वैक्सीन से पहले टीम रक्तवीर हिंदुस्तान के सदस्यों ने किया रक्तदान
देवास। टीम रक्तवीर हिंदुस्तान के सदस्यों ने वैक्सीन से पहले रक्तदान कर सेवा कार्य में अपना हाथ आगे बढ़ाया। रक्तवीर हिंदुस्तान संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वैक्सीन से पहले रक्तदान जरूरी है। सब वैक्सीन लगा लेंगे तो ब्लड की कमी आ सकती है। संस्था के सदस्यों संस्थापक लोकेंद्र सिंह मनासा, बलवीर सिंह बैरागढ़ एवं विजेन्द्र सिंह नानुखेड़ी के मार्गदर्शन में संस्था के विकास परमार, अशोक मेवाड़ा, संजय परमार, बालकृष्ण बगनिया, जीवन गिरी, राहुल बना आदि सदस्यों ने शुक्रवार को अमलतास हॉस्पिटल ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। संस्था सदस्यों ने जरूरतमंदों से अपील की है कि कहीं पर भी किसी भी समय रक्त की आवश्यकता पड़ने पर हमारे सदस्य पूरी निष्ठा के साथ इस महादान के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस हेतु हमसे मोबाईल नंबर 7898612407 पर सम्पर्क कर सकते है।
