अभिरंग के सामाजिक अनोखे रंग, गौ सेवा के साथ सामाजिक सेवा में भी अग्रणी शंकरगढ़ पहाड़ी पर गौशाला मैं अनूठे आयोजन
देवास मैं संस्था अभिरंग जो पहले संस्कृति कला सामाजिक क्षेत्र में अपनी सामाजिक पहचान बनाने के साथ लगातार सक्रिय थी अब संस्था द्वारा एक बीमार गौशाला को गोद लेने के बाद वहां पर पूरी मेहनत के साथ लगातार सेवा दी जा रही है ।आज के समय में जब कई गौशाला केवल कागज पर दिखावे मात्र रह गई है। तब संस्था के सदस्यों ने दिन रात मेहनत कर इस गौशाला को एक व्यवस्थित और आमजन की गौशाला बनाने का प्रयास किया है वह इसे आमजन से सीधे जोड़ना चाहते हैं इसी संख्या में गौ सेवा समिति द्वारा शंकरगढ़ गौशाला में सार्वजनिक गोवर्धन पूजा एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को प्रातः: 10 बजे किया गया। सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा पं. अरविंद त्रिवेदी द्वारा की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार एवं विशेष अतिथि निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, औद्योगिक थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी अनिल शर्मा, अतिथि पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, वरिष्ठ नेता विजय पंडित, रामेश्वर दायमा, रवि जैन, दुर्गेश अग्रवाल, गणेश पटेल, मनीष सेन, संजय दायमा, भरत चौधरी, मदन सिंह धाकड़, सचिन जोशी, मुश्तफा अहमद, गौरव जैन, विशाल जैन मैनाश्री, राजकुमार ठाकुर, अरविंद त्रिवेदी थे। समस्त अतिथियों का स्वागत संस्था संरक्षक आनंद कोठारी एवं अध्यक्ष बसंत वर्मा ने पुष्पमाला पहनाकर किया। इसके उपरांत समस्त अतिथियों एवं संस्था सदस्यों ने समाजसेवी व गौसेवक स्वर्गीय पुनीत राजकुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के पदाधिकारी महासचिव भगवान सिंह कच्छावा ने अपनी ट्राईसिकल अतिथियों के हाथों अक्षय जोशी को भेंट कराई। घुंघरू एकेडमी की नन्ही बालिकाओं द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसे अतिथियों ने काफी सराहा। अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहन वर्मा ने किया एवं आभार अध्यक्ष बसंत वर्मा ने माना। उक्त जानकारी संस्था के विजय यादव एवं चंचल गव्हाडे ने दी। संस्था का यह प्रयास केवल देवास की जनता को गोशाला से जोड़ने और वहां पर बहुत कुछ करने की सोच के साथ किया गया संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य साधुवाद के पात्र हैं वह लगातार विपरीत परिस्थितियों में सेवा कार्य करने के साथ लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं निश्चित आने वाले समय में देवास की गौशाला प्रदेश की प्रमुख गौशाला में अलग पहचान बनाएगी संस्था अभिरंग ।
