देवास जिले का बड़ा मान, देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद हुए राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित

*देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद हुए राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित* राजधानी में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसपी गेहलोद को किया पदक से सम्मानित 30 नवंबर 2022 को वर्तमान देवास पुलिस अधीक्षक तत्कालीन कमांडेंट हॉक फोर्स के नेतृत्व में बालाघाट जिले के सुखहार वन क्षेत्र में खूंखार नक्सलियों से हुई साहसिक मुठभेड़ में 49 लाख के दो दुर्दांत नक्सलियों को मार गिराया था। देवास जिले में भी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले व्यवस्था सुधार के साथ शहर की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नवाचार किया और आज बहुत हद तक देवास जिले की बदलाव और परिवर्तन देखा जा सकता है बहुत कम समय में पुलिस विभाग में केवल अपनी कार्य शैली के कारण एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में पूरे प्रदेश में पहचान बन चुके हैं। देवास का मान बढ़ाने के और पुलिस विभाग में बहुत कुछ बदलाव करने वाले पुलिस अधीक्षक को कलयुग टाइम्स की ओर से भी बधाई और एक सैल्यूट।