———– ————- देवास, देवास कलेक्टर का मिशन व्यवस्था में सुधार लगातार जारी है विकास कार्य के साथ कलेक्टर गुप्ता जिले की व्यवस्था में सुधार भी चाहते हैं और अपनी देवास में आमद के साथ ही उन्होंने सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के शासकीय कार्यालय की आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को दिखा अच्छा लगने पर शाबाशी बधाई तो लापरवाही पाए जाने पर शोकाज नोटिस के साथ निलंबन की कार्रवाई भी की है और अब हाल यह है कि जिले में कलेक्टर गुप्ता का इतना तो खौफ है कि कम से कम कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी समय पर आने लग गए हैं और कुछ कार्य तो ईमानदारी से कर ही रहे हैं । आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कन्नौद विकासखण्ड क्षेत्र के अंतिम ग्रामों में जाकर औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम डेकरिया, गाड़ागांव, बॉईजगवाड़ा, पोखरखुर्द और खारिया में शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों से चर्चा की और ग्रामीणों की समस्यों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापित, एसडीएम श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम डेकरिया में शासकीय माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने लाइट की व्यवस्था के संबंध निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम गाड़ागांव में प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्कूल में लाइट और पीने के पानी की समस्या के निराकरण संबंधी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशन मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों से पूछा की सभी के नाम मतदाता सूची में है या नहीं। आवास योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं और बीजली आपूर्ति संबंधी जानकारी भी ली। ग्राम गाड़ागांव में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सोयाबीन फसल के सर्वे की मांग की, आंगनवाड़ी भवन की मांग की और ग्राम निमासा में स्कूल में टीवी नहीं है इस संबंध में टीवी की मांग की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम बॉईजगवाड़ा में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं से पूछा कि उन्हें लाडली बना योजना, उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की जानकारी दी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची काटने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने ग्राम बॉईजगवाड़ा में आंगनवाड़ी भवन की मांग की। घरों में खपत के हिसाब से मीटर लगवाने की मांग की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम बॉईजगवाड़ा में नल जल योजना में खुदी हुई सड़क को बंद करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को शासकीय उचित मूल्य दुकान सेराशन मिल रहा है या नहीं इस संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम में हाई स्कूल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्राचार्य श्री राम विलास मालवीय द्वारा अच्छा कार्य किया जाने पर उन्हें प्रशंसा पत्र देने की बात कही। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम बॉईजगवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं अच्छी होने पर डॉक्टर हुकुम सिंह डाबी को बधाई दी। ग्राम बॉईजगवाड़ा में कलेक्टर श्री गुप्ता ने पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय बंद पाया गया। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने जांच के आदेश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने गांव में मुक्तिधाम में जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। बैंक आफ इंडिया की ब्रांच को पार्किंग की समस्या को देखते हुए स्थान परिवर्तित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पोखरखुर्द में माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में लाइट की समस्या होने पर संबंधित अधिकारी को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम खारिया में स्कूल का निरीक्षण किया। ग्राम खारिया में स्कूल का निरीक्षण करने पर बताया गया की स्कूल में पढ़ाई ठीक से नहीं होती। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने डीपीसी को जांच की आदेश दिए। बीआरसी को नियमित रूप से स्कूल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशन मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों से पूछा की सभी के नाम मतदाता सूची में है या नहीं। आवास योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं और बीजली आपूर्ति संबंधी जानकारी भी ली।
कलेक्टर का मिशन व्यवस्था में सुधार जारी, अचानक पहुंचे देवास की सबसे दूरस्थ गांव मे किया निरीक्षण ओर…….
