देवास। आगामी धार्मिक त्यौहार गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस के अवसर पर निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित समस्त चिकन,मटन की दुकानो, दोनो स्लाटर हाउस को दिनांक 19 सितम्बर एवं 25 सितम्बर को बंद रखने का निर्देश नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा दिया गये है। स्थानिय शासन-विभाग के आदेश क्रमांक 906/6 मा/8-3/90 भोपाल दिनांक 18.5.1990 के परिपालन मे निगम द्वारा मंगलवार 19 सितम्बर को श्री गणेश जी की स्थापना एवं सोमवार 25 सितम्बर को डोल ग्यारस के धार्मिक पावन पर्वाे पर शहर मे स्थित चिकन, मटन की सभी दुकानो व स्लाटर हाउसो को बंद रखने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश का पालन नही करने पर म.प्र. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 254, उपधारा (1) मे उल्लेखित नियमो के अनुसार कार्यवाही की जावेगी।
जल भराव वाले स्थानो का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण कन्ट्रोल रूम स्थापित कर निगम की टीम को किया अलर्ट देवास।
शुक्रवार रात्रि से हो रही निरंतर वर्षा को देखते हुए आयुक्त रजनीश कसेरा ने जल भराव वाले स्थानों शंकर नगर, विकास नगर के पिछे, मुक्तिधाम मार्ग की रपट, बिलावली स्थित नाला, सिटी कान्वेन्ट स्कुल के पास तथा शहर के अन्य जलजमाव वाले स्थानो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदू प्रभा भारती ,स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया उपयंत्री विजय जाधव एवं नगर निगम की टीम साथ रही आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आयुक्त ने बताया कि मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी अनुसार निगम मे बारिश से होने वाले जलजमाव की स्थिती से निपटने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमे निगम अधिकारियो व कर्मचारियो की राउंड द् क्लाक ड्युटी लगाई गई है। कन्ट्रोल रूम पर प्राप्त सूचना अनुसार टीम द्वारा जसीबी व अन्य संसाधनो से तत्काल जलजमाव वाले स्थानो से पानी की निकासी की जा रही है। साथ ही क्षिप्रा पर स्थित नगर निगम का डेम मे अतिवर्षा होने के कारण क्षिप्रा नदी का जल स्तर निरंतर बढ रहा है। डेम की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डेम के 8 गेट खोले गये है। जिसकी सतत मानिटरिंग किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये गये है।
