ग्राम अमलावती में विधायक ने सैनिटाइजर छिड़काव कर मास्क बांटे

देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम अमलावती में विधायक गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में सैनिटाइजर छिड़काव गांव में किया गयाएवं मास्क वितरण किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा के जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पवार, जनोईखेड़ी पूर्व मंडल अध्यक्ष भैरू सिंह उपडी सरपंच भूपेंद्र सिंह राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह पटलावदा, भंवर सिंह गौड़, मनोहर सिंह हाड़ा, गजराज सिंह गौड़, रूप सिंह गौड़, अश्विन राठौड़, ओमप्रकाश गौड़ आदि उपस्थित थे।

You may have missed