भाजयुमो द्वारा लगातार 30वें दिन भी भोजन प्रसादी वितरण कार्य किया गया

देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लोकडाउन में निरंतर जरूरतमंदों को भोजन वितरण कार्य शहर भर में किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजयुमो के ऊर्जा वान अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में माँ अन्नपूर्णा का प्रसाद वितरण के तत्वाधान में भाजयुमो प्रदेश संयोजक दीपक बैरागी द्वारा भोजन वितरण के 30वें दिन भी 500 भोजन पैकेट वितरण शहरभर में विभिन्न जगहों पर किया गया। इस सराहनीय कार्य में मोर्चा के मनीष पंडया, लोकेंद्र सिह भाटी, अर्जुन गोंदिया, ईश्वर सिंह चंदाना, अशोक कुमावत, विजय कटेसरिया, मोहित शर्मा, राजकुमार दरबार, राकेश पासवान, गोलू राजा, रजत कश्यप, शुभम पांचाल, विशाल सोलंकी आदि अपना सहयोग दे रहे है। उक्त जानकारी भाजयुमो उपाध्यक्ष दुर्गेश चिल्लोरिया ने दी।