साढे आठ किलों का चांदी का दरवाजा भेंट

देवास। श्री पंच अग्रवाल समाज देवास अध्यक्ष सोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि सेठ श्री हीरालाल जी चिरंजीलाल जी बिंदल परिवार की ओर से चिरंजीव ओमेव के जन्म के उपलक्ष्य में साढ़े आठ किलो चांदी का नक्काशीदार दरवाजा समाज द्वारा संचालित श्रीराम मंदिर नयापुरा को अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित समाज संरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल, ताराचंद सिंघल (गुरु), अध्यक्ष सोहनलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष भगवान गोयल, सचिव विजय कैलाश गोयल, सहसचिव हुकुम अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख कैलाश अग्रवाल (हरदा वाले), गोविंद गोयल, नरेंद्र रामभरोसे, जगदीश गर्ग, सुभाष अग्रवाल, पवन गोयल, दिनेश मोदी, मोहनलाल अग्रवाल, राजू (कोल्ड ड्रिंक), नरेन्द्र मोहन, दिलीप अग्रवाल, त्रिलोक गर्ग,  प्रकाश गर्ग, शरद गर्ग (चक्की), मुकेश महाजन, रजत अग्रवाल, पूजेश अग्रवाल, रोमित गोयल, महिला मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी एवं गणमान्य नागरिकों ने बिंदल परिवार का अभिनंदन किया। समाज की ओर से आभार विजय गोयल ने माना।

More posts