कैदियों द्वारा चंद्रयान थीम पर बनाई आकर्षक मिट्टी की श्रीगणेश प्रतिमा ———– कलेक्टर श्री गुप्ता को जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने की भेंट

——– देवास/ घृणा अपराध से करो अपराधियों से नहीं और इसी का पालन करती हुई देवास की जिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे देवास जेल में सुधार के हर संभव प्रयास कर रही है ,तो पूरे वर्ष भर देवास में सामाजिक धार्मिक गतिविधियां भी चलाने के साथ जेल के कैदियों को एक नई दिशा भी दे रही है ।अभी हाल ही जेल में जन्माष्टमी पर धूमधाम से मनाने के साथ राखी पर भी विशेष आयोजन किया था तो अभी जेल के कैदियों द्वारा पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण देकर सुंदर गणेश जी की प्रतिमाओं का निर्माण किया है ।

जिला जेल में बंदी कैदियों द्वारा चंद्रयान थीम पर मिट्टी की श्रीगणेशजी की प्रतिमा बनाई गई। जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने कैदियों द्वारा बनाई गई प्रतिमा को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को भेंट की। जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने कैदियों द्वारा करीब ढाई सौ से अधिक मिट्टी की श्रीगणेशजी प्रतिमा बनाई गई है जो की विभिन्न विभागों को भेंट की गई है। साथ ही जेल के बाहर एक स्टॉल भी लगाया गया है ताकि लोग मिट्टी की प्रतिमा खरीद सकें

More posts