केंद्रीय मंत्री सिंधिया 8 नवंबर को देवास में, दो विधानसभा प्रत्याशियों के लिए लेंगे सभा

देवास। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार एवं मनोज चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 3ः30 बजे आनंद भवन पैलेस के सामने क्लब ग्राउंड पर पहुंचेंगे और यहां सभा को संबोधित करेंगे। एवं हाटपिपलिया शाम को 6ः30 को मेला ग्राउंड संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री की सभा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। सभा को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। सभा को सफल बनाने की अपील भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार एवं मनोज चौधरी ने की। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह प्रभारी कमल अहिरवार  ने दी।

More posts